अकलतरा विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिशु मंदिर में सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर बना रोडमैप

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज अकलतरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में *संभाग प्रभारी श्री रामू जगदीश रोहरा जी* एवं *संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से *जिला संगठन प्रभारी (जांजगीर-चांपा) श्री रामदेव कुमावत जी, संगठन सह प्रभारी श्री राजेन्द्र वैष्णव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े जी एवं जिला महामंत्री श्री नंदकुमार चौधरी जी* उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मूल आधार बूथ है, और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर कार्य करने का आव्हान किया गया।
इस अवसर पर अकलतरा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के संयोजक-सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी सहित संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

