*CP श्री संजय कुमार द्वारा बाग फरहत अफ़ज़ा थाना #ऐशवाग क्षेत्र में नागरिकों से #जनसंवाद किया* गया व उनके द्वारा निम्न बातें बताई गई

भोपाल:- बाग फरहत अफ़ज़ा रोड पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है—उचित ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए।
🔹 पुल बोगदा क्षेत्र में नशेड़ी लोगों का जमावड़ा रहता है, जो शराब पीकर असामाजिक गतिविधियाँ करते हैं—नियमित पुलिस पेट्रोलिंग व सख्त कार्रवाई की जाए।
🔹 कब्रिस्तान रोड पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है—स्थायी समाधान (जैसे ट्रैफिक नियंत्रण/डायवर्जन) लागू किया जाए।
🔹 नाबालिग लड़कों द्वारा सुलोचन (नशा) करने की घटनाएँ सामने आ रही हैं—इस पर सख्त निगरानी की जाए।
🔹 पुलिस थाना प्रभारी, बीट प्रभारी के नंबर साझा किए जाए।
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
