मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पर बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर = बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर संदीप सिंह ने शिकायत की थी बड़ी संख्या में मंगला चौक स्थित रतन लस्सी के नीचे होटल, राज जलपान गृह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बाबूजी रेस्टोरेंट, टी स्टाल पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें साफ सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया, सेंपल लिया गया मदनगंज स्थित राज जलपान गृह में बेहद ही गंदे तरीके से समोसा बनाया जा रहा था जिसको साफ सफाई रखने के लिए निर्देश जारी किया है, साफ सफाई नहीं रखने मिलावटी खाद्य सामग्रियों का वितरण करने एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
