Home Blog Page 35

घायल वानर के बच्चे को समाजसेवी अश्वनी यदु ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

0

घायल वानर के बच्चे को समाजसेवी अश्वनी यदु ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

0.मानवता की मिसाल – घायल वानर बच्चे का किया रेस्क्यू।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम दामापुर (बाजार) में आज मानवता और जीव दया की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली वही बता दे कि ग्राम दामापुर बाजार में एक छोटे से वानर के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर असहाय अवस्था में पड़ा था ग्रामीणों ने इसकी जानकारी समाजसेवी एवं पशु प्रेमी अश्वनी यदु को जानकारी मिलते ही अश्वनी यदु तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल वानर के बच्चे का बड़ी सावधानी से रेस्क्यू किया वे उसे तत्काल उपचार हेतु पशु औषधालय लेकर गए जहाँ पशु चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया उपचार के बाद वानर के बच्चे की स्थिति में सुधार होने पर उसे सुरक्षित एवं एकांत स्थान पर छोड़ दिया गया जहाँ वह अपने झुंड के पास वापस जा सके अश्वनी यदु के इस सराहनीय कार्य की ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है ग्रामीणों ने कहा कि अश्वनी यदु जी हमेशा समाजसेवा और बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं उनका यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा है हमें भी बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए निश्चित ही अश्वनी यदु जैसे युवा समाजसेवियों के कारण ही मानवता आज भी जिंदा है।

खिल उठा दिये बेचने वालों का चेहरा कहा पुरे साल में नहीं बिगते इतने दिये 

0

खिल उठा दिये बेचने वालों का चेहरा कहा पुरे साल में नहीं बिगते इतने दिये 

0.प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाकर जगमगा उठा देश।

0.महिलाएं पुरुष कॉलेज और स्कूल के बच्चों में जबरदस्त उत्साह -अश्वनी यद

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रायपुर छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पुरे देश सहित पुरे प्रदेश में शासकीय संस्थानों धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए ग्राम जैतपुरी में अश्वनी यदु के नेतृत्व पुरे ग्राम वाशियों द्वारा शृंखलाबद्ध दीप प्रज्वलन एवं मंदिर विशेष पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम आयोजित कर नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ जलाए गए दीपों से पूरा गांव जगमगा गया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के प्रति इतना उत्साह पहली बार देखने क़ो मिल रहा है लोग सुबह से ही तैयारी में लग गये हैं चौक चौराहे मंदिर परिषद गुरु स्थल सहित अन्य समाजिक स्थल का साफ सफाई का कार्य जारी है आगे अश्वनी यदु ने कहा की हमारे द्वारा ग्राम पटुवा में सुबह से ही पटुवा पंचायत के उप सरपंच ददुवा चंद्राकर के अगुवाई में अटल चौक का साफ सफाई एवं पुताई किया गया गांव में बैठी महिलाएं एवं पुरुषों के बिच आम चर्चा रहा की हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और हमें उनको आशीर्वाद देना है कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पंडरिया के विधायक भावना बोहरा कुंडा मंडल के प्रभारी रुपेश जैन एवं कुंडा मण्डल के अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन में कुंडा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया हर गांव में रंगोली प्रतियोगिता साफ सफाई सार्वजनिक जगह का पुताई के साथ शाम क़ो हर जगह आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लम्बी आयु की कामना किया गया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए विधायक प्रतिनिधि के करकमलों स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा की ओर महत्वपूर्ण कदम

0

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए विधायक प्रतिनिधि के करकमलों स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा की ओर महत्वपूर्ण कदम

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम कामठी की सरपंच पार्वती मसराम एवं विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और विद्यार्थियों में नई तकनीक से सीखने को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली इक्कीसवीं सदी को परिवर्तन और तकनीकी उन्नति की सदी माना जाता है वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है जहां डिजिटल माध्यमों और इंटरनेट आधारित शिक्षण सामग्री की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने कहा कि “विकसित भारत के निर्माण में डिजिटल शिक्षा और मल्टीमीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को विषयवस्तु को समझने में सरलता होगी और उनकी सीखने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होगी हमारे गांव के बच्चे इन आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर निश्चित रूप से भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे स्मार्ट क्लास प्रभारी सुमित पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज के समय में बच्चों को प्रभावी और रोचक तरीके से शिक्षित करने के लिए कक्षाओं का डिजिटलीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है उन्होंने कहा कि “ऐसी कई अवधारणाएं हैं जिन्हें पारंपरिक शिक्षण विधियों से समझाना कठिन होता है लेकिन स्मार्ट क्लास के माध्यम से दृश्य-श्रव्य सामग्री का उपयोग कर उन्हें सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया जा सकता है इससे बच्चों की रुचि बढ़ती है और सीखना अधिक स्थायी एवं प्रभावी बनता है कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट क्लास की सुविधाओं का संक्षिप्त प्रदर्शन भी किया गया जिसमें लैपटॉप प्रोजेक्टर, स्पीकर एवं ई-कंटेंट के माध्यम से पढ़ाई की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव बताया इस अवसर पर संकुल प्राचार्य हेमलता टंडन, संकुल समन्वयक रघुनंदन गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

*सन राइस क्रिकेट सोसायटी के अंडर-19 व अंडर-14 खिलाड़ियों ने बिलासपुर क्रिकेट ट्रायल में लिया हिस्सा*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- मुंगेली जिले की क्रिकेट अकादमी, जलेश यादव द्वारा संचालित सन राइस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के अंडर-19 एवं अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन बिलासपुर जिला क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा। सन राइस क्रिकेट सोसायटी में खिलाड़ियों को वर्षभर नियमित क्रिकेट अभ्यास कराया जाता है। अकादमी का उद्देश्य गांव-कस्बों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना है। अकादमी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावना के साथ ‘बेटी खिलाओ’ को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत बेटियों को निःशुल्क तथा अन्य खिलाड़ियों को कम शुल्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। अंडर-19 वर्ग में श्रीसंत खरे, सिद्धार्थ बाजुरिया, बलराम चंद्राकर, कामता साहू, तुषार देवांगन, प्रदीप आहिरे, विक्की सोनवानी एवं सोमेश बंजारा ने ट्रायल में हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग में कृष्णा यादव, मयंक कश्यप, गौरव साहू, वेदांत शुक्ला, दिव्यांश सोनवानी, आयुष गेंदले, ऋषभ यादव एवं विश्वम दीक्षित शामिल हुए। वहीं कोच छत्तीसगढ़ क्रिकेट खिलाड़ी देवकी यादव तथा लिटिल क्रिकेट खिलाड़ी शिवांश साहू, सुयश डिंडौरे और तेजस्वी यादव भी इस अवसर पर शामिल रहे। खिलाड़ियों के बिलासपुर ट्रायल में शामिल होने पर अकादमी से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। अकादमी के संचालक एवं कोच जलेश यादव ने बताया कि ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

*लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी तीज महोत्सव में सपत्नीक महादेव की पूजा-अर्चना कर बहनों की खुशहाली की कामना की*

*”हमर अरुण भैया हा दिलदार हैवे ना, बहिनी मन ले ओला मया-दुलार हैवे ना” गीत से गूंजा लोरमी मानस मंच*


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को मानस मंच लोरमी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक तीजा तिहार क्षेत्र की महतारी-बहनों के साथ प्रेम और स्नेह से मनाया। लोरमी के भाइयों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों बहनें शामिल हुईं। उन्होंने भाई अरुण साव को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महादेव की पूजा-अर्चना से हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक क्षेत्र की बहनों के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सभी ने महादेव का आशीर्वाद लिया।

श्री साव ने तीजा तिहार में सभी बहनों का प्रणाम कर स्वागत किया। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करने के लिए बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बहनों ने भी भाई अरुण साव को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि लोरमी की सभी बहनों के घर धन-धान्य, सुख और समृद्धि से भरे रहें। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों, परिवार में खुशहाली बनी रहे।

*छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का पर्व है तीजा*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हैं। इस अवसर पर माताएं-बहनें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मायके में निर्जला व्रत रखती हैं। मायके में उन्हें भाइयों का स्नेह मिलता है। बचपन के सहेलियों से मुलाकात होती है। बचपन की यादें फिर ताजा हो जाती हैं। तीजा तिहार इसी अपनापन, प्रेम और पारिवारिक जुड़ाव का पर्व है।

उन्होंने कहा कि लोरमी के सभी भाइयों ने मिलकर क्षेत्र की बहनों के लिए तीजा तिहार का आयोजन किया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने सभी बहनों को तीजा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकगीतों की हुई शानदार प्रस्तुति

तीजा तिहार के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रदेश की प्रसिद्ध लोकगायिका गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर और उनकी अंजोर टीम ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

लोकगीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। ‘तीजा पोरा आगे भाग हमर खुलगे’ और तरी हरि नाना जैसे गीतों ने बहनों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के स्नेह की सुंदर झलक देखने को मिली।

*मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7.29 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होंगे आधुनिक उद्यान*

*तीनों उद्यानों में लगाए जाएंगे 8,732 पौधे, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और नागरिकों के लिए ओपन जिम सहित विकसित होंगी अनेक सुविधाएं*

*एक वर्ष में पूर्ण होंगे निर्माण कार्य, पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी करेगी संचालन एवं संधारण*

*मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशन में मिशन अमृत 2.0 के तहत मिली प्रशासकीय स्वीकृति*

आशीष कश्यप ब्यूरो रायपुर / छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर नगर पालिका क्षेत्रों में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों उद्यानों के निर्माण के लिए कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर और सुविधायुक्त जीवन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहरों में ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जहां हरियाली और स्वच्छ वातावरण के साथ बच्चों को खेलने, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्यायाम, पैदल भ्रमण और विश्राम की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नए उद्यानों का विकास इसी सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देशन में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत इन उद्यानों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में विकसित होने वाले इन उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे। व्यापक पौधरोपण के साथ ही नागरिकों की अलग-अलग आयु वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उद्यानों में बच्चों के लिए प्ले-एरिया एवं खेल उपकरण, युवाओं और अन्य नागरिकों के लिए ओपन जिम, पैदल भ्रमण के लिए पाथवे, बैठने एवं विश्राम के लिए स्थान, प्रकाश व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक और गज़ेबो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी की जाएगी।

निर्माण के बाद उद्यानों के बेहतर रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पांच वर्षों तक इन परिसरों का संचालन एवं संधारण चयनित निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इससे उद्यानों में विकसित हरियाली, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहरों में अधोसंरचना के विस्तार के साथ पर्यावरण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। मिशन अमृत 2.0 के माध्यम से विकसित किए जा रहे ये उद्यान केवल हरित क्षेत्र नहीं होंगे, बल्कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होंगे।

उन्होंने कहा कि व्यापक पौधरोपण से इन परिसरों का हरित स्वरूप समृद्ध होगा। साथ ही ओपन जिम, पाथवे, खेल एवं विश्राम की सुविधाएं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करेंगी। वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संवर्धन के प्रयासों को भी मजबूती देंगी।

*हरित और सुविधायुक्त शहरों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत इन परियोजनाओं से शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ने के साथ नागरिकों को मनोरंजन, व्यायाम और विश्राम के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष जोर इस बात पर है कि निर्माण कार्य केवल अधोसंरचना तैयार करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लंबे समय तक बेहतर रख-रखाव भी सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से इन उद्यानों के निर्माण के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी द्वारा संचालन एवं संधारण की व्यवस्था की गई है। इससे विकसित सुविधाओं का लाभ नागरिकों को लंबे समय तक मिल सकेगा।

*अहिवारा में 2.07 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगा उद्यान*

अहिवारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-01 स्थित शीतला मंदिर क्षेत्र में 0.52 एकड़ भूमि पर आधुनिक उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ 7 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उद्यान परिसर में करीब 2,115 पौधे लगाए जाएंगे। यहां सोलर लाइट की व्यवस्था के साथ बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, युवाओं एवं अन्य नागरिकों के लिए ओपन जिम, बैठने एवं विश्राम के लिए स्थान तथा सुगम आवागमन के लिए पाथवे तैयार किया जाएगा। टॉयलेट ब्लॉक और गज़ेबो के निर्माण के साथ वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

*मुंगेली में 3.52 करोड़ रुपए से 3.08 एकड़ में विकसित होगा हरित परिसर*

मुंगेली नगर पालिका के पेंड्राकांपा स्थित महाराणा प्रताप वार्ड में 3.08 एकड़ क्षेत्र में उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। तीनों परियोजनाओं में क्षेत्रफल की दृष्टि से यह सबसे बड़ा उद्यान होगा।

यहां लगभग 4,453 पौधों का रोपण किया जाएगा। बच्चों के लिए प्ले-एरिया एवं खेल उपकरण, नागरिकों के लिए ओपन जिम और बैठने की सुविधा तथा पैदल भ्रमण के लिए पाथवे विकसित किए जाएंगे। टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी बनाया जाएगा।

*कांकेर में 1.69 करोड़ रुपए से बनेगा आधुनिक उद्यान*

कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-09 श्रीराम नगर में 0.72 एकड़ भूमि पर उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 69 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

यहां करीब 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। नागरिकों के बैठने एवं विश्राम के लिए निर्धारित स्थान, बच्चों के लिए प्ले-इक्वीपमेंट, स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए ओपन जिम तथा पैदल भ्रमण के लिए पाथवे तैयार किया जाएगा। उद्यान में सोलर लाइट, टॉयलेट ब्लॉक और गज़ेबो की सुविधा के साथ वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।

*गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएंगे कार्य*

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि मिशन अमृत 2.0 के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में हरित अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्थल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में प्रस्तावित उद्यान इसी दिशा में विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

*बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश*

0

*राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने कहा, नए कार्यों को 15 अक्टूबर से युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश*

*उप मुख्यमंत्री ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक*

आशीष कश्यप ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर प्रदेशभर में सड़कों और पुलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बारिश में सड़कों की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों की मरम्मत 15 अक्टूबर तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त ऐसे सभी नए कार्यों जिनकी निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके निर्माण 15 अक्टूबर से युद्धस्तर पर प्रारंभ करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल और प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे। सभी संभागों के कार्यपालन अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में जुड़े।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में सड़कों की मरम्मत की पुख्ता कार्ययोजना तैयार कर बरसात के बाद तत्काल क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए। सभी संभागों को मांग के अनुसार मरम्मत और संधारण के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। उन्होंने इसके लिए तत्काल निविदा कर एजेंसी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को अगले दो-तीन दिनों में अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण कर सड़कों और पुलों की स्थिति जांचने को कहा। उन्होंने सड़कों, पुलों और डिवाइडर्स की मरम्मत के साथ ही उनकी साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को सप्ताह में दो-तीन दिन फील्ड में रहने को कहा।

श्री साव ने निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुके सभी कार्यों को आगामी 15 अक्टूबर से पूरी गति से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने कार्यस्थलों पर सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए डायवर्टेड मार्ग उपलब्ध कराने और समुचित साइनेज लगाने को कहा। उन्होंने परफॉर्मेन्स गारंटी की सड़कों की मरम्मत और संधारण के कार्य संबंधित ठेकेदारों के माध्यम से तत्परता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए अच्छे कार्यों से विभाग की सकारात्मक छवि गढ़ने पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभाग के सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों को गंदगी, कबाड़ और कूड़े-करकट से मुक्त करने के साथ ही पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखने को कहा। उन्होंने कार्यालयीन भवनों का अच्छा रखरखाव भी करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शशांक पाण्डेय, मुख्य अभियंतागण सर्वश्री एस.के. कोरी, ज्ञानेश्वर कश्यप, पी.एम. कश्यप, एन.के. जयंत, आर.के. रात्रे, समय लाल, के.पी. संत, टी.आर. कुंजाम, जी.एस. मंडावी और एस.के. कोर्राम भी बैठक में उपस्थित थे।

मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त

0

मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त

➡ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* 

➡ *-मोटर सायकल चोरों पर लोरमी पुलिस का कड़ा प्रहार*

➡ *26 घंटे के भीतर मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी चढे लोरमी पुलिस के हत्थे*

➡ *आरोपी चरन कुर्रे एवं अमित चेलकर को किया गया गिरफ्तार*

➡ *आरोपियों से 06 नग मोटर सायकल कीमती 2,10,000 रूपये को किया गया जप्त*

➡ *आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध कमांक 400/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही।*

            मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चो, संपत्ति संबंधी अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

प्रार्थी चंद्रशेखर पटेल पिता ओंकार पटेल उग्र 28 साल साकिन मंगला बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 18.09.2026 को थाना लोरमी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 से दोपहर करीब 02.00 बजे अपनी मां के साथ खुड़िया डेम घुमने गया था, जिन्होने अपने मोटर सायकल को खुड़िया बांध उलट के पास नीचे में खड़ी कर अपनी मॉ के साथ खुड़िया बांध के उपर तरफ घुमने चला गया। घुमकर वापस करीब 03.00 बजे जहा पर अपने मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां पर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था। मोटर सायकल के संबंध में यह आसपास पता तलाश किये कोई पता नहीं चलने पर मो.सा. क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 कीमती करीब 30000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर त्वरिक कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर संदेही चरन कुर्रे व अमित चेेलकर निवासी अमलडीही को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से 05 मोटर सायकल कुल 06 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर दोनों आरोपी चरन कुर्रे व अमित चेलकर द्वारा 03-03 मोटर सायकल अपने-अपने घर में रखना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी चरन कुर्रे के निशानदेही पर चोरी गये 03 मोटर सायकल (1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग बिना नम्बर कीमती 35,000 रूपये (2) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स लाल रंग बिना नम्बर 30,000 रूपये (3) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये तथा आरोपी अमित चेलकर के निशानदेही पर 03 मोटर सायकल (1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 40,000 रूपये (2) मोटर सायकल हीरो कंपनी का काला रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये (3) मोटर सायकल होण्डा साइन सिल्वर रंग बिना नम्बर 55,000 रूपये जुमला कीमती 2,10,000 रूपये को जप्त कर आरोपी 1. चरन कुर्रे पिता शीतल प्रसाद कुर्र उम्र 22 वर्ष, 2. अमित चेलकर पिता कमल चेलकर उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी अमलडीही थाना लोरगी, जिला मुंगेली (छ.ग.) को दिनांक 19.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, प्रआर. दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, ईश्वर मरावी, कवि टोप्पो, युगल किशोर, रेखराम नेताम एवं सैनिक कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

*अपील:- जिला पुलिस मुंगेली नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों/दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवायें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नगदीकी थाना सूचित करें।*

अकलतरा विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिशु मंदिर में सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर बना रोडमैप

0

अकलतरा विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिशु मंदिर में सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर बना रोडमैप

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज अकलतरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में *संभाग प्रभारी श्री रामू जगदीश रोहरा जी* एवं *संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से *जिला संगठन प्रभारी (जांजगीर-चांपा) श्री रामदेव कुमावत जी, संगठन सह प्रभारी श्री राजेन्द्र वैष्णव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े जी एवं जिला महामंत्री श्री नंदकुमार चौधरी जी* उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मूल आधार बूथ है, और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर कार्य करने का आव्हान किया गया।

इस अवसर पर अकलतरा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के संयोजक-सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी सहित संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जांजगीर की दीपमाला साहू (मीतू) ने बढ़ाया जिले का मान

0

*जांजगीर की दीपमाला साहू (मीतू) ने बढ़ाया जिले का मान*

*स्टार प्लस चैनल के टीवी शो INDIA’S TOP ONE PERCENT में सुझबुझ का बेहतर प्रदर्शन।*

*अभिनेता अनिल कपूर करते है शो को होस्ट*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मान-तिलई निवासी (जांजगीर) निवासी दीपमाला साहू (मीतू) शिक्षिका ने अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयास के बल पर star plus के नए गेम शो ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT के छठवें एपिसोड में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करायी है और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गेम को उन्होंने काफी विवेकपूर्ण ढंग से खेला है। इस गेम में उनका प्रदर्शन किया है। इसका प्रसारण स्टार प्लस चैनल टीवी पर किया जाएगा जिसमें दीपमाला साहू अनिल कपूर के साथ खेलती हुई और सवालों के जवाब अपनी सुझबुझ से देती नजर आएंगी।

दीपमाला को उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, शिक्षक समुदाय तथा परिचितों ने हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दीपमाला साहू ग्राम तिलई (जांजगीर) निवासी श्री रामफल साहू (प्रधान पाठक) और श्रीमती राधा साहू (गृहिणी) की पुत्री तथा अभिनव साहू (सोमू) की दीदी हैं।