Home Blog Page 191

*हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय,कुल 49 हिस्ट्रीशीट खोली गई (17 गुंडा, 31 निगरानी, 01 गैंग)।*

0

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार।

प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर पर विशेष निगरानी, 37 प्रकरणों में अभिलेख पूर्ण कर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़।

कोरबा – पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सख्त एवं संगठित कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में अब तक कुल 49 हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं, जिनमें 17 गुंडा बदमाश, 31 निगरानी बदमाश तथा 01 गैंग हिस्ट्रीशीट (डीजल चोरी से संबंधित) शामिल हैं, जिन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

नवीन हिस्ट्रीशीटरों का चयन सुनियोजित तरीके से किया गया है, जिसमें पिछले 03 वर्षों में जेल जा चुके आरोपियों के डाटाबेस का विश्लेषण कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध 02 या उससे अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

निगरानी बदमाश श्रेणी में चोरी, लूट, डकैती एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों को शामिल किया जाता है, जबकि गुंडा बदमाश श्रेणी में ऐसे व्यक्तियों को रखा जाता है, जो शरीर संबंधी अपराध जैसे मारपीट, गंभीर चोट एवं जानलेवा हमले में लिप्त पाए जाते हैं।

प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर/आरोपी की निगरानी का दायित्व पृथक-पृथक पुलिस कर्मियों को सौंपा गया है, जिससे उनकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इसके अतिरिक्त 37 प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अभिलेख प्राप्त कर लिए गए हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

समीक्षा के दौरान 05 हिस्ट्रीशीटरों के मृत पाए जाने पर उन्हें सूची से हटाया गया है, वहीं 05 बदमाशों को आचरण में सुधार पाए जाने के आधार पर निगरानी से मुक्त (माफी बदमाश) किया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा माह के अंत तक कुल 86 हिस्ट्रीशीट खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर तीव्र गति से कार्यवाही जारी है।

इस प्रकार की सतत एवं योजनाबद्ध कार्रवाई से जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा रहा है।

अंत में आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

*देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद,आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त कार्यवाही।*

0

गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र जटगा, थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत एक आरोपी के विरुद्ध गंभीर अपराध दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी
राजेश दुबे पिता स्वर्गीय देवी शरण उम्र 43 साल निवासी हुसैन थाना मुस्करा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बांधपारा गाड़ाफादा जग्गा कटघोरा कोरबा

धारा- 296, 351(3),331(4), BNS 25,27 आर्म्स एक्ट एक्ट.

कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से स्पष्ट है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

*जिलेभर में व्यापक अभियान, 569 प्रकरण दर्ज,154 चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित।*

0

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

कोरबा – जिले में सड़क सुरक्षा एवं आमजन के जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत लगातार सघन जांच एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।जिले के समस्त थाना, चौकी, सहायता केंद्र एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत दिनांक 01 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कुल 569 प्रकरणों में सख्त कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान जनसुरक्षा के प्रति गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाले 154 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण संबंधित आरटीओ कार्यालय को प्रेषित किए गए हैं।कोरबा पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि नशे की हालत में वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जो किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

*तीन महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाएं जाकर बनाती थी ज्वेलरी की दुकान को निशाना।*

0

 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार।

कोरबा – पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन निवासी एमपीटी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.04.2026 को लगभग 12:15 बजे उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं।

त्वरित पुलिस कार्यवाही –

घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. नासिर मोल्ला पिता नज़रुल इस्लाम, उम्र 41 वर्ष, निवासी नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
2. सजना बीबी पति नासिर मोल्ला, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेकंड नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
3. मिथुन चक्रवर्ती पिता मिलन चक्रवर्ती, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुर, थाना निहती, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
4. तापसी दास पति चंचल घोष, उम्र 38 वर्ष, निवासी बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
5. गुलापी दास पति सुजीत दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी सेकंड बेरा चांपा, थाना देगंगा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल

रिकवरी एवं जप्ती –

1. चोरी गए दो सोने की चेन एवं एक सोने का लॉकेट सहित कुल लगभग 4,50,000/- (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी की बरामदगी की गई।
2. घटना में प्रयुक्त कार XUV300 को जप्त किया गया है।

अपराध का तरीका –

आरोपीगण द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती थीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार/कर्मचारियों का ध्यान भटकाती थीं, जबकि उनके साथी मौके का फायदा उठाकर आभूषण चुपचाप अपने कब्जे में लेकर निकल जाते थे।वारदात के तुरंत बाद आरोपीगण वाहन से तेजी से स्थान बदलकर दूसरे शहर/राज्य की ओर निकल जाते थे, जिससे उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी कठिन हो सके।

अन्य खुलासे –

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि ये गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा एवं सिलीगुड़ी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदातें कर चुका है तथा छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहर इनके टारगेट में थे। अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।

कानूनी कार्यवाही –

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(A) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

आभार –
कोरबा पुलिस शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का आभार व्यक्त करती है, जिनके द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। साथ ही जिला ऑटो संघ के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

पुलिस की अपील –

कोरबा पुलिस सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं एवं उन्हें चालू स्थिति में रखें, साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*ख़रीफ़ फ़सलो के बीजो के पारदर्शी वितरण हेतु साथी पोर्टल का प्रशिक्षण संपन्न*

0

*ख़रीफ़ फ़सलो के बीजो के पारदर्शी वितरण हेतु साथी पोर्टल का प्रशिक्षण संपन्न*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-साथी पोर्टल फेस-२ के माध्यम से आगामी खरीफ 2026 में उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों को समय पर सेवा सहकारी समितियों, कृषि विभाग के मैदानी अमलो, एफपीओ एव निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के द्वारा किसानो के लिए भंडारण, विक्रय एव विक्रय किए जा रहे किसानों का संस्थावार कृषकवार विवरण साथी पोर्टल में इन्द्राज किए जाने हेतु आज दिनांक 25.04.2026 को जिला पंचायत सभागार जांजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्री सी पी मिश्रा (बीज प्रबंधक) द्वारा सभी समिति प्रबंधकों, बीज उत्पादक एफपीओ, निजी बीज उत्पादक संस्था प्रबंधकों एव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को पोर्टल के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई, उन्हें ऑनबोर्ड कराया गया एव उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री राकेश शर्मा, श्रीमती नम्रता उपाध्याय उपप्रबंधक बीज निगम खोखसा, जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सभी सेवा सहकारी समितियो के प्रबंधक, एफपीओ के सदस्यगण, निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि एव कृषि विभाग के मैदानी अमले उपस्थित रहे।

*”समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी ढाबा संचालक को किया गया गिरफ्तार*

0

● *”समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी ढाबा संचालक को किया गया गिरफ्तार*

● “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*

● आरोपी ढाबा संचालक को ग्राम दरचुरा स्थित अपना ढाबा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

● आरोपी से ₹20,400 कीमत मूल्य का 198 पाव अंग्रेजी/देशी शराब एवं बिक्री रकम ₹1200 किया गया जप्त

● किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

 

आरोपी- अरबाज बेग उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 आजाद चौंक सिमगा थाना सिमगा वर्तमान पता अपना ढाबा दरचुरा संचालक

*भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

● *भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

● संगठित गिरोह में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी संचालन संबंधी 02 मामलों में आरोपी को किया गया गिरफ्तार

● पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सुरखी नहर पुलिया के पास अवैध रूप से शराब बिक्री एवं सट्टा पट्टी लिखते हुए किया गया गिरफ्तार

● आरोपी है बहुत ही शातिर एवं आदतन, अवैध रूप से शराब बिक्री के साथ मोबाइल से सट्टा-पट्टी का भी करता है संचालन

● आरोपी को गिरफ्तार कर ₹5000 कीमत मूल्य का 50 पाव देसी मसाला शराब किया गया जप्त

● इसके साथ ही सट्टा पट्टी लिखने में इस्तेमाल मोबाइल भी आरोपी से किया गया जप्त

● विस्तृत पूछताछ एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संगठित गिरोह के रूप में काम करने के संबंध में हुई पहचान

● आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट, जूआ अधिनियम एवं संगठित अपराध की धाराओं में की, जा रही है कार्यवाही

 

आरोपी- महेश उर्फ नानू जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

● *खोरसीनाला बलौदाबाजार में एक युवक के सांथ गंभीर रूप से मारपीट करने वाले 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

● *खोरसीनाला बलौदाबाजार में एक युवक के सांथ गंभीर रूप से मारपीट करने वाले 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

● मारपीट की इस गंभीर घटना में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल

●

 

बलौदाबाजार:- थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में

● आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का भी किया गया प्रयास

● इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट डालने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट एवं हत्या करने की कोशिश की घटना को अंजाम

● आरोपियों द्वारा एक राय होकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर किया गया मारपीट

● घटना के दौरान आरोपियों द्वारा क्रिकेट बैट, स्टिक, लाठी डंडे आदि से किया गया मारपीट

 

आरोपियों के नाम 

1. राहुल भारती उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

2. हरीश कुमार साहू उर्फ़ मानु उम्र 21 वर्ष निवासी संध्या फ्यूल के पास रायपुर रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

3. विकास भारती उर्फ झोल्टू उर्फ राकी उम्र 22 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

4. चंद्र प्रकाश डोंगरे उर्फ मिर्ची उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 स्वीपर मोहल्ला बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

5. अमन भारती उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 पहंदा रोड साहू लोहा बाडा के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

6. राहुल यादव उर्फ जैकर उम्र 28 वर्ष निवासी कल्याण सागर पारा भाटापारा थाना भाटापारा शहर

7. दुर्गेश दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पहंदा थाना सिटी कोतवाली

8. साहिल भारती उर्फ सदल्लू उम्र 18 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

9. विधि से संघर्षरत एक बालक

*अघोर पीठ अभेद आश्रम पहुंचीं कौशल्या देवी साय*

0

: *अघोर पीठ अभेद आश्रम पहुंचीं कौशल्या देवी साय*

 सीएम विष्णु देव साय की धर्मपत्नी ने अघोर पीठ में किया पूजन, शिक्षा व्यवस्था की सराहना  

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय अघोर पीठ अभेद आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

आश्रम पहुंचने पर कौशल्या देवी साय ने गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर माँ भगवती की विधि-विधान से पूजा की। साथ ही अघोरेश्वर भगवान राम जी के निर्माणाधीन समाधि स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में संचालित अघोर विद्या पीठ का भी अवलोकन किया। यहां बच्चों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष जताया और आश्रम प्रबंधन की सराहना की।

 

“आश्रम में शिक्षा और आध्यात्म का जो समन्वय है, वह सराहनीय है। बच्चों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में यह प्रयास प्रेरणादायक

चरित्र शंका व घरेलू विवाद पर पत्नी क़ी हत्या करने वाला पति गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

0

आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं साक्ष्य बरामद।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम नयाडीह बुंदेली स्थित दा हिंदू पोल्ट्री फार्म में कार्यरत आरोपी सालिक राम यादव (उम्र 48 वर्ष) द्वारा घरेलू विवाद एवं पत्नी के द्वारा पति पर चरित्र शंका एवं घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी चेतकुंवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।

मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया तथा परिजनों एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 23.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।