Home Blog Page 200

* *नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

 

 

* *नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 

* *आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

 *बलौदा थाना* क्षेत्र के ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*ग्राम कुरमा के आरोपी* अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त प्राप्त हुई थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नोटिस जारी किया गया था।

*दिनांक 07 अप्रैल 2026* को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ नोटिस तामील कराने आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वापस लौटने लगे, तब आरोपी ने घर से बाहर आकर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

*घटना की रिपोर्ट पर थाना* बलौदा में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 221, 121(1), 132 के तहत मामला दर्ज किया गया।

*थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*इस कार्रवाई* में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

 

* *अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* *239 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 51,000₹ बरामद*

* *थाना अकलतरा/पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार, थाना बलौदा एवं थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* *आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस* द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना चांपा* पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सहीस उम्र 45 साल निवासी भैंसाबाजार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद *थाना बलौदा पुलिस* द्वारा आरोपी मनमोहन धनुवार उम्र 27 निवासी बोकरेल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं *थाना अकलतरा/ पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस* द्वारा आरोपी रामफल नायक उम्र 25 साल निवासी भाटापारा पोड़ीदहला के कब्जे से 225 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं *आरोपी* दुर्गा नायक उम्र 41 साल ‍निवासी दर्रीटॉड पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, नशे मे लिप्त व्यक्तियों को भेजा गया जेल*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस द्वारा गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशे का कारोबार एवं सेवन करने वाले आरोपियो के विरूद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही*

➡️ *मुंगेली जिला अंतर्गत नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा 18 अनावदेकों के विरूद्ध धारा 170, 126(बी),135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल*

➡️ *नशे के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है एवं *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर,अफीम, गांजा अन्य नशे मे लिप्त एवं युवा पीढ़ी को नशे की ओर ले जाने वाले, ब्रिकी करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
मुंगेली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं नशे की गतिविधियों में संलिप्त होकर आमजन को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर बीट प्रणाली के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही थी, दिनांक 19.04.2026 को मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाम अनावेदक 1. अनिल खरसायन पिता जनक राम उम्र 38 वर्ष निवासी केसवपुर तिलक वार्ड मुंगेली 2. सुनील शिवारे पिता स्व. दुर्गा उम्र 36 वर्ष निवासी केसवपुर तिलक वार्ड मुंगेली 3. श्यामू कोसले पिता गणेश उम्र 29 वर्ष निवासी केसवपुर तिलक वार्ड मुंगेली 4. अमोन मसीह पिता संदीप उम्र 20 वर्ष निवासी सुरीघाट मुंगेली 5. रामू कोसले पिता गणेश उम्र 30 वर्ष निवासी केसवपुर तिलक वार्ड मुंगेली 6. करण लहरे पिता स्व. सुजीत लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी केसवपुर तिलक वार्ड मुंगेली 7. शिव यादव पिता स्व.ढेरहू राम उम्र 30 वर्ष निवासी विनोबा नगर वार्ड मुंगेली 8. पवन सोनकर पिता भुनेश्वर सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी मनुराज टाकिज के पीछे सोनार पारा मुंगेली 9. जय साहू पिता संजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मनुराज टाकिज के पीछे सरदार पटेल वार्ड मुंगेली 10. सतीश ठाकुर पिता मूलचंद ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली 11. गुलशन सिंह ठाकुर पिता निर्मल सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली 12. दिवी पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 25 वर्ष निवासी पुलपारा मुंगेली 13. सूर्याश सिंह ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली 14. अवि पाठक उर्फ लक्की पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 23 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली 15. गिरीश ठाकुर पिता मूलचंद ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली 16. विजय सारथी पिता स्व० शिवनारायण सारथी उम्र 27 वर्ष राजेन्द्र वार्ड सारथी मोहल्ला मुंगेली 17. सूरज देवांगन पिता संतू देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी विनोवा भावे वार्ड मुंगेली 18 संजय पाण्डेय पिता श्री रामनिहोरा पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी खर्रीपारा मुंगेली को हिरासत मे लेकर इश्तगाशा तैयार करते हुये धारा 170,126(बी),135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय पेश कर कुल 18 अनावेदकों को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया।

*नशे के विरुद्ध अपील*
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नशा समाज के लिए घातक है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि परिवार एवं समाज में अपराध की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

*जनसहयोग की अपील*
मुंगेली पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध नशा, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई भी सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस कोj सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*मुंगेली पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

उक्त कार्यवाही मे निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, समस्त स्टॉफ एवं सायबर सेल की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

 *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा फल्ली दुकान संचालक के पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया हिरासत मे*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस द्वारा मोबाइल पैसे लेन देन की बात को लेकर हुये विवाद हत्या के प्रयास करने वालेे आरोपी सोमनाथ साहू को तत्काल हिरासत मे लिया जाकर की जा रही कार्यवाही*

➡️ *आरोपी सोमनाथ साहू के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 138/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-* थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी राजाराम सारथी पिता स्व. किशन उम्र 43 वर्ष निवासी राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा मुंगेली की सूचना पर पड़ाव चौक मुंगेली में ठेला लगाकर फल्ली बेचने का कार्य करता है। उसका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में सहयोग करता है कि दिनांक 18.04.2026 को शाम लगभग 6.00 बजे राहुल दुकान में था रात्रि करीब 8.00 बजे मोहल्ले के आलोक सारथी द्वारा सूचना दी गई कि राहुल को सोमनाथ साहू द्वारा लोहे के चापड़ से सिर एवं गले में प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 138/26 धारा 109(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे मुंगेली पुलिस द्वारा घटना के संबंध मे बारिकी से विवेचना करते हुये मौके से ही आहत राहुल सारथी को अस्पताल मे भर्ती कराकर प्रार्थी एवं मौके के गवाहों, प्रार्थी का कथन लेने पर मोबाइल के पैसों की लेनदेन की बात पर झगड़ा विवाद होना पाया गया एवं गवाहोे तथा साक्ष्य के आधार पर आरोपी सोमनाथ साहू के द्वारा हत्या के नियत से आहत राहुल सारथी को लोहे के चापड़ से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने पर धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया पिता रामभरोस उम्र 27 वर्ष निवासी देवगांव को त्वरित हिरासत मे लिया जाकर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी थाना सिटी कोतवाली, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. गिरीराज सिंह, योगेश यादव, विकास ठाकुर, योगेश यादव, अजय चन्द्राकर की अहम भूमिका रही।

*“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई।*

0

कोरबा – जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 17.04.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

 *नशे में वाहन चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति*

कोरबा पुलिस द्वारा नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 *लाइसेंस निलंबन हेतु कार्यवाही*
धारा 185 के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 *यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता*
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।

 *पुलिस की अपील*
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

*7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर*

0

*7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर*

*होशियार सिंह मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी के तत्वावधान में मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग एवं जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालय के लगभग 600 एन.सी.सी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कर्नल लोकेश देव (कमांडिंग ऑफिसर, 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी) तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज रहे।

स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं राष्ट्र भावना सुदृढ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

*प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहेः*

*ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत येस्ट ड्रिल कमांडर):*

जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)

द्वितीय कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी, बिलासपुर)

एसडी/एसडब्ल्यू वर्गः

प्रथम कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)

द्वितीय कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)

*ड्रिल प्रतियोगिता (टीम):*

जेडी/जेडब्ल्यू वर्गः

प्रथम एमएलबी बिलासपर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल

द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल

तृतीय स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी

एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम सीएमडी कॉलेज
द्वितीय बिलासा गर्ल्स कॉलेज

तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी

*फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत):*

जेडी/नेडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट आदर्श सिंह देव

द्वितीय कैडेट अशी गुत्ता एवं कैडेट केला अपेंद्र

एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट अलवीरा नाज

द्वितीय कैडेट अंश सोनी

*फायरिंग प्रतियोगिता (टीम):*

प्रथम जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर

द्वितीय रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुर

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के अन्य ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में कार्यक्रम का समापन एन.सी.सी. गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

* *अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

* *अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* *239 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 51,000₹ बरामद*

* *थाना अकलतरा/पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार, थाना बलौदा एवं थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* *आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा पुलिस* द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना चांपा* पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सहीस उम्र 45 साल निवासी भैंसाबाजार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद *थाना बलौदा पुलिस*

द्वारा आरोपी मनमोहन धनुवार उम्र 27 निवासी बोकरेल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं *थाना अकलतरा/ पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस* द्वारा आरोपी रामफल नायक उम्र 25 साल निवासी भाटापारा पोड़ीदहला के कब्जे से 225 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं *आरोपी* दुर्गा नायक उम्र 41 साल ‍निवासी दर्रीटॉड पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

* *नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0
  1. * *नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* *आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा बलौदा थाना* क्षेत्र के ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*ग्राम कुरमा के आरोपी* अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त प्राप्त हुई थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नोटिस जारी किया गया था।

*दिनांक 07 अप्रैल 2026* को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ नोटिस तामील कराने आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वापस लौटने लगे, तब आरोपी ने घर से बाहर आकर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

*घटना की रिपोर्ट पर थाना* बलौदा में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 221, 121(1), 132 के तहत मामला दर्ज किया गया।

*थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*इस कार्रवाई* में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा*

0

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा

0.महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है:-भावना बोहरा।

क़

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधेयक कल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया इस अधिनियम को पारित होने से रोकने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा एकजुट होकर महिलाओं के लिए लाये गए इस अधिकार का विरोध करते हुए लोकसभा सदन में उसे पारित होने से रोक दिया गया विपक्षी पार्टियों द्वारा किये गए इस कृत्य पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व और निति निर्माण की दिशा में विशेष स्थान देने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने हेतु 16 से 18 अप्रैल तक लोकसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा में जो किया गया वह भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर विपक्ष ने एक बार फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुर्बान कर दिया कांग्रेस, टीएमसी डीएमके और समाजवादी पार्टी ने मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण की इस पहल को रोकने का जो निंदनीय काम किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है चुनाव के दौरान लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके साथ अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस अधिनियम में बाधा लाने का जो कार्य किया है उससे स्पष्ट है कि उनके लिए महिलाएं केवल एक वोट बैंक हैं लेकिन मैं कहना चाहती हूँ कि महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं हैं वे इस देश की शक्ति हैं भविष्य हैं उनके अधिकारों को बार-बार कुचलने की यह मानसिकता देश कभी स्वीकार नहीं करेगा उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, सहभागिता और उनके स्वाभिमान को अपनी नीतियों के केंद्र में रखकर उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर देने का सार्थक प्रयास किया लेकिन विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को दरकिनार करने का जो कृत्य किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं नारी शक्ति का यह अपमान अब हर गांव हर शहर और हर मंच पर गूंजेगा देश की माताएं-बहनें इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देंगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधेयक को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा बाधित करना लोकतंत्र की भावना और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ है यह विधेयक केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के वर्षों पुराने संघर्ष उनके सपनों और उनके समान भागीदारी के अधिकार का प्रतीक है इस पहल के माध्यम से महिलाओं को नीति निर्माण, नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होना था लेकिन विपक्ष ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के चलते इस ऐतिहासिक अवसर को कुचलने का कार्य किया है यह केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, उनके नेतृत्व और उनकी क्षमता पर अविश्वास को दर्शाता है भावना बोहरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है उज्ज्वला योजना, आवास और शौचालय, नमो ड्रोन और लखपति दीदी, मातृत्व लाभ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा से जुड़े सख्त कानून, तीन तलाक जैसे कानून को समाप्त करना और अब राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में यह विधेयक प्रधानमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक भूमिका में स्थापित करने के लिए हैं लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण से अधिक अपने राजनीतिक समीकरणों की चिंता है महिलाएं केवल मतदाता नहीं हैं वे इस राष्ट्र की आत्मा हैं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है ऐसे में उन्हें निर्णय प्रक्रिया से दूर रखना या उनके अधिकारों को टालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं कहा जा सकता यह विधेयक महिलाओं को उनका वैधानिक और नैतिक अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था जिसे विपक्ष ने रोककर महिलाओं के विश्वास को आहत किया है एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते यह विषय मेरे लिए अत्यंत संवेदनशील और आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ है आज देश की हर महिला यह देख रही है कि कौन उनके अधिकारों के साथ खड़ा है और कौन उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है नारी शक्ति का यह अपमान अब केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर गांव, हर शहर और हर घर में इसकी चर्चा होगी देश की माताएं-बहनें इस अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देंगी आने वाले समय में यह आक्रोश जन-जन की आवाज बनेगा और हर स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई देगा विपक्ष को यह समझना होगा कि अब देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानती हैं आने वाले समय में महिलाएं इन महिला विरोधी विपक्षियों को को कड़ा जवाब जरुर देंगी भावना बोहरा ने कहा कि आज विपक्षी दलों की राजनीति जनहित से भटककर केवल विरोध और निजी स्वार्थों तक सीमित हो गई है देशहित के हर बड़े और ऐतिहासिक निर्णय पर इनका रुख नकारात्मक रहा है चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहसिक कदम हो, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, हमारे वीर जवानों द्वारा की गई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक, मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने वाला तीन तलाक कानून, या फिर देश को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में वन नेशन, वन इलेक्शन जैसी पहल और ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील एवं राष्ट्रीय गौरव से जुड़े हर मुद्दे पर विपक्ष ने केवल विरोध की राजनीति की है यह स्पष्ट करता है कि उनके लिए राष्ट्रहित से बढ़कर राजनीतिक लाभ और सत्ता की लालसा है लोकसभा में महिलाओं के अधिकार के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पर विरोध दर्ज कराना दर्शाता है कि विपक्ष अब सकारात्मक सुझाव देने के बजाय हर निर्णय में बाधा डालने की मानसिकता से ग्रसित हो चुका है देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि विकास के मार्ग में कौन साथ है और कौन केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहें हैं।

—————————————

*पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन*

0

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

0.पंडरिया विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ से अधिक की 57 किमी सड़कों का किया वर्चुअल भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लम्बाई के कुल 27 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही सुगम व सुरक्षित आवागमन की दिशा में आज यह सभी विकास कार्य सार्थक सिद्धि होंगी सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ हम प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के साथ ही जनता की हर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं से उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं प्रदेश के युवा, किसान, महिला, व्यापारी, गरीब हर वर्ग के लिए योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति देकर हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहें हैं पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में इन सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास उनके जन-जन के घर तक पहुँच रही है मुख्यमंत्री द्वारा जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया है वह सड़कें पंडरिया के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन क्षेत्रों में अब बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से ग्रामीणों को शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक सहज पहुंच मिल सकेगी उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है सड़कें केवल रास्ते नहीं बनातीं बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि की नई राह खोलती हैं हमारा संकल्प है कि पंडरिया के हर गाँव और घर तक विकास की रौशनी पहुंचे हर घर तक पक्की सड़कें,स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली,मूलभूत सुविधाएँ और किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुँच सुनिश्चित हो सके और इस दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें हैं आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार सरकार के सहयोग से पंडरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है आने वाले समय में भी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जाएंगे इन सड़क निर्माण कार्यों से न केवल ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी पंडरिया विधानसभा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है जहां हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में घर-घर तक पक्की सड़कों की पहुँच, पक्के आवास की उपलब्धता, विद्युत विहीन ग्रामों में विकास की रोशनी, पीने के लिए स्वच्छ पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के साथ ही मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन से वहां के तस्वीर बदल रही है।

*पंडरिया विधानसभा के इन 27 बहुप्रतीक्षित सड़कों का मुख्यमंत्री जी ने किया भूमिपूजन*

भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला मार्ग , बोहिल रोड से झुमर,अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा, बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़ बैगापारा और पैलपार से गोरखपुरखुर्द सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

—————————————