Home Blog Page 57

*“I Have No Sister of My Own… Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony*

0

*“I Have No Sister of My Own… Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony*

*A Bond of Affection Rooted in Respect for Sacrifice: Madhuri Ties Rakhi to ‘Vishnu Bhaiya’*


Raipur, /Ahead of Raksha Bandhan, a deeply emotional moment reflecting sibling affection and respect for martyrdom unfolded at the ‘Sneh Ki Dor’ programme held at Balbir Singh Juneja Indoor Stadium in Raipur on August 25. Smt. Madhuri Verma, wife of Sub-Inspector Shri Yugal Kishore Verma, who attained martyrdom in a Naxal encounter, tied a Rakhi to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, leaving him visibly emotional.

“I do not have a sister of my own. We are all brothers. Today, Madhuri Ji tied rakhi. I feel that I have received affection from a sister even dearer than one by birth,” Chief Minister Shri Sai said.

The heartfelt exchange gave the traditional Rakhi ceremony a deeper meaning. For Smt. Madhuri Verma, who lost her husband in the service of the motherland and the security of Chhattisgarh, it became a bond of affection and assurance. For the Chief Minister, the Rakhi symbolised not only brotherly affection but also a deeper responsibility towards the family of a martyr.

Chief Minister Shri Sai assured Smt. Madhuri Verma that the family of martyr Shri Yugal Kishore Verma is like his own. He said the families of martyrs are never alone and that safeguarding their dignity, well-being and future is not merely the responsibility of the government but a collective duty. He added that after Madhuri Ji tied Rakhi to him, his responsibility towards her family had become even deeper as a brother.

Paying tribute to martyr Sub-Inspector Shri Yugal Kishore Verma, the Chief Minister said Chhattisgarh would always remain indebted to its brave security personnel and their families. He said security personnel made the supreme sacrifice so that future generations of Chhattisgarh could live in safety and peace.

*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस टीम ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।*

0

*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस टीम ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।*

*आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 74, 75(2), 115(2) बी.एन.एस. एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी के दिशा निर्देश पर महिला थाना प्रभारी एवं टीम के द्वारा लगातार असामाजिक कृत्य करने वाले आपराधिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को प्रार्थिया द्वारा महिला थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23 अगस्त 2026 की दोपहर करीबन 03:00 बजे उसकी नाबालिग बेटी खेलने के लिए घर से अपने सहेलियो को बुलाने जा रही थी तभी संतोष उर्फ बंटी द्वारा मेरी नाबालिग बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने दुकान के अंदर बुलाकर आपत्तिजनक

तौर पर उसे स्पर्श कर रहा था। नाबालिग बालिका द्वारा जोर जोर से चिल्लाते हुए आरोपी को धक्का देकर मौके से भाग कर घर आई और हम लोगों को घटना के विषय में पूरी जानकारी दी।

घटना के संबंध में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 43/2026, धारा 74, 75(2), 115(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रार्थिया,व पीड़िता का कथन दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ़ बंटी मल्लाह पिता भगेला मल्लाह उम्र 40 वर्ष कवर्धा जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर महिला थाना प्रभारी एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*समय पर जांच कैंसर से बचाव की मजबूत पहल*

0

*समय पर जांच कैंसर से बचाव की मजबूत पहल*

*जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का 25 अगस्त को*

*विशेषज्ञों की टीम करेगी सर्वाइकल, ब्रेस्ट एवं ओरल कैंसर की जांच व परीक्षण*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// कैंसर की समय पर पहचान और बेहतर उपचार की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक विशाल निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में बाल्को केैसर अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं ओरल कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी। शिविर की विशेषता अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कैंसर वैन भी होगी, जिसके माध्यम से आवश्यक स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने नागरिकों को कैंसर के संभावित संकेतों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर जांच कराने समझाइश दी है। ब्रेस्ट कैंसर के संभावित संकेतों में स्तन में गांठ, आकार या आकृति में बदलाव, निप्पल में बदलाव अथवा असामान्य स्राव शामिल हैं। वहीं सर्वाइकल कैंसर में असामान्य योनि रक्तस्राव, संभोग के बाद रक्तस्राव, असामान्य योनि स्राव अथवा पेल्विक दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि मुंह में दो सप्ताह से अधिक समय तक घाव बने रहना, सफेद या लाल धब्बा, गांठ, लगातार दर्द अथवा निगलने में कठिनाई आदि समस्या होने पर भी जांच आवश्यक है।

 

*हरनाचाका-भठलीकला मार्ग की मरम्मत से आवागमन हुआ सुगम*

0

*हरनाचाका-भठलीकला मार्ग की मरम्मत से आवागमन हुआ सुगम*

*विशेष मरम्मत मद के तहत 96.80 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ कार्य*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरनाचाका-भठलीकला मार्ग के मरम्मत कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग के खराब हो चुके हिस्सों की मरम्मत के लिए विशेष मरम्मत मद अंतर्गत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसके बाद कार्य तेजी से पूरा किया गया। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि हरनाचाका से भठलीकला मार्ग के 1010 मीटर लंबे हिस्से का विशेष मरम्मत कार्य 96.80 लाख रुपये की लागत से संपन्न किया गया है।
लंबे समय से मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इस सड़क के सुधार से ग्रामीण अंचलों के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़कों के उन्नयन और रखरखाव के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

*मुंगेली के 12वें कलेक्टर बने आईएएस श्री अमृत विकास तोपनो*

0

*मुंगेली के 12वें कलेक्टर बने आईएएस श्री अमृत विकास तोपनो*

*जिले के विकास को नई गति देने संभाली कमान*

*समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज मुंगेली जिले के 12वें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला कलेक्टोरेट पहुंचने पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री तोपनो ने जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जिले में संचालित विकास एवं

जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और शासन की मंशा के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय एवं टीम भावना से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित फाइलों को नियमानुसार समयबद्ध निराकरण किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो को प्रशासनिक क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पूर्व में सक्ती जिले के कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वर्ष 2020 में उन्होंने संस्कृति विभाग के संचालक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा योजना से जुड़े विभागों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है। उनका यह विविध प्रशासनिक अनुभव मुंगेली जिले के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुंगेली कलेक्टर के रूप में श्री तोपनो के समक्ष जिले में विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुगम एवं बेहतर बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को गति देने के साथ शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

 

*जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता*

0

*जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता*

*मेरी बेटी-मेरा अभिमान अभियान की तर्ज पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार करने के निर्देश, वीबी-जी राम जी योजना के तहत मिली स्वीकृति*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में मेरी बेटी-मेरा अभिमान की शुरुआत के साथ ही बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए 79 बालिका शौचालय निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में स्वीकृत इन कार्यों की लागत 4.30 लाख रुपए प्रति शौचालय निर्धारित की गई है। इन शौचालयों के निर्माण से विद्यालयों में बालिकाओं को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा।
विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों को विद्यालयों की आवश्यकता और बालिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। पृथक एवं उपयोगी शौचालय की सुविधा स्वच्छता के साथ-साथ बालिकाओं की नियमित उपस्थिति, सुविधा और आत्मविश्वास के लिए भी महत्वपूर्ण है। जिले में बालिकाओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। आगामी दिनों में आवश्यकता के अनुसार शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले द्वारा विद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिन विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस सुविधा से जोड़ा जाए।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बालिका शौचालय निर्माण के साथ-साथ योजना के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय को मिले। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 79 बालिका शौचालयों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के अधिक से अधिक शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे बिना किसी असुविधा के नियमित रूप से विद्यालय आकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। आवश्यकता आधारित कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।

*एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

*एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने वित्तीय सहायता एवं ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने और उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने आवश्यक वित्तीय एवं संस्थागत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभागियों की विशेष सहभागिता रही। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की भूमिका तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, व्यवसाय के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने युवाओं से स्वरोजगार को रोजगार के सशक्त विकल्प के रूप में अपनाने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी, सहायक निदेशक श्री अजय कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक श्री गौतम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मुंगेली के प्रबंधक श्री उत्तम कुमार, डॉ. एन.के. पुरले तथा जिला समन्वयक श्री प्रेमानंद राव एवं श्री सुरेश कुमार भारती उपस्थित रहे।

 

*महतारी वंदन की राशि से केशमती ने संजोया बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना*

0

*महतारी वंदन की राशि से केशमती ने संजोया बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना*

*सुकन्या समृद्धि योजना में प्रतिमाह मिलने वाली राशि को कर रहीं जमा*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रुपए की सहायता राशि परिवार के बेहतर भविष्य के लिए बचत और निवेश करने का अवसर दे रही है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चकदा की रहने वाली श्रीमती केशमती बैगा ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना संजोया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है और प्रतिमाह मिलने वाली राशि को जमा कर रही है।
मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली केशमती ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि का बेहतर उपयोग करते हुए अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल की है। उनका उद्देश्य आज मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक सहायता को भविष्य की बड़ी सुरक्षा में बदलना है, ताकि उनकी बेटी की पढ़ाई और आगे की जरूरतों के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। केशमती के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को सुरक्षित करने का जरिया बन गई है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने उन्हें भविष्य के लिए बचत करने का आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद स्थापित किया है।

 

*नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

0

*नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

*योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजनों को त्वरित लाभ दिलाने दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज जिला कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान खाद्य, उद्योग, आबकारी, आदिवासी विकास, खनिज, विपणन, खेल, महिला एवं बाल विकास, श्रम, मत्स्य पालन, एनआईसी कक्ष सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से विभाग में संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर बेहतर कार्य करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल, पारदर्शी और समय पर पहुंचे। इसके लिए विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए योजनाओं की सतत निगरानी करें तथा आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यप्रणाली एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक*

*’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण*

रायपुर. . लोरमी के श्री बाबाघाट धाम में आज पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आस्था और विकास का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमीवासियों के साथ परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महादेव से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक के बाद श्री साव ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच के साथ लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के बाद बाबाघाट का स्वरूप भव्य और आकर्षक हुआ है। श्रद्धालुओं को यहां स्वच्छ, शांत और भक्तिमय वातावरण मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि श्री बाबाघाट धाम लोरमी का प्राचीन धार्मिक स्थल है। वर्षों से यहां साधु-संत पूजन, हवन एवं विश्राम करते रहे हैं। समय के साथ यह स्थल जीर्ण-शीर्ण हो गया था। अब इसके सौंदर्यीकरण और उन्नयन से नया स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काशी कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर का निर्माण किया। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया। छत्तीसगढ़ में भी भोरमदेव कॉरिडोर एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत कार्य होगा। वहीं रतनपुर धाम के विकास की दिशा में कार्य हो रहे हैं। इसी तरह लोरमी का बाबाघाट भी भव्य स्वरूप में विकसित किया गया है। श्री साव ने लोरमीवासियों से अपील की कि वे बाबाघाट के स्वरूप को सुंदर बनाए रखते हुए नियमित धार्मिक आयोजन करें।