Home Blog Page 55

*पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी*

0

*पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी*

 *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*

​ आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए जिले में पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन और पशुधन विकास विभाग के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के कुल 98.62 लाख रूपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस पहल से पशुपालकों को अपनी दैनिक वित्तीय जरूरतों के लिए महंगे अनौपचारिक कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

​इस योजना की सफलता में बैंकिंग संस्थाओं का विशेष योगदान रहा है, जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने सबसे आगे बढ़कर 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रूपए से अधिक का ऋण प्रदान किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने 5 पशुपालकों को 5.60 लाख रूपए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4 पशुपालकों को, यूको बैंक ने 1 हितग्राही को 2 लाख रूपए और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 हितग्राही को 1.50 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया है। समय पर पूंजी उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक अब पशुओं के लिए बेहतर दाना-पानी, जरूरी दवाइयां, टीकाकरण और चिकित्सा जैसी देखभाल बिना किसी आर्थिक तंगी के कर पा रहे हैं।

​कलेक्टर ने योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का मुख्य आधार बताते हुए मैदानी अमले को गांव-गांव जाकर हर पात्र हितग्राही तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों पर अमल करते हुए पशुधन विकास विभाग की टीम ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। ऋण सुविधा के साथ-साथ पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार और वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वित्तीय मदद और तकनीकी मार्गदर्शन के इस बेहतर समन्वय से जिले में दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai to honour 82 players, coaches and judges with ‘Rajya Khel Alankaran’ on August 29*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai to honour 82 players, coaches and judges with ‘Rajya Khel Alankaran’ on August 29*

*Awards ceremony to be held at Pandit Deendayal Upadhyay Auditorium in Raipur*

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai will confer the Rajya Khel Alankaran (State Sports Awards) on 82 players, coaches and judges on August 29, National Sports Day, which marks the birth anniversary of hockey legend Major Dhyan Chand. He will also present the Chief Minister’s Trophy to 43 players and coaches from five teams.

The ‘Rajya Khel Alankaran Samaroh’, organised by the Department of Sports and Youth Welfare, will be held at Pandit Deendayal Upadhyay Auditorium in Raipur from 4pm on August 29.

A total of 125 players, coaches and judges will be honoured for their achievements during 2023-24, 2024-25 and 2025-26. The awards include the Shaheed Rajiv Pandey Award, Shaheed Kaushal Yadav Award, Veer Hanuman Singh Award, Shaheed Pankaj Vikram Samman, Shaheed Vinod Choubey Samman and Chief Minister’s Trophy.

Deputy Chief Minister and Sports and Youth Welfare Minister Shri Arun Sao will preside over the ceremony. Union Minister of State for Housing and Urban Affairs Shri Tokhan Sahu, Chhattisgarh Assembly Speaker Dr Raman Singh and Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma will attend as distinguished guests.

All members of the state cabinet, MP Shri Brijmohan Agrawal, State Youth Commission Chairman Shri Vishwa Vijay Singh Tomar, Raipur district MLAs, Mayor Smt Meenal Choubey and District Panchayat Chairman Shri Naveen Kumar Agrawal will also attend the event.

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण*

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन*

*वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेंगे पुरस्कार व सम्मान*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे*

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल*

  संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-. . मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी देंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है।

राज्य खेल अलंकरण के गरिमामय समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान दिए जाएंगे। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव राज्य खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यगण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

*वेल विशर फाउंडेशन ने कलेक्टर एवं एसपी को राखी भेंट कर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं*

0

*वेल विशर फाउंडेशन ने कलेक्टर एवं एसपी को राखी भेंट कर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं*

*सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण के विषयों पर हुई सार्थक चर्चा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-रक्षाबंधन के पावन अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन की ओर से जिले के कलेक्टर माननीय जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक माननीय विजय पाण्डेय जी को संस्था के महिला सदस्यों द्वारा दी गई राखी भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सामाजिक सरोकारों, जनहित एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। कलेक्टर महोदय वो पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संस्था के कार्यों को सराहा गया , एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संस्था सदस्यों को साइबर सुरक्षा राखी बांधी गई

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य में जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और प्रभावी बनाने को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बताए व उनसे सेवा कार्यो में सहयोग की अपेक्षा की बात कही।

संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ वेल विशर फाउंडेशन समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्रीपाल सिंह बैस व प्रेम निर्मलकर के द्वारा सभी जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लिए खेल और युवा शक्ति के विजन को बताया प्रेरणादायी*

बिलासपुर – आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों एवं युवाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी देशभर के 5,000 से अधिक संस्थानों से जुड़े युवाओं एवं खिलाड़ियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने खेलों को विकसित भारत के निर्माण के व्यापक अभियान से जोड़ते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत की खेलशक्ति और युवाशक्ति को एक साथ जोड़कर राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक खेल भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “ओलंपिक मेडल टैली बढ़ाने के लिए हमें नए खेलों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें महारत हासिल करनी ही होगी।” उन्होंने कहा कि भारत को उन खेल विधाओं में भी आगे बढ़ना होगा, जिनमें देश की भागीदारी अभी सीमित है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का खेल, युवा शक्ति और विकसित भारत को लेकर प्रस्तुत विजन देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर, संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराकर भारत को वैश्विक खेल शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए व्यापक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान चलाने की घोषणा देश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही वर्ष 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल विधाओं में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी और उत्कृष्टता बढ़ाने की दीर्घकालिक सोच देश के खेल भविष्य को नई दिशा देगी।

उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ आज देशभर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवा खिलाड़ियों को उनके सपने साकार करने के लिए अवसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच बन रहा है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना युवाओं में और अधिक सशक्त होती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी के नेतृत्व में खेलों को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में नई पहचान मिली है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल संस्कृति को गांवों और शहरों तक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘जो खेलेंगे, वे खिलेंगे’ की भावना और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से देश की युवा शक्ति नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी तथा भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

*सुदूर वनांचल जमुनाही में पहुंची न्याय की चौपाल*

0

*सुदूर वनांचल जमुनाही में पहुंची न्याय की चौपाल*

*मेगा शिविर एवं लीगल एड क्लीनिक का हुआ शुभारंभ*

*घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क विधिक सहायता*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में लोरमी क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम जमुनाही में मेगा शिविर एवं लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्री सतीश कुमार खाखा तथा व्यवहार न्यायाधीश लोरमी श्री देवेंद्र कुमार दीक्षित सहित न्यायिक अधिकारियों ने ग्राम जमुनाही में सरस्वती माता की पूजा-अर्चना के पश्चात लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, शासकीय योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की 13 महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने, जमीन के दस्तावेज एवं भू-अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहने समझाइश दी गई। कार्यक्रम में वन्यजीवों से होने वाली क्षति के लिए मुआवजा, वीर सैनिकों के परिवारों के लिए सहायता, बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा, जादू-टोना जैसी कुरीतियों से बचाव तथा नशे से दूर रहने सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा श्रमिकों के अधिकार, श्रमिकों की मजदूरी, बंधक बनाए जाने की स्थिति में शिकायत, बच्चों एवं बच्चियों के अपहरण तथा अन्य कानूनी मामलों में तत्काल सहायता लेने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा धर्मशाला/सामुदायिक भवन की आवश्यकता सहित विभिन्न समस्याएं एवं मांगें सामने रखी गईं। वृद्ध महिला गेंदबाई को निराश्रित पेंशन का लाभ नहीं मिलने की जानकारी पर संबंधित सरपंच को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
मेगा शिविर के साथ शुरू किए गए 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत लीगल एड क्लीनिक एवं पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ संबंधित मामलों में आवेदन एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पैरा लीगल वालंटियर्स श्री अनिल कुमार यादव एवं श्री उमेद कुमार साहू द्वारा प्रतिदिन ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और आवश्यकतानुसार आवेदन तैयार कराने में सहयोग किया जाएगा।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, पैरा लीगल वालंटियर्स,सरपंच श्री चंद्रमणि साहू एवं सचिव श्री ओम प्रकाश मरावी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला जेल का किया निरीक्षण*

0

*मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला जेल का किया निरीक्षण*

*बंदियों की सुविधाओं और विधिक सहायता की स्थिति का लिया जायजा*

*बंदियों की समस्याएं सुनकर त्वरित विधिक सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा जिला जेल मुंगेली का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश कुमार खाखा ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन से बंदियों की दैनिक आवश्यकताओं एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री खाखा ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा कि कोई भी बंदी आवश्यक विधिक सहायता से वंचित न रहे और पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन मुंगेली कु. सिमर प्रीत सलूजा एवं श्री यश मौर्य और जेल अधीक्षक कु. ममता पटेल उपस्थित रहीं।

*बेहतर सड़क, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: कलेक्टर*

0

*बेहतर सड़क, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: कलेक्टर*

 

*एटीआर क्षेत्र को पर्यटन की नई पहचान दिलाने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर*

मुकेश साहू ब्यूरोमुंगेली,// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जिले के विकास की प्राथमिकताओं एवं प्रशासन की आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों की स्थिति में सुधार, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कलेक्टर ने जिले के एटीआर (अचानकमार टाइगर रिजर्व) क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन संपदा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एटीआर क्षेत्र को कान्हा-किसली की तर्ज पर आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय युवाओं एवं समुदाय को पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही गांव-क्षेत्र में आजीविका के नए साधन मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के विकास के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं, सुगम आवागमन, पर्यटन संभावनाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय को भी महत्वपूर्ण बताया। बैठक में संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*बहन की याद में जरूरतमंद बच्चों तक पहुंची मदद, रक्षाबंधन पर अभिजीत सिंह बैस की पहल*

0

बहन की याद में जरूरतमंद बच्चों तक पहुंची मदद, रक्षाबंधन पर अभिजीत सिंह बैस की पहल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को समाजसेवा से जोड़ते हुए अभिजीत सिंह बैस ने शासकीय गोपिया पारा प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ पर्व मनाया। अपनी दिवंगत बहन स्वर्गीय डॉ. दीपमाला सिंह की स्मृति में उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से राखी बंधवाई और सभी छात्र-छात्राओं को रेनकोट एवं मिठाई वितरित की।

अभिजीत सिंह बैस ने कहा कि अपनों की यादों को जीवंत रखने का सबसे अच्छा माध्यम समाज और जरूरतमंदों की सेवा है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी बहन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा।

बताया गया कि अभिजीत सिंह बैस इससे पहले भी जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक पानी पहुंचाने में सहयोग किया था।

कार्यक्रम में मदन गोपाल सिंह, जयंत सिंह क्षत्रिय, जयदीप सिंह बैस, लोकेश सिंह चंदेल, राजवीर जायसवाल, सूरज बरेठ सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

रक्षाबंधन का यह आयोजन प्रेम, स्मृति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए संपन्न हुआ

**मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पर बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,पढ़े पूरी खबर।**

0

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पर बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,पढ़े पूरी खबर।

 

बिलासपुर = बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर संदीप सिंह ने शिकायत की थी बड़ी संख्या में मंगला चौक स्थित रतन लस्सी के नीचे होटल, राज जलपान गृह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बाबूजी रेस्टोरेंट, टी स्टाल पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें साफ सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया, सेंपल लिया गया मदनगंज स्थित राज जलपान गृह में बेहद ही गंदे तरीके से समोसा बनाया जा रहा था जिसको साफ सफाई रखने के लिए निर्देश जारी किया है, साफ सफाई नहीं रखने मिलावटी खाद्य सामग्रियों का वितरण करने एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।