More

    * *अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    * *अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग अलग जगहों से 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    * *239 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 51,000₹ बरामद*

    * *थाना अकलतरा/पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार, थाना बलौदा एवं थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    * *आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

     

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा पुलिस* द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना चांपा* पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सहीस उम्र 45 साल निवासी भैंसाबाजार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद *थाना बलौदा पुलिस*

    द्वारा आरोपी मनमोहन धनुवार उम्र 27 निवासी बोकरेल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं *थाना अकलतरा/ पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस* द्वारा आरोपी रामफल नायक उम्र 25 साल निवासी भाटापारा पोड़ीदहला के कब्जे से 225 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं *आरोपी* दुर्गा नायक उम्र 41 साल ‍निवासी दर्रीटॉड पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।

    *उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology