*मुंगेली जिला में आज जैविक आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण का एक दिवसीय आयोजन किया गया,*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सम्मानीय श्री अन्ना सपारे जी प्रान्त सयोजक व जितेंद्र कुमार साहू जी सह सयोजक नें मुख्य वक्ता के रूप में यहां उपस्थित होकर मां सरस्वती एवं भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जितेंद्र कुमार साहू जी के द्वारा जैविक खेती करने से मिट्टी का उपजाऊपन बनाए रखने के लिए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्व को जानना और उसका कृषि में उपयोग समझना जैविक कीटनाशक बनाने की विधि की जानकारी देना जैविक खेती एवं शाकवाटिका में जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा उसके उपयोग की जानकारी देना जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आदि को विस्तार पूर्वक जानकारी दिए श्री अन्ना सपारे जी के द्वारा प्रशिक्षण की विशेषताएं एवं उद्देश्य को सारगर्भित रूप में उपस्थित सभी को जानकारी दिए गए और जैविक आधारित खेती एवं कृषि करने का सलाह दिया गया ताकि आने वाले भविष्य की प्रति अपना उद्देश्य तथा जैविक खेती करना कितना उपयुक्त होगा की जानकारी दिया गयाlजिला संयोजक गौकरण डिंडोले एवं रामेश्वर प्रसाद साहू तथा तीनों विकासखंड से उपस्थित जैविक कृषि आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण में उपस्थित विजय यादव जी बलराज सिंह ठाकुर, उमेश कुमार साहू, जिला राम यादव, दीपक कुमार वैष्णव, शिवकुमार टंडन, नंदराम मरकाम, भीष्म नारायण खुसरो,सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, धंन सिंग दिवाकर, उत्तम सिंह सोलंकी महेंद्र पटेल, रविकांत मनहर, दीपक ध्रुव, बुद्धू साहू,डालूराम साहू,सालिकराम साहू,गणेश बुनकर, गुमान साहू, धर्मेंद्र जांगड़े,आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन जिला संयोजक डिंडोले जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सम्मानीय लेख राम साहू जी ने किया

Trending News

Technology