More

    *ख़रीफ़ फ़सलो के बीजो के पारदर्शी वितरण हेतु साथी पोर्टल का प्रशिक्षण संपन्न*

    *ख़रीफ़ फ़सलो के बीजो के पारदर्शी वितरण हेतु साथी पोर्टल का प्रशिक्षण संपन्न*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-साथी पोर्टल फेस-२ के माध्यम से आगामी खरीफ 2026 में उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों को समय पर सेवा सहकारी समितियों, कृषि विभाग के मैदानी अमलो, एफपीओ एव निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के द्वारा किसानो के लिए भंडारण, विक्रय एव विक्रय किए जा रहे किसानों का संस्थावार कृषकवार विवरण साथी पोर्टल में इन्द्राज किए जाने हेतु आज दिनांक 25.04.2026 को जिला पंचायत सभागार जांजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्री सी पी मिश्रा (बीज प्रबंधक) द्वारा सभी समिति प्रबंधकों, बीज उत्पादक एफपीओ, निजी बीज उत्पादक संस्था प्रबंधकों एव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को पोर्टल के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई, उन्हें ऑनबोर्ड कराया गया एव उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री राकेश शर्मा, श्रीमती नम्रता उपाध्याय उपप्रबंधक बीज निगम खोखसा, जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सभी सेवा सहकारी समितियो के प्रबंधक, एफपीओ के सदस्यगण, निजी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि एव कृषि विभाग के मैदानी अमले उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology