📰 रानी बछली पंचायत में लाखों की हेराफेरी के आरोप, सरपंच-सचिव पर उठे सवाल

बिलासपुर से:- ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट
घनश्याम कुमार यादव शतीश दुबे और भारत सिंह राज ने CM हेल्पलाइन में की शिकायत, जांच की मांग से मचा हड़कंप
रानी बछली। ग्राम पंचायत रानी बछली में कथित तौर पर लाखों रुपये की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद पंचायत के सरपंच और सचिव सवालों के घेरे में आ गए हैं। मामले को लेकर घनश्याम कुमार यादव एवं भारत सिंह राज द्वारा CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ताओं ने पंचायत में विकास कार्यों एवं शासकीय राशि के उपयोग से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। शिकायत के बाद अब पंचायत के कामकाज और संबंधित दस्तावेजों की जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
🔎 शिकायत के बाद जांच पर टिकी निगाहें
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत में शासकीय राशि के उपयोग और विभिन्न कार्यों से जुड़े अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अब देखना होगा कि CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है और जांच में पंचायत के वित्तीय रिकॉर्ड से क्या तथ्य सामने आते हैं।

