Home Blog Page 60

*राखी पर बहनों के सपनों को मिली उड़ान, विष्णु भैया की सरकार में स्वरोजगार का सम्मान*

0

*राखी पर बहनों के सपनों को मिली उड़ान, विष्णु भैया की सरकार में स्वरोजगार का सम्मान*

*मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर*


बिलासपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की इसी सोच को सेमरताल की ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और हौसले से नई पहचान दे रही हैं। मछली पालन को आजीविका का माध्यम बनाकर 100 ग्रामीण महिलाओं एवं उनके परिवारों ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

जनपद पंचायत बिल्हा के सेमरताल में ज्ञान सुधा संकुल संगठन के आईएफसी एवं आजीविका सेवा केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत 100 हितग्राहियों को मछली पालन से जोड़ने के लिए प्रत्येक हितग्राही को 1000 फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया।” मत्स्य विभाग द्वारा कुल 150 पैकेट फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया। एक पैकेट में 1000 मछली बीज हितग्राहियों को मात्र 300 रुपये में उपलब्ध कराया गया।

*कम लागत में स्वरोजगार की शुरुआत*
मछली बीज उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों को कम लागत में मछली पालन शुरू करने का अवसर मिला है। इससे महिलाओं को गांव में ही स्वरोजगार का साधन मिला है और परिवार की आय बढ़ाने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। स्थानीय संसाधनों के उपयोग से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में इन परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार होगा खुशहाल*

सेमरताल की यह पहल बताती है कि जब महिलाओं को अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मछली पालन से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को आमदनी में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। आजीविका के ऐसे अवसर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहायक बन रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर सेमरताल की बहनों की यह पहल आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई कहानी कह रही है। राखी के इस पावन पर्व पर बहनों के सपनों को उड़ान मिल रही है और स्वरोजगार के माध्यम से उनके हाथ मजबूत हो रहे हैं।

*पक्के मकान ने बदली गंगा आलम की जिंदगी, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार*

0

बीजापुर_नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली विधवा महिला श्रीमती गंगा आलम पति स्व. आलम पेंटैया के लिए पक्के मकान का सपना अब हकीकत बन चुका है। कृषि मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करने वाली गंगा आलम पहले एक छोटे से कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने सहित उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना की जानकारी नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम द्वारा उन्हें दी गई। इसके बाद उनका आवेदन तैयार कर शासन को भेजा गया। आवास स्वीकृत होने के पश्चात आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने परिवार का भरण-पोषण करते हुए धीरे-धीरे अपने मकान का निर्माण पूरा किया।

आज गंगा आलम अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। वे अपने इस सपने को साकार करने के लिए नगर पंचायत भोपालपटनम, राज्य शासन एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

 

*गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने  VLE को दिया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण*

0
गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने  VLE को दिया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण
अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के 35  VLE ले रहे 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं का दिया जा रहा व्यावहारिक ज्ञान


बीजापुर – ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (
 ADSK ) के  VLE के लिए 18 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक  RSETI, बीजापुर में 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के 35 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र VLE सहभागिता कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस आयोजित बैंकिंग प्रशिक्षण सत्र में 
 CEO , जिला पंचायत बीजापुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी  VLE को ग्राम पंचायत स्तर पर CSC की विभिन्न सेवाओं का प्रभावी संचालन करते हुए ग्रामीण नागरिकों तक डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से  Kiosk Banking एवं सेवा सेतु जैसी सेवाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तार करने पर जोर दिया।
CEO महोदया ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण नागरिकों को उनके गांव और पंचायत के समीप ही बैंकिंग सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने  VLE को जिम्मेदारी, सक्रियता एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को  CSC की सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से प्रशिक्षक श्री प्रदीप कुमार एवं श्री रविकांत साहू उपस्थित रहकर 
 VLE को विभिन्न  CSC एवं बैंकिंग सेवाओं का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही  DPM NRLM भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
प्रशिक्षण के प्रथम तीन दिनों में 
 VLE को लेबर रजिस्ट्रेशन,  Agristack Registration, DigiPay एवं बैंकिंग सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 
 VLE की क्षमता एवं दक्षता में वृद्धि करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर  CSC सेवाओं,  Kiosk Banking, सेवा सेतु एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार करना है, ताकि ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक डिजिटल एवं वित्तीय सेवाएं सहज रूप से अपने निकट ही उपलब्ध हो सकें।

*बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करेंः कमिश्नर श्री डोमन सिंह*

0
बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करेंः कमिश्नर श्री डोमन सिंह
बस्तर कमिश्नर ने बीजापुर जिले की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

बीजापुर – बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बीजापुर प्रवास के दौरान इंद्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ‘बस्तर मुन्ने’ के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र हितग्राहियों की पोर्टल में एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बीवीजी रामजी कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास सहित बस्तर मुन्ने के अंतर्गत चिन्हित सभी 31 सेवाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सैचुरेशन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, वनाधिकार पत्र प्रदाय स्थिति एवं वनाधिकार मान्यता पत्रों का फौती नामांतरण तथा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई सहित अन्य राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से बाहर प्रवासित बीजापुर के नागरिक यदि वापस जिले में लौटते हैं, तो उनकी पात्रता के अनुसार उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि उन्हें पुनः मुख्यधारा से जोड़ते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सके।

विकास कार्यों की प्रगति का प्रस्तुतिकरण

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🚨 *मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा*

0

🚨 *मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा*

*तीन आरोपी गिरफ्तार | मुखबिर सूचना से मिली सफलता | चोरी का एल्यूमिनियम फ्रेम एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त*

*कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया है।

🔎 *मुखबिर सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*

दोनों चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ एवं विवेचना में तीनों आरोपियों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई।

🏫 *मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी की घटनाओं का खुलासा*

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा की इमारत को निशाना बनाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर पुरानी इस्तेमाल की हुई एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी की गई थीं। इस संबंध में अपराध क्रमांक 685/2026 एवं 687/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया।

👮 *तीन आरोपी गिरफ्तार*

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

1. सागर कश्यप, पिता स्व. ललन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

2. आकाश उरांव उर्फ टब्बरी, पिता बी.पी. उरांव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

3. ईश्वर बंजारे, पिता रतन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

📢 *कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील*

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ दिखाई दे अथवा कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी चोरी या अपराध का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को आवश्यकतानुसार गोपनीय रखा जाएगा।संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी के सामान की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, कोरबा को दें।

*कोरबा पुलिस*
*सजग कोरबा सतर्क कोरबा*

*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार*

0

*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार*
*करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त*

बिलासपुर रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्र.आर. बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।

*शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

0

 *शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
🔹 *शराब कोचियों एवं ढाबा से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त।*
🔹 *ग्राम रैनपुर के अनमोल ढाबा के संचालक व कर्मचारी के विरूध्द की गई कार्यवाही*
*गिरफ्तार आरोपी –*
1. अतुल सोनी पिता विजय सोनी उम्र 30 साल निवासी बुढामहादेव रतनपुर । (ढाबा संचालक)
2. कुनाल साहू पिता दिनेश कुमार उम्र 25 साल निवासी कसेरपारा रतनपुर थाना रतनपुर (ढाबा कर्मचारी)
3. शिवशंकर गोंड पिता श्यामजी गोंड उम्र 39 साल निवासी भेलवाटिकरी थाना कटघोरा जिला कोरबा।

बिलासपुर :-श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में आज दिनाँक 22/08/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-12 एजी-2845 में ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में शराब बिक्री करने हेतु शराब छोडने जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही आरोपीगण अतुल सोनी, कुनाल साहू, एवं शिवशंकर गोंड के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धीरज कश्यप , पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

♦️ *रेल्वे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले फरार आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *रेल्वे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले फरार आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपियो के द्वारा 5 लाख रूपये में फिरौती की लालच में हत्या करने की नियत से किया गया प्राणघातक हमला।*
♦️ *तारबाहर पुलिस एवं सायबर टीम की त्वरित कार्यवाही।*
♦️ *पूर्व में 01 आरोपी एवं 01 विधी से संघर्षरत् बालक को गिर. किया गया है।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1. आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 23 साल सा. समता नगर गौरेला थाना गौरेला जिला जीपीएम*
—————————————————-

बिलासपुर ⏩ – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 के सुबह करीब 07.00 बजे अपनी बेटी को स्कुल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिता जी का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे आये और अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणो के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक से पूछताछ करने पर गौरेला पेण्ड्रा निवासी दीपक तिवारी के द्वारा बिलासपुर के एक आदमी की हत्या करने के लिये पांच-पांच लाख रूपये की फिरौती देने का लालच दिया था। जिसके कहने पर गौरेला पेंडा निवासी साहिल सोनकर के साथ मोटर सायकल बजाज पल्सर से बिलासपुर आये थे और दीपक तिवारी भी बिलासपुर आया था उसके इशारे पर मार्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हत्या करने के नियत से रेल्वे अस्पताल बिलासपुर तारबाहर के पास मारपीट कर भाग जाना बताये। फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर में आने वाले है को घेराबंदी कर पलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा आहत श्याम कश्यप को अन्य आरोपियो के साथ डंडा से मारकर फरार हो जोना बताये आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविशंकर तिवारी, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. महेन्द्र सोनकर आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को*

0

“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को

रायपुर। “सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा समाज में संघर्ष, समर्पण और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली माताओं के सम्मान में “हौसले वाली माँ” कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे वृंदावन हॉल, रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माताओं के साहस, त्याग, संघर्ष और अपने परिवार के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

“सहयोग” संस्था की ओर से. संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों और माताओं के संघर्ष को समाज के सामने सम्मान के साथ प्रस्तुत करना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संभाला और अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी, अंकित रोहेरा, मनीष पंजवानी, नितिन मथानी , मनीष थरवानी, विजय गोवानी, राम भगतानी, महेश खिलनानी, हीरा केसवानी, मनोहर टकरानी, मनोहर डेंगवानी, विष्णु रूपरेला, प्रकाश वाधवानी, मनीष रोहरा, अनिल जगवानी, हितेश डोडवानी, लक्ष्मण लेडवानी, राहुल इसरानी, विकास छगानी, अनिल जगवानी सहित सभी सम्मानित सहयोगियों की सहभागिता रहेगी।

महिला वर्ग से दीया मूलचंदानी, दिव्या अडवानी, प्राची खेमानी, रीना तलरेजा, सावित्री बजाज, रेखा भोजवानी, मनीषा अडवानी, सिमरन चावला, काजल वीरानी, चांदनी सिंहानी, रेखा भोजवानी, चंचल इसरानी, भारती अमलानी, कोमल हेमनानी, सिमरन बजाज, भावना शर्मा, प्रिया अमलानी, दीपा सुखरामानी, मंजू मंघानी, गंगा बेडजा, सुनीता अठवानी, मंजू मलंग, कंचन लालवानी, पूनम चावला, जया जीवनानी, कविता मोटवानी, ज्योति चंदवानी एवं सपना कुकरेजा सहित अनेक सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

संस्था की ओर से शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि मातृत्व के साहस और संघर्ष को सम्मान देने वाले इस सामाजिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। “हौसले वाली माँ” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन माताओं के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और अपने परिवार को मजबूती से आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम: हौसले वाली माँ
दिन: मंगलवार, 25 अगस्त 2026
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: वृंदावन हॉल, रायपुर

“सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा सभी सम्मानित समाजजनों, सामाजिक संस्थाओं, महिला वर्ग, सहयोगियों एवं शहरवासियों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

*एकलव्य विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 24 अगस्त से*

0

*एकलव्य विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 24 अगस्त से*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं, जिनमें 5 सीटें बालकों तथा 2 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। वहीं कक्षा 9वीं में 1 सीट बालक तथा कक्षा 7वीं में 1 सीट बालिका के लिए रिक्त है। कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। जबकि कक्षा 7वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 2 सितंबर 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा परिसर में आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।