More

    *विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मुंगेली के युवा बढ़ा रहे सहभागिता*

    *30 सितंबर तक VBYLD 2027 क्विज में भाग लेने का अवसर, गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता अभियान*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, / भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देशभर के युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को सामने रखने तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का अवसर मिल रहा है। MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।
    मुंगेली जिले में युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। MY Bharat के उप निदेशक श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में युवाओं को VBYLD 2027 की प्रक्रिया, क्विज में सहभागिता तथा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जा रही है।
    कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के युवाओं से VBYLD 2027 में सक्रिय रूप से सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। युवाओं को आगे बढ़कर इस पहल में सहभागिता करनी चाहिए।
    मुंगेली जिले के MY Bharat राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) नितेश कुमार मोहले, देवेंद्र केशरवानी एवं विकास निर्मलकर द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर युवाओं को VBYLD 2027 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। स्वयंसेवकों द्वारा युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष की आयु के पात्र युवा एवं युवतियां VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता कर सकते हैं। यह पहल युवाओं को अपने ज्ञान, विचार एवं रचनात्मकता को सामने रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 क्विज का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। क्विज में कुल 20 प्रश्न हैं तथा प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रयास का अवसर दिया गया है। VBYLD का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों का सहभागी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, विचार-विमर्श, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। MY Bharat के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सोच एवं विचार साझा करने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के MY Bharat स्वयंसेवकों ने सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 से पहले VBYLD 2027 क्विज में सहभागिता करें और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को मजबूत करें।“युवा जुड़ेंगे, विचार आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

    Trending News

    Technology