Home Blog Page 194

*महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार।

🚨 कार्यवाही थाना गरियाबंद

गिरफ्तार आरोपी-
01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद।
02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद।
जप्त सामग्री –
क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।

*सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

*सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

*♦️आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जप्त।*

*आरोपीगण के नाम एवं पता–*

01. सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर पिता गोवर्धन श्रीवास, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजीव नगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
02. विशाल राव उर्फ लाली पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
03. जान सिंह प्रधान पिता उदय प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-प्रार्थी कमलकांत ठाकुर दिनांक 22.04.2026 को थाना दर्री मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.2026 के सुबह लगभग 04ः00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना किया गया।

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिश ठाकुर, लखन पटले श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक, द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सायबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी के मार्गदर्शन मे सउनि संतोष कुमार ताण्डी द्वारा विशेष रूचि लेकर आरोपियों की पतासाजी हेतु संदेही सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर, विशाल राव उर्फ लाली, जानसिंह प्रधान को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके पास कब्जे से (1) तांबा का केबल वायर 300 मीटर लगभग कीमती 75000₹ तांबा केबल वायर को जप्त किया गया। मामले के अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू एवं अटल आवास का एक अन्य लड़का घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह, सैनिक हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

*पुलिस की अपील–*
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

*चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार*

0

*चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार*

*🔷चोरी गया तांबा (केबल वायर) बरामद, खरीदने वाले आरोपी पर भी कार्यवाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*🔷मामले का संक्षिप्त विवरण–*
प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीजी गवर्नमेंट कॉलेज परिसर स्थित निर्माणाधीन स्थल से केबल वायर चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔷पुलिस कार्यवाही का विवरण–*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा (केबल वायर) बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी किए गए केबल का तांबा आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा खरीदा गया था, जिसके कब्जे से माल बरामद किया गया।

उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन के विरुद्ध धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।

*🔷गिरफ्तार आरोपीगण–*
1. गज्जू सांडु, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
2. चन्दन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
3. दिलचंद आदिले, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।
4. पुरुषोत्तम देवांगन, उम्र 46 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, गणेश पंडाल के पास (चोरी की संपत्ति खरीदने वाला)।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*🔷पुलिस की अपील–*
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्यवाही कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

*♦️रात्रि में दो मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई*

0

*♦️रात्रि में दो मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई*

*♦️आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशरूका गैस सिलेंडर, साइकिल,सिल्वर का सीढ़ी, सबमर्सिबल पंप किया गया बरामद*

*अपराध क्रमांक 228/2026 धारा – 331(4), 305 BNS*

*नाम आरोपी – मनोज यादव उर्फ मोनू यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 20 वर्ष, पता परसाभाठा शिव मंदिर के पास बालको, थाना बालको नगर, जिला कारेबा (छ.ग.)*

 रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा–* प्रार्थी रामकुमार साहू दिनांक 19.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.04.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 20.04.2026 के रात्रि 3:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के परसाभाठा मकान के अंदर घुसकर किचन में रखें इंडियन गैस का सिलेंडर, बच्चों का छोटा साइकिल एवं इसके पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन के दरवाजा को खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी का छोटा टुल्लू पंप, इंडियन गैस एवं एक सिल्वर का सीढ़ी को चोरी कर ले गया है

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिध्दार्थ तिवारी से दिशानिर्देश प्राप्त कर अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी से मार्ग दर्शन प्राप्त कर अज्ञात चोर एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश की जा रही थी। विवेचना दौरान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा का अध्ययन करने पर तीन युवक चोरी की घटना को कार्य करते दिखे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। मामले में आरोपी मनोज साहू उर्फ़ मोनू यादव के द्वारा चोरी गई उक्त मसरूका को अपने घर में छुपा कर रखना बताने पर आरोपी मनोज कुमार साहू के घर से पेश करने पर चोरी गई मसरूका को जब तक किया गया है प्रकरण में आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*▶️पत्नी का पति पर चरित्र शंका व घरेलू विवाद के चलते आरोपी द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या।*

0

*▶️पत्नी का पति पर चरित्र शंका व घरेलू विवाद के चलते आरोपी द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या।*

*▶️पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार, अपराध स्वीकार।*

*▶️आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं साक्ष्य बरामद।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम नयाडीह बुंदेली स्थित दा हिंदू पोल्ट्री फार्म में कार्यरत आरोपी सालिक राम यादव (उम्र 48 वर्ष) द्वारा घरेलू विवाद एवं पत्नी के द्वारा पति पर चरित्र शंका एवं घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी चेतकुंवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।

मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया तथा परिजनों एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 23.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

*शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार—महिला थाना की कार्रवाई*

0

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार—महिला थाना की कार्रवाई


रायगढ़* । महिला थाना की टीम द्वारा दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में *बादल सारथी (20 वर्ष) निवासी रायगढ़* के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी, जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।पीड़िता द्वारा जब भी शादी के लिए दबाव बनाया गया, आरोपी टालमटोल करता रहा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जनवरी 2026 में पीड़िता दिल्ली काम करने गई, जहां आरोपी भी उसके पास पहुंचा और लगभग एक माह तक उसके साथ रहा। इस दौरान गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का झूठा भरोसा दिया, लेकिन 24 मार्च 2026 को बिना बताए दिल्ली से वापस रायगढ़ आ गया।

पीड़िता 2 अप्रैल 2026 को वापस रायगढ़ आई और आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया। प्रकरण पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, हेड कांस्टेबल संदीप भगत, राजेश उरांव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

*बिर्रा थाना क्षेत्र में जुए का जाल गहराने की चर्चा, कई गांवों में बड़ी रकम के खेल की आशंका—कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल*

0

बिर्रा थाना क्षेत्र में जुए का जाल गहराने की चर्चा, कई गांवों में बड़ी रकम के खेल की आशंका—कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की खबर सामने आई है। बिर्रा, तालदेवरी, सोनादहा, घिवरा और सिलाडीह जैसे गांवों में खुलेआम लाखों रुपए का जुआ खेले जाने से इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इन गांवों में लंबे समय से जुए का कारोबार फल-फूल रहा है। दोपहर करीब 3 बजे से शुरू होने वाले इन जुए के अड्डों में देर रात तक लाखों रुपए की बाजी लगती है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों और बाहरी क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक ही दिन में लाखों रुपए का लेन-देन हो रहा है, जिससे यह अवैध कारोबार एक संगठित रूप ले चुका है। वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जुए के बढ़ते प्रभाव से क्षेत्र में अपराध की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कारण युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। कई युवा जुए की लत में फंसकर अपनी कमाई गंवा रहे हैं और कर्ज के जाल में उलझते जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि खबर उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन अवैध जुए के अड्डों पर लगाम लगाने में कितना सफल होता है। फिलहाल, पूरे इलाके में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

*प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत जिले में रबी फसल के रूप में चना, मसूर एवं सरसों फसल की खरीदी शुरू*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत जिले में रबी फसल के रूप में चना, मसूर एवं सरसों फसल की खरीदी शुरू होने से किसान अत्यंत खुश एवं उत्साहित है। नाफेड के द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में अधिसूचित चना फसल को समर्थन मूल्य. 5875 रू. प्रति क्विंटल ए मसूर को 7000 रू. प्रति क्विंटल एवं सरसों को समर्थन मूल्य.6200 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जा रहा है। चना एवं मसूर की खरीदी 1 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक एवं सरसों की खरीदी 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक की जावेगी। पीएम आशा योजनांतर्गत पंजीकृत किसान कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर चना, मसूर एवं सरसों फसल को निर्धारित उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति जांजगीर, पामगढ़, बम्हनीडीह एवं अकलतरा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं।
वर्तमान में जिले में चना फसल लगाने वाले 117 कृषक, मसूर के 18 कृषक एवं सरसों के 56 कृषकों, कुल 391 कृषकों द्वारा इस योजना में पंजीयन कराया गया है। अब तक चारों उपार्जन केंद्रों में कुल 51 कृषकों से चना 14 क्विंटल , मसूर 2 क्विंटल तथा सरसों 74 क्विंटल, कुल 90 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है।
चना, मसूर और सरसों फसल ब्रिकी हेतु शेष पंजीकृत किसान अपना मोबाईल नम्बर, आधार कार्ड एवं एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन पावती/ई-समृध्दि पोर्टल पर पंजीयन पावती के साथ अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपना फसल अधिसूचित समितियों विकासखंड अकलतरा के कृषक सेवा सहकारी समिति अकलतरा, विकासखंड नवागढ़ एवं बलौदा के कृषक सेवा सहकारी समिति जांजगीर तथा विकासखंड बम्हनीडीह के कृषक सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह एवं विकासखंड पामगढ़ के कृषक सेवा सहकारी समिति पामगढ़ में अपनी फसल बेच सकते हैं एवं योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी।*

0

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी।

 

 *•थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।

 *•जुआ सट्टा एक्ट के एक प्रकरण में आरोपी से एक नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20,000/- रूपये, नगदी 1,000/- रूपये, जुमला रकम 21,000/- रूपये

बेमेतरा,आरोपी दिलीप साहू पिता धनीराम साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 हाउसिंग बोर्ड कालोनी बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 7 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से 01 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20,000/- रूपए, नगदी रकम 1,000/- रूपये, जुमला नगदी रकम 21,000/- रूपये जप्त किया गया है।

*6.120 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*6.120 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

 

गरियाबदं :-पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

कार्यवाही थाना राजिम

गिरफ्तार आरोपी-

थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद।  

जप्त सामग्री – 

1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।