धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।
⏺️ आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
नाम आरोपी- (1) प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू पिता शिवकुमार पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन जरौधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.04.2026 को रात्रि चेक गस्त के दौरान पुलिस पार्टी को मुखबिर से जरौधा बस स्टैड मे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास चाकू रखा है और चाकू को लहराकर जरौधा मे दैहान के पास शादी बारात मे आये लोगो को डरा रहा है, सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर गवाहों के समक्ष आरोपी प्रफुल पाण्डेय से चाकू बरामद कर, आरोपी के विरुद्ध धारा-25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।
⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके , आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार श्याम, संतोष पोर्ते, का सराहनीय योगदान रहा।
