Home Blog Page 37

चोरी की चार मोटर सायकल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार  

0

चोरी की चार मोटर सायकल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार  

 चोरी किये गये चार मोटर सायकल को किया गया बरामद 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा आरोपी के द्वारा अपने गाडी का किस्त पटाने की बात पर से अपने दोस्तों के साथ मिलकर आस-पास रेल्वे स्टेशन के मोटर सायकल को करते थे चोरी फिर कम दामो में बेचकर दोस्तो के साथ मिलकर करते थे पार्टी

आरोपीयों के विरूद्ध धारा 303(2),3(5) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर 02 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मदन मोहन सिंह पिता स्व मनी सिंह चंदेल उम्र 65 वर्श निवासी वार्ड क्र 14 अकलतरा थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 515/26 धारा 303(2) बीएनएस दिनांक 01.09.2026 एंव आवेदक सनी तान्द्रे पिता बलराम तान्द्रे उम्र 21 वर्श निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश करने पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 558/26 धारा धारा 303(2),3(5) बीएनएस दिनांक 16.09.2026 को दर्ज करायी कि इसका मोटर सायकल क्र आई स्मार्ट क्र सी.जी.11 एडी 6378 एंव एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीई 1646 को कोई अज्ञात चोर घर के सामने से चोरी कर ले गया कि अपराध पंजीबध्द कर विवेचना दौरान जरिये मुखबीर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस , के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन एवं डाॅ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में साईबर सेल टीम एंव थाना अकलतरा स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर संदेही आरोपी सोनू बरेठ , यष मानिकपुरी से पुछताछ किया गया जो आरोपी सोनू बरेठ पिता उज्जैन बरेठ उम्र 23 वर्श साकिन कोरबा रेल्वे स्टेषन वार्ड क्र 09 ईमलीडुग्गू से पृथक पृथक पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिये जो आरोपी अपने साथी यष मानिकपुरी एंव नाबालिक दोस्त के साथ मिलकर पूर्व में स्टेशन में लडाई झगडा के प्रकरण में पेशी के दौरान मोटर सायकल के फायनेंसर के फोन आने पर 15000 रूपये का किस्त होने नही पटाने से मोटर सायकल खीच लेने की बात पर अकलतरा रेल्वे स्टेषन से उतरकर पास मे खडे मोटर सायकल आई स्मार्ट क्र सी.जी.11 एडी 6378 को चोरी कर ले जाना एंव नाबालिक को 6000 हजार रूपये में बेचना एंव फिर से अकलतरा रेल्वे स्टेशन के पास से दुकान के किनारे से एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीई 1646 को चोरी करना स्वीकार किया जो 6000 में बेचना एंव खाने पीने में खर्च करना बताया कि आरोपीयान सोनू बरेठ पिता उज्जैन बरेठ उम्र 23 वर्श साकिन कोरबा रेल्वे स्टेषन वार्ड क्र 09 ईमलीडुग्गू , यष मानिकपुरी का कृत्य उक्त अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से से आज दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराकर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया जाकर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में, निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी अकलतरा, साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा व साइबर थाना स्टाफ एवं थाना अकलतरा से प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, महिला प्रधान आर स्वाती गिरोलकर , आरक्षक महेन्द्र राज , शेष साहू, शैलेन्द्र राठौर ,शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

नरियरा नगर पंचायत में विवाद, उप-अभियंता ने पार्षद समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप

0

नरियरा नगर पंचायत में विवाद, उप-अभियंता ने पार्षद समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप

मुक्तिधाम और सड़क निर्माण की चर्चा के दौरान विवाद बढ़ने का दावा, CMO से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत नरियरा में जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के उप-अभियंता के.एन. उपाध्याय ने पार्षद आकाश सिंह सहित अन्य पार्षदों पर कार्यालय में गाली-गलौज, धमकी, कागजात चेहरे पर मारने और धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास करने जैसे आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर उप-अभियंता ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को लिखित शिकायत देकर जांच, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय में मुक्तिधाम के कार्य और कार्यालय के सामने सड़क निर्माण को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर माहौल गरमा गया। उप-अभियंता का आरोप है कि पार्षद आकाश सिंह सहित अन्य पार्षदों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने कागजात उनके चेहरे पर मारे तथा कुर्सी समेत धक्का देकर मारपीट का प्रयास किया। घटना के बाद उप-अभियंता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की प्रतिलिपि अधिकारियों को भेजने का दावा

उप-अभियंता द्वारा दी गई शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर जांजगीर-चांपा सहित संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। अब प्रशासन के समक्ष शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट करने की चुनौती है।

सभी पक्षों को सुनकर जांच की मांग

मामले में पार्षद आकाश सिंह और अन्य संबंधित पार्षदों का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। ऐसे में घटना की निष्पक्ष जांच, संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय किया जाना महत्वपूर्ण होगा।

नगर पंचायत में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के बीच मतभेद होना अलग बात है, लेकिन कार्यालयीन कार्य के दौरान कथित गाली-गलौज, धमकी या धक्का-मुक्की जैसे आरोप सामने आना प्रशासनिक अनुशासन और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत और जिला प्रशासन शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

रानी बछली पंचायत में लाखों की हेराफेरी के आरोप, सरपंच-सचिव पर उठे सवाल

0

📰 रानी बछली पंचायत में लाखों की हेराफेरी के आरोप, सरपंच-सचिव पर उठे सवाल

बिलासपुर से:- ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

घनश्याम कुमार यादव शतीश दुबे और भारत सिंह राज ने CM हेल्पलाइन में की शिकायत, जांच की मांग से मचा हड़कंप

रानी बछली। ग्राम पंचायत रानी बछली में कथित तौर पर लाखों रुपये की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद पंचायत के सरपंच और सचिव सवालों के घेरे में आ गए हैं। मामले को लेकर घनश्याम कुमार यादव एवं भारत सिंह राज द्वारा CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ताओं ने पंचायत में विकास कार्यों एवं शासकीय राशि के उपयोग से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। शिकायत के बाद अब पंचायत के कामकाज और संबंधित दस्तावेजों की जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

🔎 शिकायत के बाद जांच पर टिकी निगाहें

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत में शासकीय राशि के उपयोग और विभिन्न कार्यों से जुड़े अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

अब देखना होगा कि CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है और जांच में पंचायत के वित्तीय रिकॉर्ड से क्या तथ्य सामने आते हैं।

छात्रों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का घेराव

0

📰 छात्रों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का घेराव

बिलासपुर:- से ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन, कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

छात्रों ने कहा कि लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर परेशानी बनी हुई है। समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं होने के चलते छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी के चलते छात्रों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।

घेराव के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्ट जवाब और समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

वहीं, प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं को सुनने और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। अब देखने वाली बात होगी कि छात्रों की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

तीज के बाद मां महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0

📰 तीज के बाद मां महामाया मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर 

जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

रतनपुर। तीज पर्व के बाद मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने मां महामाया के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। “जय मां महामाया” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

तीज पर्व के बाद मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी चहल-पहल बढ़ गई। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग से रतनपुर का महामाया धाम एक बार फिर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, कन्या विद्यालय कोटा में जूता-मोजा वितरण

0

📰 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, कन्या विद्यालय कोटा में जूता-मोजा वितरण

बिलासपु:- से ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

कोटा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में जरूरतमंद बच्चों के लिए जूता-मोजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूता एवं मोजा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा। जूता-मोजा मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हैं।

छोटे कारोबारियों को मिलेगा बड़ा सहारा नगर पालिका कवर्धा में कल 17 सितंबर को लगेगा पीएम स्वनिधि लोन मेला

0

छोटे कारोबारियों को मिलेगा बड़ा सहारा नगर पालिका कवर्धा में कल 17 सितंबर को लगेगा पीएम स्वनिधि लोन मेला

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं रेहड़ी-ठेला संचालकों, फेरीवालों एवं अन्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कल दिनांक 17 सितंबर 2026, गुरुवार को लोन मेले का आयोजन नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में किया जा रहा है लोन मेला नगर पालिका परिषद सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा मेले में पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने के साथ ऋण आवेदन, दस्तावेजों की जांच बैंक संबंधी मार्गदर्शन तथा ऋण प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

*15 हजार से 50 हजार तक मिलेगा ऋण*

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे कारोबारियों को चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है संशोधित ऋण व्यवस्था के अनुसार प्रथम ऋण 15,000 तक, द्वितीय ऋण 25,000 तक तथा तृतीय ऋण 50,000 तक प्राप्त किया जा सकता है योजना की प्रमुख विशेषता यह है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे और बिना गारंटी के ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इससे छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय में पूंजी लगाने और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

*समय पर भुगतान पर ब्याज सब्सिडी और डिजिटल प्रोत्साहन*

योजना के तहत ऋण का समय पर भुगतान करने वाले हितग्राहियों को ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया जाता है साथ ही डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल भुगतान और कैशलेस लेन-देन से जुड़े प्रोत्साहन का प्रावधान है लोन मेले में हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन, यूपीआई, क्यूआर कोड तथा वित्तीय साक्षरता के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

*UPI लिंक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी*

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत UPI लिंक्ड क्रेडिट कार्ड सुविधा भी लोन मेले में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी छोटे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान और दैनिक व्यावसायिक जरूरतों के लिए इस सुविधा की जानकारी दी जाएगी इससे कारोबारियों को डिजिटल वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

*एक ही स्थान पर मिलेगी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन*

लोन मेले में बैंक अधिकारियों एवं नगर पालिका की टीम द्वारा पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी हितग्राहियों के आवेदन, दस्तावेजों की जांच ऋण संबंधी प्रक्रिया तथा योजना के अन्य लाभों के संबंध में मौके पर मार्गदर्शन किया जाएगा साथ ही हितग्राहियों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

*इन दस्तावेज के साथ पहुंचे हितग्राही*

लोन मेले में आने वाले पात्र पथ विक्रेताओं से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक/खाता विवरण, राशन कार्ड अथवा निवास प्रमाण, व्यवसाय/रेहड़ी-ठेला संबंधी प्रमाण या फोटो तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की गई है उपलब्ध होने पर दुकान या व्यवसाय स्थल का प्रमाण, बिजली बिल, जलकर भुगतान रसीद, बीमा अथवा सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित प्रमाण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लावें।

*अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाने का लक्ष्य*

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाना उनके व्यवसाय का विस्तार करना बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना और औपचारिक अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को नियमित वित्तीय गतिविधियों से जोड़कर उनके लिए भविष्य में बेहतर ऋण सुविधाओं का लाभ दिया जाना है।

*नगर पालिका ने की अपील*

नगर पालिका परिषद कवर्धा ने नगर क्षेत्र के सभी पात्र पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों, फेरीवालों एवं स्ट्रीट वेंडर्स से 17 सितंबर को आयोजित लोन मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है पात्र हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचें ताकि उन्हें योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं और ऋण प्रक्रिया का लाभ आसानी से मिल सक

कल 17 सितंबर को कवर्धा में भी जगमगाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’

0

कल 17 सितंबर को कवर्धा में भी जगमगाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’

0.प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से जलेंगे दीप।

0.तैयारी पूर्ण, घर-घर दीप प्रज्वलित करने की अपील।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को देशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर कवर्धा में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे साथ ही शहरवासियों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

*इन स्थानों पर जलेंगे दीप*

कवर्धा शहर में कार्यक्रम के तहत प्रमुख रूप से बूढ़ा महादेव मंदिर के पास, महामाया मंदिर के पास, अटल परिसर, वीर स्तंभ चौक, शिवाजी चौक, कैलाश नगर के पास, मिनीमाता चौक के पास तथा गुरुनानक गेट के पास दीप प्रज्वलित किए जाएंगे इन स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा।

*योजनाओं के हितग्राही भी बनेंगे सहभागी*

कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों एवं हितग्राहियों को भी जोड़ा जाएगा कवर्धा शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने वाले हितग्राही, पीएम स्वनिधि योजना से लाभ अर्जित करने वाले हितग्राही तथा महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं भी ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सहभागी बनेंगी।

*हर घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक में कहा कि 17 सितंबर को कवर्धा शहर में सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ-साथ प्रत्येक घर में दीप जलाने का संदेश पहुंचाया जाए उन्होंने पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों में नागरिकों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने की अपील की उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनभागीदारी और सेवा भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है उन्होंने कवर्धा वासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन में सहभागी बनने की अपील की इस बैठके के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ भाजपा कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा संकल्प अभियान 

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा संकल्प अभियान 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सेवा संकल्प अभियान के तहत् देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद का दिया संदेश को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है वही उन्होंने पहले बार स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात वनांचल क्षेत्र में बहुत ही पिछड़ा हुआ था वहां पर केन्द्रिय योजना जन-मन के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को ऊपर करने बिजली सड़क, पानी आवास,और स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर इस योजना को चलाया जा रहा है वनांचल पहाड़ी क्षेत्र ,पारा,टोला, कस्बा में बसे हुयें लोगों को इस योजना का लाभ मिला है जिसके तहत् भाजपा मंडल कुकदुर के सभी बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जहां पर यह योजना लागू है और जिन्हें लाभ मिला है उन सभी हितग्राहियों से आग्रह करते हुये निवेदन करना चाहते हैं सभी अपने अपने आवास में 17/09/2026 दिन गुरुवार समय शाम 7.00 बजे आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद उस दिया के माध्यम से दें उसी के परिप्रेक्ष्य में भाजपा और शासन स्तर से और अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और यह अभियान सेवा संकल्प 17/09/2026 से 17/10/2026 तक चलेगा इसमें सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों से निवेदन है कि इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और ताकत मिलें जिससे देश मजबूत हो और लोगों का सेवा करते हुये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का डंका बजे मैं सभी आम नागरिकों से भी अपील करुंगा इस देशव्यापी महाअभियान में शामिल होकर आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करे।

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वित

0

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वित

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में कृषि एवं सहकारिता से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है इसी क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादि पंडरिया में आज विधायक भावना बोहरा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही कुल 229 गांव के 14853 किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण एवं 2946 नए किसान सदस्यों को शेयर का वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं किसानों की मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले इसके लिए सहकारी शक्कर कारखाने को मजबूत करना और किसानों को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं बल्कि कृषि को अधिक लाभकारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है किसानों को पूर्ण भुगतान मील इसके लिए हमने निरंतर प्रयास किया और विगत 5 वर्षों की तुलना में इस वर्ष हमने किसानों के बकाया भुगतान की राशि सबसे तेज रिकॉर्ड समय मे पूर्ण राशि का भुगतान किया भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने तथा सहकारिता से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण और ग्रामीण विकास है डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं भावना बोहरा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में इस वर्ष किसानों को 40 करोड़ से अधिक की एफ.आर.पी. राशि का शत प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है उन्होंने समस्त शेयर धारक गन्ना किसानों व नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शक्कर कारखाना के अधिकारी व कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।