Home Blog Page 39

सिर्फ 5 हजार में नल कनेक्शन नियमित कराने की पहल को मिल रहा शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद

0

सिर्फ 5 हजार में नल कनेक्शन नियमित कराने की पहल को मिल रहा शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद

0.16 अगस्त से 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान आवासीय के लिए 5 हजार और व्यवसायिक के लिए 10 हजार एकमुश्त शुल्क।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहरवासियों की सुविधा और वर्षों से संचालित अवैध नल कनेक्शनों को विधिवत रिकॉर्ड में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष नियमितीकरण अभियान को शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है नगर पालिका परिषद द्वारा दी गई इस बड़ी राहत के तहत अब आवासीय अवैध नल कनेक्शन को मात्र 5 हजार रुपये की एकमुश्त राशि जमा कर नियमित कराया जा सकता है जबकि व्यवसायिक कनेक्शन के लिए 10 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।

परिषद की स्वीकृति के बाद 16 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है कम शुल्क में कनेक्शन नियमित कराने की सुविधा मिलने से ऐसे नागरिक, जिनके नल कनेक्शन लंबे समय से नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे अब आगे आकर अपने कनेक्शन को वैध कराने में रुचि दिखा रहे हैं नगर पालिका की इस पहल को शहरवासियों द्वारा राहत देने वाला निर्णय बताया जा रहा है।

*शहरवासियों को राहत देना परिषद की प्राथमिकता-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य शहरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी पुरानी समस्याओं का समाधान करना है नगर में वर्षों से संचालित ऐसे नल कनेक्शन जो नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, उन्हें नियमित करने के लिए परिषद ने विशेष अवसर दिया है उन्होंने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में लगने वाले शुल्क की तुलना में विशेष अभियान के दौरान कम राशि में कनेक्शन नियमित कराने की सुविधा दी गई है इससे नागरिकों को अपने नल कनेक्शन को विधिवत दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी और नगर पालिका की जलापूर्ति एवं जलकर व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी नपा अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर की निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर अपने नल कनेक्शन को नियमित कराएं।

*15 अक्टूबर तक मिलेगा विशेष शुल्क का लाभ-सीएमओ नारायण साहू*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 16 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक आवासीय नल कनेक्शन के नियमितीकरण के लिए 5 हजार तथा व्यवसायिक नल कनेक्शन के लिए 10 हजार की एकमुश्त राशि निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुविधा प्रदान करते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सभी नल कनेक्शनों को विधिवत रिकॉर्ड में शामिल करना और जलकर वसूली व्यवस्था को व्यवस्थित करना है निर्धारित समय सीमा के बाद नियमितीकरण कराने पर परिषद द्वारा निर्धारित राशि का दोगुना शुल्क देय होगा।

*इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन*

नल कनेक्शन नियमितीकरण के लिए आवेदक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज जैसे संपत्तिकर/समेकित कर रसीद, पट्टा, स्टाम्प आदि तथा 50 के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करना होगा आवेदन नगर पालिका कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में जमा कर निर्धारित एकमुश्त राशि का भुगतान किया जा सकता है

*समय-सीमा से पहले नियमितीकरण कराने की अपील*

नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपने अवैध नल कनेक्शन को नियमित करा लें नगर पालिका की इस पहल से नागरिकों को कम शुल्क में अपने कनेक्शन को वैध कराने का अवसर मिल रहा है भविष्य में होने वाली अतिरिक्त शुल्क से भी बचा जा सकेगा।

नेशनल लोक अदालत शिविर में नगर पालिका ने वसूले 1 लाख 38 हज़ार 689 रूपये

0

नेशनल लोक अदालत शिविर में नगर पालिका ने वसूले 1 लाख 38 हज़ार 689 रूपये

0.बड़े बकायादारों को जारी किए गए थे नोटिस, राशि जमा करने लोक अदालत में पहुंचे करदाता

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आयोजित राजस्व वसूली शिविर को अच्छा प्रतिसाद मिला लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं आसान समाधान का अवसर मिलने के साथ ही नगर पालिका के बकायादार करदाताओं को भी अपनी लंबित राशि जमा करने की सुविधा दी गई शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा लगभग 1 लाख 38 हज़ार रुपये से अधिक की राजस्व राशि की वसूली की गई।

*लम्बित राशि जमा करने पहुंचे लोक अlदालत*

नगर पालिका द्वारा पूर्व में बड़े बकायादारों को लंबित कर एवं अन्य देय राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लगाए गए विशेष शिविर की जानकारी मिलने के बाद कई बकायादार अपनी लंबित राशि जमा करने लोक अदालत न्यायलय पहुंचे इस दौरान संबंधित करदाताओं से बकाया राशि जमा कराई गई।

*लम्बित मामलों का हुआ समाधान*

इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य केवल राजस्व वसूली करना नहीं बल्कि नागरिकों को उनकी लंबित देनदारियों का निपटारा करने के लिए सरल और सुविधाजनक अवसर उपलब्ध कराना भी है लोक अदालत की प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों को अपने लंबित मामलों और देय राशि के समाधान का अवसर मिलता है।

*समय पर राशि जमा करने की अपील*

नगर पालिका परिषद ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अपने संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, दुकान किराया सहित अन्य लंबित देय राशि का समय पर भुगतान करें।

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बोले—मोदी की गारंटी और विष्णु कज सुशासन से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख लखपति दीदियां

0

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बोले—मोदी की गारंटी और विष्णु कज सुशासन से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख लखपति दीदियां

सक्ती। सक्ती के जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारियों एवं लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जाँगडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सक्ती की धरती पर उमड़ा जनसैलाब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे, गरीब परिवारों को सम्मानजनक आवास मिले और देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने।

श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई वर्षों में 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों के परिवारों तक आवास पहुंचाने के लिए स्वीकृत आवासों में से 70 प्रतिशत से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित युवाओं के लिए विशेष परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

*छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख लखपति दीदियां*

महिला सशक्तिकरण को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ग्रामीण महिलाओं को केवल सहायता प्राप्त करने वाली नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम शक्ति बनाने का अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अकेले सक्ती जिले में 24,738 बहनें लखपति दीदी बनकर आर्थिक स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आधुनिक तकनीक और नए रोजगार के अवसरों से भी जुड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ में 14 ड्रोन दीदियां आधुनिक कृषि को गति दे रही हैं, जबकि प्रदेश में 768 सोलर दीदियां ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इनमें सक्ती जिले की 21 सोलर दीदियां शामिल हैं।

*रानी मिस्त्री और डीलर दीदी से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास*

श्री साहू ने कहा कि आवास निर्माण में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 6,734 रानी मिस्त्रियां तैयार हुई हैं, जिनमें सक्ती जिले की 105 महिलाएं शामिल हैं। वहीं ‘डीलर दीदी’ कार्यक्रम के माध्यम से 10 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की महिलाएं निर्माण सामग्री की आपूर्ति कर आय अर्जित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि RSETI के माध्यम से राजमिस्त्री प्रशिक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं।

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जल संरक्षण को गति*

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है। ‘विकसित भारत गारंटी फॉर आजीविका रोजगार मिशन’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए 5,500 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके माध्यम से ग्रामीण अधोसंरचना और विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने जल संरक्षण और जल संवर्धन को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए कहा कि ‘मोर गांव, मोर पानी’ जैसे अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी से जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

*सशक्त पंचायत से सशक्त गांव का संकल्प*

पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “जब पंचायत सशक्त होगी, तभी गांव सशक्त होगा और जब गांव सशक्त होगा, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।”

श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

0

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से संवाद करेंगे।

श्री तोखन साहू प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री का बिलासपुर प्रवास क्षेत्रीय विकास, जनसंपर्क एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

*पंडरिया प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, थाना में शिकायत दर्ज, सुरक्षा की मांग*

0

पंडरिया प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, थाना में शिकायत दर्ज, सुरक्षा की मांग

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया में पत्रकारों को खुलेआम धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना से पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है।
पीड़ित पत्रकार नरेन्द्र तिवारी (नंदकिशोर तिवारी) अमृत संदेश एवं कलयुग का भारत के पत्रकार और प्रेस क्लब पंडरिया के कोषाध्यक्ष हैं उन्होंने थाना प्रभारी पंडरिया को लिखित शिकायत देकर बंटी ठाकुर के विरुद्ध कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

*क्या है पूरा मामला?*

शिकायत के अनुसार 10 सितंबर 2026 की रात पत्रकार नरेंद्र तिवारी महामाया मंदिर दर्शन के लिए गए थे वहां सुमित तिवारी बाबा तिवारी सहित 2-3 लोग राजनीतिक चर्चा कर रहे थे इसी दौरान मोनू तिवारी और बंटी ठाकुर वहां पहुंचे बातचीत के दौरान तालाब पाटे जाने का मुद्दा उठा। बंटी ठाकुर ने कहा कि तालाब पाटने की खबरें अखबार में छप रही हैं और इसे सुमित तिवारी पटवा रहा है इस पर पत्रकार तिवारी ने कहा कि मैं किसी भी के द्वारा तालाब पाटने का विरोध करूंगा इतना कहते ही बंटी ठाकुर आग-बबूला हो गया और पंडरिया के सभी प्रेस वालों को अपशब्द कहते हुए मां-बहन की गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया आरोप है कि उसने धमकी दी इसके बाद फिर कभी खबर छापी तो जान से मार देंगे, जहां मिलोगे वहीं मारेंगे मौके पर मौजूद मोनू तिवारी ने बीच-बचाव कर उसे समझाया फिर भी धमकाना जारी रखा पीड़ित के अनुसार यह पहली घटना नहीं है लगभग दो माह पूर्व भी महामाया मंदिर के पास ही बंटी ठाकुर ने उनके साथ अभद्रता की थी उस समय भी मोनू तिवारी मौजूद थे ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में इस तरह की हरकतें करता है।

*पत्रकार ने जताया जान का खतरा*

पीड़ित पत्रकार ने कहा है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं और सच्चाई को उजागर करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा है उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे बिना भय के पत्रकारिता कर सकें पत्रकार ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

*प्रेस क्लब में आक्रोश*

घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया प्रेस क्लब में रोष व्याप्त है पत्रकार साथियों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सर्वथा निंदनीय करार दिया है और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

————————–

उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी प्राप्त करने वाले सहकारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद बिंद का हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई राज्य सरकार को हो रही लाखों रुपए की आर्थिक छती

0

उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी प्राप्त करने वाले सहकारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद बिंद का हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई राज्य सरकार को हो रही लाखों रुपए की आर्थिक छती

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर = उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ सहकारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद बिंद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद भी उनको नौकरी पर रखा गया है, जिसमें आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हुई है, बताते चलें कि 6 महीने से भी अधिक समय बीतने के बाद भी इनको वेतन भुगतान किया जा रहा है, हाई कोर्ट में स्टे हटने के बाद भी न तो इनको बर्खास्त किया जा रहा है न ही इनका वेतन रोका जा रहा है, इनके खिलाफ दर्जनों की संख्या में शिकायत की भी जानकारी मिल रही है, कही न कही इस मामले में उप पंजीयक बिलासपुर के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत संलिप्तता प्रतीत हो रही है, आपसी साथ गाँठ कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला मुंगेली के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग

0

गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला मुंगेली के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग।

➡️ *सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के 12 गुंडा बदमाशों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेकिंग कर आय के स्रोत, संपत्ति एवं आवागमन/घूमने-फिरने के स्थानों की ली गई जानकारी।*

➡️ *जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 45 बदमाशों की चेकिंग कर स्पष्ट हिदायत दी गई।*

           

   

 :मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,:-में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्यौहारों के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों की नियमित एवं सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली डॉ. प्रशांत शुक्ला द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के 12 गुंडा बदमाशों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सभी बदमाशों से उनकी आय के स्रोत, चल अचल संपत्ति, वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं घूमने-फिरने के स्थानों सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली गई। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की स्पष्ट हिदायत दी गई। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई—

(1) थाना लोरमी: 04 निगरानी बदमाश, 15 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर, कुल 23 बदमाशों की चेकिंग।

(2) थाना जरहागांव: 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की चेकिंग।

(3) थाना लालपुर: 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।

(4) थाना चिल्फी: 02 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की चेकिंग।

(5) अन्य थाना क्षेत्र: 01 निगरानी बदमाश एवं 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।

इस प्रकार जिले में कुल 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 45 बदमाशों की चेकिंग की गई। सभी को आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

मुंगेली पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर सक्रिय रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

0

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर सक्रिय रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल, भरनी में नवनिर्मित फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया, ग्राम ताला में पोरा तिहार के अवसर पर भगवान रुद्र शिव जी का पूजन-अर्चन किया तथा अपने निजी कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

*सेंट जेवियर्स स्कूल में फिटनेस सेंटर का उद्घाटन*

श्री तोखन साहू ने सेंट जेवियर्स स्कूल, भरनी में नवनिर्मित फिटनेस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की पहल महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर विद्यार्थियों में स्वस्थ मन, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर कार्यक्षमता का आधार बनता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाले प्रयास विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ उन्हें अनुशासित और सक्रिय जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर श्री साहू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती माली, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार सहित संगठन के पदाधिकारी, विद्यालय के डायरेक्टर, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

*जनदर्शन में नागरिकों से किया प्रत्यक्ष संवाद*

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निजी कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

श्री साहू ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकताओं को समझने और समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

*पोरा तिहार पर भगवान रुद्र शिव का किया पूजन-अर्चन*

ग्राम ताला में आयोजित पावन पोरा तिहार कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान रुद्र शिव जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री साहू ने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसानों, कृषि परंपराओं और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को पोरा तिहार की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सक्ती में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश समारोह एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा लखपति दीदियों के सम्मेलन में होंगे सम्मिलित

0

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सक्ती में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश समारोह एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा लखपति दीदियों के सम्मेलन में होंगे सम्मिलित

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सक्ती जिले के जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश समारोह एवं पंचायत पदाधिकारियों तथा लखपति दीदियों के सम्मेलन में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह के साथ पंचायत पदाधिकारियों एवं लखपति दीदियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सवर्ण समाज ने ​आरक्षण नीति के विरोध में एकजुट होकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

​सवर्ण समाज ने ​आरक्षण नीति के विरोध में एकजुट होकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

जबलपुर में सवर्ण समाज ने ​आरक्षण व्यवस्था और जातिगत आधार के विरोध में एकजुट होकर महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। “जाति नहीं योग्यता को आधार बनाओ” और “समानता हमारा अधिकार है” जैसे नारों के साथ अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए कपिल दुबे ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में वे बेहद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें शासन और प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं, ताकि योग्य प्रतिभाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर रोक लगाई जा सके।​प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और आरक्षण व्यवस्था पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वे बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन को शासन केवल एक मांग पत्र न समझे बल्कि अंतिम सूचना माने। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि यदि भविष्य में उनकी अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन का आगामी स्वरूप बेहद व्यापक और आक्रामक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।