Home Blog Page 204

*शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
आरोपी का नाम :- दीपक केंवट, पिता कन्हैया केंवट, उम्र 32 वर्ष, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, केंवट मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2026 को प्रार्थी अनिल श्रीवास पिता श्री गोपाल श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, बनियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.04.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह बिलासा चौक में बैठा था। उसी समय आरोपी दीपक केंवट वहां आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा कांच की शीशी से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी की पतासाजी कर पचरीघाट, जूना बिलासपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*नो पार्किंग पर यातायात पुलिस बिलासपुर की सख्त कार्यवाही*

0

*नो पार्किंग पर यातायात पुलिस बिलासपुर की सख्त कार्यवाही*
*■ अव्यवस्थित और बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर सघन व सख्त कार्यवाही*
*■ कार एवं बाइक लिफ्टर के द्वारा भी ऐसे वाहनों को की जा रही लिफ्ट*
*🔹 सार्वजनिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी ग्राहकों व व्यक्तियों की गाड़ी व्यवस्थित कराने और पार्किंग सुनिश्चित करने की हिदायत*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आयामों पर कार्यवाही की जा रही है नियमित रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम एवं सड़कों पर इंजीनियरिंग सुधार करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पीक अवर में यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए जहां-जहां पर नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले एरिया बन रहा है उन जगहों पर लगातार व्हील लॉक के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा बहुतायात में व्हील लॉक खरीदी गई है जिसके माध्यम से लगातार नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वाहन के चक्का में भी लॉक लगाई जा रही है।
साथ ही आई टी एम एस में एडवांस फीचर जोड़ते हुए सभी चौक चौराहे वाले एरिया में नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों पर कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है ताकि आई टी एम एस के माध्यम से भी ऐसे नो पार्किंग में खड़े हुए वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विशेष करके शायं कालीन समय में ड्रोन का उपयोग करते हुए जिन जिन जगहों पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी कर सार्वजनिक मार्ग में व्यवधान उत्पन्न की जा रही है ऐसी जगह पर निगरानी रखते हुए विशेष टीम भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, बैंको, पेट्रोल पम्प, माल, होटल, लाज, व्यापारिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सभी प्रकार जन मानस एकत्रित होने वाले जगहो के संचालकों को यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सुझाव दिया जा रहा है कि वह अपने लिए निजी तौर पर अनिवार्य रूप से पार्किंग स्थल का व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि उन जगहों पर एकत्रित होने वाले ग्राहकों व व्यक्तियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग में सुव्यस्थित खड़ी कराई जा सके और शहर में लगने वाले अनावश्यक वाहनों के अव्यस्थित पार्किंग से निजात पाई जा सके।
विशेष रूप से शहर के संघन मार्केटिंग एवं आवासीय क्षेत्र में ऐसी जगह पर लोगों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक आवागमन के मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया जाता है ऐसी जगह पर यातायात के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि उन जगहों पर नियमित रूप से पीक अवर में कार्रवाई सुनिश्चित करें साथ ही जिन व्यक्तियों के द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ी कर अव्यवस्था उत्पन्न की जा रही है उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही साथ नगर पालिक टीम के साथ नगर पालिक निगम नियमों के तहत भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
सभी वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर के अपील है कि सघन आबादी एवं मार्केटिंग एरिया में सदैव निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ी करके ही अपने कार्यों का निर्वहन एवं प्रयोजनार्थ कार्यों को करें ताकि किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अनावश्यक जाम या अव्यस्थित पार्किंग की स्थिति निर्मित ना हो। और लोगों को अनावश्यक यातायात व्यवधान का सामना न करना पड़े।

*धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।*

0

धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।
⏺️ आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
नाम आरोपी- (1) प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू पिता शिवकुमार पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन जरौधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर


संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.04.2026 को रात्रि चेक गस्त के दौरान पुलिस पार्टी को मुखबिर से जरौधा बस स्टैड मे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास चाकू रखा है और चाकू को लहराकर जरौधा मे दैहान के पास शादी बारात मे आये लोगो को डरा रहा है, सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर गवाहों के समक्ष आरोपी प्रफुल पाण्डेय से चाकू बरामद कर, आरोपी के विरुद्ध धारा-25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके , आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार श्याम, संतोष पोर्ते, का सराहनीय योगदान रहा।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहरी विकास परियोजनाओं के शीघ्र समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहरी विकास परियोजनाओं के शीघ्र समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए*

दिल्ली:-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भूमि एवं विकास कार्यालय , एनबीसीसी लिमिटेड तथा नगर निगम दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति, आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा लंबित संसदीय आश्वासनों की समीक्षा की।

बैठक में श्री साहू ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विलंब से न केवल परियोजनाओं की उपयोगिता प्रभावित होती है, बल्कि हितधारकों को भी असुविधा होती है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वित एवं समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण और परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्णता हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

*रतनपुर डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा – निर्माण तकनीकों के परीक्षण एवं प्रसार के लिए एक ‘लाइव लैबोरेटरी’*

एक अन्य बैठक में श्री साहू ने मंत्रालय के अधिकारियों एवं बिल्डिंग मैटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (बीएमटीपीसी) के प्रतिनिधियों के साथ रतनपुर डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (डीएचपी) की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन में समय-सीमा के पालन, गुणवत्ता मानकों के अनुरक्षण तथा परियोजना से प्राप्त हो रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं के दस्तावेजीकरण पर विशेष जोर दिया। श्री साहू ने कहा कि रतनपुर का यह प्रोजेक्ट आधुनिक निर्माण तकनीकों के परीक्षण एवं प्रसार के लिए एक ‘लाइव लैबोरेटरी’ के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्राप्त अनुभव विशेष रूप से टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में किफायती आवास के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देंगे और ‘सभी के लिए आवास’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल टिकाऊ, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण आवास समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार में रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट*

0

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार में रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट*

दिल्ली:-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में श्री साहू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार में रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विशेष रूप से सेना की भूमि के हस्तांतरण एवं उपयोग में मिले सहयोग को उन्होंने परियोजना की प्रगति में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे का विस्तार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा आमजन की आवाजाही को सुगम बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय महत्व की अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने हेतु मंत्रालयों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश के समग्र विकास को नई गति मिल रही है।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में आज दिनांक 13.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।*

0

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में आज दिनांक 13.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।
–00–

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। चलित थाना में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अपराध जैसे अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने पर रोकथाम हेतु थाना बाराद्वार को सूचित करने हेतु हिदायत दिये तथा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें, जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
उक्त कार्यक्रम मे थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव एवं अन्य स्टाफ तथा ग्राम परसदाकला के जनप्रतिनिधि सरपंच, उपसरपंच एवं आसपास के गांवो से लगभग 250 300 आम नागरिक उपस्थित हुये ।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका में लगाई जन चौपाल*

0

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका में लगाई जन चौपाल*

*गांव बस्ती चलो अभियान के तहत लोरमी के गांव-गांव पहुंची सरकार, जनचौपाल में जनता की समस्याओं का किया समाधान*

*मोदी की गारंटी और साय सरकार पर भरोसा, हर घर तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*लोरमी विधानसभा के चारों ओर बन रही पक्की सड़कें, अब ग्रामीणों को आवागमन में नहीं होगी दिक्कत*

कोसमतरा

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गांव बस्ती चलो अभियान के तहत लोरमी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास, संवाद और समाधान के लिए जनचौपाल लगाई। श्री साव ने कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका उन्होंने समाधान किया और कुछ आवेदनों के लिए अधिकारियों को निर्देश किए।

घानाघाट

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और स्थानीय आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।

श्री साव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयास करना चाहिए, तभी स्थायी समाधान संभव है।

जूनापानी

उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं। सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में पूरा क्षेत्र विकास की दिशा में और तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए सभी को जागरूक होकर भागीदारी निभानी होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, साय सरकार ने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी हो गई है। वहीं महतारी वंदन योजना का लगभग 68.48 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब तक 26 किश्त खाते में जारी हुई है। उन्होंने कहा कि, एक हजार रुपए में से पांच सौ रूपये बच्चों की भविष्य के लिए बचा कर रखना है। ताकि पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके। उन्होंने कहा कि, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, साथ ही दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया गया है और भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर जी, जिला पंचायत सभापति रत्ना काटले जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता कोमल गोस्वामी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, प्रदीप साहू जी, विक्रम सिंह जी, विनय साहू जी, धनीराम यादव जी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा जी, मंडल अध्यक्ष गण दिनेश कश्यप जी, सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, रवि शर्मा जी, प्रदीप मिश्रा जी, संदीप सोनी जी, घनेंद्र राजपूत जी, महेंद्र खत्री जी, संतोष साहू जी, महाजन जायसवाल जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री घनेन्द्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू जी, उत्तम साहू, जिला मंत्री पीयूष साहू जी, सह कोषाध्यक्ष पंकज सिंह जी , अध्यक्ष ललित राजपूत जी, महामंत्री बाबूराम साहू जी, विजय निषाद जी, अमित बैस जी, सुधांशु सिंह जी, दुष्यंत खत्री जी, सुमन धीवर जी, हरिकृष्णा कश्यप जी, गौतम निषाद जी, बलराम साहू जी, ईश्वर पाली जी, करण ठाकुर जी, रामप्रसाद साहू जी, सरपंच गण, पंच गण, बीजेपी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
….. …..

*जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस से सत्यवती को राहत, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ*

0

*जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस से सत्यवती को राहत, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ*

*जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस और दवाइयों की सुविधा, बिना कठिन प्रक्रिया के मिल रहा है मरीजों को लाभ*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ अभनपुर निवासी सत्यवती भी अपने अन्य दोस्तों की तरह पढ़ाई और करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तभी जिंदगी ने उनके सामने एक बड़ी चुनौती रख दी। कॉलेज में प्रथम वर्ष की इस छात्रा को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या ने घेर लिया और इलाज के लिए डॉक्टरों ने हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस कराने की सलाह दी।
इलाज की शुरुआत अभनपुर के एक निजी अस्पताल से हुई पर वहां हर हफ्ते 2-3 बार डायलिसिस कराने में करीबन 35 हजार रुपये का खर्च आता था, जो लंबे समय तक वहन करना सत्यवती एवं उनके परिवार के लिए संभव नहीं था।

इसी बीच सत्या‍वती को जिला अस्पताल रायपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज की जानकारी मिली। अब वह नियमित रूप से जिला अस्पताल, पंडरी में डायलिसिस करा रहीं हैं, वो भी बिना कोई शुल्क दिए।

सत्यवती बताती हैं कि पहले हर दिन चिंता बनी रहती थी कि इलाज कैसे होगा, पैसे कहां से आएंगे। अब कम से कम यह चिंता खत्म हो गई है। इलाज समय पर हो रहा है, जिससे उसकी तबीयत भी सुधर रही है।

परिवार के लिए भी यह बड़ी राहत है। सत्यवती के साथ आये उनके भाई कहते हैं कि पहले हर हफ्ते पैसे की व्यवस्था करना सबसे बड़ा तनाव था। अब जिला अस्पताल में मुफ्त सुविधा मिलने से घर की स्थिति संभल पाई है।

जिला अस्पताल में चल रही यह सेवा ऐसे कई मरीजों के लिए सहारा बन रही है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। डायलिसिस केंद्र की संचालिका ने बताया कि जिला अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर स्थित इस केंद्र में डायलिसिस के लिए 11 मशीनें उपलब्ध हैं और दिन में 30 से अधिक सेशन डायलिसिस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि औसतन हर महीने ज़िला अस्पताल में 80 से ज्यादा मरीज निशुल्क डायलिसिस करवाकर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

सत्यवती और अन्य किडनी मरीजों के लिए यह योजना सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि बिना आर्थिक बोझ के सामान्य जीवन की ओर लौटने की उम्मीद भी है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, राजकुमार को मिला अपना पक्का मकान*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, राजकुमार को मिला अपना पक्का मकान*

*बारिश की चिंता खत्म, पक्के घर में सुकून भरी जिंदगी : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया आभार*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,  प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य योग्य ग्रामीण और शहरी गरीबों को पक्का मकान प्रदान करना है। वित्तीय सहायता (सब्सिडी) सीधे बैंक खातों में दी जाती है। यह योजना सभी के लिए घर सुनिश्चित करती है। शासन इस जनकल्याणकारी योजना समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं तथा आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राजकुमार यादव ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ एक छोटे से कच्चे मकान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करते थे। बारिश के दिनों में छप्पर से पानी टपकता था, जिससे रहने और सोने में काफी दिक्कत होती थी। कच्चे घर में चूहों का भी प्रकोप था। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले राजकुमार अक्सर दूसरों के पक्के घरों की पुताई करते समय सोचते थे कि उनका खुद का घर कब बनेगा।

परिवार के भरण-पोषण के लिए वे पास की एक कंपनी में लगभग 5000 रुपये मासिक मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सूची में नाम आने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योजना के तहत पंजीयन के बाद स्वीकृत राशि प्राप्त हुई और तकनीकी मार्गदर्शन में उन्होंने अपने कच्चे मकान को तोड़कर नए पक्के आवास का निर्माण शुरू किया।

करीब 6 माह में ही उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया। अब राजकुमार अपने परिवार के साथ नए घर में सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहे हैं। वे बताते हैं कि अब उन्हें चैन की नींद आती है और बारिश का डर भी नहीं सताता।

योजना के अभिसरण से उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा तथा राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न का लाभ भी मिल रहा है।

राजकुमार यादव एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि शासन की इस पहल ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। आज उनका परिवार खुशी-खुशी सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।

*अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर प्रशासन का एक्शन, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव*

0

*अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर प्रशासन का एक्शन, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव*

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध बाल आश्रम पर सख्त कार्रवाई*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,  जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत निगरानी की जा रही है।इसी के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम चंपारण में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा गया था।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई। बचाव किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।

संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।