Home Blog Page 38

*पंजाब नेशनल बैंक मुंगेली ने मनाया 50वां स्थापना दिवस*

0

*50 वर्षों की बैंकिंग सेवा, विश्वास और समर्पण का मनाया गौरवपूर्ण उत्सव*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा मुंगेली द्वारा शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। पांच दशकों की बैंकिंग सेवा, ग्राहकों के विश्वास और क्षेत्र के साथ मजबूत जुड़ाव की इस गौरवपूर्ण यात्रा को बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने मिलकर याद किया और भविष्य में भी उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बिलासपुर मंडल प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव, उप मंडल प्रमुख दिव्य रंजन नायक, मुख्य प्रबंधक जीत सिंह एवं शाखा प्रमुख नागेश माने की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शाखा की 50 वर्षों की सेवा यात्रा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बैंक और ग्राहकों के बीच बने लंबे समय के विश्वास एवं संबंधों को रेखांकित किया।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान शाखा से लंबे समय से जुड़े एवं बैंक की सेवाओं पर निरंतर विश्वास बनाए रखने वाले सम्मानित ग्राहकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुराने ग्राहकों के साथ बैंक के वर्षों पुराने संबंधों को याद किया गया तथा उनके सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सम्मानित ग्राहकों ने भी बैंक के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए शाखा की सेवाओं और लंबे समय से बने संबंधों को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बैंकिंग संस्थान की सफलता केवल उसकी वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि ग्राहकों का विश्वास और उनके साथ वर्षों से बने मजबूत संबंध भी उसकी महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक की मुंगेली शाखा ने पांच दशकों के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया है।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि बदलते समय के साथ बैंकिंग सेवाओं में भी निरंतर परिवर्तन और तकनीकी विकास हो रहा है। ग्राहकों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं बेहतर बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराने के लिए बैंक लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में भी ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
समारोह में उप शाखा प्रबंधक सोहल देवांगन, क्रेडिट ऑफिसर लेखराम साहू, ऑफिसर हरिश बाबू सहित PNB मुंगेली परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और बैंक की आगामी सेवा यात्रा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पंजाब नेशनल बैंक मुंगेली शाखा के लिए यह अवसर केवल स्थापना दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि 50 वर्षों की सेवा, विश्वास और समर्पण की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करने का अवसर भी रहा। इस दौरान बैंक परिवार ने उन सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने वर्षों से बैंक पर अपना विश्वास बनाए रखा और शाखा की विकास यात्रा में अपना योगदान दिया।
समारोह के समापन अवसर पर PNB मुंगेली परिवार ने सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट सेवाओं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“50 वर्षों का विश्वास, सेवा और समर्पण — PNB मुंगेली परिवार के लिए गौरव का अवसर।

*विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मुंगेली के युवा बढ़ा रहे सहभागिता*

0

*30 सितंबर तक VBYLD 2027 क्विज में भाग लेने का अवसर, गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता अभियान*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, / भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देशभर के युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को सामने रखने तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का अवसर मिल रहा है। MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।
मुंगेली जिले में युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। MY Bharat के उप निदेशक श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में युवाओं को VBYLD 2027 की प्रक्रिया, क्विज में सहभागिता तथा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जा रही है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के युवाओं से VBYLD 2027 में सक्रिय रूप से सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। युवाओं को आगे बढ़कर इस पहल में सहभागिता करनी चाहिए।
मुंगेली जिले के MY Bharat राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) नितेश कुमार मोहले, देवेंद्र केशरवानी एवं विकास निर्मलकर द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर युवाओं को VBYLD 2027 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। स्वयंसेवकों द्वारा युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष की आयु के पात्र युवा एवं युवतियां VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता कर सकते हैं। यह पहल युवाओं को अपने ज्ञान, विचार एवं रचनात्मकता को सामने रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 क्विज का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। क्विज में कुल 20 प्रश्न हैं तथा प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रयास का अवसर दिया गया है। VBYLD का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों का सहभागी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, विचार-विमर्श, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। MY Bharat के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सोच एवं विचार साझा करने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के MY Bharat स्वयंसेवकों ने सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 से पहले VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता करें और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को मजबूत करें।“युवा जुड़ेंगे, विचार आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

0

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

0.मेडिकल कॉलेज कवर्धा में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ।

0.उप मुख्यमंत्री और सांसद ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, विद्यार्थियों से जानी तैयारी और सफलता की कहानी।

0.पहले दिन गले में स्टेथोस्कोप, कंधे पर एप्रॉन… आंखों में डॉक्टर बनने का सपना, प्रथम बैच की शुरू हुई पढ़ाई।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ इस ऐतिहासिक अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का एप्रॉन, स्टेथोस्कोप, पेन और गुलाब का फुल देकर स्वागत किया विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत की मेडिकल कॉलेज के इतिहास के इस पहले दिन विद्यार्थियों ने अतिथियों के साथ अपने संघर्ष, तैयारी और सपनों को साझा किया उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने बड़ा लक्ष्य रखा और डॉक्टर बनने का सपना देखा है लेकिन डॉक्टर बनना ही अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए लक्ष्य केवल एक पड़ाव नहीं बल्कि निरंतर आगे बढ़ने की यात्रा है हमारा उद्देश्य केवल डॉक्टर बनना नहीं बल्कि डॉक्टर बनकर समाज के लिए अच्छा कार्य करना होना चाहिए जिस परिवार और समाज ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है उसके प्रति सेवा का भाव हमेशा बनाए रखना चाहिए उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य की तैयारी निरंतर जारी रखें उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान अनावश्यक तनाव नहीं होना चाहिए सफलता किसी एक व्यक्ति का परिणाम नहीं होती, बल्कि परिवार और सभी के संयुक्त प्रयासों से प्राप्त होती है उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे डॉक्टर बनने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया सांसद संतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का शुभारंभ हुआ है उन्होंने कहा कि देश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत के बाद यहां तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है लेकिन यह अंत नहीं बल्कि शुभारंभ है उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति डॉक्टर के पास आता है तो उसके मन में स्वस्थ होने की उम्मीद होती है इसलिए चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए इस अवसर पर राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, अधिष्ठाता डॉ प्रतिभा जैन शाह, सीएमएचओ डॉ देवेन्द्र तूरे सहित जनप्रतिनिधि और डॉक्टर उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जानी तैयारी और सफलता की कहानी*

प्रथम बैच के विद्यार्थियों के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनसे आत्मीय संवाद किया उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी, पढ़ाई की दिनचर्या, कोचिंग के अनुभव और प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी ली विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी तैयारी और सफलता की कहानी साझा की किसी ने ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से तैयारी की, तो किसी ने लाइब्रेरी में स्व-अध्ययन को आधार बनाया राजनांदगांव निवासी अतिथि देवांगन दूसरे प्रयास में सफल हुईं उन्होंने बताया कि पिता ने कभी निराश नहीं होने दिया बल्कि गलतियों को पहचानकर सुधार करने और लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया वहीं भूपेंद्र सिंह ने ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी की जबकि कवर्धा के धरमपुरा निवासी आकाश धुर्वे ने लाइब्रेरी में स्व-अध्ययन कर सफलता हासिल की। भिलाई निवासी हर्षिता तीसरे प्रयास में सफल हुईं भिलाई निवासी अंशिता सिंह के पिता ने बताया कि बेटी की तैयारी में उन्होंने मार्गदर्शन के साथ मॉक टेस्ट में सहयोग किया उन्होंने कहा कि भिलाई का पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल भी तैयारी में सहायक रहा उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से यह भी जाना कि वे प्रतिदिन कितने घंटे पढ़ाई करते थे और किताबों तथा डिजिटल स्क्रीन का कितना उपयोग करते थे विद्यार्थियों ने बताया कि वे करीब 8 घंटे पुस्तकों से और 3 से 4 घंटे डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई करते थे एक विद्यार्थी ने किताब और स्क्रीन के उपयोग का अनुपात 50-50 प्रतिशत बताया। ऑनलाइन कक्षाओं के कारण कुछ विद्यार्थियों को रोज 7 से 8 घंटे तक स्क्रीन पर पढ़ाई करनी पड़ती थी संवाद के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रवेश परीक्षा के अनुभव भी पूछे विद्यार्थियों ने परीक्षा के स्तर तैयारी के दौरान आई चुनौतियों और सफलता तक पहुंचने के अपने अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

*जिसमें जांजगीर/ बम्हनीडीह में आचार्य अनिरुद्धाचार्य जो के द्वारा सायबर ठगी से बचने के उपाय के बारे में बताया गया*

*​दिव्य ज्ञान के साथ डिजिटल सुरक्षा का संदेश: बम्हनीडीह में गूंजा आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी का ‘साइबर जागृति मंत्र’*

*​आध्यात्मिक कथा मंच से उठी साइबर जागृति की अलख, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संकल्प*

*​जांजगीर-चांपा के ग्राम बम्हनीडीह में पूज्य महाराज जी ने दी सीख— “विवेक और संयम ही साइबर ठगी से बचाव का ढाल”*

*​डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अनिरुद्धाचार्य जी ने दिए जीवनपयोगी सायबर जागृति सूत्र’*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-​छत्तीसगढ़ में 14अगस्त से 2 अक्टूबर तक सायबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कजांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बम्हनीडीह में आयोजित विशाल धार्मिक समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ श्रद्धालुओं को ‘साइबर अपराध’ से बचाव का संकल्प दिलाया।

​महाराज जी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल जितना उपयोगी है, थोड़ी सी असावधानी बरतने पर उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। समाज को सतर्क और सुरक्षित बनाना भी धर्म का ही अंग है।

*​ओटीपी और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा:* अपना बैंक ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर या पासवर्ड किसी भी सूरत में फोन पर अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

*​अज्ञात और लुभावने लिंक से दूरी:* व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाले लॉटरी, मुफ्त उपहार, फर्जी लोन या पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने लिंक पर कभी क्लिक न करें।

*​अज्ञात वीडियो कॉल और झांसों से बचाव:* अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध वीडियो कॉल से बचें और किसी भी प्रकार के भय या ब्लैकमेलिंग में आकर तुरंत पैसे न भेजें।

*​फर्जी कस्टमर केयर और अधिकारी बनकर आई कॉल से सावधान:* बैंक अधिकारी, बिजली विभाग या कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर झांसा देने वालों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

*​सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी:* अपने सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2-Factor Authentication) लागू करें और अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें।

*​साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नबंर 1930 का उपयोग:* यदि गलती से भी कोई ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना संकोच तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। या नजदीकी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करे।

​श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

​कथा पंडाल में उपस्थित बम्हनीडीह एवं आसपास के दर्जनों गांवों /जिलों से आए विशाल जनसैलाब ने महाराज जी के इस सामाजिक और जनहितकारी संदेश का करतल ध्वनि से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की नई सीख भी ली।

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

0

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा साइबर जागृति कार्यक्रम :-के दौरान ऑनलाइन सट्टा, एपीके फाईल डाउनलोड नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। एवं खेलने वालों के विरूद्ध जा रही है कार्यवाही।*

⚫ *मास्टरमाइंड समेत 05 शातिर आरोपी गिरफ्तार*

⚫ *सटीक मुखबिर सूचना पर त्वरित रेड साइबर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन सट्टा नेटवर्क की जड़ तक पहुँची पुलिस।*

⚫ *हाई टेक सट्टा रैकेट का खुलासा पारंपरिक जुए की बजाय मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और USDT (क्रिप्टो डिजिटल करेंसी) के माध्यम से हो रहे वित्तीय लेन.देन का हुआ पर्दाफाश।*

⚫ *दूसरे राज्य के कनेक्शन का खुलासा पूछताछ में आया सामने जिसके लिंक की गहनता से जाँच जारी है।*

⚫ *कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड एडमिन से लेकर आईडी होल्डर्स तक, कुल 06 आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया गया है।*

⚫ *सख्त कानूनी कार्यवाही छत्तीसगढ़ जुआ ;प्रतिषेधद्ध अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं बीएनएस की धारा 112 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।*

📋 प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

साइबर थाना जांजगीर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर निवासी हेमलाल यादव अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में त्वरित रेड कार्रवाई की गई।

दौरान पूछताछ आरोपी हेमलाल यादव ने BDG नामक ऑनलाईन सट्टा गेम खेलने और इसका बड़ा नेटवर्क होने का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे इस खेल की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी

🔄 *कड़ियों से जुड़ी कड़ियाँ कैसे हुआ नेटवर्क का खुलासा*

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और हेमलाल के मेमोरेंडम के आधार पर मुख्य संचालक शैलेंद्र कुमार शर्मा को पुलिस हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर शैलेंद्र ने स्वीकार किया कि वह *BDG ऑनलाईन सट्टा ऐप की मास्टर आईडी* और लिंक्स को व्हाट्सएप मोबाइल नंबर के माध्यम से अन्य सहयोगियों तक पहुँचाता था। यह नेटवर्क मार्केटिंग के आधार पर काम करता है अपने नीचे अन्य व्यक्तियों को लिंक के माध्यम से जोड़ने पर कमीशन प्राप्त होता है। जब-जब नीचे जुड़ा हुआ व्यक्ति सट्टा में पैसा लगाता है तब-तब उपर के एडमिन को कमीशन प्राप्त होता है। शैलेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों महेश प्रसाद राठौर, राकेश कुमार राठौर, दुर्गेश कुमार राठौर और हीरालाल यादव को भी हिरासत में लिया जिनके मोबाइल से ऑनलाईन सट्टा ऐप की आईडी और स्क्रीनशॉट विधिवत जप्त किए गए। शैलेन्द्र के द्वारा अब तक लगभग 20 लाख रूपये का आनलाईन सट्टा खेल चुका है एवं लिंक के माध्यम से अपने अन्य कई साथियों को इसकी लत लगा चुका है और लाखों रूपये इस आनलाईन सट्टा में हार चुके हैं।

👤 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण,

*हेमलाल यादव उर्फ सोनू उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।*

*शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू उम्र 45 वर्ष निवासी शंकर विहार कॉलोनी लिंक रोड जांजगीर मुख्य एडमिन।*

*महेश प्रसाद राठौर उर्फ मुकेश उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा वार्ड 07 जांजगीर।*

*राकेश कुमार राठौर उर्फ पप्पू ;उम्र 45 वर्ष निवासी हरियाली हेरिटेज के बगल अकलतरा रोड जांजगीर।*

*दुर्गेश कुमार राठौर उर्फ मनु उम्र 45 वर्ष निवासीर पुराना चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।*

*हीरालाल यादव उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।*

💰 वित्तीय धोखाधड़ी और जप्ती के मुख्य बिंदु

लेन.देन के आधुनिक तरीके से पैसों का आदान/प्रदान व्हाट्सएप चैट के साथ साथ डिजिटल एसेट्स USDT के जरिए भी किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

जप्तशुदा सामग्री आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्मार्टफोन ऑनलाईन सट्टा ऐप की आईडीए स्क्रीनशॉट और चैट के डिजिटल सबूत जप्त किए गए हैं। खाते में लगभग 30 लाख से उपर का लेनदेन पाया गया है।

🛡️ पुलिस की आम जनता से अपील

*जिला पुलिस जांजगीर.चांपा ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाईन सट्टा जुआ या ऐप आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।*

त्वरित पुलिस रेस्क्यू:* गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया

0

​त्वरित पुलिस रेस्क्यू:* गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-​गोताखोरों और ग्रामीणों का सहयोग:* पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों के संयुक्त प्रयास से महिला को सकुशल बाहर निकाला गया।

*​तत्काल अस्पताल भर्ती:* पुलिस के द्वारा जीवित हालत में महिला को बी.डी.एम. (BDM) अस्पताल चांपा भेजा गया,

*​पीड़िता की पहचान:* पीड़िता ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया ।

*​हादसे की वजह:* महिला सुबह शौच के लिए नदी किनारे गई थी, जहाँ संतुलन बिगड़ने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई।

*घटना*

​आज चांपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेमन पुल (हसदेव नदी) के बीच एक अज्ञात महिला बहकर फंसी हुई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों तथा गोताखोरों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

​महिला जीवित अवस्था में थी, परंतु उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल उपचार हेतु बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की त्वरित देखरेख और इलाज से महिला की हालत में सुधार हुआ और वह बातचीत करने की स्थिति में आई।

​पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। उसने जानकारी दी कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांग-खाकर अपना जीवन यापन करती है। सुबह वह शौच के लिए नदी की ओर गई थी, जहाँ अचानक पैर फिसलने और पानी के बहाव के कारण वह नदी में बह गई। वर्तमान में महिला का उपचार अस्पताल में जारी है और वह खतरे से बाहर है। चांपा पुलिस के इस रेस्क्यू अभियान में गोताखोर, ग्रामीण और नाविकों का भी योगदान रहा

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

0

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-पकरिया झूलन। मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया ( झूलन) स्थित बड़े नहर मुख्य मार्ग पुल के नीचे सोमवार को नहाने के दौरान एक मां और उसकी बेटी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नहर में बह गईं। मौके पर मौजूद युवकों ने जब दोनों को पानी में बहते देखा तो बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में इस समय पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है।

ऐसे खतरनाक हालात के बावजूद सत्येंद्र सूर्यवंशी (27), रामभरोस सारथी (26) टोनी प्रकाश खूंटे उम्र 19 वर्ष सभी निवासी पकरिया ( झूलन) थाना मुलमुला ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगाई और मां-बेटी की जान बचाई।

युवकों के इस साहस और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। अपनी जान की परवाह किए बिना मां-बेटी को बचाने वाले तीनों युवकों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी युवकों के जज्बे की सराहना की।

पुलिस की तत्परता से हुआ महिला लूटकांड का खुलासा, गंभीर रूप से घायल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस की तत्परता से हुआ महिला लूटकांड का खुलासा, गंभीर रूप से घायल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तारll

​

जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

जबलपुर पनागर थानांतर्गत दिनांक 03 सितंबर 2026 को सोनसा स्थित बरहया तालाब के पास मस्जिद के समीप एक महिला के साथ लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में महिला को तत्काल उपचार के लिए पनागर और फिर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया था। इस गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी, प्रधान रक्षक मनीष व आरक्षक राहुल की लगातार कड़ी मेहनत व सुरागकशी के बाद आखिरकार पुलिस ने इस वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आवास पररिया के रहने बाले आरोपी को दबोच लिया है और उसके कब्जे से लूटा हुआ माल भी जप्त कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से छानबीन कर रही है।

किसानों की खुशहाली के लिए राजा खड़ग राज कुमार सिंह ने सुतियापाट में की पूजा अर्चना

0

किसानों की खुशहाली के लिए राजा खड़ग राज कुमार सिंह ने सुतियापाट में की पूजा अर्चना 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/सहसपुर लोहारा:- अल्प वर्षा एवं फसलों में लग रही कई प्रकार की बीमारी से वनाँचल के किसान खासे परेशान है खासकर किसानों की मुख्य फसल धान में कम पानी गिरने से जहाँ पौधों की वृद्धि रुक गई है वहीं कई प्रकार की वीमारी भी पर्याप्त पानी नहीं गिरने से लग रही है ग्रामीणों की मान्यता अनुसार हर वर्ष सुतियापाट देव स्थल में सामूहिक पूजा अर्चना करने से पानी गिरती है इस लिए इस बार भी किसानों ने पानी नहीं गिरने की समस्या से निजाद पाने के लिये सुतियापाट में सामूहिक पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया जिसके लिए राजपरिवार सहसपुर लोहारा के राजा खड़ग राज कुमार सिंह को आंमत्रित किया गया ग्राम कटंगी में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राजा खड़ग राज सिंह ने कहाँ की ये परिवार हमारा परिवार है आप सब तकलीफ में हो तो वहीं तकलीफ हमें भी होती है आप हमें सुख के समय भले याद ना करे पर दुख और तकलीफ में हमें जरूर याद किया करे आप सबके निर्णय का हम सम्मान करते है आप सबके साथ हम सुतियापाट जाकर पूजा पाठ कर हम सबकी मंगलकामना करेंगे साथ ही उन्होंने कहाँ की हम अपने ग्राम देवताओं को भूल रहे है जो हमारे गांवो की हर विपदा तकलीफ, परेशानी से बचाते हुए आई अतः ग्राम देवताओं का भी पुरे मान सम्मान एवं पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करे जिससे हम और गांव खुशहाल बने वहीं ग्रामीणों ने राजा खड़ग राज सिंह के गांव पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका अभूतपूर्व स्वागत करते हुए कहाँ की जब जब विपदा आई है तो हमारे श्रद्धा एवं विश्वास के केंद्र राजमहल ने हमारी रक्षा की है और हमारा मार्गदर्शन किया है राजा साहब हमारे बुलावे पर यहां पहुंचकर फिर एक बात सिद्ध कर दी है की वो हमारे है और वो हमें दुखी नहीं देख सकते इसके बाद राजा खड़ग राज सिंह एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने सुतियापाट पहुंचकर पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियो कि खुशहाली कि कामना करते हुए अच्छी वर्षा हो अच्छी फसल हो और हमारा गांव विपदा एवं परेशानियों से बचें ताकि हम सब उन्नति कर सके इसके बाद राजा खड़ग राज सिंह ग्रामीणों बीच सहजता से जमीन में बैठकर लोगो का हालचाल जाना राजा कि इस सरलता और आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में राजा के प्रति समान का भाव और बढ़ गया।

सरोधा–भोरमदेव मार्ग का खड्गराज कुमार सिंह ने किया दौरा, कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग

0

सरोधा–भोरमदेव मार्ग का खड्गराज कुमार सिंह ने किया दौरा, कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा से सरोधा होते हुए भोरमदेव जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर खड्गराज कुमार सिंह ने मार्ग का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया सड़क की स्थिति एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखने के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर कबीरधाम को पत्र लिखकर मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग की है खड्गराज कुमार सिंह ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार की जा रही है लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी है उन्होंने कहा कि यह मार्ग आसपास के दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा नागरिकों एवं पर्यटकों के आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है इसके अलावा कवर्धा नगर के वरिष्ठ नागरिक सुबह-शाम इस मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हैं तथा पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए नियमित रूप से इसका उपयोग करते हैं मार्ग के दौरे के दौरान कई स्थानों पर सड़क की स्थिति जर्जर एवं अत्यंत संकरी दिखाई दी आमने-सामने से वाहनों के आने पर आवागमन में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है समय के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर होती जा रही है खड्गराज कुमार सिंह ने कलेक्टर का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में कॉरिडोर निर्माण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है कॉरिडोर विकसित होने के बाद भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटकों एवं वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है ऐसे में वर्तमान संकरी एवं जर्जर सड़क भविष्य के यातायात दबाव को संभालने में सक्षम नहीं होगी कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने मांग की है कि कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग का शीघ्र तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए वर्तमान एवं भविष्य के यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए तथा आवश्यक बजट एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन एवं संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए इसके साथ ही मार्ग पर पैदल चलने वाले वरिष्ठ नागरिकों विद्यार्थियों तथा शारीरिक अभ्यास करने वाले युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सड़क सुरक्षा प्रावधानों को भी कार्ययोजना में शामिल करने की मांग की गई है।

*खड्गराज कुमार सिंह ने कहा*

यह केवल एक सड़क के निर्माण का विषय नहीं है यह दस से अधिक गांवों के लोगों की रोजमर्रा की सुविधा आम नागरिकों की सुरक्षा और भोरमदेव के भविष्य के पर्यटन विकास से जुड़ा विषय है भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के साथ वहां तक पहुंचने वाले इस प्रमुख मार्ग का विकास भी समान प्राथमिकता से होना चाहिए उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि भोरमदेव कॉरिडोर के पूर्ण रूप से विकसित होने से पहले कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके और भविष्य में बढ़ने वाले पर्यटन एवं यातायात के लिए आवश्यक आधारभूत व्यवस्था समय रहते तैयार हो सके।