कोण्डागांव पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई
ग्राम बनियागांव सरगीपारा में रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 की सामग्री जब्त

कोण्डागांव जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.08.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनियागांव सरगीपारा में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ताश के 52 पत्ते, एक पुराना कपड़ा, 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा नगदी रकम बरामद की गई। जप्त नगदी में जुआ फड़ से ₹1,600 तथा आरोपियों के पास से ₹390, इस प्रकार कुल ₹1,990 नगद बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 05 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत ₹52,000 है।
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹53,990 मूल्य की सामग्री एवं नगदी जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोदी पिता स्व. सुखदास वास्तुकला, उम्र 27 वर्ष, जाति लोहार, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
2. कृष्णा मण्डावी पिता फूलसिंह मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
3. लोकेश्वर नेताम पिता बुदरूराम नेताम, उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
4. राजेश मण्डावी पिता स्व. सोमारू राम मण्डावी, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
5. गुपेन्द्र सोढ़ी पिता रामनाथ सोढ़ी, उम्र 24 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
जप्त सामग्री
– ताश के 52 पत्ते।
– एक पुराना कपड़ा।
– 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत ₹52,000।
– जुआ फड़ से नगदी — ₹1,600।
– आरोपियों के कब्जे से नगदी — ₹390।
– कुल नगदी — ₹1,990।
– कुल जप्त संपत्ति — ₹53,990।
पुलिस टीम का योगदान
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार डहरिया, लखन लाल यादव, म.प्र.आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 571 मोहन क्षत्रिय, सायबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, शंकर उसेण्डी, चंदन शोरी एवं बिरजू सोरी का विशेष योगदान रहा।
