Home Blog Page 56

* *जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया*

0

* *जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया*

* *रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क का मास्टर प्लान*

* *“तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”*

* *इवेंट निपटाकर तुरंत फिक्स प्वाइंट पर लौटेंगी ERV, हाईवे पेट्रोलिंग को मिले सख्त निर्देश*

* *आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है*

* *चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट या किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 की टीम पहले से ज्यादा तेजी से पहुंचेगी।*

* *नागरिकों से सम्मानपूर्वक बात करें पुलिसकर्मी, त्वरित सहायता को दें प्राथमिकता*

* *फर्जी कॉल से बचें, जरूरतमंदों के लिए डायल-112 को रखें उपलब्ध*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले के डायल-112 के नोडल अधिकारी *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क* ने आज दिनांक 27.08.2026 को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारियों का विशेष बैठक लेकर *“रिस्पांस टाइम”* पर काम करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

*ERV को मिला नया रूल – “इवेंट खत्म, तुरंत प्वाइंट पर हाजिर”*

कार्यशाला में सभी ERV स्टाफ, जीवीके ड्राइवर, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, DCC प्रभारी और जीवीके मैनेजर मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने, कार्रवाई करने और ASR भरने के बाद ERV को फौरन अपने फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा। ताकि अगला इमरजेंसी कॉल आते ही गाड़ी रवाना हो सके।

*ASP की सख्त टिप: “अनावश्यक समय बर्बाद नहीं, हर मिनट का हिसाब होगा”*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा, डायल-112 की सफलता का आधार त्वरित प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। किसी भी इवेंट में अनावश्यक समय व्यतीत न करें। देरी हुई तो कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। ERV स्टाफ बिना अनुमति खुद से इवेंट तैयार न करें। रिस्पांस टाइम में सुधार लाएं और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*फर्जी कॉल से बचें, जरूरतमंदों के लिए डायल-112 को रखें उपलब्ध*

—पुलिस ने नागरिकों से की अपील।

बैठक में फर्जी कॉल के मामलों पर कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नागरिकों से डायल-112 पर केवल वास्तविक एवं आपात स्थिति में ही कॉल करने की अपील की गई। अनावश्यक या फर्जी कॉल से पुलिस का समय और संसाधन प्रभावित होते हैं, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचने में विलंब हो सकता है।

*अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, 860 किलो महुआ लाहन जब्त 8 प्रकरण दर्ज, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब और 79 पाव देशी मदिरा भी बरामद*

0

अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, 860 किलो महुआ लाहन जब्त
8 प्रकरण दर्ज, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब और 79 पाव देशी मदिरा भी बरामद

नरसिंहपुर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. उइके के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में नरसिंहपुर, करेली एवं गाडरवारा वृत्त क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 860 किलोग्राम महुआ लाहन, 8 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 79 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। जब्त महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क)(च) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित 4 मदिरा दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम ने रचा इतिहास, 39 परिवारों का सम्मान*

0

‘हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम ने रचा इतिहास, 39 परिवारों का सम्मान

 

माताओं के संघर्ष की कहानियों ने नम कीं आंखें, जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाए हाथ

रायपुर। सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ‘हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम बेहद भावनात्मक, प्रेरणादायी और यादगार रहा। कार्यक्रम में कुल 39 परिवारों ने सहभागिता की। इन परिवारों की माताओं को उनके संघर्ष, साहस और परिवार के प्रति समर्पण के लिए फ्रेमयुक्त सम्मान-पत्र, स्वीट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सम्मानित माताओं को मंच पर अपने जीवन के संघर्ष और अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया गया।

 

माताओं ने जब अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों, संघर्षों और परिवार को संभालने की अपनी कहानी सुनाई तो माहौल भावुक हो गया। कई माताओं की संघर्षगाथा ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं और यह एहसास कराया कि समाज में ऐसी अनेक माताएं हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी रहती हैं।

 

कार्यक्रम में शदाणी दरबार संत मंडली के साथ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक जीतू बड़वानी, पवन लोहाना, अमर चंदनानी, मनोहर चंदनानी, अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, किशोर कुंदनानी, दिलीप बजाज, नरेश पंजवानी, राजा बजाज, चेतन तारवानी, अनिल मोटवानी, राजू तारवानी, शंकर लाल दानवानी, सुदेश मन्धान, दौलत पारप्यानी, राजेश गुरनानी एवं डॉक्टर एन.डी. गजवानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सहयोग टीम के राष्ट्र प्रमुख चंदर देवानी के साथ अंकित रोहरा, नितिन मथानी, मनीष पंजवानी, राम भक्तानी, दिव्या आडवाणी, रीना तलरेजा, सिमरन चावला, सिमरन बजाज, रेखा भोजवानी, काजल विरानी, ज्योति चांदवानी, मंजू मलंग, मनीषा आडवाणी, रेखा तोलवानी, भावना शर्मा, पूनम चावला, प्रिया अमलानी एवं सुनीता अठवानी सहित सहयोग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। मनोरंजक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उपस्थित लोगों से सवाल-जवाब किए गए और विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, मनोरंजन और भावनात्मक जुड़ाव का अनूठा संगम देखने को मिला।

 

जरूरतमंद परिवारों की मदद का संकल्प

 

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पक्ष यह रहा कि माताओं की संघर्षगाथा सुनने के बाद समाजसेवा के लिए उपस्थित लोगों के मन में नई सोच पैदा हुई।

 

जीतू बड़वानी ने पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। वहीं अमर चंदनानी ने यथासंभव गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की घोषणा की।

 

इसी क्रम में चेतन तारवानी ने घोषणा की कि जिन जरूरतमंद परिवारों के पास भोजन की नियमित व्यवस्था नहीं है, वे उनके पास आकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को बाकायदा हर महीने राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

 

सहयोग की पहल को मिली नई दिशा

 

सहयोग एक सामाजिक संस्था हमेशा समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियां करती रही है। संस्था की सबसे बड़ी कोशिश यही रही है कि समाज के अलग-अलग वर्गों को एक मंच पर लाकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनाया जाए।

 

‘हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम में सहयोग परिवार इस उद्देश्य में बेहद सफल रहा। कार्यक्रम ने न केवल 39 परिवारों को सम्मान दिया, बल्कि समाज के सक्षम लोगों के भीतर जरूरतमंदों के लिए कुछ करने की भावना भी जगाई।

 

सहयोग टीम के राष्ट्र प्रमुख चंदर देवानी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जीतू बड़वानी, अमर चंदनानी और चेतन तारवानी जैसे समाजसेवियों के मन में समाज के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक कार्य करने की इच्छा जागी। उन्होंने तीनों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना का उदाहरण है।

 

चंदर देवानी ने कहा कि सहयोग परिवार आने वाले समय में समाजसेवा को और अधिक जमीनी स्तर तक ले जाएगा। जरूरतमंद परिवारों की वास्तविक समस्याओं को समाज के सामने लाया जाएगा और उनकी मदद के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि सहयोग परिवार से जुड़े किसी भी व्यक्ति या परिवार को कोई समस्या है तो उसकी समस्या को सामने लाने और समाधान तक पहुंचाने के लिए ‘सहयोग मित्र मंडल’ बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सही सहायता, सही व्यक्ति और सही व्यवस्था से जोड़ना होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में सहयोग परिवार ने सभी सम्मानित माताओं, अतिथियों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। ‘हौसले वाली माँ’ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब समाज संवेदनशील होकर एक-दूसरे का हाथ थामता है, तो संघर्ष की कहानी प्रेरणा बन जाती है और सम्मान की एक छोटी-सी पहल किसी परिवार के जीवन में बड़ी उम्मीद जगा सकती है।

*गंज मंडी प्रांगण स्थित सूनी दुकान में चोरी का खुलासा*

0

गंज मंडी प्रांगण स्थित सूनी दुकान में चोरी का खुलासा

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 06 घंटे में चोरी का किया खुलासा

👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।
👉 शटर का ताला तोड़कर वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
👉 तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 06 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा।
👉 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका कुल कीमती लगभग ₹16,000/- बरामद कर जप्त किया गया।
👉 दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
👉 आरोपी हेमंत उर्फ सूरज यादव आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपीगण

1. हेमंत उर्फ सूरज यादव पिता मिनेश यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी क्लब चौक, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
2. महेश उर्फ लक्की यादव पिता गैंदलाल उर्फ गन्नू यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी क्लब चौक, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव :- प्रार्थी पियुष सोनकर, पिता महेन्द्र सोनकर, निवासी कुंआ चौक नंदई, थाना बसंतपुर द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गंज मंडी परिसर में स्थित उसकी दुकान का अज्ञात चोर द्वारा शटर का ताला तोड़कर 01 नग वेल्डिंग मशीन, 02 नग ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर, जुमला कीमती लगभग ₹16,000/- चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 396/2026, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए।

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल एवं उसके आसपास तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर हेमंत उर्फ सूरज यादव एवं महेश उर्फ लक्की यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*कोण्डागांव पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई*

0

कोण्डागांव पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई

ग्राम बनियागांव सरगीपारा में रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 की सामग्री जब्त

कोण्डागांव जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 26.08.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनियागांव सरगीपारा में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ताश के 52 पत्ते, एक पुराना कपड़ा, 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा नगदी रकम बरामद की गई। जप्त नगदी में जुआ फड़ से ₹1,600 तथा आरोपियों के पास से ₹390, इस प्रकार कुल ₹1,990 नगद बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 05 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत ₹52,000 है।

 

इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹53,990 मूल्य की सामग्री एवं नगदी जप्त की गई।

 

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. विनोदी पिता स्व. सुखदास वास्तुकला, उम्र 27 वर्ष, जाति लोहार, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।

2. कृष्णा मण्डावी पिता फूलसिंह मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।

3. लोकेश्वर नेताम पिता बुदरूराम नेताम, उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।

4. राजेश मण्डावी पिता स्व. सोमारू राम मण्डावी, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।

5. गुपेन्द्र सोढ़ी पिता रामनाथ सोढ़ी, उम्र 24 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।

 

जप्त सामग्री

– ताश के 52 पत्ते।

– एक पुराना कपड़ा।

– 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत ₹52,000।

– जुआ फड़ से नगदी — ₹1,600।

– आरोपियों के कब्जे से नगदी — ₹390।

– कुल नगदी — ₹1,990।

– कुल जप्त संपत्ति — ₹53,990।

 

पुलिस टीम का योगदान

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार डहरिया, लखन लाल यादव, म.प्र.आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 571 मोहन क्षत्रिय, सायबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, शंकर उसेण्डी, चंदन शोरी एवं बिरजू सोरी का विशेष योगदान रहा।

 

*320 किलो गांजा और पिस्टल के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, अमरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

320 किलो गांजा और पिस्टल के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, अमरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छिंदवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320.80 किलोग्राम गांजा, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दो वाहनों में सवार सात शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरवाड़ा कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे और पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर और काले रंग की टाटा सफारी कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर अमरवाड़ा होते हुए नरसिंहपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने ग्राम तेंदनीमाल मेन हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कंटेनर और टाटा सफारी कार आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए भूमका घाटी के पास दोनों वाहनों को रोक लिया।

गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजा

कंटेनर की तलाशी लेने पर केबिन के अंदर बनाए गए विशेष गुप्त बॉक्स से 7 प्लास्टिक बोरियों में 252.48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कंटेनर में तीन आरोपी सवार थे।

वहीं टाटा सफारी कार की तलाशी में डैशबोर्ड बॉक्स से एक लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस तथा कार के अंदर से दो बोरियों में 68.32 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार सभी सात आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से लाया गया था। तस्करी का रूट रायपुर, नागपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर होते हुए झांसी तथा संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश तक बताया गया है। पुलिस के अनुसार गांजा सदनलाल चौरसिया निवासी संतकबीर नगर के कहने पर ले जाया जा रहा था।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि बरामद पिस्टल गिरफ्तार आरोपी मोनिस को सदनलाल चौरसिया द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। मामले में सदनलाल चौरसिया फरार बताया गया है। पुलिस द्वारा गांजे के स्रोत और पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

यह सामान हुआ जब्त

– 320.80 किलोग्राम गांजा — अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये
– एक कंटेनर — RJ 33 GA 2064
– एक टाटा सफारी कार — UP 32 RP 5056
– एक पिस्टल
– पांच जिंदा कारतूस
– आठ मोबाइल फोन
– 24,090 रुपये नकद

सात आरोपी गिरफ्तार

1. संतोष गिरी, 33 वर्ष — आगर-मालवा, मध्यप्रदेश
2. मोनिस, 26 वर्ष — संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश
3. अजय यादव, 27 वर्ष — बस्ती, उत्तर प्रदेश
4. कृष्ण कुमार, 32 वर्ष — बस्ती, उत्तर प्रदेश
5. आदर्श सिंह, 27 वर्ष — बस्ती, उत्तर प्रदेश
6. ऋषभ सिंह, 21 वर्ष — गोंडा, उत्तर प्रदेश
7. शुभम सिंह, 23 वर्ष — बस्ती, उत्तर प्रदेश

फरार आरोपी: सदनलाल चौरसिया, निवासी संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

अमरवाड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/26, धारा 8/20 NDPS Act एवं 25, 27 Arms Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे सहित पुलिस टीम, थाना कुंडीपुरा पुलिस एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

*अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोटर सायकल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार, 50.400 बल्क लीटर शराब जब्त

 कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, भा.पु.से. के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल क्रमांक CG 27 S 1740 में दो व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बड़े कनेरा रोड बायपास रोड के आगे शिव मंदिर के पास बिक्री हेतु आने वाले हैं। सूचना पर थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटर सायकल को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की बीच वाली सीट में रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें कुल 280 नग पौवा, कुल मात्रा 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000/- है, बरामद हुई।

पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर बाहर से लाई गई अंग्रेजी शराब को बिक्री हेतु डंप कर रखने में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

1. राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी, पिता पारस सोनी, उम्र 24 वर्ष, जाति सोनार, निवासी विकासनगर, स्टेडियम के पास, कोण्डागांव।
2. संजय सिंह, पिता रघुधीर सिंह, उम्र 39 वर्ष, जाति क्षत्रिय, निवासी डीएनके आईआरएस कॉलोनी, कोण्डागांव।
3. मनवीर कोर्राम, पिता कमल कोर्राम, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी भिरावण्ड, थाना मांझीपारा, जिला कोण्डागांव।

आरोपियों का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

*भानुप्रतापपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

0

🔹 भानुप्रतापपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

🔹 ग्राम भरसा तरहुल में बाड़ी से गांजा के 850 छोटे-बड़े पौधे बरामद।

🔹 जड़ एवं मिट्टी सहित कुल 8 किलो 660 ग्राम गांजा जप्त।
🔹 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹4,30,000/-।
🔹 आरोपी सुभाष कोरेटी (40 वर्ष) के विरुद्ध धारा 8, 20(A) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज।

🔹 कांकेर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी।

📢 कांकेर पुलिस की अपील: संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

* *”एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

0

 *”एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ*

* *लगभग जिले में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को “साइबर जागृति की राखी” बांधी गई*

* *जांजगीर-चांपा पुलिस की अभिनव पहल – जिले के 432 गांव में एक साथ गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश*

* *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा एक राखी सायबर जागृति की यह अभियान*

* *जिसका सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के राज्य प्रमुख द्वारा SP जांजगीर को कार्यक्रम के दौरान प्रदाय किया गया*

* *सायबर जागृति रखी तैयार करने में जिला पुलिस के साथ मिलकर जिले के महिला कमांडो, महिला स्व सहायता समूह एवं जिला जेल के कैदियों का सराहनीय योगदान रहा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन- जागरूकता हेतु चलाए गए अभिनव अभियान *”एक राखी साइबर जागृति की”* का आज जिलेभर में सफल एवं ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया।

*जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह*
मुख्य कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया, जिसमें *कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, सायबर प्रभारी भास्कर शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक* द्वारा राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जिस प्रकार राखी बहन की रक्षा का संकल्प है, उसी प्रकार हम सबको एक – दूसरे को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है।

जिले की *432 गांव*, समस्त शहरी वार्डों, *शासकीय कॉलेजों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, शासकीय कार्यालयों* में जांजगीर-चांपा पुलिस, ग्राम कोटवार एवं महिला कमांडो द्वारा एक-दूसरे को *”साइबर जागृति की राखी”* बांधी गई और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।

*लोगो को दी सायबर के संबंध में विस्तृत जानकारी*

आमजन को फर्जी लिंक पर क्लिक न करना, अनजान कॉल पर OTP/बैंक डिटेल शेयर न करना, सोशल मीडिया पर सतर्क रहना, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

*गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी पहल*

इस व्यापक एवं एक साथ आयोजित अभियान के अवलोकन हेतु *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा* को आमंत्रित किया गया था। जिसके द्वारा जिलेभर के कार्यक्रमों का सत्यापन किया गया। एक ही समय में 432 गांव में साइबर जागरूकता की यह पहल *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज* होने जा रही है, जो जांजगीर-चांपा पुलिस के लिए गौरव की बात है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल गांव से शहर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

*”राखी का बंधन, साइबर सुरक्षा का संकल्प – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”*

* *थाना अकलतरा पुलिस की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई सख्त कार्रवाई*

0

* *थाना अकलतरा पुलिस की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई सख्त कार्रवाई*

* *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो वाहन चालकों के विरूद्ध की गई MV ACT की धाराओं के तहत कार्यवाही*

* *41 वाहनो के विरूध्द नो पार्किग की कार्यवाही*.

* *08 तीन सवारी वाहनो और शराब पीकर वाहन चलाने के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट में की गई कार्यवाही*

* *दुकानो के सामने पार्किग स्थल पर ठेले व गोमचा का दुकान लगाने से चैडी मार्ग संर्किण होने से लगातार आवागमन बाधित होने से अकलतरा पुलिस लगातार मार्ग एंव यातायात व्यवस्था में बने हुये है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा शास्त्री चैक से रेल्वे स्टेशन और डाक घर के बीच वाहन चालको द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन को रोड में खडा कर यातायात प्रभावित करते पाये जाने पर *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में, डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में यातायात नियमो को अंदेखा करने और बीच सडक पर वाहन खडा कर यातायात प्रभावित करने वालो के विरूध्द थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई जिसमें 41 वाहनो के विरूध्द नो पार्किग की कार्यवाही , 08 तीन सवारी वाहनो और शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूध्द मोटर व्हीकअल एक्ट ,के तहत कार्यवाही की गई ।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व, में अकलतरा थाना स्टाप के साथ किया गया।