Home Blog Page 196

*कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात*

0

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

चौपाटी में व्यवस्थापन होने से 60 परिवारों को मिला स्थायी रोज़गार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की लागत से सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का निर्माण किया गया है इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई गई जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया जा सका इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

*एक ही स्थान पर मिलेगा हर प्रकार का व्यंजन*

नव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा।

—————————————

*नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

0

नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

0.ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य।

0.महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा।

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें इसके फायदे बताएं और आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास करें उक्त निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिये गए सीईओ ने बैठक में मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता अनुसार ही निर्माण कार्यों का चयन करें कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करे कार्यों में अनियमितता एवं गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी सभी को दी गई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें अप्रारंभ कार्यों को आगामी एक सप्ताह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए ग्राम पंचायत वॉर आवास निर्माण की समीक्षा कर निर्देशित किया गया की हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के लाभ पर उनका ज्ञानवर्धन करे योजना से विद्युत पर होने वाले खर्चो की बचत की जानकारी दी जाए लंबे समय से प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होने के बाद भी जो हितग्राही आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे हैं उनसे संपर्क कर कार्य शुरू कराये सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया कि शौचालय आम जनता के लिए उपलब्ध हो पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए तथा शौचालय के समीप स्वच्छता एवं पानी की व्यवस्था करने निर्देशित किया फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान, व्यक्तिगत शौचालय,सेग्रीगेशन शेड जैसे अन्य विषयों की जानकारी मैदानी कर्मचारियों से ली गई महिला समूह द्वारा किए जा रहे कचरा कलेक्शन कार्य को और आगे बढ़ाते हुए इसे आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए गए जिससे कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना सहित अन्य विभागीय कार्यो समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं सब इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए लेन्टर ढलाई के दौरान स्वयं उपस्थित रहे एवं अपने निर्माण क्षेत्र का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सभी सीईओ जनपद पंचायत,अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,सभी सब इंजीनियर,सभी तकनीकी सहायक सहित जिला पंचायत के शाखा प्रभारी अधिकारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*क्या है नवा तारिया आय के जरिया अभियान*

ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा ग्रामीणों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराते हुए आजीविका और जल संरक्षण का उद्देश्य इस अभियान से एक साथ पूरा होगा जल संरक्षण के लिए नए तालाबों का निर्माण कर मछली पालन और सिंचाई के लिए इसका उपयोग होगा ज़िले में अभी तक नवा तरिया आय के जरिया हेतु कुल 31 कार्य लागत राशि 5 करोड़ 8 लाख रुपए प्रस्तावित किया गया है इन कार्यो से अनुमानित 1 लाख 60 हजार मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को मिलना अपेक्षित है। अभियान अंतर्गत जिले के अन्य ग्राम पंचायतो में भी कार्यों का विस्तार होगा लोगों को रोजगार और आजीविका के नए साधन इस अभियान से प्राप्त होंगे।

—————————————

*लूट के आरोपी को थाना कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

▶️ *लूट के आरोपी को थाना कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

* 

▶️ *आरोपी के कब्जे से नगदी ₹1600 एवं दस्तावेज जप्त* 

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में हो रहे लूटपाट के घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है इसी तारतम में कोनी क्षेत्र में दिनांक 14.04.26 प्रार्थी सुनील कुमार यादव निवासी बासूचक थाना सरिया जिला गुज्जपुर बिहार को आरोपीगढ़ प्रकाश सिंह उनके, वीरू उइके और मनोज मोबाइल फोन करके हम लोगों के पास 28 मजदूर है जो काम करना जाना चाहते हैं बोलकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाकर ऑटो में पॉलिटेक्निक कॉलेज कोनी के पास सुनसान जगह में ले जाकर प्रार्थी से 45000 रुपए नगदी लूटकर भाग गए थे एवं प्रार्थी सुनील कुमार यादव एवं इसी प्रकार दिनांक 15.04.2026 के सुबह करीबन9:30 बजे प्रार्थी दशरथ कुमार द्विवेदी निवासी नई बस्ती कटनी मध्य प्रदेश दोनों प्रार्थियों को आरोपी प्रकाश सिंह, वीरू और मनोज मोबाइल फोन करके हम लोगों के पास 30-35 मजदूर है और काम में जाना चाहते हैं बोलकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाया जहां आरोपीगढ़ प्रकाश,वीरू, मनोज, प्रार्थी के साथ ऑटो में बैठकर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के पास सुनसान जगह में लेकर आए और उनसे मजदूरों को ले जाने के बहाने और खाने का खर्चा ₹35000 को लूटकर विश्वविद्यालय के पीछे की ओर भाग गए. प्रार्थी गणों के रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 171/26, 172/26 धारा 309(2),3(5)BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया. दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक राजश्री दामू के द्वारा तत्काल टीम गठित कर लूट के आरोपी को पकड़ने हेतु रवाना किया गया जहां संदेही प्रकाश सिंह के पिता मंगल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बेल्हा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को रेड कार्रवाई के दौरान पचपेड़ी से पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथीगण अभय सिंह उइके,मनोज उइके,वीरू मरावी संतोष उइके और समीर सिंह के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए प्रार्थीगड़ो से लूटे हुए नगदी रकम 1600 रुपए एवं एक पिट्टू बैग,एक बैंक पासबुक, आधार कार्ड पैन कार्ड अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है. आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर दिनांक 20.04.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है. प्रकरण के अन्य 05 आरोपी गणों का पता तलाश जारी है

 

उक्त प्रकरण मे निरीक्षक राजश्री दामू, प्रधान आरक्षक अशफाक अली, रमेश चंद्र पटनायक, आरक्षक विजेंद्र सिंह, अजय मधुकर, वीरेंद्र भोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही

*ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

 

 

🔸 ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

🔸 लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

🔸 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

 

गिरफ्तार आरोपीगण:

 1. आकाश उर्फ छोटू यादव, पिता पारस यादव, उम्र 26 वर्ष

 2. आशीष उर्फ लाली यादव, पिता पारस यादव, उम्र 24 वर्ष

 3. किशन यादव, पिता पारस यादव, उम्र 38 वर्ष

 4. पारस यादव, पिता स्व. तेजूराम यादव, उम्र 71 वर्ष

सभी निवासी – पावर हाउस, देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:प्रार्थी मोहित प्रसाद गौतम द्वारा दिनांक 17.04.2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण द्वारा ई-रिक्शा चलाने के विवाद को लेकर वाद-विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

 

रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 200/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी तोरवा श्री रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। तत्पश्चात सभी आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

⸻

 

अतिरिक्त कार्यवाही:

 

थाना तोरवा पुलिस द्वारा एक स्थायी वारंटी – सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पतलू, पिता गुहाराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी तोरवा बस्ती पटेल पारा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 *पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 

 

*पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 

 

गिरफ्तार आरोपी- सूरज कुमार सोनी पिता सुहाराम सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम झलमला सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीडिता द्वारा, आरोपी सूरज कुमार सोनी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना एवं अश्लील फोटो विडीयो को सोशल मिडीया में अपलोड करने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में पीडिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूरज कुमार सोनी पिता सुहाराम सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम झलमला सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को विधिवत कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

🔹 *NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन*

0

🔹 *NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन*

🔹 *श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस* *अधिकारियों का कार्यशाला*

🔹 *सेवानिवृत्त श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) द्वारा* *NDPS एक्ट कार्यशाला का किया गया आयोजन*

 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:- दिनांक 21.04.2026 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए NDPS Investigation विवेचना की गुणवत्ता के सुधार विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का ऑन लाईनआयोजन पुलिस महानिरीक्षक मीटिंग हाल में किया गया। कार्यशाला में श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सारंगढ़, श्री पंकज पटेल अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) ,श्री निमितेश सिंह न0पु0अ0 सिविल लाईन बिलासपुर, श्री विवेेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासुपर रेंजकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें NDPS Investigation विवेचना के दौरान प्रकरणों में विवेचकों के द्वारा प्रकियात्मक त्रुटि की जा रही है जिससे अभियोजन का पक्ष कमजोर होने से आरोपी को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है तथा वे दोषमुक्त हो जाते हैं। विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।

कार्यशाला के दौरान सेवानिवृत्त श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) द्वारा नारकोटिक की विवेचना पर विभिन्न टॉपिक्स पर प्रकाश डाला गया –

 प्रक्रियात्मक शुद्धता (Procedural Precision)NDPS एक्ट के तहत जप्ती और तलाशी के दौरान धारा 42, 50 और 57 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करें। छोटी सी तकनीकी चूक भी पूरे केश को कमजोर कर देती है।

 धारा 52 का कड़ाई से पालन नियमों के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों का मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रमाणीकरण और फोटोग्राफी/वीडियो-ग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

 नमूनाकरण (sampling ) के नए नियम नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (जप्ती, भंडारण, नमूनाकरण और निपटान) नियम, 2022 के तहत ही जप्ती और सैंपलिंग की कार्यवाही की जाए।

 (End to End ) विवेचना में विवेचक केवल जप्ती तक सीमित न रहे, बल्कि मादक पदार्थ के स्रोत (Source ) और उसके गंतव्य ( Destination ) तक की पूरी कड़ी को जोड़ें ताकि ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

 वरिष्ठ कार्यालय द्वारा परीक्षण चालान ( Charge-sheet ) न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि उसका परीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों और अभियोजन शाखा द्वारा कर लिया गया हो।

 दस्तावेजीकरण और साक्ष्य पंचनामा, नोटिस और जप्ती मेमो तैयार करते समय स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति और समय की सटीकता का विशेष ध्यान रखें।

 आधुनिक तकनीक का समन्वय पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों और आधुनिक तकनीकी उपकरणों तथा पुलिस मुख्यालय के परवानों का उपयोग विवेचना को पुख्ता बनाने के लिए किया जाए।

प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक प्रश्नोत्तर काल रखा गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन द्वारा विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत NDPS Investigation के उद्देश से किया गया। उक्त ऑन लाईनकार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विवेचना के दौरान होने वाली उन तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों को दूर करना है, जिनका लाभ उठाकर आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त हो जाते हैं। एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में विवेचना के दौरान विधि सम्मत् कार्यवाही एवं तकनीकी प्रकियागत् कमियों को दूर कर विवेचना प्रकिया में परिशुद्धता लाये जाने के दृष्टिगत् रेंज कार्यालय द्वारा रेंज स्तर पर राजपत्रित पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी तथा विवेचकों को एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में चालान तैयार करने से पूर्व वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण किया जावे तथा प्रकरण में कमी खामी पाये जाने पर उसके निराकरण उपरान्त ही नियमानुसार अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जावे। जिससे कि एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में विवेचना की प्रतिक्रियात्मक त्रुटि से आरोपी की दोषमुक्ति न हो।

सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक सेवानिवृत्त श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। निश्चित ही कार्यशाला से NDPS Investigation विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम का समापन श्री विवेेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।

*मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन बाज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

➡ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘आपरेशन बाज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

➡ *एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा परिवहन करते दबोचा गया*

➡ *02 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 01 नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में किया गया दाखिल*

➡ *आरोपियो के कब्जे से 22.700 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01 स्कूटी एवं 02 नग मोबाइल कुल कीमती 2,75000 रूपये को किया गया जप्त* 

➡ *गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

 

मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविंदर के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति एक स्कूटी टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सीजी 10 बीपी 7617 में बिलासपुर जरहागांव की ओर से स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर गीधा बायपास मुंगेली की ओर आ रहे हैं कि सूचना पर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मुखबीर के बताये स्थल पर पहुंचकर उक्त ज्यूपिटर स्कूटी वाहन को साइबर सेल एवं थाना स्टाफ मंुगेली गीधा बायपास तिराहा मुंगेली पर घेराबंदी कर एक टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर स्कूटी क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 पर तीन व्यक्ति सवार होकर आ रहेे थे जिसे रोककर पूछताछ एवं चेक किया गया। स्कूटी चालक ने अपना नाम शिवा पटेल बताया तथा उसके साथ में आदित्य कर्माकर बताये एवं 01 नाबालिग बालक का होना पाया गया। संदेही शिवा पटेल का तलाशी लिया गया, जिसके कब्जे से एक मोटे कपडे की थैला में रखे 09 पैकेट ब्राउन पेपर व झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा कुल 9.570 किलोग्राम, एक ग्रे कलर का उपयोगी टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 एवं एक पुरानी इस्तेमाली नीले कलर का ओप्पो कंपनी का मेाबाईल फोन पाया गया एवं संदेही आदित्य कर्माकर के कब्जे से एक प्लास्टिक लाल नीला रंग बोरी के अंदर रखे 13 पैकेट ब्राउन कलर के पेपर व झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 13.174 किलोग्राम एवं एक इस्तेमाली समसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद किया गया।

आरोपी शिवा पटेल, आदित्य कर्माकर एवं एक नाबालिग बालक से मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताये एवं जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी शिवा पटेल पिता बहोरन पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरचुवा थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) से थैला में रखे 09 पैकेट ब्राउन पेपर झिल्ली से पेकिंग मादक पदार्थ गांजा 9.570 किलोग्राम, स्कूटी टी.व्ही.एस.ज्यूपीटर क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 एवं 01 नग मोबाइल फोन कुल कीमती 1,42,000/- रूपये एवं आरोपी आदित्य कर्माकर के कब्जे से एक प्लास्टिक के लाल नीला रंग के बोरी के अंदर 13 पैकेट ब्राउन पेपर में झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा 13.174 किलोग्राम एवं 01 नग मोबाइल कुल कीमती 1,33,000/- रूपये कुल जुमला गांजा 22.700 किलोग्राम गांजा, 01 नग परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमती 2,75,000/- रूपये को उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी 1. शिवा पटेल पिता बहोरन पटेल उम्र 21 वर्ष 2. आदित्य कर्माकर पिता परमेश्वर कर्माकर उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्र्राम सेमरचुवा थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) को दिनांक 20.04.2026 के क्रमशः 22.20 से 22.40 बजे तक गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 21.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया एवं विधि से संघर्षरत् बालक का सामाजिक पृष्ठ भूमि भरकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. हरीश साहू, सउनि. भानू बर्मन, प्रआर. यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, राजेश बंजारे, बाली ध्रुव, दिलीप साहू, आरक्षक राकेश बंजारे, राहुल यादव, भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, बसंत कुमार, राहुल कश्यप, रवि डाहिरे, जितेन्द्र सिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज एवं अरूण साहू की सराहनीय भूमिका रही।

*‘‘जप्त संपत्ति’’*

*(01)- 22.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,20,000 (दो लाख बीस हजार) रुपए*

*(02)- परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 40,000 (चालिस हजार) रुपए*

*(03)- 02 नग एंड्राइड मोबाइल फोन कीमती 15,000 (पंद्रह हजार) रुपए*

*नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा*

0

*नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा*

 

*शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक, उप मुख्यमंत्री ने सभी सीएमओ को दिए निर्देश* 

 

*नई सोच और नई कार्य पद्धति से शहरों तथा शहरवासियों के कल्याण के लिए काम करने कहा*

 

*श्री साव ने नगर पंचायतों के कार्यों और व्यवस्थाओं में कसावट लाने के दिए निर्देश, कहा काम में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय कर की जाएगी कड़ी कार्रवाई*

 

*शहरों को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा नागरिकों के लिए पर्याप्त जन सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश* 

 

*31 मई तक नई संपत्तियों पर करारोपण का कार्य पूर्ण करने कहा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर. . प्रदेशभर के नगरीय निकायों की समीक्षा का दौर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आज दिनभर चली बैठक में सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बेतरतीब निर्माणों, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायतों के कार्यों और व्यवस्थाओं में कसावट लाने को कहा। श्री साव ने कहा कि काम में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी सीएमओ को नई सोच और नई कार्य पद्धति से शहरों तथा शहरवासियों के कल्याण के लिए काम करने को कहा। उन्होंने राज्य के उभरते शहरों को सुव्यवस्थित, सुनियोजित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही नागरिकों के लिए पर्याप्त जन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पांचों संभागों के विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को हर तिमाही में प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत का व्यक्तिगत निरीक्षण कर संचालक को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी सीएमओ को आगामी 31 मई तक नगर पंचायतों की नई संपत्तियों पर करारोपण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संग्रहण बढ़ाने संपत्ति कर, जल कर, यूजर चार्ज जैसे करों की वसूली गंभीरता और कड़ाई से करने को कहा। उन्होंने एनर्जी ऑडिट के माध्यम से गैर-जरूरी विद्युत कनेक्शनों की पहचान कर इसके विच्छेदन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निकाय के सभी कार्मिकों को हर माह समय पर वेतन और बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

श्री साव ने जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित करते हुए शत-प्रतिशत भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स का निर्माण कराने को कहा। उन्होंने 31 मई तक बड़े नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई के काम पूर्ण करने के साथ ही बरसात में जल भराव रोकने जरूरी उपाय करने को कहा। श्री साव ने सभी सीएमओ को मुख्यालय में ही निवास करते हुए प्रतिदिन प्रातः भ्रमण कर शहर की साफ-सफाई और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अपने साथ रखने को कहा। उन्होंने सीएमओ द्वारा प्रातः भ्रमण में की जा रही कोताही पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए रोजाना अनिवार्यतः कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए।

 

श्री साव ने शहरों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए बच्चों के लिए खेल के मैदानों और उद्यानों के लिए जगहों का चिन्हांकन करने को कहा। उन्होंने कुनकुरी और अंबागढ़-चौकी में निर्माणाधीन नालंदा परिसरों का निर्माण इस साल दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साव ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर दूरदर्शिता से काम करते हुए अगले दस वर्षों के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता में रखते हुए इसके लिए 15वें वित्त आयोग की राशि से पुख्ता व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वर्षा ऋतु के पहले सभी नाला, नालियों, ड्रेनेज और तालाबों की सफाई करने को कहा। उन्होंने पाइपलाइन्स के लीकेज ठीक करते हुए सभी घरों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण एक साल के भीतर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर के जरूरतमंदों के लिए पीएम आवास स्वीकृत करना और बनवाना सीएमओ की जिम्मेदारी है। इस पर सक्रियता और गंभीरता से काम करते हुए आवास स्वीकृति के एक सप्ताह के भीतर भवन निर्माण अनुज्ञा जारी करने को कहा। उन्होंने आवास की स्वीकृति के बाद लाभार्थियों को बुलाकर मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान सहित योजना से संबंधित सभी नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देने को कहा।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में प्रदेशभर में आगामी 1 मई से शुरू हो रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शहरवासियों को लाभान्वित करने की तैयारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा और नगर पंचायतों के अभियंता भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

 

*इन कार्यों और योजनाओं की हुई समीक्षा*

 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिनभर चले मैराथन बैठक में नगर पंचायतों में राजस्व वसूली, विद्युत देयकों के भुगतान, वेतन भुगतान, अधोसंरचना विकास व 15वें वित्त आयोग के कार्यों, नालंदा परिसरों, नगरोत्थान योजना, जलप्रदाय योजनाओं, आपदा प्रबंधन, गोधाम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, आई-गॉट (I-got) कर्मयोगी तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की समीक्षा की।

*महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध पर शोधात्मक लेख लेखक सत्येंद्र साहू का राजनीतिक विश्लेषण।*

0

*महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध पर शोधात्मक लेख लेखक सत्येंद्र साहू का राजनीतिक विश्लेषण।*

 

*महिला सशक्तिकरण की बहस तेज संसद में महिला आरक्षण पर विपक्ष की भूमिका पर उठे सवाल।*

भोपाल/संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस लगातार तेज होती जा रही है।इसी विषय पर मध्यप्रदेश के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने एक शोधात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया है,जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के रुख और उसके संभावित राजनीतिक कारणों पर विस्तार से चर्चा की है।

लेखक के अनुसार महिला आरक्षण केवल एक विधेयक नहीं बल्कि देश की महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। उनका कहना है कि संसद में जब महिला आरक्षण बिल पास न होने की घोषणा हुई तो विपक्षी दलों की ओर से तालियां और मेज थपथपाकर प्रतिक्रिया दी गई, जिसे वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विरोधाभासी स्थिति के रूप में देखते हैं।साहू अपने लेख में बताते हैं कि संसद की वर्तमान 543 सीटें वर्ष 1971 की जनसंख्या के आधार पर तय हैं, जबकि जनसंख्या में हुए बड़े बदलाव के कारण भविष्य में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या लगभग 850 तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया जाता है।ऐसे में यदि परिसीमन के दौरान सीटों का आरक्षण बदलेगा तो कई पारंपरिक राजनीतिक क्षेत्रों की स्थिति भी बदल सकती है।

लेखक का तर्क है कि कई दलों की पारंपरिक और पारिवारिक मानी जाने वाली सीटें-जैसे अमेठी,रायबरेली या अन्य क्षेत्र-यदि महिला,अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो जाती हैं तो राजनीतिक दलों को अपने पुराने क्षेत्रों से हटकर नए क्षेत्रों में चुनाव लड़ना पड़ सकता है।अपने विश्लेषण में उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण लागू होने की स्थिति में देश की “मातृशक्ति” की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी,जिससे राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।लेखक ने अंत में नागरिकों और विशेष रूप से महिलाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अपने मताधिकार का उपयोग सोच-समझकर करने की अपील की है।यह लेख महिला प्रतिनिधित्व,परिसीमन और भविष्य की राजनीति को लेकर चल रही बहस को एक नया दृष्टिकोण देने का प्रयास करता है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात*

0
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात*

आशीष कश्यप प्रधान रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।