मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त
➡ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
➡ *-मोटर सायकल चोरों पर लोरमी पुलिस का कड़ा प्रहार*
➡ *26 घंटे के भीतर मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी चढे लोरमी पुलिस के हत्थे*
➡ *आरोपी चरन कुर्रे एवं अमित चेलकर को किया गया गिरफ्तार*
➡ *आरोपियों से 06 नग मोटर सायकल कीमती 2,10,000 रूपये को किया गया जप्त*
➡ *आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध कमांक 400/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही।*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चो, संपत्ति संबंधी अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
प्रार्थी चंद्रशेखर पटेल पिता ओंकार पटेल उग्र 28 साल साकिन मंगला बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 18.09.2026 को थाना लोरमी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 से दोपहर करीब 02.00 बजे अपनी मां के साथ खुड़िया डेम घुमने गया था, जिन्होने अपने मोटर सायकल को खुड़िया बांध उलट के पास नीचे में खड़ी कर अपनी मॉ के साथ खुड़िया बांध के उपर तरफ घुमने चला गया। घुमकर वापस करीब 03.00 बजे जहा पर अपने मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां पर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था। मोटर सायकल के संबंध में यह आसपास पता तलाश किये कोई पता नहीं चलने पर मो.सा. क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 कीमती करीब 30000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर त्वरिक कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर संदेही चरन कुर्रे व अमित चेेलकर निवासी अमलडीही को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से 05 मोटर सायकल कुल 06 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर दोनों आरोपी चरन कुर्रे व अमित चेलकर द्वारा 03-03 मोटर सायकल अपने-अपने घर में रखना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी चरन कुर्रे के निशानदेही पर चोरी गये 03 मोटर सायकल (1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग बिना नम्बर कीमती 35,000 रूपये (2) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स लाल रंग बिना नम्बर 30,000 रूपये (3) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये तथा आरोपी अमित चेलकर के निशानदेही पर 03 मोटर सायकल (1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 40,000 रूपये (2) मोटर सायकल हीरो कंपनी का काला रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये (3) मोटर सायकल होण्डा साइन सिल्वर रंग बिना नम्बर 55,000 रूपये जुमला कीमती 2,10,000 रूपये को जप्त कर आरोपी 1. चरन कुर्रे पिता शीतल प्रसाद कुर्र उम्र 22 वर्ष, 2. अमित चेलकर पिता कमल चेलकर उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी अमलडीही थाना लोरगी, जिला मुंगेली (छ.ग.) को दिनांक 19.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, प्रआर. दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, ईश्वर मरावी, कवि टोप्पो, युगल किशोर, रेखराम नेताम एवं सैनिक कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
*अपील:- जिला पुलिस मुंगेली नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों/दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवायें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नगदीकी थाना सूचित करें।*

