Home Blog Page 26

वन विभाग की जमीन पर रेत माफियाओं का कब्जा, फिर भी विभाग मौन

0

वन विभाग की जमीन पर रेत माफियाओं का कब्जा, फिर भी विभाग मौन

सेकर में 50 से ज्यादा ट्रिप रेत डंप किए जाने की जानकारी, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। वन विभाग की जमीन पर कथित रूप से रेत माफियाओं का कब्जा होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेकर में वन विभाग की जमीन पर रेत का अवैध डंप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर 50 से अधिक ट्रिप रेत डंप कर रखी गई है।

स्थानीय स्तर पर इस मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक वन विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आ रही है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर वर्ष इसी तरह वन विभाग की जमीन पर रेत डंप किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं होने से कथित रेत माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब वन विभाग की जमीन पर खुलेआम बड़ी मात्रा में रेत डंप की जा रही है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ रही? क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है?

मामले की जांच कर वन विभाग की जमीन पर डंप रेत की स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मकान को बनाया निशाना, चोरी के सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 मकान को बनाया निशाना, चोरी के सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

* *मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टुल्लू पंप, पंखा, नकदी एवं घटना में प्रयुक्त चोरी का मोटर सायकल बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप, पुराना इस्तेमाली पंखा, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामले में प्रार्थिया श्रीमती रामेश्वरी सुमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे वह अपने पुराने मकान को देखने पहुंची, जहां ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में स्टैंड पंखा, टुल्लू पंप एवं पेटी में रखी नकदी चोरी होना पाया गया।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS IPS* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में एवं *SDOP अकलतरा मेंखलेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*चोरी का मोटर सायकल में दिया चोरी का अंजाम*

विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल चोरी का होना पाए गया है जिसका थाना उरला, रायपुर में चोरी का मामला दर्ज पाया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

01. संदीप वैष्णो उम्र 20 वर्ष साकिन दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

2. दिनेश देवार उम्र 26 वर्ष साकिन पकरिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

3. करण देवार उम्र 26 वर्ष साकिन दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरी शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली में 05 अक्टूबर से नया बैच शुरू*

0

*बीपीएल कार्डधारी 10 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न्यू बैच का शुभारंभ 05 अक्टूबर 2026 से किया जा रहा है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत पहली बार बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रथम पंजीयन कराने वाले 10 पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्था के अनुसार अब तक मुंगेली जिले सहित अन्य जिलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा चुकी है। संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने व्यापम, पीएससी सहित छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। संस्था की उपलब्धियों में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करना भी शामिल है। इस उपलब्धि से मुंगेली जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। कोचिंग सेंटर प्रबंधन ने बताया कि नए बैच में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुरूप विषयवार अध्ययन, नियमित टेस्ट, अभ्यास प्रश्नपत्र, परीक्षा रणनीति एवं अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।
बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र अपना पंजीयन कराएं, क्योंकि यह सुविधा प्रथम पंजीयन कराने वाले 10 पात्र विद्यार्थियों के लिए ही निर्धारित की गई है।

*मुंगेली जिला में आज जैविक आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण का एक दिवसीय आयोजन किया गया,*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सम्मानीय श्री अन्ना सपारे जी प्रान्त सयोजक व जितेंद्र कुमार साहू जी सह सयोजक नें मुख्य वक्ता के रूप में यहां उपस्थित होकर मां सरस्वती एवं भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जितेंद्र कुमार साहू जी के द्वारा जैविक खेती करने से मिट्टी का उपजाऊपन बनाए रखने के लिए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्व को जानना और उसका कृषि में उपयोग समझना जैविक कीटनाशक बनाने की विधि की जानकारी देना जैविक खेती एवं शाकवाटिका में जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा उसके उपयोग की जानकारी देना जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आदि को विस्तार पूर्वक जानकारी दिए श्री अन्ना सपारे जी के द्वारा प्रशिक्षण की विशेषताएं एवं उद्देश्य को सारगर्भित रूप में उपस्थित सभी को जानकारी दिए गए और जैविक आधारित खेती एवं कृषि करने का सलाह दिया गया ताकि आने वाले भविष्य की प्रति अपना उद्देश्य तथा जैविक खेती करना कितना उपयुक्त होगा की जानकारी दिया गयाlजिला संयोजक गौकरण डिंडोले एवं रामेश्वर प्रसाद साहू तथा तीनों विकासखंड से उपस्थित जैविक कृषि आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण में उपस्थित विजय यादव जी बलराज सिंह ठाकुर, उमेश कुमार साहू, जिला राम यादव, दीपक कुमार वैष्णव, शिवकुमार टंडन, नंदराम मरकाम, भीष्म नारायण खुसरो,सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, धंन सिंग दिवाकर, उत्तम सिंह सोलंकी महेंद्र पटेल, रविकांत मनहर, दीपक ध्रुव, बुद्धू साहू,डालूराम साहू,सालिकराम साहू,गणेश बुनकर, गुमान साहू, धर्मेंद्र जांगड़े,आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन जिला संयोजक डिंडोले जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सम्मानीय लेख राम साहू जी ने किया

जागृति अभियान का भव्य समापन कार्यक्रम सायबर थाना जांजगीर में*

0

 जागृति अभियान का भव्य समापन कार्यक्रम सायबर थाना जांजगीर में*

* *सायबर की थीम पर स्कूली बच्चों के बीच रंगोली – चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का कार्यक्रम*

* *बच्चों की कला में दिखा सायबर सुरक्षा का संदेश, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय ने विजेता बच्चों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

* *सायबर जागृति के समापन पर प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रकला-रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर*

* *36 लाख के गुम मोबाइल लौटाकर सायबर जागृति अभियान का समापन,*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सायबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2026 से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सायबर जागृति” अभियान का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 02.10.26 को सायबर थाना जांजगीर में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच सायबर जागृति की थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सायबर सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक* ने प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अंशुका बंजारे एवं कुमारी कंचन हंसराज की टीम, द्वितीय स्थान नीतू रात्रे की टीम तथा तृतीय स्थान कुमारी दिव्यलता एवं रिंकी की टीम ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी रिया खूंटे, द्वितीय विद्या कहरा तथा तृतीय कुमारी अंशिका देवांगन एवं खुशी देवांगन रहीं।

ज्ञात हो कि *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार* के कुशल मार्गदर्शन एवं *CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे* के नेतृत्व में अभियान के तहत जिले के गांव, शहर, स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को सायबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा OTP शेयर नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट से बचने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

*36 लाख रुपए का गुम मोबाइल को खोजकर उनके स्वामित्व को प्रदाय किया*

*सायबर प्रभारी भास्कर शर्मा* के नेतृत्व में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर समापन कार्यक्रम में 120 नग मोबाइल कीमती लगभग 36 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए।

वन विभाग की अनदेखी से फल-फूल रहा वन माफियाओं का कथित आतंक

0

वन विभाग की अनदेखी से फल-फूल रहा वन माफियाओं का कथित आतंक

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

तेंदुभाठा पंचायत क्षेत्र के आश्रित ग्राम सेंकर का है जिसमें नीलगिरी-सागौन समेत अनेक पेड़ों की कटाई का आरोप, जंगल की जमीन को खेत में बदलने का मामला सामने आया

रतनपुर। वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। बैसाझार रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम सेकर में ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है और वन क्षेत्र की जमीन को कथित रूप से खेत में तब्दील किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में नीलगिरी, सागौन सहित कई अन्य पेड़ों को काटकर जमीन को कृषि कार्य के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में क्षेत्र के जंगल और हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने उठाए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पेड़ों की कटाई लंबे समय से चल रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की नियमित निगरानी दिखाई नहीं देती। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी ही नहीं है, जिसका फायदा उठाकर पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर जिम्मेदार अधिकारी समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाते और क्षेत्र की नियमित निगरानी करते, तो जंगल की जमीन पर इस तरह कथित रूप से कब्जा करने की स्थिति पैदा नहीं होती।

अब देखना होगा विभाग कब करेगा कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वन विभाग मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटाई और जमीन के उपयोग की जांच करेगा? यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी।

ग्रामीणों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सेकर क्षेत्र में मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई, जमीन के उपयोग और कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

– शुष्क दिवस में नशे का कारोबार करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

– आरोपी ने अपने घर के अंदर 04 लोहे के दरवाजों के पीछे बने कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर रखी थी

– अकलतरा पुलिस ने घेराबंदी कर कमरे को ध्वस्त कर 104 लीटर अवैध शराब बरामद की

– देशी प्लेन, मसाला, अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर सहित कुल 334 नग शराब जब्त

– आरोपी: *प्रकाश भारद्वाज पिता स्व. भारत भारद्वाज, उम्र 42 वर्ष, वार्ड क्र. 13, अकलतरा*

– धारा 34(2), 59(क),39(ग) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*मामले का संक्षिप्त विवरण:*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में 02 अक्टूबर शुष्क दिवस के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 02.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड 13 निवासी प्रकाश भारद्वाज ने शुष्क दिवस पर बिक्री हेतु अपने घर के भीतर 4 लोहे के दरवाजों के बाद बने कमरे में अवैध शराब छुपा रखी है और किराना दुकान की आड़ में बेच रहा है।

सूचना पर रेड कार्यवाही कर मकान की तलाशी ली गई, जिसमें –

– 180 ML देशी प्लेन यूनिक ब्रांड – 235 नग

– देशी प्लेन सुपर 36 ब्रांड – 46 नग

– गोवा स्पेशल व्हिस्की – 206 नग

– रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 31 नग

– सिम्बा एक्स्ट्रा बीयर – 16 नग

*कुल = 334 नग / 104 लीटर, कीमत ₹56,560*

साथ ही बिक्री रकम ₹28,615 एवं वोल्टास कंपनी का फ्रिज (कीमत ₹10,000) कुल जुमला ₹95,175 जप्त किया गया।

थाना अकलतरा में अपराध क्र. 593/26 धारा 34(2), 59(क),39(ग) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 02.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*पुलिस अधीक्षक की अपील:* शुष्क दिवस का उल्लंघन कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*सराहनीय भूमिका:*

अनु.अधि. पुलिस डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरी. जय साहू (थाना प्रभारी), उप निरी. कमलदास बनर्जी, प्रशिक्षु उप निरी. दिव्या कुर्रे, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान, आर. शैलेन्द्र राठौर, शेषनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, म.आर. रश्मि भदोरिया, कृष्णा पटेल

थाना मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—4 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—4 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

* *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी—मोटरसाइकिल से ले जा रहा था गांजा*

* *नशे के कारोबार पर मुलमुला पुलिस का प्रहार—NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.120 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹2,00,000/

*मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी*

दिनांक 30.09.26 को थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि *आरोपी* संतराम यादव निवासी सोनसरी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से रखा हुआ है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए में थाना मुलमुला पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

*मोटरसाइकिल में ले जा रहा था, अलग अलग पैकेट में 4.120 किलो ग्राम गांजा बरामद*

आरोपी के मोटर सायकल को विधिवत तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल से गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख है। पुलिस द्वारा गांजे एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया गया।

*NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर*

मामले में *आरोपी* संतराम यादव उम्र 37 साल निवासी सोनसरी थाना मूलमुला के विरुद्ध NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी* संतराम यादव उम्र 37 साल निवासी सोनसरी थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा

*पुलिस की अपील*

 

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया महापुरुषों का भावपूर्ण स्मरण

0

गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया महापुरुषों का भावपूर्ण स्मरण

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के रेस्ट हाउस परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को किया याद

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, त्याग, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भविष्य चंद्राकर ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

शास्त्रीजी के आदर्शों से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन के साथ देश का नेतृत्व किया।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने शास्त्रीजी के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का जीवन सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जवाबदेही की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर संतोष सिंह बैस ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

महेश्वर टंडन ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन ने किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पार्षद राज कुमार सिंह, छत राम साहू, अंकित सिंह सिसोदिया, राजेश जैन, अभिजीत सोनवानी, मदन मोहन सिंह, मून खान, अविनाश लाटा, विजय जायसवाल, डी.आर. दाहिरे, अविनाश साहू एवं आदित्य चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर सत्य, अहिंसा, अनुशासन, सद्भाव, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

*पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने कि अपील की।*

0

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी ने भी रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम कोरबा के सभागार में साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं जनहित की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर आम नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी ने भी स्वयं रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करने से उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना तथा लोगों को मानव सेवा के इस कार्य से जुड़ने की प्रेरणा मिली।

साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

साइबर चौपाल के दौरान नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, अनजान मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने तथा फर्जी कॉल एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा पुलिस ने नागरिकों को संदेश दिया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिस ने कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।