More

    पुलिस की तत्परता से हुआ महिला लूटकांड का खुलासा, गंभीर रूप से घायल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से हुआ महिला लूटकांड का खुलासा, गंभीर रूप से घायल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तारll

    जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

    जबलपुर पनागर थानांतर्गत दिनांक 03 सितंबर 2026 को सोनसा स्थित बरहया तालाब के पास मस्जिद के समीप एक महिला के साथ लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में महिला को तत्काल उपचार के लिए पनागर और फिर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया था। इस गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

    ​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी, प्रधान रक्षक मनीष व आरक्षक राहुल की लगातार कड़ी मेहनत व सुरागकशी के बाद आखिरकार पुलिस ने इस वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आवास पररिया के रहने बाले आरोपी को दबोच लिया है और उसके कब्जे से लूटा हुआ माल भी जप्त कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से छानबीन कर रही है।

    Trending News

    Technology