Home Blog Page 34

सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

0

◾ सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

◾ हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

◾ जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी ताश जप्त

◾ जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7,22,000

◾ पुलिस की दबिश से जुआरियों में मचा हड़कंप, मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया

शक्ति/पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती से सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना होकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹2,22,000/-, विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-, तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।

इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग ₹7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

थाना सक्ती पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम :

1. चंद्रशेखर शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।

2. राजेश अग्रवाल पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।

3. मनीष राठौर पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।

4. रितेश अग्रवाल पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।

5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

6. सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।

7. विपूल अग्रवाल पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

8. सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।

9. अंकित अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।

10. आदित्य अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।

11. तरूण भिंडवानी पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।

12. नितिन अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।

13. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

14. आदर्श अग्रवाल पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।

15. आकाश अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।

16. नटवर अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।

17. दिनेश कथुरिया पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।

18. बंटी अग्रवाल पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।

19. रितेश अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।

20. प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।

थाना सक्ती पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 175 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

0

 

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 175 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

*शहर को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिली बड़ी सौगात*

*विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा*

*नगरीय निकायों के विकास के लए राशि की कमी नहीं होगी – श्री अरुण साव*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरायपाली के नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 28 लाख 61 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 154 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्रीमती चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के कुल 24 ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए 1818. 61 लाख रुपये के कार्यों तथा 510 लाख रुपये के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने एसटीपी निर्माण से संबंधित 10.21 करोड़ रुपये तथा जल प्रदाय अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत 139.55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों एवं 512 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी शुभ कार्य होता है तो इंद्रदेव का आशीर्वाद मिलता है। आज वर्षा के रूप में भी हमें आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिस कार्य का भूमिपूजन करती है, उसका लोकार्पण भी हमारी ही सरकार करती है। विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माथे पर नक्सलवाद का कलंक था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ढाई वर्ष में लगभग 12 हजार 666 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अब सरायपाली का विकास भी तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार में लगातार विकास के काम हो रहे है। देश की दशा और दिशा बदलने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरायपाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही होगी। उप मुख्यमंत्री ने सांसद की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल लाइन की मांग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है और अब सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पानी की योजना नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात है। महानदी का पानी जब घर-घर पहुंचेगा, तो इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र, उपाध्यक्ष श्री हेमंत प्रधान और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को करेंगे जिला मुख्यालय कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का भूमिपूजन

0

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को करेंगे जिला मुख्यालय कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का भूमिपूजन

0.54 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क बनने से शहर के विकास को मिलेगा नई रफ्तार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव गुरूवार 24 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर कबीरधाम में आयोजित समारोह में कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कवर्धा में 54 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 30 के किलो मीटर 50 से 57 तक 7.8 किलो मीटर का फोर लेन का उन्नयन एवं डिवाईडर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर के विकास नई रफ्तार मिलेगी यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक, चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी गुरूवार 24 सितंबर को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर आयोजित भूमिपूजन समारोह के अवसर पर सांसद संतोष पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने वाली इस महत्वपूर्ण कार्यो के भूमिपूजन समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस 4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा यह निर्माण कार्य कवर्धा के विकास की दिशा में यह निर्माण शहर की सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम होगा।

*शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने शिक्षकों और पालकों ने मिलकर बनाई कार्ययोजना*

0

*माध्यमिक शाला नवागांव (घु.) में हुई महत्वपूर्ण बैठक, विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास पर हुई सार्थक चर्चा*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— माध्यमिक शाला नवागांव (घु.) में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक विकास को लेकर शिक्षकों एवं पालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और पालकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में रुचि, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी पालकों के साथ साझा की तथा बच्चों की शैक्षणिक कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
पालकों ने भी बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग देने तथा उनकी नियमित उपस्थिति एवं अध्ययन की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही। शिक्षकों एवं पालकों ने आपसी समन्वय के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि शिक्षक, पालक और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में शिक्षा के स्तर को लगातार बेहतर बनाने के लिए सार्थक पहल और प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच नारायण साहू मौजूद रहे।

जाति जनगणना में वैज्ञानिकता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने की मांग

0

जाति जनगणना में वैज्ञानिकता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा आज माननीय कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर जाति जनगणना को वैज्ञानिक, प्रमाणिक, पारदर्शी एवं नीति निर्माण के लिए उपयोगी बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में विशेष रूप से OBC श्रेणी की स्पष्ट गणना, मानकीकृत जाति सूची, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

ज्ञापन में कहा गया कि भारत की सामाजिक संरचना अत्यंत विविध और व्यापक है। देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में एक ही जाति या समुदाय के अलग-अलग नाम, स्थानीय नाम, उच्चारण और वर्तनी प्रचलित हैं। ऐसी परिस्थितियों में जातियों की पहचान के लिए यदि एक समान और वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं अपनाई गई तो आंकड़ों में भ्रम, दोहराव अथवा विसंगति की संभावना बनी रह सकती है।

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने मांग की कि जाति जनगणना के लिए देशभर में एक समान, स्पष्ट एवं अद्यतन मानकीकृत जाति सूची तैयार की जाए। प्रत्येक जाति एवं समुदाय को एक विशिष्ट वैज्ञानिक कोड प्रदान किया जाए, ताकि अलग-अलग नामों से दर्ज होने वाली समान जातियों की पहचान स्पष्ट हो सके और भविष्य में प्राप्त आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके।

ज्ञापन में OBC वर्ग की गणना को विशेष रूप से स्पष्ट एवं व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने की मांग की गई। विभाग का कहना है कि प्रमाणिक आंकड़े उपलब्ध होने पर ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा तथा आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं और नीतियों के निर्माण में आंकड़ों का उपयोग किया जा सकेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि जाति जनगणना केवल संख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह देश की सामाजिक वास्तविकताओं को समझने का वैज्ञानिक आधार बने। इसके लिए आंकड़ों का संकलन आधुनिक तकनीक, स्पष्ट मानकों और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि एक ही जाति के विभिन्न क्षेत्रीय एवं पर्यायवाची नामों को वैज्ञानिक तरीके से मैप किया जाए, ताकि एक ही समुदाय की अलग-अलग नामों से पुनरावृत्ति न हो। साथ ही जातियों के वर्गीकरण के लिए विशेषज्ञों की सलाह एवं आवश्यक वैज्ञानिक पद्धति अपनाए जाने की मांग की गई।

विभाग ने मांग की कि जाति जनगणना से प्राप्त आंकड़ों को भविष्य में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, सरकारी योजनाओं तथा नीति निर्माण के लिए प्रमाणिक आधार के रूप में उपयोगी बनाया जाए। इसके लिए आंकड़ों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि पूरी प्रक्रिया में OBC सहित सभी संबंधित सामाजिक वर्गों की वास्तविक स्थिति का सही और प्रमाणिक आंकड़ा सामने आए। इसके लिए जाति सूची के मानकीकरण, विशिष्ट वैज्ञानिक कोडिंग और स्पष्ट वर्गीकरण की व्यवस्था को जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि सही आंकड़े ही सही नीति की मजबूत नींव होते हैं। इसलिए जाति जनगणना की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे प्राप्त आंकड़े भविष्य में सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में प्रभावी एवं विश्वसनीय आधार बन सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अवसर पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष भविष्य चंद्राकर,शहरी अध्यक्ष लोकेश राठौर, प्रदेश

कार्यकारी अध्यक्ष संदीप यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, चांपा विधायक व्यास कश्यप,राम कुमार पटेल पूर्व केबिनेट मंत्री, ललित नायक, नगर कांग्रेस अकलतरा अध्यक्ष महेश्वर टंडन, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, दीक्षांत चंद्राकर,फागुराम केवट, रमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जयरामनगर मोड़ की बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, प्रशासन कब जागेगा

0

🚨 जयरामनगर मोड़ की बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, प्रशासन कब जागेगा?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

बड़ी मुसीबत का इंतजार कर रहा प्रशासन? हादसे के बाद होगी कार्रवाई या पहले?

मस्तूरी। मस्तूरी से जयरामनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर जयरामनगर मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

❓ सवाल यह है—

क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

क्या हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी?

ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जयरामनगर मोड़ की सड़क की तत्काल जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और सड़क की बदहाली दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

आम नागरिक से लूट करने वाले आरोपियों को माढोताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आम नागरिक से लूट करने वाले आरोपियों को माढोताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट:-                  जबलपुर थाना माढोताल क्षेत्र मे दिनांक 26/07/2026 के रात्रि 12.30 बजे फरियादी प्रदीप कुमार नेमा निवासी घडी चौक विजयनगर का चुंगी नाका से अपने घर जा रहै थे उसी समय कालीमाता मंदिर के पास दो अज्ञात लडके आये और फरिदायी को पकड लिये तथा कालर पकडर थप्पड से मारपीट किये तथा एक लडके ने हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी निकाल लिया तथा जेब में रखे करीब 400 रू छीनकर भाग गये , फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माढोताल मे अपराध क्रमांक धारा 309 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

अज्ञात आरोपी की तलास पतासाजी दौरान थाना माढोताल टीम द्वारा घटना के तत्काल बाद ही घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टी ब्ही कैमरे चैक किये फुटेज मे आये हुलिया के आधार पर मुखबिर तंत्रो से पहचान करायी जाकर संदेही नंदु उर्फ शिव कुमार पिता मोहन नायक उम्र 30 साल निवासी राजीवगांधी नगर गली नम्बर 02 माढोताल को दिनांक 17/9/26 को गिरफ्तार किया था जिसके द्वारा बताया गया कि लूटी गई अंगुठी संजू केवट पिता कमलेश केवट उम्र 22 साल निवासी राशन दुकान के पास साहू के मकान मे करमेता के पास है जिसे अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ की गयी जो जिन्होने उक्त घटना करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से घटना मे लूट की गयी सोने की अंगूठी डायमंड लगे हुये कीमती 70,000 रूपये की बरामदगी कर आरोपियो को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है, जो माननीय न्यायालय पेश किया गया । ,

मोपका बाईपास पर गड्ढों का राज! सड़क गायब या गड्ढे ही गड्ढे

0

🚨 मोपका बाईपास पर गड्ढों का राज! सड़क गायब या गड्ढे ही गड्ढे?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

⚠️ बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा प्रशासन? जिम्मेदारों की खामोशी पर उठे सवाल

बिलासपुर। जिले के अंतर्गत आने वाला मोका बाईपास मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुके हैं।

हालात इतने खराब हैं कि अब लोगों के बीच एक ही सवाल चर्चा में है—

“आखिर रोड में गड्ढे हैं या गड्ढों में रोड?”

बाईपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ रही है। जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की बदहाली को लेकर कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा।

❓ आखिर कब जागेगा प्रशासन?

स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या अनहोनी का इंतजार कर रहा है? आखिर सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग कब अपनी नींद से जागेगा?

गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं, खतरा बढ़ता जा रहा है और जिम्मेदारों की चुप्पी भी बरकरार है। अब देखना यह है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी।

54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0

54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0.4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया मंडी परिसर में भव्य भूमिपूजन होगा करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इस परियोजना को कवर्धा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि 4 लेन सड़क के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी शहर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

*धर्मनगरी की पहचान के अनुरूप होंगे भव्य प्रवेश द्वार*

4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को कवर्धा की एक अलग और आकर्षक पहचान देखने को मिलेगी।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मिली बड़ी सौगात*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने कहा कि कवर्धा शहर के विकास को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं और 4 लेन सड़क की यह सौगात आने वाले समय में शहर के विकास को नई दिशा देगी उन्होंने नगर पालिका परिषद की ओर से कवर्धा शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता और सहयोग भी महत्वपूर्ण है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कवर्धा के विकास की इस नई यात्रा में आप सभी अवश्य शामिल होवें।

*इनकी उपस्थिति में होगा भूमिपूजन*

फोर सड़क निर्माण की स्वीकृति के साथ ही अब भूमिपूजन कार्यक्रम का भी तिथि तय हो गया है दिनांक 24 सितंबर को नया मंडी परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी कवर्धा के विकास की दिशा में यह निर्माण शहर की यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

*लोक गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति*

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर की विशेष लोकगीत प्रस्तुति भी होगी विकास कार्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से शहरवासियों के लिए यह कार्यक्रम और भी खास होने की उम्मीद है।

*विजय शर्मा और अरुण साव का होगा भव्य स्वागत-अभिनंदन*

4 लेन सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने कवर्धा पहुंच रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की सौगात के लिए नागरिकों में उत्साह का माहौल है कार्यक्रम स्थल एवं अलग-अलग स्थानों पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों के आत्मीय स्वागत के लिए नगर पालिका परिवार कवर्धा द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ ।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में विकास को गति देने और क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के द्वारा एक और बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है आज ग्राम करपीकला में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 75 लाख 41 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित दामापुर-बरेजहा-भरेवापारा-करपी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से ग्राम दामापुर, बरेजहा भरेवापारा एवं करपी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए आने-जाने में समय और परेशानी दोनों कम होंगे इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 1 करोड़ 37 लाख 54 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन विश्राम गृह का भी भूमिपूजन किया। पंडरिया में नवीन विश्राम गृह का निर्माण क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है इस प्रकार भावना बोहरा ने कुल 4 करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपए की लागत से होने वाले सड़क व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में सड़क और अधोसंरचना से जुड़े कार्य हमारी प्राथमिकताओं में हैं दामापुर-बरेजहा-भरेवापारा-करपी सड़क क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है इस सड़क के निर्माण से कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही पंडरिया में नवीन विश्राम गृह का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, मजबूत अधोसंरचना और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते बल्कि वे क्षेत्र के लोगों के जीवन को आसान बनाने और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम हैं पंडरिया विधानसभा में जनआवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के नगर से लेकर गाँव और वनांचल क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य अपना आकार ले रहें हैं जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं हैं और सड़कों का जाल बिछ रहा है जिससे हर व्यक्ति एवं वर्ग लाभान्वित हो रहा है विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं का भी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, डिजिटल और स्टार्टअप इण्डिया अभियान, शौचालय, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी तेंदू पत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन जैसे योजनाओं ने आज किसान, महिला, व्यापारी, युवा हर वर्ग के जीवन को सुगम, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना रही है आज गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँच रही है वनांचल के क्षेत्रों में कबी अँधेरा था आज वहां बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है स्वच्छ पेयजल तथा सड़क सुविधा से बारहमासी कनेक्टिविटी वनांचल क्षेत्रों को नई दिशा व उम्मीद दे रही है इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण को एक नई गति मिली है 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई व जल आवर्धन परियोजनाएं, 500 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण, 35000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता, प्रमुख सड़कों का उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 250 सीटर नालंदा परिसर, मिनी स्टेडियम, व्यावसायिक परिसर, विधानसभा को आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल करना जैसे अभूतपूर्ण कार्य हुए हैं हमारा प्रयास है कि जनहित और क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार होता रहे और हमारा पंडरिया विधानसभा समृद्ध व विकसित बने।