Home Blog Page 190

 *रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर,15 दिन में 170 प्रकरण दर्ज।*

0

जिला – कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत रात्रि गश्त को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रात्रि के दौरान बिना उचित कारण के घूमने वाले एवं पुलिस पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत पिछले 15 दिन में कुल 170 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य

🔹 रात्रि में होने वाले चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण
🔹 संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना
🔹 आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि—
रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें
आवश्यक होने पर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें
पुलिस जांच के दौरान सहयोग करें

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही

जिला पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹*8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति*

0

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

0.विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा समुचित विकास, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों व सक्रियता से विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण सहित स्वच्छता व जल प्रबंधन की परियोजनाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण, अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना एवं खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 8 करोड़ 3 लाख 67 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है इसके तहत नगर पंचायत पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित (एसटीपी) निर्माण के लिए 3 करोड़ 6 लाख 88 हजार रु तथा नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है। वहीं पंडरिया विधानसभा के 8 ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी विदित हो की उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पंडरिया प्रवास के दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया था जिसके तहत अरुण साव द्वारा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में 1-1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई थी और आज उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 6 लाख 88 हजार की स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है यह परियोजना नगर की नालियों के गंदे पानी का प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए न केवल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान करेगी इसके माध्यम से शहर में गंदगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी प्राकृतिक जलस्त्रोत एवं अन्य जलस्रोतों को प्रदूषण से राहत मिलेगी और नगर स्वच्छ तथा नगरवासी का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम लगातार स्थापित हो रहे हैं नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी वहीं अधोसंरचना मद के अंतर्गत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन और मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य स्थानीय रोजगार, सामाजिक आयोजनों और मूलभूत सुविधाओं को नई मजबूती देंगे यह विकास कार्य डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है उन्होंने आगे कहा कि हर नगर और हर नागरिक की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार व क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है पंडरिया विधानसभा में खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत 8 नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति सेवा,सुशासन और जनहित के संकल्पों को पूरा करेगी वहीं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी यह सिर्फ भवन नहीं, बल्कि गांवों के सशक्तिकरण, सुशासन और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है पंचायतों को सशक्त व सुविधायुक्त कर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का सतत क्रियान्वन और जनता को सुविधा प्रदान करेगी आज पंडरिया विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण तथा जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है वह समृद्ध पंडरिया का आधार है जनहित से लेकर क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास ऐसे ही निरंतर जारी रहेगा।

*इन विकास परियोजना व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का होगा विस्तार*

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण किया जाएगा ग्राम पंचायत बगदई, बिरनपुरकला, नवागांवखुर्द, रेंगाबोड़, रंजीतपुर, जंगलपुर, अतरियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत कुण्डा में नवीन पंचायत भवन का निर्माण होगा इसके साथ ही राज्य परिवर्तित योजना के तहत नगर पालिका पंडरिया तथा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा तथा अधोसंरचना मद के तहत नगर पंचायत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिली है यह सभी स्वीकृति प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी वहीं स्वच्छता अभियान और जल स्त्रोतों के संरक्षण से नगर में सफाई व्यवस्था और प्राकृतिक जल स्त्रोतों का संरक्षण होगा।

—————————————

*पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या का आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार*।।

0

*पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या का आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार 

वही बड़ी खबर जबलपुर के पनागर के नया गांव में अपने सहकर्मी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य बिहार का रहने वाला है और पनागर के नया गांव में पनागर स्थित जुपिटर वेगन फैक्ट्री में काम करता था इस फैक्ट्री में काम करने वाले सोमनाथ से उसका विवाद हुआ था जिसके बाद आदित्य ने सोमनाथ के ऊपर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया था जिससे सोमनाथ को गंभीर चोटें आई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी वही मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन में टीम का गठन किया गया पनागर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात की कुछ ही घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पनागर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है lजबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

 

*बाइट/ विपिन सिंह थाना प्रभारी पनागर*

*सांसद संतोष पांडेय की पहल से ग्राम पोंडी के ग्रामीण के प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हो रही रुकावट हुई दूर, ग्रामीण ने सांसद का जताया आभार*

0

सांसद संतोष पांडेय की पहल से ग्राम पोंडी के ग्रामीण के प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हो रही रुकावट हुई दूर, ग्रामीण ने सांसद का जताया आभार

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्राम पंचायत पोंडी में समस्या से जूझ रही एक ग्रामीण महिला को सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से समस्या से निजात मिल गई है ग्राम पोंडी की निवासी शकुंतला नामदेव के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिस स्थान पर इनका आवास का निर्माण होना था वहां बहुत पुराना बिजली का खंभा लगा हुआ था इसके चलते आवास के निर्माण में रुकावट आ गई थी हितग्राही शकुंतला नामदेव ने कई स्थानों पर आवेदन देकर उक्त समस्या के निराकरण के लिए मांग किया लेकिन इनके समस्या का निराकरण नहीं हुआ इसके बाद महिला हितग्राही ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू को इसकी जानकारी देकर समस्या के निराकरण कराने का आग्रह किया जयराम साहू ने सांसद संतोष पांडेय को उक्त समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया सांसद पांडेय के माध्यम से विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात करके बिजली खंभा को ग्रामीण के जमीन से हटाने हेतु निर्देश दिया गया इसके बाद विभाग द्वारा ग्रामीण के जमीन से बिजली खंभा को हटाया गया इससे संबंधित ग्रामीण महिला ने राहत की सांस ली अब ग्रामीण महिला का आवास निर्माण पुनः प्रारंभ हो जाएगा ग्रामीण महिला शकुंतला नामदेव ने उक्त समस्या का निराकरण कराने के लिए सांसद
संतोष पांडेय एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू का आभार व्यक्त किया है।

—————————————

*परोपकारी काम हैं प्याऊ घर खोलना*

0

परोपकारी काम हैं प्याऊ घर खोलना

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी:-नारी शक्ति कहते हैं कि जल है तो कल और यह कहावत गर्मी के दिनों में ज्यादा चरितार्थ साबित होती हैं जल की महत्ता को समझते हुए इस भीषण गर्मी में राह चलते हुए लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा अपने 9 नम्बर के प्याऊ घर की शुरुआत की गई हैं जिसमें अभी तक अन्य प्याऊ घर लोरमी के प्रमुख जगहों पर रखी गई है जहां से राह चलते एवं आम जनता लोगों को पानी मिलता रहता है समिति ने राह चलते नारी शक्ति को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनाया महिलाओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में प्याऊ घर खोलना पुण्य का काम है प्याऊ घर जनहित का काम है हम लोगों को ऐसे काम हमेशा करना चाहिए टीम के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि गर्मी के दिनों में राह चलते मुसाफिर पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ऐसे लोगों की मदद और सेवा हेतु यह प्याऊ घर खोला गया हैं अभी और प्याऊ घर समिति के द्वारा खोला जायेगा एवं लोगों की सेवा की जायेगी इस नेक काम में समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं इस अवसर पर समिति एवं आम जनता वहां उपस्थित थे

*ऑन लाइन सट्टा पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार*

0

*ऑन लाइन सट्टा पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार*

*नाम आरोपी* 01.दिनेश पंजवानी पिता भगवानदास उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
02. अज्जू भकतानी एवं एक अन्य साथी (फरार)

*जप्त मशरूखा* एक रेडमी कंपनी का मोबाईल एवं सफेद रंग का एक्टीवा क्रमांक MH 36 T 6207

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार शहर में हो रहे जुआ सट्टा की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 24/04/2026 को मुखबिरी सूचना एवं सूचना तस्दीक पर नयापारा चौक मे रेड किया नयापारा चौक के पास दिनेश पंजवानी उर्फ दिन्हे अपने एक्टीवा स्कूटी क्रमांक MH 36 T 6207 बैठकर अपने रेडमी कंपनी के मोबाईल से IPL क्रिकेट मैच मे क्रोमा गेट आई डी एप के माध्यम से रूपये पैसे का आनलाईन सट्टा खेला रहा था उक्त सट्टे के रकम को ऑनलाईन अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी को उपर भेज देता था एवं आनलाईन के माध्यम से कस्टमर को भी भेज देता था आरोपी दिनेश पंजवानी के द्वारा अज्जू भगतानी से 20 हजार रूपये लेकर अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी के लिये क्रिकेट मैच का सट्टा खेलाना स्वीकार किया है दिनेश पंजवानी ,अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा संगठित रूप से क्रिकेट सट्टा RCB एवं GT के मध्य होने वाले मैच मे आनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाते पाया गया आरोपी दिनेश पंजवानी से IPL क्रिकेट मैच मे अपने रेडमी कंपनी का मोबाईल को समक्ष गवाहन के मोबाईल का स्क्रीनशाट लेकर घटना मे प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी क्रमांक MH 36 T 6207 को जप्त किया आरोपी दिनेश पंजवानी एवं अज्जू भगतानी उसके एक अन्य साथी के द्वारा संगठित होकर IPL क्रिकेट मैच के दौरान आनलाईन सट्टा मोबाईल से खेलाते पाया गया आरोपी दिनेश पंजवानी पिता भगवानदास उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को दिनांक 24.04.2026 गिरफ्तार किया गया आरोपी अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी वर्तमान मे फरार है पतासाजी की जा रही है आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 07(1) छ0ग0 जुआ एक्ट एवं 112 बीएनएस का पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गया।

*धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
🔸 जप्त हथियार – 01 नग धारदार चाकू
🔸 अशांति फैलाने की आशंका पर 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी:

01. विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर, पिता उधो श्याम नरेश, उम्र 34 वर्ष,
निवासी – नारियल कोठी, अटल आवास, मधुबन, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर द्वारा मधुबन शराब भट्टी के पास आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

⸻

प्रतिबंधक कार्यवाही:

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित 04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई –
1. मदन गौर उर्फ हितेश, पिता लखन लाल गौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी तेलीपारा गली नं.-02 कोतवाली
2. गोलू उर्फ बालू यादव, पिता होम लाल उर्फ छोटू यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कृष्णा गौशाला के पास, जूना बिलासपुर
3. आकाश धीरज, पिता सुरेश धीरज, उम्र 19 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली
4. लक्की उर्फ प्रियांशु साहू, पिता दिनेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी माता चौरा, सरकण्डा, जिला बिलासपुर

उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 66, 67, 68, 69/2026 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

*कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार*

0

*कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कुछ व्यक्तियों द्वारा, जो स्वयं को जोहार पार्टी के कार्यकर्ता बता रहे थे, जनगणना पोर्टल में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने हेतु कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।इस दौरान कलेक्टर वेटिंग एरिया में उनके द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ अमर्यादित एवं अनुचित व्यवहार किया गया और बाहर कलेक्टोरेट परिसर में अनर्गल नारेबाजी की गई,जो शासकीय कार्यप्रणाली एवं कार्यालयीन मर्यादा के विरुद्ध है।
कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़ने एवं नियमानुसार विचार करने की बात स्पष्ट रूप से कही गई थी।आवेदन को अस्वीकार करने अथवा फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कलेक्टर ने नारेबाजी की घटना को संज्ञान में लिया गया। एस डी एम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, तहसीलदार शेखर पटेल और एसडीओपी हरविंदर सिंह द्वारा संबंधित से बात की गई ज्ञापन स्वीकार किया गया और आवश्यक समझाइश देकर वापस भेजा गया। उक्त घटना की की सूचना थाना कोतवाली को भी दी गई है।
कक्ष के बाहर जाकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की गई, जिससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना के संबंध में कुछ सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया में प्रसारित जानकारी को निराधार बताते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है।
जिला प्रशासन सभी नागरिकों एवं संगठनों के सुझावों एवं आवेदनों का सम्मान करता है तथा उन्हें नियमानुसार विचारार्थ स्वीकार करता है। साथ ही, सभी से अपेक्षा की जाती है कि वे शासकीय कार्यों के दौरान मर्यादित एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें।

*युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी*

0

*युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी*

*विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री श्री टंकराम वर्मा*

​ आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, /धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘युवा फेस्ट-2026’ का आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में समापन हुआ। इस महाकुंभ ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत के अद्भुत संगम से पूरे शहर को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ​युवा फेस्ट जैसे आयोजन न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें नवाचार और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। आज का युवा ही ‘विकसित भारत-2047’ का मुख्य आधार स्तंभ है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें।
​उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

*​‘जादू बस्तर’ ने बिखेरा संगीत का जादू*

कार्यक्रम के अंतिम दिन ‘दायरा बैंड’ (जादू बस्तर) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। बैंड ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और समकालीन फ्यूजन के ऐसे सुर छेड़े कि पूरा परिसर झूम उठा। लोक और आधुनिक संगीत के इस बेजोड़ मेल ने युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों का मन मोह लिया।

*​प्रशासन की सराहना और प्रतिभाओं का सम्मान*

मंत्री श्री वर्मा ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विशेषकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने भी युवाओं से अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।
​समापन समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल और नवाचार से जुड़ी 23 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पीजी कॉलेज ने इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनिंग ट्रॉफी अपने नाम की।
*​कौशल और संवाद का मंच*

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि फेस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना था, जहाँ वे स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और कला-संस्कृति के व्यावहारिक ज्ञान से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।
​शिक्षा विभाग और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।
​

*मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात*

0

*मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात*

आशीष प्रधान संपादक रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोकसभा सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।