Home Blog Page 201

*स्वच्छता की अलख: नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी खुद उतरे मैदान में, वार्ड 01 में घर-घर पहुंचाया संदेश*

0

स्वच्छता की अलख: नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी खुद उतरे मैदान में, वार्ड 01 में घर-घर पहुंचाया संदेश

गीला कचरा, सूखा कचरा अलग अलग रखने निवेदन किया टीम ने।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- स्वच्छ सुंदर व विकसित कवर्धा की संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी स्वयं मैदान में उतरकर वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता संपर्क अभियान चलाया उन्होंने अपनी पालिका टीम के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया अभियान के दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें इस दौरान लोगों से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने का अनुरोध किया गया पालिका टीम द्वारा लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई इस पहल को लेकर वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया ने बताया कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा ताकि “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, पार्षद डोनेश ठाकुर, योगेश चन्द्रवंशी, सुनील साहू, संजीव कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, स्वच्छता प्रभारी लियाकत अली, पीआईयू होमेश मानिकपुरी, राकेश ठाकुर सहित अधिक संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।

—————————————

*जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का हुआ भूमिपूजन, सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार*

0

*जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का हुआ भूमिपूजन, सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया इसके अंतर्गत जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया इसके लिए कुल 166 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है सांसद संतोष पांडेय ने जिले को बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है जिले में 55 सड़क व 12 वृहद पुल का निर्माण होने से दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखेगा उन्होंने कहा कि बारहमासी पक्की सड़कें व पुल बनने से गाँवों में शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाएँ और आपातकालीन सेवाएँ सुलभ होंगी सड़कों के जाल से किसानों को अपनी उपज कृषि मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और जनजातीय अंचलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे इस चरण में विशेष रूप से आदिवासी, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों की असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

—————————————

*महिलाओं को 33% आरक्षण जैसा ऐतिहासिक अवसर को रोकना केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और उनके हक का खुला विरोध- सांसद संतोष पांडेय*

0

महिलाओं को 33% आरक्षण जैसा ऐतिहासिक अवसर को रोकना केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और उनके हक का खुला विरोध- सांसद संतोष पांडेय

0.सांसद संतोष पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक का विरोध करने विपक्ष पर बोला तीखा हमला।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध करने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि आज लोकसभा में जो दृश्य देखने को मिला वह देश की नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों के प्रति विपक्ष की वास्तविक मानसिकता को उजागर करता है महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि निंदनीय भी है सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि एक ओर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है वहीं दूसरी ओर विपक्ष बार-बार महिलाओं के अधिकारों के मार्ग में रोड़ा अटकाने का काम कर रहा है यह वही दल हैं जो मंचों से महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब उन्हें अधिकार देने का समय आता है तो उनका असली चेहरा सामने आ जाता है 33% आरक्षण जैसा ऐतिहासिक अवसर रोकना केवल एक विधेयक का विरोध नहीं बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और उनके हक का खुला विरोध है यह पहली बार नहीं है, बल्कि वर्षों से विपक्ष की यही प्रवृत्ति रही है—विकास और सशक्तिकरण के हर प्रयास को राजनीतिक स्वार्थ के चलते बाधित करना उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति इस अन्याय को भली-भांति समझती है यह आक्रोश केवल संसद की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले समय में जन-जन की आवाज बनकर उभरेगा। 2029 ही नहीं हर चुनाव में विपक्ष को इसका जवाब मिलेगा क्योंकि अब देश की महिलाएं अपने सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी।

—————————————

*33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल भारतीय लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर- सांसद संतोष पांडेय*

0

33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल भारतीय लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर- सांसद संतोष पांडेय

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) भारतीय लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है जो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि यह कानून आधी आबादी को नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका देने स्वतंत्रता प्रदान करने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है लंबे संघर्ष के बाद यह बिल एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ पर आया है जहाँ हम देश की आधी आबादी को केवल वोट देने वाली नहीं बल्कि कानून बनाने वाली शक्ति के रूप में देख रहे हैं यह कानून केवल सीट आरक्षित नहीं करेगा बल्कि यह नारी के आत्मसम्मान और “घर से बाहर निकलकर देश की नियति तय करने” के जज्बे को सलाम करेगा 33 प्रतिशत आरक्षण का अर्थ है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अब महिलाओं की आवाज सशक्त होगी जब महिलाएं नीति निर्धारण में शामिल होंगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे प्राथमिकताओं में होंगे सांसद पांडेय ने बताया कि यह बिल यह सुनिश्चित करेगा कि बेटियां केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहें बल्कि वे देश की संसद में खड़े होकर देश का भविष्य लिखें यह उन सभी के लिए एक नई शुरुआत है जो अब तक राजनीतिक रूप से हाशिए पर थीं यह सिर्फ 33 प्रतिशत सीटों का सवाल नहीं है यह 50 प्रतिशत जनसंख्या को 100 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का हिस्सा बनाने की शुरुआत है यह कानून 15 वर्षों के लिए लागू किया जा रहा है, जो धीरे-धीरे हमारे लोकतंत्र को अधिक समावेशी और न्यायपूर्ण बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं है यह एक ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ता हुआ मजबूत कदम है यह कानून वास्तव में महिला सशक्तीकरण का नया युग लेकर आएगा।

—————————————

*चक्का जाम कर शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा, पत्थर से मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को भेजा गया जेल*

0

 

*चक्का जाम कर शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा, पत्थर से मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को भेजा गया जेल*

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-ग्राम फगुरम मेन रोड में हुण्डई क्रेटा कार कमांक CG 11 BD 8433 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रिध्दिमा निराला उम्र 09 वर्ष को एक्सीडेन्ट करने से मृत्यु हो जाने से मृतिका के परिजन एवं भारी संख्या मे व्यक्तियो के द्वारा मुआवजा की बात को लेकर मेन रोड में चक्का जाम कर दिया गया था जिसकी सुचना पर चौकी फगुरम के पुलिस एवं कानुन व्यवस्था में आये हुये दिगर जिला के पुलिस बल एवं श्रीमान तहसीलदार, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा आकोशित भीड़ को समझाये जाने पर भी नहीं मानने से आकोशित भीड़ के द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा एवं पत्थर से पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया जिसमे 13 वी बटालियन मड़वारानी कोरवा के आरक्षक राजेश कुजुर के मस्तक में गंभीर चोट लगने से उसे ईलाज हेतु रायगढ़ रिफर करने पर भर्ती कराया गया है तथा नामजद आरोपी एवं अन्य व्यक्तियो के विरुध्द अपराध कमांक 121/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 351(3), 132, 224, 121(2), 109 बीएनएस पंजीबध्द कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियों के विरुध्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली व चौकी फगुरम स्टाफ साईबर सेल प्रभारी सी. पी. कंवर, थाना सक्ती प्रभारी लखन पटेल, थाना बाराद्वार प्रभारी नरेन्द्र यादव, थाना जैजैपुर प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा, निरीक्षक अमित सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री उमेश राय के द्वारा आरोपियों के सकुनत में दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर आरोपीगणो से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण 01. सुनील बंजारे पिता हुलसराम बंजारे सा. सारसकेला 02. संतोष जोशी पिता दुजेराम जोशी 03. रविकृपा जोशी उर्फ रविकुमार जोशी पिता सोना राम जोशी 04. सुकलाल डनसेना पिता सोभाराम डनसेना साकिन फगुरम एवं 05. देवानंद पटेल पिता फागुराम पटेल सा. छोटे मुड़पार थाना खरसिंया जिला रायगढ़ (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, साईबर सेल प्रभारी श्री सी. पी. कंवर, थाना सक्ती प्रभारी श्री लखन पटेल, थाना बाराद्वार प्रभारी श्री नरेन्द्र यादव, थाना जैजैपुर प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा, निरीक्षक श्री अमित सिंह, रक्षित निरीक्षक सक्ती श्री उमेश राय सहायक उप निरीक्षक हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक फारूख खान, आरक्षक अचिंत गबेल, साहेब लाल उरांव, सुभाष राज एवं अविनाश देवांगन तथा महिला आरक्षक सविता भारद्वाज का योगदान रहा।

*ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही*

0

*ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही*

♦️ 02 आरोपी गिरफ्तार,

जप्ती –

02 नग मोबाइल, नगदी 1690 रुपये एवं ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट (कुल कीमती 41,690 रुपये)

गिरफ्तार आरोपी –

 1. जुबैर रिजवी (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा

 2. सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा

संदीप साहू ब्यूरो बिलापुर:- थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए 02 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

*पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया ।**

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया ।**

 

**जनरल परेड में टर्न आउट, स्क्वाड ड्रील, शस्त्र अभ्यास और जवानों के अनुशासन का निरीक्षण किया गया **

 

**अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस बल को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया **

 

**प्रशिक्षण शिविर में होम गार्ड, एसडीआरएफ के अधिकारी और जवानों द्वारा डेमो देकर पुलिस जवानों को अभ्यास कराया **

 

**बिलासपुर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और एसडीआरएफ होम गार्ड के टीम द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा **

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-बिलासपुर पुलिस द्वारा जनरल परेड आयोजित किया गया जिसमें परेड सलामी ली गई, जवानों के टर्न आउट, परेड ड्रील, स्क्वाड ड्रील, शस्त्र अभ्यास ट्रैफिक मैन्युअल सिग्नल आदि अभ्यास देखा गया, शासकीय वाहनों का निरीक्षण वज्र वाहन का उपयोग/ डेमो कराया गया । जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया किस तरीके से दैनिक ड्यूटी के दौरान बेहतर काम करना है, बीट सिस्टम को मजबूत करना, पुलिस की सक्रियता और विसिबिलिटी ज़्यादा से ज़्यादा आम जानता को महसूस हो, असामाजिक तत्वों की पहचान कर नियंत्रण करना और सज्जनों की सेवा, सुरक्षा की भावना बढ़ाना, यातायात को किस तरीक़े से नियंत्रित करना है, नियम तोड़ने वाले के विरुद्ध सक्त कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया गया।

 

 

अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से एक सप्ताह हेतु मनाया जा रहा है, उप पुलिस महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस लाइन और विभिन्न जगहों पर अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ और पुलिस बिलासपुर द्वारा प्रदर्शनी, कार्यशाला, और प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, आज इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी प्रभारी पुलिस लाइन के अधिकारी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया क्योंकि ऐसे घटना दुर्घटना होने पर पुलिस के अधिकारी जवान पहले पहुँच कर भीड़ और स्थिति को नियत्रिंत करते हैं, और आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करते हैं, भीड़ का हिस्सा न बनकर पूरा नियंत्रण रखते हुए सुरक्षा के उपाय करते हुए भीड़ को नियंत्रित करते हुए जान माल को सुरक्षित करने हेतु प्रयास करे । जब तक एसडीआरएफ अग्निशमन टीम के पहुंचने पर उनको अपनी कार्य करने हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये, आगजनि की घटनाओं को आग के प्रकार A ठोस ,B तरल/ द्रव, C गैस और अन्य जैसे बिजली आदि प्रकार हेतु अग्निशमन यंत्र के उचित प्रयोग आग के प्रकार के अनुसार उपलब्ध है की नहीं । DCP, पानी, dry co2, फोम जैसे अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हो- ताकि उचित उपकरण का उपयोग किया जा सके और आग पर नियंत्रण पाया जा सके। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर अग्निशमन यंत्र, हाँथ, प्लास्टिक बाल्टी, कंबल से आग पर क़ाबू पाने का अभ्यास कराया गया। घर, भवन, दुकान और संयंत्र में आग लगने पर अग्निरोधक ड्रेस पहनकर जान माल को सुरक्षित कर आग पर नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण दिया गया ।

 

 

सभी अधिकारी कर्मचारी को अपने कार्यालय घर वाहन में ABC टाइप या उचित अग्निशमन यंत्र रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही साथ आम जनता को इसकी जानकारी दें ।इसी प्रकार का प्रशिक्षण आम नागरिकों के लिए रिवर व्यू और अन्य जगह पर आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी और सुरक्षा उपाय पहुंचाया जा सके।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस निर्देशन पुलिस उप महानिरीक्षक होम गार्ड श्री लक्ष्मी प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में डिविजनल कमांडेंट नरसिंग नेताम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकुर नाथ, स्टेशन फायर ऑफ़िसर वेदनारायण सेन और उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे,

डीएसपी यातायात शिवचरण परिहार, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, एसडीपीओ कोटा नूपुर उपाध्याय, थाना चौकी प्रभारी सहित 188 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

*🔶 रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गॉजा को किया जप्त।*

0

*🔶 रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गॉजा को किया जप्त।*

🔶 मादक पदार्थ गॉजा के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।

🔶 जप्ती – 245 किलोग्राम गॉजा कीमती 1 करोड़ 22 लाख रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा कीमती 8,00,000 रुपए कुल कीमती 13,050,000 रूपये। 

 गिरफ्तार आरोपी –

1. अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र 33 साल निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश।

 

संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर:- दिनांक 17.04.2026 को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में श्रीमान उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सिविललाइन निमितेश परिहार,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन पर रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरी.कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

*🔹ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्त और कड़ी कार्यवाही*

0

*🔹ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्त और कड़ी कार्यवाही*
*🔹बेतरतीब और अव्यवस्थित ऑटो चालन पर नकेल कसने पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*🔹अभियान चलाकर लगातार होगी उल्लंघनकर्ता ऑटो चालकों पर सघन कार्यवाही*
*🔹ऑटो यूनिफार्म, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, वाहन प्रपत्र, स्पष्ट नम्बर प्लेट आदि की हिदायत के साथ की गई अनिवार्यता*
*🔹ऑटो चालक के सभी यूनियन और संगठनों को विशेष निर्देश सभी ऑटो चालक सुरक्षा मापदंडों और मानकों का पालन करावें सुनिश्चित।*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में लगातार यातायात नियमों का पालन कराए जाने हेतु समस्त वाहन चालकों को जन जागरूकता के माध्यम से यातायात अनुशासन बनाए रखने जागरूक किया जा रहा है साथ ही जिले में संचालित समस्त पेट्रोल, डीजल ऑटो सहित इलेक्ट्रिक ऑटो के संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ऑटो का संचालन किया जाने हेतु कई चरण के बैठक लेकर समझाइस दी गयी है।
इसके बावजूद भी ऑटो संचालकों के द्वारा शहर में अव्यवस्थित एवं बेतरतीब तरीके से वाहनों के संचालन कर सार्वजनिक आवागमन के मार्ग में व्यवधान उत्पन्न करने की प्रवृत्ति बनी हुई है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आज यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऑटो चालकों पर सघन कार्यवाही की गई है।
इस दौरान समस्त ऑटो संचालकों को अनिवार्य रूप से ऑटो यूनिफॉर्म ( खाकी वर्दी) पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से रखने तथा वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज रखने, ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही ऑटो का संचालन करने, नो एंट्री और नो पार्किंग में ऑटो का संचालन नहीं करने, अव्यवस्थित एवं बेतरतीब तरीके से ऑटो का संचालन सार्वजनिक आवागमन के मार्ग में नहीं करने। इलेक्ट्रिक ऑटो में नंबर प्लेट को स्पष्ट एवं निर्धारित मानको के अनुसार लिखने हेतु विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान हिदायत दिया गया है।
जिस भी ऑटो चालक के द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है और यह अभियान लगातार नगर में संचालित रहेगा ताकि ऑटो वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित मानकों के पालन के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
विदित हो कि आम नागरिकों के द्वारा भी पेट्रोल, डीजल एवं इलेक्ट्रिक ऑटो के चालकों के द्वारा बेतरतीब तरीके से एवं अव्यवस्थित रूप से वाहनों की संचालन के संबंध में शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी ऑटो चालकों की कई चरणों की बैठक हो चुकी है इसके बावजूद भी ऑटो चालकों में सुधार की प्रवृत्ति नहीं दिखाई देने की स्थिति में लगातार अभियान चलाकर ऑटो चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सघन कार्यवाही की जा रही है।
ऑटो चालकों के समस्त यूनियन एवं संगठनों के लिए विशेष निर्देश और हिदायत है कि सभी यातायात नियमों का समुचित पालन करें और सुरक्षा मानकों के अनुकूल ही ऑटो का चालन करें और जिस भी ऑटो चालक के द्वारा अव्यस्थित और लापरवाही पूर्वक ऑटो चालन की जा रही है उस पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति सभी ऑटो चालक सदैव गंभीर एवं संवेदनशील रहें।

*छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक*

0

*छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक* शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न, अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत

पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है: टी. एस. सिंह कंवर

संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

मनोज साहू ब्युरो जंजागीर चापा :- छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई, जिसमें पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक टी . एस . सिंह कंवर प्रदेशअध्यक्ष अखिलेश रात्रे , प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ संजय निराला , कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठन का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य सलाहकार ने पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस दौरान बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे , संभाग महासचिव नवीन जांगड़े , जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा शनि सूर्यवंशी, जिला महासचिव पंकज कुर्रे, जिला प्रवक्ता बसंत खरे , सुरेश गुनी , अजय केवट, सुदर्शन मानिकपुरी, भरत आदित्य, शुभम मिश्रा, दिनेश कश्यप, गोविन्द साहू , रिक्की कश्यप, अटल कश्यप , कुमार डांडे , पीताम्बर लहरे, नारायण साहू , विकास खूंटे , राजेंद्र रत्नाकर , उमेश कश्यप सहित जिला के पदाधिकरियों सदस्यों का विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्म के बाद संगठन के संरक्षक के साथ सभी पदाधिकारी सदस्यों पत्रकारों ने शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर माता शबरी के दर्शन पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।