Home Blog Page 195

*19 परीक्षा केंद्रों में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।*

0

*19 परीक्षा केंद्रों में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।*

कोरिया:-छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को कोरिया जिला में किया जाएगा। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4,825 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

0

 

 

गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

🚨 कार्यवाही थाना छुरा 

 

गिरफ्तार आरोपी-

आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0    

जप्त सामग्री – 

1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।

*बिलासपुर: NDPS विवेचना पर ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न*

0

बिलासपुर: NDPS विवेचना पर ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) द्वारा NDPS प्रकरणों की विवेचना से संबंधित एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें रेंज के लगभग 100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।

* कांकेर पुलिस ने लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध लेनदेन के लिए योजनाबद्ध तरीके से बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 नफर आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

0

➡️* कांकेर पुलिस ने लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध लेनदेन के लिए योजनाबद्ध तरीके से बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 नफर आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

 

➡️* दोनो आरोपी पूर्व नियोजित तरीके से अलग अलग बैंकों में दूसरों से खाता खुलवाकर अवैधानिक लेनदेन कराकर धोखाधडी के अपराध में हैँ शामिल।*

 

♦️ गिरफ्तार आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः-*

 

01.सूर्या स्वर्णकार पिता रविशंकर स्वर्णकार उम्र 27 वर्ष निवासी जैसाकर्रा आवासपारा थाना चारामा जिला कांकेर।

02.पुलकित चंद्राकर उर्फ बब्बू पिता श्री मेघनाथ चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी मरोदा सेक्टर भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग।

 

♦️आरोपी पुलकित चंद्राकर का पूर्व अपराधिक रिकार्डः-

01.थाना सुपेला जिला दुर्ग में अपराध क्र. 581/25 धारा- 115(2),324(2),3(5) बीएनएस।

02.थाना नेवई जिला दुर्ग में अपराध क्र. 214/19 धारा- 279,337 भादवि.।

03.थाना तेलीबांधा रायपुर में अपराध क्र. 608/25 धारा- 109,3(5) बीएनएस।

*आरोपी सूर्या स्वर्णकार का पूर्व अपराधिक रिकार्डः-*

01.थाना तेलीबांध रायपुर में अपराध क्र. 110/24 धारा- 304(ए) भादवि।

 

 

कांकेर ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा म्यूल अकाउंट्स के विरुद्ध जाँच व अग्रिम कार्यवाही हेतु सायबर सेल कांकेर को शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था कि शिकायत जांच उपरांत सायबर सेल प्रभारी यशवंत सिंह श्याम की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा- 318(4),61(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

➡️प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश कुमार साहू तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कांकेर श्री प्रतीक बनसोडे (भापुसे0) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया।

 

➡️ विवेचना के दौरान टीम को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल कांकेर से तकनीकी विवरण प्राप्त कर आरोपियों की सघन पता तलाश कर आरोपी 01. सूर्या स्वर्णकार पिता रविशंकर स्वर्णकार उम्र 27 वर्ष निवासी जैसाकर्रा थाना चारामा, 02. पुलकित चंद्राकर उर्फ बब्बू पिता श्री मेघनाथ उम्र 25 वर्ष निवासी मरोदा भिलाई जिला दुर्ग को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(2),317(4) बीएनएस,8 छ0ग0 जुआ प्रति. अधि. 2022 जोडी जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों का न्यायिक/पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत किया गया है।

*CP श्री संजय कुमार द्वारा बाग फरहत अफ़ज़ा थाना #ऐशवाग क्षेत्र में नागरिकों से #जनसंवाद किया*

0

*CP श्री संजय कुमार द्वारा बाग फरहत अफ़ज़ा थाना #ऐशवाग क्षेत्र में नागरिकों से #जनसंवाद किया* गया व उनके द्वारा निम्न बातें बताई गई

 

भोपाल:- बाग फरहत अफ़ज़ा रोड पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है—उचित ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए।

🔹 पुल बोगदा क्षेत्र में नशेड़ी लोगों का जमावड़ा रहता है, जो शराब पीकर असामाजिक गतिविधियाँ करते हैं—नियमित पुलिस पेट्रोलिंग व सख्त कार्रवाई की जाए।

🔹 कब्रिस्तान रोड पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है—स्थायी समाधान (जैसे ट्रैफिक नियंत्रण/डायवर्जन) लागू किया जाए।

🔹 नाबालिग लड़कों द्वारा सुलोचन (नशा) करने की घटनाएँ सामने आ रही हैं—इस पर सख्त निगरानी की जाए।

🔹 पुलिस थाना प्रभारी, बीट प्रभारी के नंबर साझा किए जाए।

🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।

उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।

सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

*डीएमएफ कार्यों से पहले ग्राम सभा अनुमोदन अनिवार्य, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश*,

0

*डीएमएफ कार्यों से पहले ग्राम सभा अनुमोदन अनिवार्य, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश*, कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में पेयजल व्यवस्था, फील्ड निरीक्षण और सुशासन तिहार की तैयारियों पर दिए विशेष निर्देश।

कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से संबंधित किसी भी कार्य के प्रस्ताव के पूर्व ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य का प्रस्ताव भेजने से पहले उसका गहन परीक्षण और निरीक्षण आवश्यक रूप से किया जाए।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ के नवीन नियमों का भली-भांति अध्ययन कर, केवल आवश्यकता और उपयोगिता के आधार पर ही प्रस्ताव भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

*छुट्टी के बावजूद बुलाए गए बच्चे? अकलतरा के निजी स्कूल लायंस डीएवी पर उठे गंभीर सवाल*….पढ़िये पूरी खबर*

0

छुट्टी के बावजूद बुलाए गए बच्चे? अकलतरा के निजी स्कूल लायंस डीएवी पर उठे गंभीर सवाल

 मनोज साहू जांजगीर चांपा:-छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच अकलतरा के एक निजी स्कूल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि शासन के अवकाश आदेश के बावजूद स्कूल में कक्षाएं संचालित की गईं और छात्रों को बुलाया गया।

मामला अकलतरा स्थित लायंस डी ए वी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद बच्चों की उपस्थिति देखी गई। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके बावजूद स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं कतारबद्ध नजर आए।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
बाइट (अभिभावक/स्थानीय):
“इतनी गर्मी में बच्चों को बुलाना गलत है, सरकार ने छुट्टी घोषित की है तो उसका पालन होना चाहिए।”

वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई है कि बच्चों को नियमित कक्षाओं के लिए नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों के लिए बुलाया गया था। हालांकि, यह भी सवाल उठ रहा है कि जब अवकाश घोषित है तो किसी भी प्रकार की उपस्थिति क्यों ली जा रही है।
बाइट (स्कूल प्रबंधन):
“हमने बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं बुलाया था, कुछ जरूरी गतिविधियों के लिए बुलाया गया था।”

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से स्पष्ट कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि नियमों के उल्लंघन के इस आरोप पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते

* *चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी बाबा’ को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने में, थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

* *चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी बाबा’ को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने में, थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

* *बाबा द्वारा एक महिला के शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा देकर अनाचार करना*

* *फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर वायरल करते हुए ब्लैकमेल भी करना*

* *आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (उम्र 60 वर्ष), मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र)*

* *आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 64(2) (एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा के खिलाफ शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा देकर एक महिला को अपने जाल में फंसाने और उसके साथ बार-बार अनाचार करने वाले आरोपी “निर्मल बाबा” को *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*क्या है पूरा मामला?*

पीड़िता ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में “पदयात्रा” करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था।

*पीड़िता अपनी सहेली* के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर उसे “प्रसाद” दिया और अपने साथ चलने के लिए बहलाया।

*आरोपी के झांसे में* आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची, जहां होटल में ठहराया गया। वहां आरोपी ने “इलाज” के नाम पर बार-बार जबरदस्ती अनाचार किए इसके बाद दिनांक 01 अप्रैल 2026 को आरोपी पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

*सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल*

पीड़िता के घर लौटने के बाद आरोपी लगातार फोन कर परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया।

*पुलिस की कार्रवाई*

महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की जाकर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक सूरज सिंह पाटले, नवनी रात्रे थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

*पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल*

0

*पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिला कि आरोपी जीवन नोरगे पिता स्व किशन लाल नोरगे निवासी ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सरस्वती नोरगे को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया है । सूचना पर थाना मस्तूरी में अप क्र 241/2026 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मस्तूरी कृष्ण चंद सिदार के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS )के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी श्री लालचंद मोहले को घटना स्थल भेजा गया । उप पुलिस अधीक्षक श्री लाल चंद मोहले द्वारा स्वयं मामले का सुपरविजन करते हुए घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम FSL यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी एवं थाना प्रभारी मस्तूरी के साथ प्रकरण में विवेचना कार्यवाही कराकर आरोपी जीवन नोरगे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । पूछताछ पर आरोपी जीवन नोरगे द्वारा बताया गया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर विगत कई वर्षों से शंका करता था इसी बात को लेकर कल दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोनों में विवाद हुआ । अपने पत्नी की हत्या करने के नियत से घर में रखे हुए लोहे के कुल्हाड़ी से सिर पर मार कर हत्या कर दिया । मामले में आरोपी जीवन नोरगे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम :–*

जीवन नोरगे पिता किशन लाल नोरगे उम्र 65 वर्ष ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ ग

*मुफ्त कराटे प्रशिक्षण का शुभारम्भ, बेटियों को दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग*

0

मुफ्त कराटे प्रशिक्षण का शुभारम्भ, बेटियों को दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग

01.बेटियां हमारी धरोहर,बेटियों को सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी -अश्वनी यदु।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माँ भारतीय एकेडमी दामापुर जो पिछले दो वर्ष से पुलिस भर्ती हेतु मुफ्त फिजिकल एवं रिटन की तैयारी करवा रहे थे जहां से दस अभ्यर्थी पुलिस बनकर राज्य सरकार में सेवा दे रहे हैं,आज पुनः माँ भारतीय एकेडमी द्वारा लड़कियों को सबल बनाने उनको समाज में नई ऊर्जा और पुरे आत्मबल से आगे बढ़ने के लिये लक्ष्य पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर कराटे क्लास शुरू की गई है लक्ष्य पब्लिक स्कूल के ग्राऊंड में विधिवत माँ सरस्वती माँ भारतीय छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र में माल्यार्पण श्री फल अर्पण कर क्लास का शुभारम्भ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर शामिल हुए वही अध्यक्षता दामापुर सरपंच बहादुर खान ने किया वंही मुख्यअतिथि के रूप में कोदवाकला के सरपंच प्र एवं कुंडा मंडल के उपाध्यक्ष संतोष ध्रुवे तुलसी खैरा के सरपंच गोविन्द शरण वैष्णव डोंगरिया खुर्द के सरपंच विश्राम यादव बहबलिया सरपंच प्र विनोद साहू हायर सेकंडरी स्कूल निगरानी समिति दामापुर के अध्यक्ष सुमन ढीमर पटुवा पंचायत के उपसरपंच ददुवा टेक राम चंद्राकर बहबलिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच दादू राम साहू अमलीमालगी के पंच शेखर सिंगरौल,अतरिया ग्राम पंचायत के पूर्व पंच जगदीश साहू प्राणखैरा निवासी मनीष केशरवानी लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संचालक ब्रजभूषण तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण कल्पना चावला स्कूल के संचालक राजेश यादव एवं उनका टीम राष्ट्रीय स्तर पर विजेता कराटे शिक्षक ज्योति बघेल की गरिमामयी उपस्थिति में कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात हुई भारतीय जनता पार्टी के कुंडा मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा की माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल दामापुर द्वारा की गई यह पहल बहुत ही सरहानीय है लड़कियों को सशक्त बनाने के लिये जितनी भी कोशिश हो की जानी चाहिये ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं मिल पाना लगभग मुश्किल होता है जिसके कारण ग्रामीण परिवेश में लड़कियों को ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो पाता और वह वंचित रह जाती है निश्चित ही आत्मरक्षा हेतु दी जा रही यह प्रशिक्षण आत्मबल बढ़ाने में मददगार होगा वंही भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने कहा की माँ भारतीय एकेडमी द्वारा पूर्व में गरीब घऱ के युवा एवं युवतियों को पुलिस भर्ती में ट्रेनिंग देकर दस अभ्यर्थी को पुलिस बनने में मार्गदर्शन किये आज के युग में किसी को रोजगार देना बहुत बड़ी बात है जिसे माँ भारतीय एकेडमी पुरे लगन से कर रही है आज दामापुर क्षेत्र में कराटे प्रशिक्षण रखना बहुत सम्मान की बात है जिसके लिये अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल बधाई के पात्र हैं निश्चित ही ऐसे प्रशिक्षण का सभी लड़कियों को लाभ लेना चाहिये ताकि उनको कोई तकलीफ पहुंचाने से पहले दस बार सोचे लड़कियों को कमजोर या बेचारी समझने वालों की भी समझ आना चाहिये की लड़कियां कभी कमजोर नहीं होती जरुरत पड़ने पर लड़कियां माँ काली और माँ दुर्गा बन जाती हैं आगे कृष्णा चंद्राकर ने कहा की कराटे की ट्रेनिंग दे रही शिक्षक ज्योति बघेल का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जिन्होंने हमारी बेटियों को कराटे में प्रशिक्षित करने आगे आई हैं हायर सेकंडरी स्कूल दामापुर निगरानी समिति के अध्यक्ष सुमन ढीमर ने कहा की हमें खुशी है की शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा लाई जा रही है वंही दामापुर क्षेत्र में बेटियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ये हमारे क्षेत्र के लिये गौरव का विषय है भविष्य में लड़कियों को बेड टच गुड टच की जानकारी देनें प्रशासनिक महिला अफसरों को भी आमंत्रित किया जायेगा गुड टच बेड टच की जानकारी छोटी बेटियों को होना अति आवश्यक है क्योंकि भेड़िये का खाल ओढ़े करीबी रिस्तेदार भी गिद्ध की तरह गन्दी नजर छोटी-छोटी बच्चियों पर रखते हैं और हमारे बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को लगता है घऱ का आदमी है कोई गलत नहीं सोच सकता वंही छोटी बच्चियों को भी गुड टच बेड टच की जानकारी नहीं होने के कारण समझ नहीं पाती इस लिये बेटियों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी भी दी जाएगी जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संचालक भूषण तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

—————————————