Home Blog Page 58

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात*

*विकास, जनकल्याण एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, श्रावण सोमवार को रुद्राभिषेक में हुए सम्मिलित*

नई दिल्ली। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।

और श्री साहू ने राज्यसभा सांसद श्री संदीप पाठक जी के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर श्री साहू ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी एवं नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान श्रावण मास के पावन सोमवार के अवसर पर श्री साहू मानस मार्ग स्थित चिताहरण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निजी सचिव श्री एम. बी. सिंह जी द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने देवाधिदेव महादेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की और प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा हर जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल का संचार हो।

*तोखन साहू ने दिल्ली में उठाई सर्व यादव समाज की मांगें, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा से की चर्चा*

0

*तोखन साहू ने दिल्ली में उठाई सर्व यादव समाज की मांगें, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा से की चर्चा*

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ की मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा से मुलाकात की। श्री साहू ने समाज की प्रमुख मांगों से उन्हें अवगत कराते हुए इनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का अनुरोध किया।

सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने श्री तोखन साहू को दो अलग-अलग पत्र सौंपकर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया था। श्री साहू ने समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पत्रों को संबंधित मंत्रालय को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।

समाज की पहली प्रमुख मांग केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग सूची के अनुक्रमांक-01 में दर्ज “ठेठवार” शब्द के हिंदी उच्चारण को ‘थेथवार’ के स्थान पर ‘ठेठवार’ किए जाने से संबंधित है। समाज के अनुसार, उच्चारण में इस विसंगति के कारण जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में पात्र अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे केंद्रीय सेवाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ प्राप्त करने में भी परेशानी होती है।

वहीं दूसरी प्रमुख मांग छत्तीसगढ़ की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में अहीर वर्ग के अंतर्गत मान्य ‘रावत’ उपजाति को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग सूची के अनुक्रमांक-01 में शामिल किए जाने की है। समाज का कहना है कि केंद्रीय सूची में इसका उल्लेख नहीं होने के कारण पात्र अभ्यर्थियों को केंद्रीय स्तर पर आरक्षण सहित अन्य वैधानिक लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

श्री तोखन साहू ने कहा कि समाज की मांगों को संबंधित मंत्रालय के समक्ष उचित प्रक्रिया के तहत रखा गया है। उन्होंने कहा कि मांगों के नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जा रही है।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, जिला अध्यक्ष श्री गजानंद यादव, महासचिव श्री मनोज यादव, जिला महासचिव श्री अजय यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मंजीत यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव सहित विजय यादव, धनमती यादव, खींरोदरी, पवन यादव, अनूप यादव, कन्हैया लाल यादव, चंदन यादव, विजय यादव एवं दरबारी यादव सहित समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे।

*इलेक्ट्रिक स्कूटी बैटरी सहित चोर को तोरवा पुलिस ने पकडा*

0

इलेक्ट्रिक स्कूटी बैटरी सहित चोर को तोरवा पुलिस ने पकडा
—————————————————-
गिरफतार आरोपी –
01 प्रवीण यादव पिता बरातु यादव उम्र 18 साल साकिन शांति विहार अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी
02 रोहित विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 18 साल पता गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर

जप्त मश्रूका:-
02 इलेक्ट्रिक स्कूटी लिथियम बैटरी कीमती 8000 रू।
’’’’’’’’’

बिलासपुर:- दिनांक 18.08.2026 के प्रार्थी स्वरूप भट्टाचार्य निवासी हेमनुगर तोरवा बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के पास चार्जिंग में लगा प्रार्थी के इलेक्ट्रिक स्कूटी का बैटरी कीमती 8000 रू को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही दौरान तोरवा पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से खंगाला गया 02 आरोपी सिरगिट्टी बिलासपुर के पहचान कार्यवाही होने पर प्रवीण यादव,रोहित विश्वकर्मा का पहचान होना पाया गया जिसके कब्जे से चोरी गये बैटरी कीमती 8000 रू को बरामद किया गया हैं। आरोपी को दिनांक 24.08.2026 को गिरफतार कर रिमाड में कोर्ट में पेश किया गया हैं।

*सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

 

*सौर ऊर्जा के विस्तार से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़*

 

*मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य*

 

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक लगभग 95 हजार घर हुए सौर ऊर्जा से रोशन*

 

*4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य, कार्बन न्यूट्रल भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा छत्तीसगढ़*

 

*महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा बन रही रोजगार और स्वरोजगार का नया माध्यम*

 

*ऊर्जा क्षेत्र में ₹3.50 लाख करोड़ के एमओयू, लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन क्षमता होगी विकसित*

 

*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल*

 

*मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/ सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी सौर ऊर्जा की अपनी अपार संभावनाओं का उपयोग करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूती दे रहा है। प्रदेश में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाने वाला यह अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन है। अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभव और सुझावों का यह सार्थक संवाद छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विस्तार को नई गति देगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा विकास की बुनियादी आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पहले से ही मजबूत स्थिति में है और वर्तमान में प्रदेश में लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में लगभग ₹3 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिनसे आने वाले समय में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है।

 

*स्वच्छ ऊर्जा से सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सौर ऊर्जा के साथ ग्रीन एनर्जी के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दे रहे हैं। सूर्य हमें प्रकृति से प्राप्त स्वच्छ, अक्षय और प्रचुर ऊर्जा स्रोत प्रदान करता है। सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश में आने वाले समय में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

 

*मार्च 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने सामान्य परिवारों को ऊर्जा उपभोक्ता के साथ ऊर्जा उत्पादक बनने का भी अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ में योजना को उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सोलर उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग के लिए सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा ₹30 हजार और राज्य सरकार द्वारा ₹15 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर लगभग ₹1 लाख 8 हजार की सब्सिडी उपलब्ध है। डीएमएफ वाले क्षेत्रों में अनुदान की अंतर राशि डीएमएफ से उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है। इससे अधिक से अधिक परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान होगा।

 

*सौर ऊर्जा से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही नारी शक्ति*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों की बहनें अब सोलर वेंडर के रूप में आगे आ रही हैं और हितग्राहियों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने का कार्य कर रही हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला वेंडरों से संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि वे स्वयं हितग्राहियों के घर जाकर सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह बदलते और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की प्रेरक तस्वीर है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 82 हजार स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं और 13 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। हमारी माताएं-बहनें प्रतिभा और उद्यमशीलता से परिपूर्ण हैं। सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों से उन्हें जोड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आयवृद्धि के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम अपने नाम के अनुरूप सार्थक सिद्ध हुआ है। सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के एक मंच पर आने, अनुभव साझा करने और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने से निश्चित रूप से प्रदेश में इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सूर्य के रूप में ऊर्जा का असीम स्रोत दिया है। घरों, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सूर्य की ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करके परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। कोयले जैसे जीवाश्म ईंधनों के अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ता है, इसलिए स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंचाई के क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग हो रहा है और लगभग ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं। आने वाले समय में कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग का और विस्तार किया जाना चाहिए। इससे ऊर्जा पर होने वाले व्यय में कमी के साथ किसानों को भी दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

 

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विकास की मजबूत नींव रखी गई है और अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इसे नई गति मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने और अपने परिवार तथा परिचितों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

 

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा ने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नए विचारों, संभावनाओं और संकल्पों को साझा करने का प्रभावी मंच बना है। प्रदेश में हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उद्योगों, वेंडर्स, वित्तीय संस्थाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को एक मंच मिलने से इस क्षेत्र में निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि ‘हर घर सोलर, हर घर ऊर्जा आत्मनिर्भर’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

 

*मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में सोलर उद्योगों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सोलर पैनल, उपकरणों, नवीन तकनीकों और हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। डायरेक्टरी में प्रदेशभर के एसोसिएशन पदाधिकारियों और वेंडर्स के संपर्क विवरण के साथ शासन की ऊर्जा संबंधी योजनाओं की उपयोगी जानकारी संकलित की गई है।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति एवं वेंडर्स, बैंक अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

*ससुर ने दामाद पर सरई की लकड़ी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत।*

0

*ससुर ने दामाद पर सरई की लकड़ी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत।*

*चश्मदीद के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंगल सिंह धुर्वे गिरफ्तार।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। जिससे प्रार्थीगणों को उचित न्याय समय पर मिल सकें जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना तरेगागाँव जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री संग्राम सिंह एवं टीम के द्वारा ससुर दामाद के विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा किया गया है।

 

थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने मामले में मृतक वैशाखु सिंह मरावी की मारपीट कर हत्या करने के आरोप में उसके ससुर मंगल सिंह धुर्वे पिता स्व. हीरालाल उर्फ हीरासिंह धुर्वे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कोयलारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

*मातुमझोला (एम.पी.) से ससुराल आया था मृतक* विवेचना में सामने आया कि दिनांक 09 अगस्त 2026 को मृतक वैशाखु सिंह अपनी पत्नी सुषमा बाई, दो बच्चों तथा सास-ससुर के साथ जिला मंडला (म.प्र.) से अपने ससुराल कोयलारी आया था। जहां मृतक और उसके ससुर के मध्य शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिस दौरान आरोपी मंगल सिंह ने अपने दामाद वैशाखु सिंह पर सरई की लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, दाहिने हाथ की कलाई, पीठ एवं सीने में चोटें आईं।

 

*इलाज के बाद हुई मौत* घटना के बाद मृतक के परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बोडला ले गए। जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त 2026 को मृतक की मृत्यु हो गई।

 

जिस पर थाना मोतीनाला जिला मंडला मध्य प्रदेश में देहाती नालसी में अपराध कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु डायरी थाना तरेगांव जंगल को प्राप्त का क्षेत्र होने पर मामले मूल अपराध कायम के विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर आरोपी मंगल सिंह द्वारा शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में अपने दामाद बैसाखू सिंह को सरई के डंडा से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरई की लकड़ी जप्त की गई। तथा आरोपी मंगल सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*◾ अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार।*

0

◾ अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार।

◾बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही।

◾बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना। 

◾ शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।

◾आरोपी भारी मात्रा मे देशी शराब परिवहन कर रहा था।

◾देशी प्लेन शराब 50 नग की बरामदगी।

◾आरोपियो से 09 लीटर शराब कीमती 4200 रूपये जप्ती।

◾परिवहन मे प्रयुक्त वाहन मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 की जप्ती।

◾ आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

◾ नाम आरोपी – 1. देवकुमार निर्मलकर पिता रामहू निर्मलकर उम्र 38 वर्ष निवासी मंगला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। 

 2. शनि पटेल पिता शत्रुहन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी मंगला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।      

               

                    ’’’’’’’’’

                  बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 से बिल्हा तरफ जा रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर मो0सा0 क्रमांक सीजी22एडी 5263 को रूकवाकर पूछताछ किया जो अपना नाम चालक देव कुमार निर्मलकर व पीछे बैठा व्यक्ति शनि पटेल बताया। चालक देव कुमार निर्मलकर के मो.सा. के डिक्की मे रखा 20 नग देशी प्लेन एवं पीछे बैठा शनि पटेल के पकडे हुये सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 30 नग देशी प्लेन, कुल 50 नग देशी प्लेन शराब, मात्रा 09 लीटर कीमती 4200 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

♦️ *एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

0

♦️ *एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

♦️ *बडी पार्किग व्यापार विहार से किया गया एक्टिवा बरामद*।

♦️ *तारबाहर पुलिस की तत्परता से एफआईआर के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।*

—————————————————-

 *नाम आरोपी- सुनील कुमार श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास उम्र 35 साल सा. वार्ड क्रमांक 04 विजय नगर सरपंच बाडा के पास भनपुरी बीरगांव थाना ख्मतराई जिला रायपुर छ.ग.* —————————————————-

बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीचंद भाभानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कृष्णा ट्रेडिंग के नाम से व्यापार विहार मे किराना दुकान का संचालन करता हूं दिनांक 20.08.2026 को रोज की तरह अपने एक्टीवा क्रमांक डच्19डच्2241 से अपने दुकान कृष्णा ट्रेडिंग व्यापार विहार गया था सुबह करीब 10.30 बजे अपने एक्टीवा को बड़ी पार्किंग में खड़ी किया था दोपहर करीबन 01.00 बजे देखा तो गेरी एक्टीवा खड़ी किये स्थान पर नहीं था आसपास पता तलास किया पता नही चला कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आस पास में घूम रहा है संदेही सुनील कुमार श्रीवास को पकडकर पूछताछ किया गया जो बताया कि दिनांक 20.08.2026 को व्यापार विहार बडे पार्किग के पास से काले कलर का एक्टिवा चोरी करना बताये। आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना करना स्वीकार किये। आरोपी के कब्जे से एक्टीवा क्रमांक MP19 2241 को जप्त कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में म.प्रआर 595 सरोज खलखो, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।

♦️ *चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

0

♦️ *चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

♦️ *आरोपी द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही देने पर चाकू से किया हमला।* 

♦️ *तारबाहर पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।* 

—————————————————-

 *नाम आरोपी- अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला पिता धनीराम साहू उम्र 24 साल सा. डीपूपारा तालाब के पास तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग* . —————————————————-

⏩⏩⏩⏩बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि प्रार्थी अपने घर के बाहर था उसी समय मोहल्ले का निक्की साहू ऊर्फ बाला शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा जिसे मना करने पर मा बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मे रखे चाकू जैसे धारदार वस्तु मारपीट किया कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान उक्त आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

   उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, सउनि सजय शर्मा, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।

♦️ *कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

♦️ *उक्त आरोपी द्वारा पूर्व में गिर. आरोपियो को पैसा उपलब्ध कराया गया था।* 

♦️ *तारबाहर पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही।* 

♦️ *पूर्व में 02 आरोपी एवं 01 विधी से संघर्षरत् बालक को गिर. किया गया है।* 

—————————————————-

 *नाम आरोपी- 1. नवीन पटेल पिता श्री दिव्यानंद पटेल उम्र 38 साल सा. मेन रोड तेलीपारा अजीत होटल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.* 


बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 के सुबह करीब 07.00 बजे अपनी बेटी को स्कुल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिता जी का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे आये और अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणो के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार एएसपी क्राइम श्रीमती मधुलिका सिंह एएसपी (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के एवम डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार मार्गदर्शन में थाना / एसीसीयू की संयुक्त टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक एवं आरोपी साहिल सोनकर को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकाण के आरोपी नवीन पटेल को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसा उपल्बध कराया था आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा*

’ *गैर इरादतन हत्या के नीयत से मारपीट के फरार अंतिम आरोपी गिरफतार *

0

’’ गैर इरादतन हत्या के नीयत से मारपीट के फरार अंतिम आरोपी गिरफतार 

 —————————————————-

गिरफतार आरोपी –

01. अनिल शर्मा पिता मन्नु शर्मा उम्र 24 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर  

’’’’’’’’’

बिलासपुर :- दिनांक 29.05.2026 के फरार आरोपी अपने अन्य साथी सहित परिचित ईश्वर गोड को पूर्व रंजिश पर गैर इरादतन हत्या के नीयत मारपीट किये जिससे मृत्यु हो गई। घटना के 02 मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफतार कर रिमांड में पेश किया गया हैं। आरोपी संतोष पासवान को दिनांक 20.08.2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेस किया गया हैं। अन्य फरार आरोपी अनिल शर्मा की भी सरगर्मी से तलाश जारी थी कि मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 23.08.2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है!