Home Blog Page 203

*गाँव चलो अभियान के तहत ग्राम कामठी में बेठक की गई आयोजित*

0

गाँव चलो अभियान के तहत ग्राम कामठी में बेठक की गई आयोजित

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को भाजपा प्रदेश के आवाह्न पर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी जी के निर्देश पर विधायक भावना बोहरा के कुशल मार्गदर्शन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में बस्ती चलो, मोहल्ला चलो, गांव की ओर चलो अभियान के तहत् कुकदुर मंडल ग्राम कामठी बुथ नम्बर 62 में रंगमंच भवन में बैठक आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारी रहे पर परिवारजन से भेंट मुलाकात कर श्रीफल एवं भाजपा के गमछा से सम्मानित किया गया तथा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्य एवं योजनाओं को आमजन में हो रही कार्य को लाभार्थियों से मिलकर पूछा गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड,जनमन योजना से हो रहे विकास कार्यों,v.b.gram gj योजना मनरेगा के नाम बदलकर 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने और काम नहीं मिलने पर भत्ता देने एवं अनेकों स्थानीय उत्पाद को शामिल होने पर जानकारी दी गई तथा राज्य सरकार के द्वारा कई जनहित कार्य को जनता के बीच बात रखी गई जिसमें महतारी वंदना योजना मुफ्त खाधान योजना, तेंदुपत्ता, अभी अभी स्कुली छात्रों को उनके पढ़ाई-लिखाई के लिये आवास नहीं मिलने पर मकान किराया देने तथा बिजली विभाग में सालों-साल से बिजली बील को माफ करने और नियमित करने जिसमें प्रदेश के लगभग 28 लाख लोगों को फायदा हो रहा है किसानों के धान का कीमत एक मुफ्त₹3100 और 21 क्विंटल खरीदने पर पूर्ण भुगतान और प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष तीन किस्तों में सम्मान निधि के रूप पर₹6000 देने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भूमिहीन मजदूरों को₹10000 देने जैसे अनेक योजनाओं को घर-घर जाकर जानकारियां दी गई ज्ञात होगी सबसे ज्यादा खुशी घर परिवार वालों को आवास मिलने पर हुआ और यह आवास पक्का निर्माण होने जा रहा है लोगों का कहना था कांग्रेस सरकार पहले इंदिरा आवास देते थे परंतु उसे इंदिरा आवास का आज उन्नामों निशान नहीं है हम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात लोगों को पक्का आवास शौचालय निर्माण एवं नल जल मिशन से हर घर तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है यह बहुत ही प्रशंसनी है इस तरह से ग्रामीण जनों में मुख्यमंत्री विष्णु साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से आभार धन्यवाद दे रहे हैं क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे को भी याद करते हुए केंद्र सरकार की जनमन योजना कोसराहा तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनहित में किया जा रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा कोचिंग क्लास एवं रायपुर में किसी मरीज को उपचार हेतु भर्ती होने पर उनके परिजनों के लिए देवेंद्र नगर रायपुर में आवास भजन एवं रहने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने पर विधायक भावना बोहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और क्षेत्र में हों रहे विकास कार्यों को जनहित में बहुत ही उचित बताया गया जिससे पंडरिया निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है वही कार्यक्रम में जिला प्रभारी चंद्रकुमार सोनी भाजपा मंडल प्रभारी अधिवक्ता नवल किशोर पाण्डेय महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर , काजल सिंह ठाकुर ,मंडल कार्य समिति के सदस्य आलोक सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कामठी के सरपंच ,पंचगण,सोसायटी अध्यक्ष भाजपा बुथ कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी सहित महिलाएं उपस्थित रही।

—————————————

*रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*

0

🚨 रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
🚨 लोक सेवा केंद्र की आड़ में संचालित संगठित गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो संचालक समेत 26 आरोपी गिरफ्तार
🚨 यूट्यूब चैनल, फेक प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए देशभर में ठगी, 55 मोबाइल व 13 लैपटॉप सहित सामग्री जब्त
🚨 7,693 लोगों से करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, संगठित अपराध, आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं पर कार्रवाई
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से पूरे नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है, लोगों को अपनी जागरूकता बढ़ाकर सावधान रहने की जरूरत है”

, रायगढ़। जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर पुलिस ने निधि परिवहन केन्द्र एवं श्रीमती शांति देवी शिक्षा सोसायटी केन्द्र में संचालित अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। मामले में दोनों केंद्र संचालकों सहित कार्यालय में कार्यरत युवतियों को मिलाकर कुल 26 आरोपियों पर विरुद्ध संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।*

0

आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से सट्टा खेल एवं खिला रहे थे।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मामले का विवरण
दिनांक 13.04.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल एवं खिला रहे हैं।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना कोरबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई।रेड के दौरान आरोपी को मौके पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल एवं खिला रहे थे। उक्त आईडी में अब तक भारी मात्रा में लेन-देन होना पाया गया है तथा वर्तमान में आईडी में ₹72,020/- (बहत्तर हजार बीस रुपये) का बैलेंस जमा होना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम– जशवीर राना
पिता– हुक्कुम सिंह राजपूत उम्र– 33 वर्ष
पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

फरार आरोपी
नाम– निखिल राजपूत पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
फरार आरोपी की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है एवं उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपराध विवरण
अपराध क्रमांक– 335/2026
धारा – छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1)आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में
उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उईके,प्रधान आरक्षक गुना राम सिन्हा, आरक्षक सुशील यादव, आलोक टोप्पो, डेमन ओगरे,
महिला आरक्षक सुनीता डहरिया एवं अर्चना तिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ अथवा साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता ही अपराधों पर नियंत्रण में सहायक है।

✔️ “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

*मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

0

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोरबा -जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण
दिनांक 11.04.2026 की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के मध्य थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निहारिका क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में भय एवं असंतोष का माहौल निर्मित हो गया।

अनावेदक का विवरण
01. शिवम सिंह पिता– स्व. रंगीला सिंह उम्र– 25 वर्ष पता – नगर निगम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
02. मयूर टांक पिता– स्व. रमेश टांक उम्र– 25 वर्ष पता– सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
03. सोमेश दीवान पिता– स्व. ओडी दीवान उम्र– 27 वर्ष पता– ओ.ई./57, जुनियर क्लब, सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

पुलिस कार्यवाही
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया गया एवं आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस एवं गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संदेश
“सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

*डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की शैक्षणिक यात्रा बहुत अनुकरणीय है-प्राचार्य आशा दिवाकर*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आवासीय विद्यालय में दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई एवं विभिन्न प्रकार की आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, अभिभावक संजय चंदेल, ललिता प्रसाद पाटले ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात दैनिक प्रार्थना एवं संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। वार्षिक प्रतिवेदन का पठन एवं परीक्षा परिणाम की घोषणा व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर ने की। अंग्रेजी माध्यम शिशु विभाग नर्सरी कु.तोषी साहू, केजीवन जय सप्रे, केजीटू कु. भावना जांगड़े, प्राथमिक विभाग पहली कु. सनाया घृतलहरे, दूसरी कु. आराध्या दिवाकर, तीसरी कु. लता साहू, चैंथी कु. लबली साहू एवं हिन्दी माध्यम शिशु विभाग के.जी.वन कु. विराधना मोहले, के.जी.टू कु. दामिनी मोहले, प्राथमिक विभाग पहली अभय आहिरे, दूसरी नमीत साहू, तीसरी कु.रितु साहू, चैंथी कु.अदिति कुर्रे, पूर्व माध्य.विभाग छठवीं कु.भूमिका सोनकर, सातवीं कु. दीपांजली भास्कर, माध्यमिक एवं उच्च. माध्य. विभाग नवमीं कु. मानवी टोण्टे 97, ग्यारहवीं में कु. सुनिता सोनकर ने 87.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने-अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रीमती आशा दिवाकर ने कहा कि बाबा साहब की शैक्षणिक यात्रा बहुत ही अनुकरणीय है वे नौ भाषाओं के ज्ञाता थे, उन्होंने 64 भाषाओं में महारत हासिल की थी उनके पास कुल 32 डिग्रियां थे। उनके राजनैतिक एवं प्रशासनिक पद, लिखित पुस्तकें, पत्राकारिता एवं पत्राकारिता की खास बातें, उनके योगदान एवं कृतित्व के संबंध में बताया। एच.आर.भास्कर ने कहा कि हमारे पदाधिकारियों के सोंच, त्याग एवं समर्पण तथा सहयोग से ही जेईई, नीट जैसे विषय की निःशुल्क कोचिंग दे पा रहे हैं। जिससे छात्रों को एक दिशा मिल रही है। अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूल फीस में ही बच्चों को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना हमारे संस्थान का कर्तव्य है। बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रेरित करें। वरिष्ठ अभिभावक संजय चंदेल एवं ललिता प्रसाद पाटले ने अंबेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में भी पढ़-लिखकर उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के कारण ही उन्हें स्वतंत्र भारत का संविधान बनाने का अवसर मिला। हमें उनसे प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करते हुए अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए। अब समय सोने का नहीं जगने का है। सफलता अमीरी-गरीबी से नहीं मिलती कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित की जा सकती है। उनकी जीवनी का अध्ययन अवश्य करें। ऐसे महामानव एवं उनके कृतत्व को नमन करते हैं और उनको पाकर हम और हमारा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। द्वितीय सत्र में संस्थान के वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गतवर्ष में किये गये वास्तविक आय-व्यय को पारित कर आगामी वर्ष के लिये अनुमानित बजट एवं वार्षिक कलेण्डर का अनुमोदन किया गया। अंत में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जनपद पंचायत स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जेईई-नीट एवं बी.एस.सी.नर्सिंग क्रैश कोर्स कोचिंग एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावकगण तथा संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, अभिभावकों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।

*मारूकापा, लोरमी में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर सम्मिलित हुआ।*

0

*मारूकापा, लोरमी में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर सम्मिलित हुआ।*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी:-इस अवसर पर बाबा साहब के आदर्शों को स्मरण कर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जयंती कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर बंजारे जी,वरिष्ठ नेता कोमल गिरि गोस्वामी जी, राजमहंत भुवनेश्वर पात्रे जी, सुरजीत भार्गव जी, मूलचंद दाहिरे जी, करणदास खांडे जी, गोवर्धन जांगड़े जी, जगमोहन चतुर्वेदी जी, सत्या जी, रोहित घृतलहरे जी, राजेंद्र टंडन जी, लव कुमार टंडन जी, पंचराम टंडन जी, धनीराम यादव जी, गुरमीत सलूजा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, संतोष साहू जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी, प्रदीप मिश्रा जी, महाजन जायसवाल जी, रवि शर्मा जी, हमारे मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप जी, सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, राजेश शुक्ला जी, महेंद्र खत्री जी, अशोक साहू जी, विक्रम सिंह ठाकुर जी, प्रदीप साहू जी, सरपंच गण, पंचगण एवं सभी पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। सतनामी समाज के जम्मो
पदाधिकारीगण, जनपद के सदस्यगण, सरपंचगण उपस्थित रहे।

*सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम पनेका में सरस्वती शिशु मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए व ग्राम दशरंगपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा सांसद पांडेय के प्रयास व अनुशंसा से पर्यावरण विकास एवं उपकर निधि से ग्राम बैजी में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए व ग्राम गोपालभावना में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए की स्वीकृत प्राप्त हुई है सांसद पांडेय ने उक्त निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठोस रणनीति व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्त हो गया। अब बस्तर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अमन चैन व शांति का वातावरण है लोग निर्भय होकर जीवन जी रहे हैं इस दौरान जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, सीताराम साहू, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, विकास पांडेय, सौरभ सिंह, राजेंद्र चंद्राकर, जोगेंद्र चंद्राकर, विजय चंद्राकर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

– धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल-

सांसद संतोष पांडेय जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ में शामिल हुए साथ ही ग्राम धरमपुरा में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर भगवान की पूजा-अर्चना की उन्होंने ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए ग्रामीणों को साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की।

—————————————

*सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम पनेका में सरस्वती शिशु मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए व ग्राम दशरंगपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा सांसद पांडेय के प्रयास व अनुशंसा से पर्यावरण विकास एवं उपकर निधि से ग्राम बैजी में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए व ग्राम गोपालभावना में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए की स्वीकृत प्राप्त हुई है सांसद पांडेय ने उक्त निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया सांसद पांडेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठोस रणनीति व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्त हो गया। अब बस्तर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अमन चैन व शांति का वातावरण है लोग निर्भय होकर जीवन जी रहे हैं इस दौरान जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, सीताराम साहू, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, विकास पांडेय, सौरभ सिंह, राजेंद्र चंद्राकर, जोगेंद्र चंद्राकर, विजय चंद्राकर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

– धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल-

सांसद संतोष पांडेय जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ में शामिल हुए साथ ही ग्राम धरमपुरा में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर भगवान की पूजा-अर्चना की उन्होंने ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए ग्रामीणों को साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की।

—————————————

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने ली अधिकारी-कर्मचारियों की क्लास,*

0

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने ली अधिकारी-कर्मचारियों की क्लास

0.जनता की सेवा के साथ शहर विकास पहली प्राथमिकता-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अधिकारी-कर्मचारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए नपाध्यक्ष ने कहा कि कवर्धा की जनता की सेवा के साथ शहर का समुचित विकास हमारी पहली प्राथमिकता है शहर की समस्याओं को लेकर आने वाले नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए नपाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए सभी कार्यों को धरातल पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

*लापरवाही पर होगी कार्यवाही-चंद्रप्रकाश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक में कड़े तेवर दिखाये कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना करें लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी प्रस्तावित की जावेगी जनसामान्य से शिकायत प्राप्त ना हो इसका विशेष ध्यान रखे लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी उन्होनें कहा कि कवर्धावासियों को शुद्व पेयजल शहर की समुचित साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधा प्रदान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होनें कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले इसका भी ध्यान रखे नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी जनता के सेवक है सभी अपने दायित्वों को अच्छे ढंग से निर्वहन करे ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियो का सामना करना ना पडे़ बैठक में सभापति पार्षदगण सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

—————————————

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती वर्ष में बिलासपुर पुलिस की विशेष पहल*

0

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती वर्ष में बिलासपुर पुलिस की विशेष पहल*
*🔹 छात्र-छात्राओं को थाना यातायात, आई टी एम एस, साइबर थाना, डायल 112 एवं तारबहार थाना का कराया गया शैक्षिक भ्रमण*
*🔹 छात्र-छात्राओं को बिलासपुर पुलिस के कार्य प्रणालियों एवं तकनीकी संसाधनों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी*
*🔹छात्र-छात्राओं को बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बनाए गए ब्रांड एंबेसडर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न आयामों पर सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपराधों का प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम तथा सरल, सुगम, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु बेहतर ट्रेफिक इंजीनियरिंग, यातायात जागरूकता एवं प्रशमन की कार्यवाही की जा रही है।
नागरिकों को पुलिस के कार्य प्रणालियों के संबंध में सतत निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही के संबंध में नियमित जानकारी विभिन्न माध्यमो से प्रदान की जाती है। इसी क्रम में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए पुलिस के विभागीय कार्य प्रणालियों के संबंध में व्यापक स्तर पर जानकारियां प्रदान की गई।
विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्र छात्राओं को सर्वप्रथम शहर के हृदय स्थल शहीद विनोद चौबे चौक में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा किस प्रकार से जिले में सरल, सुगम, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु ट्रेफिक पुलिस एवं तकनीकी संससाधनो के माध्यम से कार्यवाही की जाती है एवं उसकी क्या-क्या प्रणालियाँ हैं इसके संबंध में व्यापक तौर पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन एवं उपेक्षा पर किस तरीके से चलानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है इस संबंध में धाराओं का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की व्यापक समझ विकसित करने हेतु यातायात में उपयोग होने वाली समस्त तकनीकी एवं उपयोगी संसाधन जिसमे ब्रीथ एनालाइजर, POS मशीन, नेक्स्ट जेन एम परिवहन पोर्टल, व्हील लॉक, मूवेबल सिग्नल तकनीक, स्पीड राडार गन (स्पीडो मीटर ), इंटरसेप्टर, कार एवं बाइक लिफ्टर, बेटन लाइट, संकेतक चिन्हों की प्रयोजन, CCTV कैमेरा एवं उसके माध्यम से चालान आदि समस्त संसाधनों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराते हुए उन्हें यातायात के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-तत्पश्चाप छात्र-छात्राओं को जिले में स्थापित “इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर” के तहत संचालित “आई टी एम एस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम)” के बारे में अलग-अलग टोली बनाकर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के ऑपरेटिंग रूम में ले जाकर उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सिस्टम किस तरीके से काम करती है और कैसे पूरे शहर को ऑनलाइन डिजिटल एवं तकनीकी के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित की जाती है इस संबंध में उन्हें स्वतः ही अनुभव कर ट्रैफिक मैनेजमेंट को संचालित करने का अवसर दिया गया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने स्वयं आई टी एम एस सिस्टम के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के उपस्थिति में आम जनता से ऑनलाइन रूबरू होते हुए उन्हें यातायात नियमों के संबंध में अवगत कराया। साथ ही जहां-जहां पर वाहन चालकों के द्वारा बेतरतीब एवं अव्यस्थित वाहनो को खड़ी की जा रही थी उन्हें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में लगे हुए अनाउंसमेंट सिस्टम से वाहनों को सुव्यवस्थित किए जाने के संबंध में हिदायत दी गई। इस दौरान बच्चों को सीसीटीवी कैमरा में हाई स्पीड, नम्बर प्लेट रेकग्नाइजेशन, फेस रिकग्नाइजेशन आदि फीचर के बारे में बताया गया, शहर में स्थित एल ई डी, पी ए सिस्टम, वाई फाई सिस्टम, मौसम विज्ञान प्रणाली आदि के सम्बंध उन्हें बड़े विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान डायल 112 की पूरी कार्यप्रलानी जिसमे इवेंट की प्राप्ति और ततपरता से पुलिस की वहाँ पहुंच के सम्बंध में बताया गया।
सभी छात्रों को अलग-अलग टोलियों में बिलासपुर पुलिस के द्वारा संचालित विभिन्न आयामों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं निरीक्षण कराते हुए अगले क्रम में साइबर थाना के प्रणालियों के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। जहाँ उन्हें डिजिटल अरेस्ट, फेक आई डी, काल डिटेल, शोसल मीडिया मॉनिटरिंग, आन लाइन फ्राड, उसके बचाव, डायल 1930, CEIR एवं समन्वय पोर्टल, साइबर अपराध की रोकथाम, आन लाइन फ्राड होने पर रकम होल्ड कराने एवं वापस रकम वापसी के तरीके आदि अनेक विषयों पर जानकारी विस्तार से बताई गई।

इसके पश्चात अलग-अलग टोलियों में समस्त छात्र-छात्राओं को थाना तार बहार में भ्रमण कराकर थानों की कार्यप्रणाली के संबंध में उन्हें विवेचकों के माध्यम से जानकारियां प्रदान की गई। थाने में उन्हें CCTNS एंट्री, क्रिमिनल रिकार्ड, ICJS, पासपोर्ट, कैरेक्टर वेरिफिकेशन, माल खाना, रोजनामचा लेखन, गुम मोबाइल CEIR, समन्वय, अनुभव एप, सशक्त एप, NCRB, VCNB, शिकायत निराकरण, FIR, मर्ग, आदि के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई। इस दौरान बच्चों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से प्रश्न पूछ कर अपने जिज्ञासाओं का उत्तर भी प्राप्त किये।
छात्र-छात्राओं का बिलासपुर पुलिस के विभिन्न शाखाओं एवं थानों में शैक्षणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश एवं राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रबल भावना विकसित कर उन्हें भारतीय न्याय एवं कानून के प्रति सजग बनाना। उनके पालन हेतु प्रेषित कर एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में काम करते हुए आम नागरिकों के लिए भी मानक स्थापित करना। पुलिस के जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं जन जागरूकता संबंधी विषयों पर संवाहक एवं ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर अपराधों के रोकथाम एवं नियंत्रण में समाज की सहयोगी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा सशक्त माध्यम विकसित करना।
इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह,एएसपी ट्रेफिक राम गोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली निमितेश सिंह, टी आई अनन्त, ड्रीमलैंड, सेंट जोसेफ, बिरला स्कूलों के शिक्षकगण, छात्र छात्राएं, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण, सहित अनेक अनेक अधिकारी कर्मचारी और विशेषज्ञजन उपस्थित थे।