Home Blog Page 54

*जरहागांव एवं फास्टरपुर में ‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ का किया शुभारंभ*

0

*जरहागांव एवं फास्टरपुर में ‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ का किया शुभारंभ*

➡️ *संभाग मे सर्वप्रथम जिला मुंगेली मे 02 थानों मे ‘‘ई-मालखाना’’ का किया गया उद्घाटन, बारकोड स्कैन कर डिजिटल रूप से जप्त सामानों को रखा जायेगा सुरक्षित*

➡️ *केस प्रापर्टी के डिजिटल रिकार्ड एवं सुरक्षित प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

➡️ *आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज के निर्देशन एवं एसएसपी श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन मे जिला मुंगेली के थानो मे अब जब्त संपत्ति एवं केस प्रापर्टी का डिजिटल रिकार्ड का यूनिक बारकोड के माध्यम से पहचान एवं ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।*

➡️ *जिला मुंगेली मे पुलिस थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही, सुरक्षित रख-रखाव एवं त्वरित रिकार्ड उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:-* पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) बिलासपुर रेंज के निर्देशन मे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीकी आधारित बनाने के उद्देश्य से लगातार नई पहल की जा रही है।

*“ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम” का शुभारंभ:-* दिनांक 27.08.2026 को आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज के द्वारा बिलासपुर संभाग मे सर्वप्रथम जिला-मुंगेली के 02 थाना जरहागांव एवं फास्टरपुर में *“ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम”* का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया, जिसमें पुलिस थानों में विभिन्न अपराधों, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों में जब्त की गई सामग्री को केस प्रापर्टी के रूप में मालखाने में सुरक्षित रखा जाता है। बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की जब्त सामग्री होने के कारण उनके रिकार्ड का व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यकता के समय संबंधित सामग्री की जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए *‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’* लागू किया जा रहा है।

*‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’* के माध्यम से मालखाने में रखी गई केस प्रापर्टी एवं जब्त सामग्री का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में जब्त की गई नकदी, वाहन, हथियार, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित सामग्री, आबकारी एक्ट से संबंधित सामग्री तथा अन्य प्रकार की केस प्रापर्टी/जप्त सामाग्री का डिजिटल रिकार्ड संधारित किया जाकर रिकार्ड व्यवस्था के साथ आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा रिकार्ड अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी।

प्रत्येक जब्त सामग्री की पहचान एवं ट्रैकिंग के लिए *‘‘यूनिक बारकोड’’* का उपयोग किया जाएगा। बारकोड के माध्यम से संबंधित केस प्रापर्टी की पहचान करना तथा उसके रिकार्ड को कम्प्युटर के माध्यम से डिजिटल सिस्टम में आसानी से खोजना संभव होगा। इससे किसी प्रकरण की केस प्रापर्टी के संबंध में जानकारी आवश्यकता पड़ने पर कम समय में प्राप्त की जा सकेगी

पुलिस थानों में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे मालखाना प्रबंधन में तकनीकी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा तथा केस प्रापर्टी से संबंधित रिकार्ड के संधारण में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

*पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज:-* बिलासपुर रेंज मे पुलिसिंग को तकनीकी से जोड़ने तथा लंबित कार्यों के त्वरित एवं व्यवस्थित निराकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जाना मुंगेली पुलिस की आधुनिक एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुंगेली पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

*हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया पुलिस ने किया बरामद*

0

*हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया पुलिस ने किया बरामद*

कबीरधाम – पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद किया गया है।

मामले में प्रार्थी द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18.08.2026 को ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन पिता तिरिथराम टंडन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धुक्सा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम द्वारा विवाद करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे टंगिया से वार किया गया। घटना में आहत के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिसका उपचार कराया गया।

रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, आहत एवं गवाहों के कथन तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम घुक्सा से आरोपी लालचन्द टंडन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

*नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*⚡⚡⚡

            ♦️ आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ⚡⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी- लक्ष्मी नारायण यादव पिता मनमोहन यादव उम्र 26 साल निवासी कौडिया बंधवापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.08.2026 को प्रार्थिया/पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट कराया कि पीडिता के साथ आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के द्वारा पीडिता के घर के बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती पीडिता के साथ दुष्कर्म किया है, पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 470/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव की पता साजी कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत* 

0

*धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत* 

      पुलिस किया गिरफ्तार ⚡⚡

♦️ आरोपियों से धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) को जप्त कर, आरोपी गणों के

      विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ⚡⚡

गिरफ्तार आरोपी गण – 1. दिनेश कोराम पिता अवधराम कोराम उम्र 20 साल 2. शरद पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 25 साल दोनो निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि इस प्रकार है कि सूचना मिला की ग्राम बिटकुला के हरदुली पारा में कलेश्वर सूर्यवंशी के घर के सामने गली में आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल के द्वारा धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) रखकर कलेश्वर सूर्यवंशी एवं उसके घर वालों को मारने, पीटने के लिए डराते हुए धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) को लहरा रहे है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल को घेरा बंदी कर पकड कर हिरासत में लिया गया तथा आरोपी दिनेश कोराम से एक धारादार लोहे का तलवार एवं आरोपी शरद पटेल से एक लोहे का धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी 1. दिनेश कोराम पिता अवधराम कोराम उम्र 20 साल 2. शरद पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 25 साल दोनो निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*खेत के फसल को चरने की मामूली बात को लेकर जबरदस्ती कीटनाशक सेवन कराकर हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*खेत के फसल को चरने की मामूली बात को लेकर जबरदस्ती कीटनाशक सेवन कराकर हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 सभी आरोपियों को ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया । 

अपराध क्रमांक 229/2026 धारा – 103(1), 3(5) बीएनएस

दिनांक घटना समय:- 27.08.2026 के 07ः45 बजे

घटना स्थल :- ग्राम मुरू खरकेना मार्ग थाना हिर्री जिला बिलासपुर

आरोपी:- 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू

           2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू

      3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री

      4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 35/26 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर उम्र 58 वर्ष साकिन पथराली थाना हिर्री जिला बिलासपुर के मर्ग जांच पर मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर पति राजू निर्मलकर उम्र 55 वर्ष साकिन पथराली का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण, मर्ग इंटीमेशन पंचनामा कार्यवाही के अवलोकन पर पाया गया कि खेत की फसल को चराने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक को पकड़कर कीटनाशक दवाई को जबरदस्ती पिला कर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी का मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसमें वह जुर्म स्वीकार करते हुये हत्या करने की नियत से अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक औषधि पिलाना एवं डिब्बे को घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपाना बताया। आरोपी 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू 2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू 3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री 4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*सरेआम मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

0

*सरेआम मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

**अपराध क्रमांक: 1210/2026*

 *धारा: 296,115(2),351(3),3(5) BNS 

 * *आरोपी* : 

01 विनित कुमार श्रीवास पिता विनय श्रीवास उम्र 26 साल पता गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर 

02- किशन ध्रुव पिता सीयाराम ध्रुव उम्र 29 साल पता पता गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– इस प्रकार है कि प्रार्थी शनि कुमार बंजारे पिता स्व जनक राम बंजारे उम्र 35 साल पता ईमलीभाठा जोगी आवास म0नं0 सी/21 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/08/2026 को अपनी पत्नी भगवती कोरी एवं बच्चो के साथ ईद का त्यौहार देखने के लिए गोल बाजार बिलासपुर से त्यौहार को देखकर घर वापस आ रहे थे कि विनित श्रीवास पूर्व में घरेलू काम के लिए मेरे से पैसा लिया था जिसे वापस करने के लिए विनित श्रीवास के द्वारा प्रार्थी को गणेश अस्पताल के पास बुलाया था जहॉ वह गार्ड का काम करता है। पैसे की लेनदेन की बात को लेकर प्रार्थी शनि कुमार बंजारे एवं विनित श्रीवास के मध्य वाद विवाद होने लगा तभी विनित श्रीवास अपने दोस्त किशन ध्रुव के साथ मिलकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का, डंडा एवं बेल्ट से शनि कुमार बंजारे के साथ मारपीट किया। डॉक्टर महोदय द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में सामान्य चोंट होना लेख किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* तत्काल टीम गठित कर दोनो आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

*बहनों का स्नेह ही मेरी ताकत, रक्षाबंधन पर तोखन साहू की कलाई राखियों से सजी*

0

*बहनों का स्नेह ही मेरी ताकत, रक्षाबंधन पर तोखन साहू की कलाई राखियों से सजी*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू की कलाई पर सुबह से ही बहनों के स्नेह की राखियां सजने लगीं। नेहरू चौक स्थित निवास से शुरू हुआ यह आत्मीय सिलसिला दिनभर चलता रहा। बिलासपुर, तखतपुर एवं मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बांधकर श्री साहू को आशीर्वाद दिया।

ग्राम बेलपान, विधानसभा तखतपुर में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में भाजपा संगठन की बहनों ने श्री तोखन साहू को राखी बांधी। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। संगठन भी परिवार की तरह है, जहां प्रेम, विश्वास और अपनत्व सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

रक्षाबंधन के अवसर पर श्री साहू ने धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू के साथ बिलासपुर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन पहुंचकर ब्रह्माकुमारी बहनों से आत्मीय भेंट की। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

वहीं, गृह ग्राम डिंडोरी, जिला मुंगेली में परिवार की बहनों ने प्रेम और स्नेह से राखी बांधी। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे आत्मीय रिश्तों में से एक है। राखी के इन धागों में स्नेह, विश्वास, अपनापन और बचपन की सुंदर स्मृतियां जुड़ी होती हैं।

श्री तोखन साहू ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों से मिला यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है और उन्हें निरंतर जनसेवा एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि, सम्मान एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

*छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज*

0

*छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज*

​ आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से 28 अगस्त 2026 तक राज्य में औसतन 855.9 मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत 849.3 मि.मी. की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को ही प्रदेश भर में औसतन 6.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में बारिश का वितरण काफी विविधतापूर्ण रहा है, जहाँ कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा हुई है वहीं कुछ इलाकों में अब भी मानसून की गति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

​सरगुजा संभाग की बात करें तो बलरामपुर जिले में मानसून की सबसे अधिक मेहरबानी देखने को मिली है, जहाँ औसत की तुलना में 157.7 प्रतिशत यानी 1164.4 मि.मी. बारिश हो चुकी है और यहाँ आज भी सर्वाधिक 29.3 मि.मी. पानी बरसा। संभाग के अन्य जिलों जैसे सूरजपुर में 963.5 मि.मी. (109.6%), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 920.0 मि.मी. (116.7%), कोरिया में 702.3 मि.मी. (89.9%) और जशपुर में 716.9 मि.मी. (86.9%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 16.9 मि.मी. पानी गिरा। वहीं सरगुजा जिला अब भी वर्षा के मामले में थोड़ा पीछे है, जहाँ अब तक औसत की केवल 77.1 प्रतिशत (504.4 मि.मी.) ही बारिश हुई है।

​मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक 166.0 प्रतिशत बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है, जहाँ कुल 1088.5 मि.मी. पानी बरसा है। रायपुर जिले में 920.0 मि.मी. (130.7%) और महासमुंद में 1017.9 मि.मी. (130.7%) बारिश के साथ आंकड़े बेहद मजबूत हैं। इसी क्रम में गरियाबंद में 989.2 मि.मी. (120.4%), बलौदाबाजार में 898.7 मि.मी. (114.4%) तथा धमतरी जिले में 833.6 मि.मी. (101.5%) बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिला 896.8 मि.मी. (120.5%) और जांजगीर-चांपा 1025.7 मि.मी. (114.6%) वर्षा के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बिलासपुर में 890.7 मि.मी. (109.2%), सक्ती में 846.2 मि.मी. (105.8%), कोरबा में 953.2 मि.मी. (105.0%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 831.2 मि.मी. (102.7%) वर्षा दर्ज हुई है। कोरबा में आज भी 24.1 मि.मी. की अच्छी बारिश हुई, जबकि रायगढ़ जिला 891.2 मि.मी. (99.8%) वर्षा के साथ सामान्य स्थिति के बेहद करीब है।

​दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश का मिला-जुला असर दिख रहा है। बालोद जिले में सामान्य से अधिक 844.6 मि.मी. (108.2%) बारिश हो चुकी है, वहीं दुर्ग जिला 636.5 मि.मी. (100.4%) के साथ बिल्कुल सामान्य स्तर पर बना हुआ है। राजनांदगांव 698.0 मि.मी. (99.3%) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 583.5 मि.मी. (95.4%) के साथ सामान्य के आंकड़े को छू रहे हैं। हालांकि कबीरधाम में 550.1 मि.मी. (85.6%), बेमेतरा में 493.7 मि.मी. (78.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मि.मी. (70.6%) वर्षा के साथ स्थिति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

​दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में नारायणपुर जिला 1260.9 मि.मी. (121.3%) बारिश दर्ज कर पूरे संभाग में सबसे आगे है, जहाँ आज भी 21.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले में 1063.2 मि.मी. (95.4%) बारिश के साथ जल स्तर बेहतर है। बीजापुर में कुल वर्षा का आंकड़ा 1213.9 मि.मी. पहुँच चुका है जो औसत का 80.0 प्रतिशत है, वहीं सुकमा में 846.1 मि.मी. (72.3%), कोण्डागांव में 758.9 मि.मी. (80.2%) और बस्तर जिले में 837.3 मि.मी. (77.8%) बारिश दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में औसतन प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम वर्षा कांकेर जिले में 713.1 मि.मी. (65.6%) दर्ज की गई है, हालांकि यहाँ आज 12.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई जिससे आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

*अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख*

0

*अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख*

 *हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक  ​रायपुर/बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुकी महिला माओवादियों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नारायणपुर पुलिस के डीआरजी परिसर में जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर इस पवित्र रिश्ते को नई मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया।

​यह भावुक क्षण केवल रक्षाबंधन मनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने बदलते बस्तर और सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समाज के बीच बनते अटूट विश्वास का एक गहरा संदेश दिया। डीआरजी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पित बहनों ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर अपने प्रति स्नेह, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को महसूस किया।

​एक समय जो लोग भय और संघर्ष के माहौल में जीवन बिता रहे थे, वे आज पुलिस परिवार के साथ एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल साझा करते नजर आए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा का संकल्प है। मुख्यधारा में लौटे लोगों को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना और उनके भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

​डीआरजी परिसर में बिखरी यह आत्मीयता इस बात की प्रत्यक्ष प्रमाण बनी कि बंदूक और हिंसा की राह से कहीं अधिक ताकतवर संवाद, विश्वास और अपनत्व की डोर होती है। नारायणपुर में मनाया गया यह पर्व इस उम्मीद को और मजबूती देता है कि अबूझमाड़ अब भय के दौर से निकलकर शांति, भाईचारे और विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।

*पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी*

0

*पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी*

 *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*

​ आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए जिले में पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन और पशुधन विकास विभाग के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के कुल 98.62 लाख रूपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस पहल से पशुपालकों को अपनी दैनिक वित्तीय जरूरतों के लिए महंगे अनौपचारिक कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

​इस योजना की सफलता में बैंकिंग संस्थाओं का विशेष योगदान रहा है, जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने सबसे आगे बढ़कर 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रूपए से अधिक का ऋण प्रदान किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने 5 पशुपालकों को 5.60 लाख रूपए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4 पशुपालकों को, यूको बैंक ने 1 हितग्राही को 2 लाख रूपए और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 हितग्राही को 1.50 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया है। समय पर पूंजी उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक अब पशुओं के लिए बेहतर दाना-पानी, जरूरी दवाइयां, टीकाकरण और चिकित्सा जैसी देखभाल बिना किसी आर्थिक तंगी के कर पा रहे हैं।

​कलेक्टर ने योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का मुख्य आधार बताते हुए मैदानी अमले को गांव-गांव जाकर हर पात्र हितग्राही तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों पर अमल करते हुए पशुधन विकास विभाग की टीम ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। ऋण सुविधा के साथ-साथ पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार और वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वित्तीय मदद और तकनीकी मार्गदर्शन के इस बेहतर समन्वय से जिले में दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।