Home Blog Page 36

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने संयुक्त बैठक में बनी कार्ययोजना

0

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने संयुक्त बैठक में बनी कार्ययोजना

*शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने पर जोर* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से आज विश्राम भवन मुंगेली में संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री एवं मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, नेतृत्व एवं समर्पण को जनभागीदारी के माध्यम से समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली सभी गतिविधियों को व्यापक एवं प्रभावी रूप से आयोजित किया जाए और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ा जाए।

उन्होंने  कहा कि आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और संगठनों को समन्वय के साथ कार्य करें।

 

*तिथिवार कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम कराने के निर्देश*

प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकास की भावना को मजबूत करने का अवसर है। अभियान के संबंध में प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिलेवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की निर्धारित तिथिवार कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करे, ताकि अभियान का प्रभाव जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे।

उन्होंने विशेष रूप से मैदानी अमले को ग्रामीण स्तर पर समन्वय स्थापित कर लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभागों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियों में नागरिकों की सहभागी भूमिका सुनिश्चित की जाए और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण स्तर तक जनभागीदारी को सक्रिय करना जरूरी है। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यरत अमले, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा, जनकल्याण और विकास से जुड़े संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तिथिवार कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, विधायक श्री धर्मजीत सिंह, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी , श्री शैलेश पाठक सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में एक कदम – ऑटो चालकों का पंजीयन

0

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में एक कदम – ऑटो चालकों का पंजीयन।

शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा यातायात व्यवस्था में बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा द्वारा शक्ति जिले में संचालित समस्त ऑटो चालकों का पूर्ण विवरण (डाटाबेस) तैयार किया जाकर उनको एक स्टीकर का स्वरूप दिया गया है जो उनके ऑटो में चस्पा किया जाएगा।

ऑटो चालक संघ एवं यातायात पुलिस शक्ति द्वारा कल दिनांक 20/09/2026 को 11:00 बजे स्टेशन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शक्ति जिले में संचालित समस्त ऑटो चालकों का पंजीयन कार्यक्रम रखा गया है यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा द्वारा बताया गया है की कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं उपस्थित रहेंगे।

अतः समस्त ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होने का कष्ट करें, कार्यक्रम में मीडिया के सम्मानित साथी सादर आमंत्रित हैं।

मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक _ 1339/26

धारा _ 20बी NDPS ACT 

जपती _ *1किलो 64 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 50000 रू एवं बिक्री रकम 37000रू*

नाम आरोपी _ दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा उम्र 38 साल निवासी वर्मा मोहल्ला चौकी मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर _ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.09.26 को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी निवासी वर्मा मोहल्ला मोपका के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा *1किलो 64 ग्राम* कीमती लगभग 50000रु एवं बिक्री रकम 37000रु आरोपी के कब्जे से जप्त कर NDPS ACT के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ **थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी आयुष साहू को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।**

➡️ *शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी करने पर पूर्व 09 आरोपियों को भेजा गया है जेल एवं फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ **आरोपी आयुष साहू द्वारा चोरी के चावल एवं शक्कर को गोदाम में रखने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किया गया जेल दाखिल।**

       

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-जिले के थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में ग्राम बेलखुरी एवं कलारजेवरा तथा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हुई चोरी के प्रकरण में पथरिया पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी 1.खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश, उम्र 22 वर्ष, 2.राजु श्रीवास पिता रामकुमार, उम्र 20 वर्ष 3.महेन्द्र निषाद पिता भागवत, उम्र 21 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम बावली तथा 4.बंटी उर्फ रवि पाहुजा पिता स्व. परमानंद, उम्र 50 वर्ष, निवासी जुनापारा बिलासपुर,5.शत्रुहन बघेल पिता इंद्रा प्रसाद उम्र 26 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव , 6.नैतिक नागदेव पिता विजय उम्र 25 वर्ष साकिन विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर , 7.विजय कुमार उर्फ पिंटू पिता फगुआ उम्र 42 वर्ष निवासी चिरौटी,थाना सरगांव 8.नरेन्द्र् सिंग पिता जोगेंद्र उम्र 42 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर, 9.सार्जन जोशी पिता सदाराम उम्र 44 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली कुल 09 आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का चावल, शक्कर, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया था।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना पतासाजी के दौरान थाना पथरिया पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी आयुष साहू पिता सूर्यप्रकाश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2, बिलासपुर को दिनांक 18.09.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी की गोडपारा खोवा मंडी के पास, बिलासपुर में उसकी अनाज की दुकान है, जहां वह चावल, गेहूं, शक्कर एवं दाल की खरीदी-बिक्री करता है, दुकान के पास ही बंटी उर्फ रवि पाहुजा की दुकान है,लगभग दो माह पूर्व बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने उसे बताया था कि कुछ लड़के चावल बिक्री के लिए लाने वाले हैं, जिन्हें उसके गोदाम में रखवा लेना, इसके कुछ दिन बाद बंटी उर्फ रवि पाहुजा एवं दो-तीन अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन के चालक सहित चावल एवं शक्कर लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे थे, उनके द्वारा चावल एवं शक्कर की बोरियों को आरोपी आयुष साहू के गोदाम में रखवाया गया था। उक्त चोरी के माल को पथरिया पुलिस द्वारा पूर्व में उसके गोदाम से जप्त किया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष साहू को दिनांक 18.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पवन देवांगन, थाना प्रभारी पथरिया एवं थाना पथरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अकलतरा। अकलतरा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दूजराम जाटवर, निवासी बलौदा के रूप में हुई है

0

अकलतरा। अकलतरा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दूजराम जाटवर, निवासी बलौदा के रूप में हुई है।

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जानकारी के अनुसार दूजराम जाटवर खेती के काम से मुरलीडीह आया था और अपने ससुराल में रुका हुआ था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अकलतरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सीसीआई के पास वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खैरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर, ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ

0

📰 खैरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर, ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरा में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री सुकृता पोर्ते सहित पंचायत के सभी पंचगण मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग, उनके लाभ तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को गांव के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई

0

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25 लाख 12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है इन स्वीकृतियों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, पंडरिया में मंडी निधि अंतर्गत कुल 29 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु ₹2 करोड़ 84 लाख 55 हजार की स्वीकृति मिली है। इसके तहत सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच जैसे जनोपयोगी कार्य किए जाएंगे इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गांवों में 39 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 40 लाख 17 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है इससे गांवों में सीसी रोड, सद्भावना भवन, मुरमीकरण, रंगमंच सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी वहीं नगरीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹3 करोड़ नगर पंचायत इंदौरी के लिए ₹2 करोड़ तथा नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 4 हजार की प्राविधिक स्वीकृति मिली है इससे नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांवों और शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और इसी दिशा में निरंतर प्रयासों से आज 10 करोड़ रुपए से अधिक के इन विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच सहित अनेक जनोपयोगी कार्यों को गति मिलेगी वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से नगर का समुचित विकास,जनता को सुविधा, व्यपारी और किसानों को लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचें और अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं मिलें इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं इन विभिन्न स्वीकृतियों के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त करती हूं उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है वहीं नगर पंचायत इन्दौरी में मिनी स्टेडियम, मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्य हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण, उप तहसील व विद्युत् सब स्टेशन की स्थापना पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग, चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं लगभग 3500 पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है।

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

0

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने

जोरा तालाब, पंडरिया में 21 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र और जनसेवा एवं समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में उनके मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प का प्रेरणास्रोत है प्रधानमंत्री ने अपने विगत 25 वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाया है भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा शक्ति को अवसर और गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और नवाचार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी पहलों ने देश के करोड़ों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है सरकार की नीतियों में गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास के महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्राथमिकता दी गई है विदेश नीति हो या धारा 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से आज भारत का प्रभुत्व पूरे विश्व में बढ़ा हैबविधायक भावना बोहरा ने कहा “आज पंडरिया में जलाया गया यह ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का दीप नहीं है बल्कि यह उस विश्वास सेवा और संकल्प का प्रतीक है जो करोड़ों देशवासियों के मन में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रज्वलित है प्रधानमंत्री ने अपना जीवन भारत माता की सेवा और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित किया है उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने क्षेत्र, समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे सेवा, सुशासन और जनकल्याण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री के प्रति सच्ची शुभकामना और सम्मान होगा इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराय

*गोल बाजार सब्जी मार्केट की सफाई और पार्किंग व्यवस्था को लेकर एल्डरमैन राजहंस तंबोली ने परिषद बैठक में रखी बात*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली की आयोजित परिषद बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर पार्षदों एवं एल्डरमैन द्वारा अपने-अपने वार्ड एवं नगर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसी क्रम में एल्डरमैन राजहंस तंबोली ने शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम क्षेत्र गोल बाजार स्थित सब्जी मार्केट में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा परिषद के समक्ष रखा। उन्होंने सब्जी मार्केट में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का स्थायी समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एल्डरमैन राजहंस तंबोली ने बैठक में कहा कि गोल बाजार मुंगेली शहर का प्रमुख व्यापारिक एवं खरीदारी का केंद्र है। विशेषकर शाम के समय सब्जी मार्केट में बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में वाहनों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि सब्जी मार्केट में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही बाजार परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से महीने की 1 तारीख को बाजार बंद रहने के दौरान सब्जी मार्केट के अंदरूनी हिस्से की विशेष साफ-सफाई कराई जा सकती है। उन्होंने बाजार के अंदर बेहतर सफाई के लिए फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी की बौछार कर सफाई कराने का सुझाव भी रखा, जिससे बाजार परिसर में जमा गंदगी एवं अवशेषों की बेहतर तरीके से सफाई हो सके। एल्डरमैन तंबोली ने कहा कि सब्जी मार्केट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए यहां स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देना जरूरी है। बाजार में सब्जी एवं अन्य सामग्री की बिक्री के दौरान उत्पन्न होने वाले कचरे का नियमित उठाव और उचित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने बाजार परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बनाए रखने पर जोर दिया।

पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की आवश्यकता

परिषद की बैठक में उन्होंने गोल बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार में आने वाले नागरिकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा होने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी। शाम के समय बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक योजना तैयार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वाले नागरिकों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों तथा व्यापारियों सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारियों को भी बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

नगर की स्वच्छता एवं विकास पर चर्चा

बैठक के दौरान पार्षदों एवं अन्य एल्डरमैन ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को परिषद के समक्ष रखा। इनमें साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, यातायात सहित नगर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के साथ ही मुंगेली शहर को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
एल्डरमैन राजहंस तंबोली ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। गोल बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में स्वच्छता और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होने से शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने परिषद के समक्ष रखे गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई। परिषद बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित विषयों के निराकरण एवं नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों एवं एल्डरमैन ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे।

दल्हा पहाड़ में वृक्षारोपण के साथ प्लास्टिक हटाओ, हरियाली बढ़ाओ अभियान

0

दल्हा पहाड़ में वृक्षारोपण के साथ प्लास्टिक हटाओ, हरियाली बढ़ाओ अभियान

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के वन परिक्षेत्र बलौदा अंतर्गत ग्राम पंडरिया स्थित दल्हा पहाड़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत ‘प्लास्टिक हटाओ, हरियाली बढ़ाओ’ और ‘प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र’ का संदेश देते हुए दल्हा पहाड़ परिसर में साफ-सफाई की गई। इस दौरान वन क्षेत्र में मौजूद प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्र कर हटाया गया।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी दीक्षा पाण्डेय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।

अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, वन अध्यक्ष, दल्हा पहाड़ मित्र, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।