Home Blog Page 202

*कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा।*

0

लंबे समय से फरार वारंटियों की त्वरित पहचान एवं गिरफ्तारी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्यवाही।

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निरंतर दबिश एवं निगरानी।

कोरबा – जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत “ऑपरेशन शांति” चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की गई।

उक्त अभियान के तहत दिनांक 15.04.2026 एवं 16.04.2026 के दौरान कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें—
▪️07 स्थायी वारंट की तामिली
▪️41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली
▪️कुल 48 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेजा गया।

इसके अतिरिक्त, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कोरबा पुलिस के द्वारा दो दिवस के भीतर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 24 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें। वारंटियों को शरण देना या उनकी जानकारी छिपाना कानूनन अपराध है।

*खरीफ में खाद लेने के लिए जरूरी हुई “फार्मर आईडी”, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा उर्वरक*

0

*खरीफ में खाद लेने के लिए जरूरी हुई “फार्मर आईडी”, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा उर्वरक*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले में इस बार खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद लेने के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है,,अब सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों से उर्वरक लेने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना अनिवार्य होगा,,यह व्यवस्था एग्रीस्टैक योजना के तहत लागू की गई है,,जिसका उद्देश्य किसानों के रकबे के आधार पर खाद वितरण कर वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सब्सिडी का लाभ सीधे वास्तविक किसानों तक पहुंचाना है।

 

 

उप संचालक कृषि ने बताया कि अब जिले में उर्वरकों का वितरण किसानों के नाम और उनके जमीन के रकबे के अनुसार किया जाएगा,जो एग्रीस्टैक पोर्टल में दर्ज रहेगा,,यानी जितनी जमीन दर्ज होगी,,उसी हिसाब से किसान को खाद मिलेगा,,इससे फर्जीवाड़ा और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

*क्या है फार्मर आईडी*

फार्मर आईडी एक तरह की डिजिटल पहचान है,,जैसे आधार कार्ड होता है,,इसमें किसान की पूरी जानकारी रहती है जैसे नाम, बैंक खाता, और सबसे जरूरी उसकी जमीन का रिकॉर्ड (भुईया पोर्टल के अनुसार) यह आईडी केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से बनाई जा रही है।

 

*सरकार का क्या है उद्देश्य*

सरकार चाहती है कि हर किसान की सही पहचान हो,,ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और असली किसानों को समय पर खाद मिल सके,,साथ ही,,सब्सिडी का फायदा भी सीधे सही व्यक्ति तक पहुंचे।

*कैसे बनवाएं फार्मर आईडी*

जिन किसानों के पास अभी तक फार्मर आईडी नहीं है,,उन्हें जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए गए हैं,,किसान खुद एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी सहकारी समिति या चॉइस सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

*इसके लिए जरूरी दस्तावेज*

 

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

बी-1 (खसरा/भूमि रिकॉर्ड)

 

*किससे लें मदद*

अगर किसी किसान को आईडी बनवाने में परेशानी हो रही है,,तो वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना फार्मर आईडी के इस बार खाद मिलना मुश्किल होगा,,इसलिए सभी किसान समय रहते अपना पंजीकरण जरूर करा लें,,ताकि खरीफ सीजन में किसी तरह की परेशानी न हो।

*छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक*

0

*छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न, अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है: टी. एस. सिंह कंवर

संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

पामगढ़। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई, जिसमें पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक टी . एस . सिंह कंवर प्रदेशअध्यक्ष अखिलेश रात्रे , प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ संजय निराला , कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य सलाहकार ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस दौरान बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे , संभाग महासचिव नवीन जांगड़े , जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा शनि सूर्यवंशी, जिला महासचिव पंकज कुर्रे, जिला प्रवक्ता बसंत खरे , सुरेश गुनी , अजय केवट, सुदर्शन मानिकपुरी, भरत आदित्य, शुभम मिश्रा, दिनेश कश्यप, गोविन्द साहू , रिक्की कश्यप, अटल कश्यप , कुमार डांडे , पीताम्बर लहरे, नारायण साहू , विकास खूंटे , राजेंद्र रत्नाकर , उमेश कश्यप सहित जिला के पदाधिकरियों सदस्यों का विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्म के बाद संगठन के संरक्षक के साथ सभी पदाधिकारी सदस्यों पत्रकारों ने शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर माता शबरी के दर्शन पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

*अकलतरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली*

0

 अकलतरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली

 मनोज साहू जांजगीर चांपा:-अकलतरा नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 137वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में सामाजिक एकता और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
VO:
अकलतरा सतनामी समाज के तत्वावधान में अंबेडकर चौक से लेकर मिनी माता भवन तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खास उत्साह देखने को मिला।
पुरुषों ने सफेद कुर्ता, नीला साफा और जैकेट पहनकर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूरे माहौल को नीले रंग में रंग दिया।
नगर में जगह-जगह “जय भीम” के नारों से गूंजता माहौल बना रहा, जिससे अकलतरा पूरी तरह बाबा साहेब के जयघोष में सराबोर नजर आया। इस दौरान नगर को नीले गुब्बारों और झंडों से सजाया गया, जिससे पूरा शहर नीले रंग में रंगा दिखाई दिया।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, समानता और जागरूकता का संदेश भी देता नजर आया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में अंकित रहेगा।

*• धोखाधड़ी षडयंत्र (ठगी) करने वाले आरोपी को माधोपुर, जिला दरभंगा (बिहार) से किया गया गिरफ्तार।*

0

*• धोखाधड़ी षडयंत्र (ठगी) करने वाले आरोपी को माधोपुर, जिला दरभंगा (बिहार) से किया गया गिरफ्तार।*

*• ठगी की गई सोने-चांदी के जेवरात कुल जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये (05 लाख रूपए) किया गया बरामद।*
———————————-

बेमेतरा:-आरोपी रविन्द्र कुमार देव पिता रामाधार लाल देव उम्र 49 वर्ष, निवासी माधोपुर थाना बहेरा जिला दरभंगा (बिहार) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*

0

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*

⏩ अवैध शराब बिक्री पर स. लोहारा थाना की टीम की लगातार कार्रवाई
⏩ 02 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
⏩ 39 पौवा देशी शराब व 500 रुपये नगद जप्त
⏩ कबीरधाम पुलिस का अभियान जारी, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में आबकारी, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में स. लोहारा थाना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 14/04/2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर स. लोहारा थाना की टीम द्वारा रेगाखार तिराहा के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष जोशी पिता छकेलाल जोशी उम्र 37 वर्ष निवासी सिल्हाटी तथा लोकेश्वर पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सिल्हाटी थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम बताया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 39 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 7.020 बल्क लीटर, कीमती 3120 रुपये तथा आरोपी संतोष के पास से 200 रुपये एवं लोकेश्वर के पास से 300 रुपये नगद, कुल जुमला 3620 रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों के उक्त कृत्य को धारा 34(1)(ख), 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 43/2026 दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में स. लोहारा थाना की टीम के सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक समशेर अली, आरक्षक डोमेन्द्र ठाकुर, रवि जायसवाल एवं चरण पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
CChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

*धमतरी: अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार*

0

धमतरी: अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत 56 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 16.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

*लूट करके फरार हुये 04 आरोपीगणो को किया गिरफ्तार, सोने का कड़ा कीमती 17 लाख रूपये करीबन जप्त*

0

*लूट करके फरार हुये 04 आरोपीगणो को किया गिरफ्तार, सोने का कड़ा कीमती 17 लाख रूपये करीबन जप्त*

भोपाल – पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री अखिल पटेल( भा.पु.से.), एवं पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री मयूर खंडेलवाल(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण मे अलग अलग 10 टीमे लूट के अपराधियो की धडपकड के लिये लगाई गई, इन टीमो का जमीनी स्तर पर नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइंम ब्रांच द्वारा किया गया ।

दिनांक 10/04/26 को तीन अज्ञात लडको द्वारा फरियादी मनोज वर्मा की सायकिल मे टक्कर मारकर गिराकर उसकी आँख मे मुर्ची पाउडर डालकर फरियादी के हाथ मे पहना हुआ सोने का कडा, हाथ घडी व पैसे छीन कर भाग जाने पर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 64/26 धारा 309(4),309(6),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना अज्ञात आरोपीगणो की लगातार तलाश पतारसी हेतु लगभग 500 सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये, तकनीकी व मुखबिर की सहायता से निम्न आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा आरोपी –
1. आलिया खान पिता अमजद खान निवासी म.न.10 गली नंबर 02 रेतघाट कमला पार्क थाना तलैया भोपाल ( बारदात कीयोजना)
2. अरशान पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 22 साल निवासी क्रांगेस नगर काजी केम्प नन्हे बी की मस्जिद के पीछे थाना टीला जमालपुरा भोपाल मो.नं. (घटना को अंजाम)
3. अदनान खान पिता अनीस खान उम्र 23 साल निवासी म.नं. 165 मिलेट्री गेट मजदूर नगर शाहजहानाबाद भोपाल (घटना को अंजाम)
4. मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 साल निवासी म.नं. 171 गली नंबर 03 काजी केम्प बैरसिया रोड थाना हनुमानगंज भोपाल (घटना को अंजाम)

फरार आरोपी – अयान व अन्य

जप्तशुदा मशरूका – 1.सोने का कडा बजनी लगभग 11 तोला कीमती 17 लाख रूपये ।
2. घटना मे प्रयुक्त कार टोयटा ब्लेंजा, 01 मो.सा. एवं आरोपियो के मोबाईल फोन

आरोपियो का अपराध करने का तरीका / योजना – आलिया खान, डाक्टर मनोज वर्मा को करीब 02 वर्ष से जानती थी, डाक्टर मनोज वर्मा बोट क्लब पर स्थित जीवन वाटिका मे प्रतिदिन योग करने आते थे , आलिया भी बोट क्लब स्थित जीवन वाटिका मे योग करने आती थी, धीरे धीरे आलिया व डाक्टर मनोज वर्मा की दोस्ती हो गई थी । दोनो के मध्य आपसी विवाद होने के कारण आलिया डाक्टर से दूरी बनाना चाहती थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी । आलिया खान पूर्व मे राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो मे ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर थी और इसके माध्यम से सोशल वर्क करने का दावा करती थी एवं डाक्टर स्वास्थ्य विभाग मे टी.बी. डिपार्टमेन्ट मे डारेक्टर के पद पद पर होने से दोनो के मध्य काम के संबंध मे लगातार बाचतीत भी होती थी । इनके बीच आपसी जान पहचान अच्छी थी । अदनान अपनी जमानत के सिलसिले मे आलिया खान से मिला था, आलिया द्वारा अदनान से डाक्टर को सबक सिखाने के संबंध मे बात की गई और आलिया खान ने अदनान से मिलकर डाक्टर से मारपीट करने हेतु करने की योजना बनाई, अदनान द्वारा यह कहा गया कि इस कार्य हेतु दो तीन लोगो की जरूरत पडेगी एवं उन्हे पैसे भी देने पडेंगे । आलिया द्वारा कुछ पैसे अदनान को दिये गये एवं आलिया द्वारा यह कहा गया कि डाक्टर के हाथ मे सोने का कडा है उसे तुम लूट लेना । घटना के बाद योजना के तहत आलिया ने अदनान को डाक्टर के आने जाने का समय व रास्ता की सम्पूर्ण जानकारी दी । अदनान द्वारा घटना से एक दो दिन पहले अपने दोस्तो के साथ मिलकर रैकी की गई । योजना के मुताबिक दिनांक 10/04/26 को फरियादी डाक्टर मनोज वर्मा रोजाना की तरह बोट क्लब से अपने घर सायकिलिंग करते हुए जा रहे थे कि योजना के मुताबिक अरशान ने अपनी मो.सा. से किलोल पार्क के पास मेन रोड पर डाक्टर की सायकिल मे टक्कर मारकर उन्हे गिरा दिया और सामने से अदनान व मुदस्सिर ने डाक्टर के आँख मे मुर्ची पाउडर डाल कर डाक्टर के हाथ से सोने का कडा छीन लिया और तीनो आरोपी वहाँ से भाग गये । इस घटना को अंजान देने के लिये आलिया खान की मुख्य भूमिका है ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी तलैया निरीक्षक दीपक डेहरिया, थाना प्रभारी गौतमनगर निरीक्षक महेन्द्र ठाकुर, थाना प्रभारी हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी थाना टीलाजमालपुरा निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय की सहायनीय भूमिका रही ।

थाना क्राइम ब्रांच से मुख्य भूमिका उनि पारस सोनी, उनि सूरज रंधावा,उनि नितिन पटेल,सउनि सादिक खान, प्र आर विश्वजीत भार्गव, ⁠प्र आर मुजफ्फर अली ,⁠प्र आर नारायण मीना, प्र आर 3087 पार्वती, आर.फिरोज,आर. महेन्द्र, आर. रोहित, आर. लक्ष्मण, आर. घनश्याम, आर. आनंद, आर. अजीत सिंह, आर. नीरज यादव , आर. मुकेश शर्मा, आर. प्रदीप, आर. रोहित यादव, आर. शैलेन्द्र कौरव, आर. अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही ।

थाना श्यामलाहिल्स से उनि मोहन शर्मा, उनि सुमेर सिंह, सउनि रविश पटेल, सउनि शिवशंकर, प्र.आर.हीरेन्द्र, प्र.आर. यशवंत, प्र.आर. कमलेश, प्र.आर. महेन्द्र, म.प्र.आर. संतोष तनवे,म.प्र.आर. रीता, आर. विशाल, आर.प्रशांत, आर.समर, आर. आशीष, म.आर.प्रतिभा,म.आर. शीला,म.आर. प्रियंका एवं अन्य, थाना तलैया से प्र.आर. सुनील तिवारी, आर प्रयाग कुमार, आर पवन तिवारी, आर. अमित दुबे, एवं सायबर सेल जोन 03 से आर शिवम वर्मा, आर. दीपेन्द्र सेंगर की सराहनीय भूमिका रही ।

1.आपराधिक रिकार्ड
आलिया खान पिता अमजद खान निवासी म.न.10 गली नंबर 02 रेतघाट कमला पार्क थाना तलैया भोपाल मो.9669229939

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 83/2023 120(बी),380,457 बीएनएस हबीबगंज

2.आपराधिक रिकार्ड
अरशान पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 22 साल निवासी क्रांगेस नगर काजी केम्प नन्हे बी की मस्जिद के पीछे थाना टीला जमालपुरा भोपाल मो.नं. 9425337204 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 1253/2021 379 आईपीसी हनुमानगंज
2. 833/2021 379 आईपीसी हनुमानगंज
3. 1251/2021 380,457,511 आईपीसी हनुमानगंज

3.आपराधिक रिकार्ड
अदनान खान पिता अनीस खान उम्र 23 साल निवासी म.नं. 165 मिलेट्री गेट मजदूर नगर शाहजहानाबाद भोपाल मो.नं. 9993310036 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 134/2021 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
2. 248/2019 294,323,324,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
3. 242/2019 294,323,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
4. 312/2019 323,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
5. 360/2019 294,307,452आईपीसी, 3(1)(x), 3(2)(x) एससीएसटी एक्ट शाहजहानाबाद
6. 134/2021 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
7. 233/2021 294,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
8. 263/2021 341,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
9. 665/2021 294,323,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
10. 24/2022 294,336,34,506 आईपीसी, 3(1)(x) एससीएसटी एक्ट शाहजहानाबाद
11 286/2022 294,354(घ), 506 आईपीसी शाहजहानाबाद
12. 573/2022 294,323,327,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
13. 720/2022 294,323,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
14. 747/2022 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 शाहजहानाबाद
15. 370/2023 294,327,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
16. 378/2023 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 शाहजहानाबाद
17. 469/2025 305(a),331(4) बीएनएस शाहजहानाबाद

4.आपराधिक रिकार्ड
मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 साल निवासी म.नं. 171 गली नंबर 03 काजी केम्प बैरसिया रोड थाना हनुमानगंज भोपाल मो.नं. 9174147547 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 870/2022 294,323,327,34 आईपीसी, 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
2. 872/2022 2,3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि. हनुमानगंज
3. 627/2023 34 आबकारी एक्ट हनुमागंज

1.आपराधिक रिकार्ड
आलिया खान पिता अमजद खान निवासी म.न.10 गली नंबर 02 रेतघाट कमला पार्क थाना तलैया भोपाल मो.9669229939

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 83/2023 120(बी),380,457 बीएनएस हबीबगंज
2. 64/2026 309(4),309(6),3(5) बीएनएस श्यामला हिल्स

2.आपराधिक रिकार्ड
अरशान पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 22 साल निवासी क्रांगेस नगर काजी केम्प नन्हे बी की मस्जिद के पीछे थाना टीला जमालपुरा भोपाल मो.नं. 9425337204 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 1253/2021 379 आईपीसी हनुमानगंज
2. 833/2021 379 आईपीसी हनुमानगंज
3. 1251/2021 380,457,511 आईपीसी हनुमानगंज
4 64/2026 309(4),309(6),3(5) बीएनएस श्यामला हिल्स

3.आपराधिक रिकार्ड
अदनान खान पिता अनीस खान उम्र 23 साल निवासी म.नं. 165 मिलेट्री गेट मजदूर नगर शाहजहानाबाद भोपाल मो.नं. 9993310036 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 134/2021 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
2. 248/2019 294,323,324,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
3. 242/2019 294,323,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
4. 312/2019 323,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
5. 360/2019 294,307,452आईपीसी, 3(1)(x), 3(2)(x) एससीएसटी एक्ट शाहजहानाबाद
6. 134/2021 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
7. 233/2021 294,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
8. 263/2021 341,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
9. 665/2021 294,323,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
10. 24/2022 294,336,34,506 आईपीसी, 3(1)(x) एससीएसटी एक्ट शाहजहानाबाद
11 286/2022 294,354(घ), 506 आईपीसी शाहजहानाबाद
12. 573/2022 294,323,327,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
13. 720/2022 294,323,324,34,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
14. 747/2022 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 शाहजहानाबाद
15. 370/2023 294,327,506 आईपीसी शाहजहानाबाद
16. 378/2023 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 शाहजहानाबाद
17. 469/2025 305(a),331(4) बीएनएस शाहजहानाबाद
18. 64/2026 309(4),309(6),3(5) बीएनएस श्यामला हिल्स

4.आपराधिक रिकार्ड
मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 साल निवासी म.नं. 171 गली नंबर 03 काजी केम्प बैरसिया रोड थाना हनुमानगंज भोपाल मो.नं. 9174147547 का आपराधिक रिकोर्ड निम्न है –

क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 870/2022 294,323,327,34 आईपीसी, 25 आर्म्श एक्ट हनुमानगंज
2. 872/2022 2,3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि. हनुमानगंज
3. 627/2023 34 आबकारी एक्ट हनुमागंज
4. 64/2026 309(4),309(6),3(5) बीएनएस श्यामला हिल्स

*नाबालिक को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिक को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार*
🔴 काम दिलाने के बहाने नाबालिग की सौदेबाजी, डेढ़ लाख में कराई जबरन शादी—ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सनसनीखेज खुलासा
🔴 रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग का रेस्क्यु कर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक फैले नेटवर्क को किया बेनकाब
🔴 गिरोह में एक विधि से संघर्षरत बालिका, दो महिला , एक युवक और एक खरीददार व्यक्ति शामिल
🔴 गिरफ्तार आरोपियों को अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई कर भेजा गया जेल
🔴 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “जिले में पीटा एक्ट की कार्रवाई कर देह व्यापार से जुड़े लोगों चेतावनी दी गई थी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला सामने आने पर भी कार्रवाई की गई है”

15 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर चार दलालों सहित एक खरीदार आरोपी को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रायगढ़:-मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता, जो रायगढ़ जिले की निवासी है, ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कि उसके पिता उसे हमेशा डांट फटकार करते थे जिसके कारण वह एक दिन (26 नवंबर 2025) को गांव के खेल मैदान में थी । उसी समय उसकी परिचित लड़की चमेली (परिवर्तित नाम) उसे रायगढ़ काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसलाकर रायगढ़ ले आयी । रायगढ़ के निकले महादेव मंदिर के पास पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्य- बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची से मिलवाया जिनके द्वारा भी बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर दूसरे दिन सागर (म.प्र.) लेकर गये। सागर जिले के एक गाँव में बालिका को सुनील नाम व्यक्ति से मंदिर में सुनील से पैसा लेकर ले जाकर जबरन शादी करा दिये और वापस आ गये। सुनील ने जबरजस्ती बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मौका देखकर बालिका सागर (म.प्र.) से ट्रेन से वापास रायगढ़ आ गई। उसके पिताजी के डर के कारण घर नहीं गई, रायगढ़ में बिन्दिया से मिली जिसने अपने पास रहना कहकर बहलाफुसला कर धंधा (दुष्कर्म) कराने लडको के पास भेजती और धंधा का पैसा लेती थी । बालिका के आवेदन पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और मेडिकल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई । पुलिस ने चमेली (परिवर्तित नाम) जो विधि से संघर्ष बालिका है, उसे हिरासत में लेने पर उसने सभी आरोपी एक राय होकर बालिका को सागर मध्यप्रदेश के सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपये में बेचकर विवाह कराना एवं रकम को आपस में बांटना बताया गया। आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर खर्च के बाद बचे 7000 रूपये नगदी एवं मोबाइलों को जप्त किया गया है।

उसके बाद आरोपी सुनील दिक्षित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सागर रवाना हुई जिसे भी 13 अप्रैल को जिला छतरपुर उसके गांव में धरदबोचा गया, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है । अभिरक्षा में ली गई विधि से संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय तथा अन्य गिरफ्तार आरोपी- बिन्दिया रात्रे, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अभय यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसटीम प्रयासरत है ।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति मोह. वकील उम्र 45 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व. रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. मोह. दानिश उर्फ चीकू पिता मोह. वकील उम्र 20 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. विधि से संघर्षरत बालिका.

*फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्रान्तर्गत हुये अंधे कत्ल खुलासा करने में मिली सफलता*

0

फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्रान्तर्गत हुये अंधे कत्ल खुलासा करने में मिली सफलता*

➡️ *आरोपी लाला यादव द्वारा मृतिका को रास्ते से हटाने की मंशा से गला दबाकर किया गया था हत्या*

➡️ *24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक 13.04.2026 को प्रार्थी/परिजन निवासी सेतगंगा ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका दिनांक 12.04.2026 से 13.04.2026 के दरम्यानी रात घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी, सुबह देखे तो घर पर नहीं थी। दिनांक 13.04.2026 को करीबन 11-12 बजे गाड़ाघाट में पगडंडी रास्ता में एक महिला का शव पडे़ होने की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा जाकर देखे तो मृतिका का शव होने की पहचान होने पर रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवीनत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबीर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसी दौरान मृतिका द्वारा आरोपी लालाराम यादव को पत्नि बनाकर अपने घर ले जाने की बात बोलकर परेशान करती थी, जिस पर आरोपी लाला यादव के द्वारा क्रोधित होकर मृतिका को रास्ता से हटाने की नियत से दिनांक 12.04.2026 को मृतिका को फोन कर बुलाया और मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला को दबाकर हत्या कर दिया एवं मृतिका के मोबाईल को ग्राम छटन के तालाब में फेंकना बताये और जुर्म कारित करना स्वीकार किया। आरोपी लालाराम यादव के निशानदेही पर आरोपी के 01 नग टेक्नो मोबाईल एवं मृतिका की 01 नग की-पेड मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 को जप्त कर आरोपी लालाराम यादव पिता बट्टा यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम शुक्लाभांठा थाना फास्टरपुर-सेतगंगा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.2026 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा, सउनि विजय बंजारा, आरक्षक पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर, तीजराम यादव एवं समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही।