Home Blog Page 186

*समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण*

0

समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में एक और शिक्षक को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदेश सौंपा गया।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंधियारी पाठ अकलतरा के प्रधान पाठक श्री छेदीलाल शर्मा को 30 अप्रैल 2026 को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही पेंशन भुगतान आदेश यानी PPO प्रदान किया गया। श्री शर्मा ने 41 साल 3 महीने 8 दिन की लंबी सेवा पूरी करने के बाद सेवा निवृत्ति ली।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी ने उन्हें शाल-श्रीफल एवं आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि श्री शर्मा के सभी वित्तीय स्वत्वों का भुगतान अधिकतम 5 दिनों के भीतर एकमुश्त कर दिया जाएगा।
बाइट (देवकांत द्विवेदी, BEO अकलतरा):
“हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी आर्थिक अधिकार मिलें। पिछले तीन महीनों में तीन शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन ही PPO और GPO जारी किए गए हैं।”

कार्यालय के पेंशन खंड प्रभारी मनोज यादव द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए इस प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया गया है। कार्यक्रम में एबीओ स्वाती राठौर, रत्नमाला सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

*श्रमिकों का सम्मान, अधिकारों की पहचान*

0

श्रमिकों का सम्मान, अधिकारों की पहचान

मनोज साहू ब्यूरो , अकलतरा (जांजगीर-चांपा):;देश निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरारी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रमिक दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पुल, भवन और बड़े-बड़े निर्माण कार्य श्रमिकों की मेहनत से ही संभव हो पाते हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे किसान हो या मजदूर, सभी के परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे में श्रमिकों के लिए अपने अधिकारों को जानना बेहद जरूरी है, और इसके लिए शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।

कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि महिला और पुरुष एक ही कार्य करते हैं, तो उन्हें समान वेतन मिलना चाहिए। लिंग के आधार पर मजदूरी में भेदभाव करना अपराध है।
साथ ही महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि ऐसी घटनाओं को शुरुआत में ही रोका जा सके।

इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए और आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि राजीनामा योग्य मामलों का आपसी सहमति से लोक अदालत के माध्यम से त्वरित निराकरण किया जा सकता है।
बाइट (श्रीमती शिवानी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश अकलतरा):
“श्रमिक देश की प्रगति की रीढ़ हैं। सभी श्रमिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। साथ ही शिक्षा के माध्यम से वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकते हैं।”

शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर कलाराम सांडील, देवकुमारी रात्रे, पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार रात्रे, सरपंच अशोक कुमार कश्यप, सचिव युगल किशोर शुक्ला, कोटवार चेलाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

*ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशेष ग्राम सभा*

0

ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशेष ग्राम सभा

0.नवा तारिया आय के जरिया, जनगणना, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा– जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो मे और उनके आश्रित ग्रामो में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा ग्राम सभा मे उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया जाएगा इसके साथ ही ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने संपदा एप्प में परिसंपत्तियों को अपलोड करने मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तारिया आय के जरिया जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात होगी इसके साथ ही जनगणना के लिए स्वयं गणना पत्रक भरने एवं इससे संबंधित जानकारियां पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा ग्राम सभा के आयोजन हेतु कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतो को पूर्व से निर्देश जारी किए गए ह जारी निर्देश में कहा गया है की ग्राम सभा में गांव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सभा मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत लखपति दीदियों का सम्मान,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान होगा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तरिया आय का जरिया पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन कर नय कार्य के लिए सुझाव लिए जाएंगे स्वच्छता के साथ अन्य विषय पर भी ग्रामीण चर्चा करेंगे उल्लेखनीय है कि 73वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है जिले के ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह अपने ग्राम सभा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

—————————————

*ग्रामीणों ने लिया पानी बचाने का संकल्प*

0

ग्रामीणों ने लिया पानी बचाने का संकल्प

0.विशेष ग्राम सभा में जल संरक्षण के लिए बढ़ी जागरूकता और आजीविका पर जोर।

0.राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतो में आयोजित हुआ ग्राम सभा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कबीरधाम ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों ने विभिन्न विषय पर व्यापक चर्चा की शिक्षा, स्वास्थ्य,आजीविका एवं रोजगार जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाई मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जल संरक्षण और आजीविका के लिए नवा तारिया आय के जरिया में कार्य करने का संकल्प लिया गया आजीविका डबरी, अमृत सरोवर, घरों में सोख्ता गड्ढा निर्माण और नवा तरिया के द्वारा सभी क्षेत्रों में पानी रोकने का संकल्प लिया गया विशेष ग्राम सभा में जनगणना के महत्व पर जानकारी देते हुए ऑनलाइन विवरण भरने की प्रक्रिया भी बताई गई इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया की ग्राम सभा में जल संरक्षण और आजीविका पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया गया है लखपति दीदियों द्वारा अपने अनुभव अन्य ग्रामीण महिलाओं को साझा कर योजना से जुड़ने प्रेरित किया गया ग्राम पंचायत में निर्मित परिसंपत्तियों की एंट्री संपदा एप्प में करने पर बात की गई ग्राम सभा मे प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों को जल्द पूरा करने हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराते हुए आजीविका और जल संरक्षण का उद्देश्य पूरा करने नवा तारिया की विस्तृत जानकारी दी गई नये तालाबों से मछली पालन और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलने पर जानकारी दी गई है उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही।

—————————————

*नीट प्री माॅक टेस्ट का सफल आयोजन* 

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  – डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डाॅ. ब्राॅस मास्टर-की एकेडमी द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग, सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए छठवीं बार 45 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्ध वंदना की गई। तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा 10 वीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भावना साहू एवं 12 वीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रक्षा साहू का मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। उसके बाद डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी के गाइड लाइन के अनुसार प्रातः 09ः00 से 12ः00 बजे तक नीट प्री माॅक टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व कोचिंग टीम द्वारा आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो की जांच की गई। निर्धारित समयानुसार प्रश्न पत्र एवं ओ.एम.आर. शीट के पैकेट को सीनियर डायरेक्टर राजेन्द्र दिवाकर तथा केन्द्राध्यक्ष श्रीमती आशा दिवाकर द्वारा खोला गया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र (बुकलेट) एवं ओ.एम.आर. सीट वितरित किये गये। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, वेदराम चतुर्वेदी सेवा निवृत तहसीलदार, तथा जगदीश प्रसाद कांत ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। परीक्षा उपरांत परीक्षार्थियों से ओ.एम.आर. सीट की मूल प्रति एकत्रित कर कार्बन प्रति वापस दी गई। परीक्षा समाप्त होते ही आंसर-की जारी किया गया। परीक्षा पश्चात छात्रों से फीडबैक भी लिया गया। माॅक टेस्ट के प्रति परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त टेस्ट के आयोजन में वीक्षक का कार्य प्रेमचंद टंडन, तोपचंद दिवाकर ने किया। कोचिंग, प्रशिक्षण, प्रश्न पत्र एवं परीक्षा व्यवस्था आदि की तैयारी करने में कोचिंग टीम के सदस्यों साहू सर, नरेश कुमार, का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्रों, अभिभावकों तथा कोचिंग टीम के सदस्यों के साथ बैठक पश्चात् मुख्य नीट परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन में उक्त नीट प्री माॅक टेस्ट का आयोजन सफल रहा।

*रैंप योजना अंतर्गत लोरमी में इको टूरिज्म पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण 2–4 मई को आयोजित होगा* 

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत लोरमी के सभा कक्ष में 2, 3 एवं 4 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इको टूरिज्म एवं छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन सीएसआईडीसी के बैनर तले एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से स्थानीय युवाओं, टूर गाइड्स, महिला स्व-सहायता समूहों, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं रोजगारपरक साबित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करना तथा पर्यटन आधारित स्वरोजगार के अवसरों को विकसित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक पर्यटन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया जाएगा, जिसमें एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म, सांस्कृतिक एवं कला पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा होमस्टे कॉन्सेप्ट जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे। साथ ही प्रतिभागियों को पर्यटकों को आकर्षित करने के नए तरीके, पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय एवं स्थानीय स्तर पर पर्यटन व्यवसाय स्थापित करने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, प्रोत्साहनों एवं योजनाओं के बारे में भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी सरकारी लाभों का उपयोग कर अपने उद्यम को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने एवं स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं, को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

अधिक जानकारी के लिए 75661 95 551 पर संपर्क करें।

*लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोरमी के सभा कक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल हुए।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी बैठक में श्री साव ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

श्री साव ने इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोरमी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचार के लिए भर्ती हुए मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

*मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना:-बेज़ुबाँ सेवा समिति*

0

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना:-बेज़ुबाँ सेवा समिति

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- नगर पालिका पंडरिया क्षेत्र में जीव-सेवा,जन-सेवा में समर्पित संस्था बेज़ुबाँ सेवा समिति जो पिछले 8 वर्षों से सेवा कार्य के लिए तत्पर है इनके द्वारा पुनः इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पशुओं के लिए जल-पात्र (कोटना) रखने का व्यवस्था किया गया नगर के विभिन्न स्थान में जहां मूक पशुओं का ज्यादा संख्या में आवागमन होता है वहां इस कोटना को रखा जाएगा इस संस्था के द्वारा जीव सेवा का कार्य जिसमें घायल पशुओं का उपचार सहित विभिन्न कार्य किए जाते है नगर पालिका के युवा उपाध्यक्ष व बेज़ुबाँ सेवा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था लंबे समय से नगरवासी व क्षेत्रवासियों के साथ सहयोग से इस संस्था को वर्षों से सुचारू रूप से संचालित कर पा रहे है आज नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी जो 45 डिग्री के पार जाते दिख रहा इसमें आम जन मानस तो परेशान है ही मूक जीव का भी हाल बेहाल दिखाई दे रहा है हमने जो पूर्व में जलपात्र की व्यवस्था किया गया था पर समय के साथ टूट फूट हो जाता है तो उक्त स्थानों पर पूर्ति हेतु पुनः कोटना मंगाया गया है जिसे निश्चित स्थान पर रखा जाएगा वही सभी नगर के सहयोगीजनों की उपस्थिति में यह कोटना वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर के सभी समाज के समाज प्रमुखों की गरिमाई उपस्थिति में कोटना वितरण किया गया इस कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपस्थित रही वार्ड क्रमांक 18 के भाडी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सेवा स्थल जो घायल पशुओं के लिए निर्माण किया जा रहा है उस भवन में अध्यक्ष जी के द्वारा 7 लाख रुपए की राशि अध्यक्ष निधि से प्रदान किया गया जैन समाज से जीव दया पर निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन ने सराहना करते हुए 90 हजार रुपए की बड़ी राशि संस्था को देने का घोषणा किया इनके द्वारा समय समय पर सहयोग प्राप्त होता रहा है वही शिवनंदन गुप्ता इनके द्वारा समय समय पर घायल पशुओं के लिए दवा प्रदान किया जाता है इस मौके पर सभी सहयोगी जिन्होंने समय समय पर दवा चारा जैसे अन्य अन्य प्रकार का सहयोग किया है उनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस मौके पर समिति के सक्रिय सदस्य तेज प्रकाश तिवारी (बाबा),मृगेंद्र राजपूत, अपेंद्र चौबे,जैकी टंडन,अग्रज पाठक, इंजीनियर आकाश ठाकुर,शशांक सिंह, नागेंद्र देवांगन,निखिल सोनी वरिष्ठजन देवचरण यादव,खेम सिंह ठाकुर,नवल किशोर पाण्डेय जितेंद्र तिवारी,चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,हरीश जैन,दिलीप जैन,योगेश शर्मा, डॉ रामकुमार यादव,प्रियेश शुक्ला,अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद गुप्ता,गुरुनाम सिंह छाबड़ा,रामकुमार सोनी,यशपाल छाबड़ा,गणेश गुप्ता,राजा शर्मा ,श्यामाचरण बंजारे,राजीव श्रीवास्तव,डी आर महेंद्र चंद्रवंशी,ज्ञानदास बंजारे,आलोक सिंह ठाकुर,प्रफुल्ल श्रीवास्तव,सेरा धावलकर, मनीष पांडेय,रामकुमार देवांगन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

—————————————

*जबलपुर के बरगी डेम में हुई ह्रदयविदारक घटना सैलानियों से भरा क्रूज पलटा 6 की मौत कई लापता।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध बरगी जलाशय (Bargi Dam) के खमरिया टापू के पास सैलानियों से भरा एक क्रूज अचानक अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के अनुसार, सैलानी क्रूज पर सवार होकर बरगी डैम की लहरों का आनंद लेते हुए खमरिया टापू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान क्रूज का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलक झपकते ही क्रूज डूब गया और लोग पानी में गिरने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही SDRF (State Disaster Response Force) और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
अब तक 15 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट

*जिला मुंगेली कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ग्राम खम्हरिया थाना जरहागांव में रमाकांत जांगड़े पिता रेखाराम जांगड़े उम्र 39 वर्ष के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 5लीटर क्षमता वाले 2 प्लास्टिक के जेरिकेनो में भरी हुई 10लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद हुआ जो छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, 34 (2),59क का गैर जमानती अपराध होने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक डिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जय सिंह मरकाम आबकारी आरक्षक राजेश कुमार पटेल, जयेंद्र नंदागौरी का विशेष योगदान रहा है।