चोरी की चार मोटर सायकल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
चोरी किये गये चार मोटर सायकल को किया गया बरामद

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा आरोपी के द्वारा अपने गाडी का किस्त पटाने की बात पर से अपने दोस्तों के साथ मिलकर आस-पास रेल्वे स्टेशन के मोटर सायकल को करते थे चोरी फिर कम दामो में बेचकर दोस्तो के साथ मिलकर करते थे पार्टी
आरोपीयों के विरूद्ध धारा 303(2),3(5) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर 02 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मदन मोहन सिंह पिता स्व मनी सिंह चंदेल उम्र 65 वर्श निवासी वार्ड क्र 14 अकलतरा थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 515/26 धारा 303(2) बीएनएस दिनांक 01.09.2026 एंव आवेदक सनी तान्द्रे पिता बलराम तान्द्रे उम्र 21 वर्श निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश करने पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 558/26 धारा धारा 303(2),3(5) बीएनएस दिनांक 16.09.2026 को दर्ज करायी कि इसका मोटर सायकल क्र आई स्मार्ट क्र सी.जी.11 एडी 6378 एंव एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीई 1646 को कोई अज्ञात चोर घर के सामने से चोरी कर ले गया कि अपराध पंजीबध्द कर विवेचना दौरान जरिये मुखबीर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस , के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन एवं डाॅ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में साईबर सेल टीम एंव थाना अकलतरा स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर संदेही आरोपी सोनू बरेठ , यष मानिकपुरी से पुछताछ किया गया जो आरोपी सोनू बरेठ पिता उज्जैन बरेठ उम्र 23 वर्श साकिन कोरबा रेल्वे स्टेषन वार्ड क्र 09 ईमलीडुग्गू से पृथक पृथक पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिये जो आरोपी अपने साथी यष मानिकपुरी एंव नाबालिक दोस्त के साथ मिलकर पूर्व में स्टेशन में लडाई झगडा के प्रकरण में पेशी के दौरान मोटर सायकल के फायनेंसर के फोन आने पर 15000 रूपये का किस्त होने नही पटाने से मोटर सायकल खीच लेने की बात पर अकलतरा रेल्वे स्टेषन से उतरकर पास मे खडे मोटर सायकल आई स्मार्ट क्र सी.जी.11 एडी 6378 को चोरी कर ले जाना एंव नाबालिक को 6000 हजार रूपये में बेचना एंव फिर से अकलतरा रेल्वे स्टेशन के पास से दुकान के किनारे से एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीई 1646 को चोरी करना स्वीकार किया जो 6000 में बेचना एंव खाने पीने में खर्च करना बताया कि आरोपीयान सोनू बरेठ पिता उज्जैन बरेठ उम्र 23 वर्श साकिन कोरबा रेल्वे स्टेषन वार्ड क्र 09 ईमलीडुग्गू , यष मानिकपुरी का कृत्य उक्त अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से से आज दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराकर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया जाकर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में, निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी अकलतरा, साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा व साइबर थाना स्टाफ एवं थाना अकलतरा से प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, महिला प्रधान आर स्वाती गिरोलकर , आरक्षक महेन्द्र राज , शेष साहू, शैलेन्द्र राठौर ,शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

