More

    *अकलतरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली*

     अकलतरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली

     मनोज साहू जांजगीर चांपा:-अकलतरा नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 137वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में सामाजिक एकता और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
    VO:
    अकलतरा सतनामी समाज के तत्वावधान में अंबेडकर चौक से लेकर मिनी माता भवन तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खास उत्साह देखने को मिला।
    पुरुषों ने सफेद कुर्ता, नीला साफा और जैकेट पहनकर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूरे माहौल को नीले रंग में रंग दिया।
    नगर में जगह-जगह “जय भीम” के नारों से गूंजता माहौल बना रहा, जिससे अकलतरा पूरी तरह बाबा साहेब के जयघोष में सराबोर नजर आया। इस दौरान नगर को नीले गुब्बारों और झंडों से सजाया गया, जिससे पूरा शहर नीले रंग में रंगा दिखाई दिया।
    यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, समानता और जागरूकता का संदेश भी देता नजर आया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में अंकित रहेगा।

    Trending News

    Technology