Home Blog Page 187

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 05 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली , कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र परिवार 05 मई 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित ₹35,000 की सहायता राशि एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है, जिससे विवाह सरल एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी विवाह शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न कराए जाएंगे।

आवेदन के साथ हितग्राहियों को आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़), अविवाहित प्रमाण पत्र, बीपीएल/आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, एकीकृत बाल विकास (ICDS) परियोजना कार्यालय, पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

*10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला,भेंट की प्रोत्साहन राशि*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली /माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाल ही में जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणामों में मुंगेली की प्रतिभा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। सरस्वती शिशु मंदिर,मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने 98.86% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस गौरवशाली उपलब्धि से न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे नगर और जिले का मान बढ़ गया है।

नपा अध्यक्ष ने निवास पहुंचकर किया सम्मान

छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नंदिता के गांधी वार्ड स्थित निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने होनहार छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर उन्होंने नंदिता का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से 5100 रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया।

रोहित शुक्ला (नगर पालिका अध्यक्ष):हमारे नगर की प्रतिभावन छात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नगर में मेधावियों की कोई कमी नहीं है। नंदिता की सफलता न केवल उसके माता-पिता के लिए बल्कि पूरे मुंगेली के लिए गौरव का विषय है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वह आगे भी ऐसे ही नगर का नाम रोशन करेगी।

नंदिता देवांगन (सफल छात्रा):मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देती हूँ। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना संभव नहीं था। मैं आगे पढ़ाई जारी रखकर एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हूँ।

विनय चोपड़ा (पार्षद):नंदिता ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना,बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उसकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद विनय चोपड़ा,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,विजेंद्र नामदेव,सुरेश देवांगन सहित परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने नंदिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में 90 प्लस परीक्षा महा अभियान चलाया गया/जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्लस रहा प्राचार्य ए. डीअंचल एवं परीक्षा प्रभारी मोहन उपाध्याय ने बताया कि कक्षा दसवीं में कुल दर्ज 72 जिसमें 55 प्रथम श्रेणी 15 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे कुल 96% परीक्षा परिणाम रहा/इसी प्रकार 12वीं कक्षा में कुल दर्ज 144 प्रथम 77 द्वितीय 56 सहित 92% परिणाम रहा/विद्यालय में विद्यालय में 93% अंक लेकर सुदीप कुमार वर्मा प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान पर 90% अंकलेकर साक्षी तिवारी, सोमेश सियारे एवं ममता पटेल रहे इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक गणों , व्याख्याता एवं सरपंच लुमेश सप्रे, एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने हर्ष व्यक्त किया है/

*दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का आयोजन*

0

श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा मीटिंग।

ब्यूरो -दिनांक 29.04.2006 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा माह फरवरी 2026 के दोषमुक्ति के प्रकरणों में समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में किया गया। समीक्षा मीटिंग में सुश्री निवेदिता पाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर, श्री आशीष झा प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन जिला बिलासपुर, श्री वेद प्रकाश पटेल उप निदेशक अभियोजन जिला रायगढ़, श्री विवेक त्रिपाठी उप निदेशक अभियोजन जिला कोरबा, श्री श्याम लाल पटेल उप निदेशक अभियोजन जिला जांजगीर, श्रीमति पी0के0 भगत उप निदेशक अभियोजन जिला मुंगेली, श्री संजीव राय सहायक उप निदेशक अभियोजन जिला पेण्ड्रा, श्री विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, आई जी कार्यालय उपस्थित रहे।
दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा और जिलों के अभियोजन अधिकारियों की मीटिंग श्री गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा की गई, जिसमें विवेचना के दौरान प्रकरणों में विवेचकों के द्वारा प्रकियात्मक त्रुटि की जा रही है जिससे अभियोजन का पक्ष कमजोर होने से आरोपी को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है तथा वे दोषमुक्त हो जाते हैं। विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।

▪️दोषमुक्ति प्रकरणों का विश्लेषण माह फरवरी 2026 के दौरान जिन प्रकरणों में आरोपी दोषमुक्त हुए, उनकी सूक्ष्म समीक्षा की गई। श्री आशीष झा प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन बिलासपुर ने उन बिंदुओं को रेखांकित किया जहाँ विवेचकों की छोटी सी चूक का लाभ आरोपियों को मिलता है।
▪️त्रुटिहीन विवेचना पर जोर’ आई जी श्री गर्ग ने स्पष्ट किया कि विवेचना का स्तर आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अपील योग्य प्रकरणों में नियमित रूप से संबंधित न्यायालयों में अपील करें । अभियोग पत्र विधिवत जिला अभियोजन अधिकारी से स्वीकृति तथा वरिष्ठ कार्यालयों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गहराई से परीक्षण उपरांत ही मान0 न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाए।
▪️ई-साक्ष्य एवं घटनास्थल का विडियोग्राफी पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
▪️NDPS मामलों में विशेष सतर्कता’ नशीले पदार्थों से जुड़े NDPS मामलों में विधि सम्मत कार्यवाही और प्रक्रियागत शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से मार्गदर्शित किया गया। जिससे कि एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में विवेचना की प्रक्रियात्मक त्रुटि से आरोपी की दोषमुक्ति न हो।
▪️समीक्षा मीटिंग के दौरान श्री आशीष झा प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन जिला बिलासपुर के द्वारा दोषमुक्ति के प्रकरणों में सत्र न्यायालय के कुल 106 प्रकरण तथा अन्य न्यायालयों के कुल 709 प्रकरणों की समीक्षा की गई.
आई जी श्री गर्ग ने रेंज के जिलो में पदस्थ विवेचको से अपील की है कि विवेचना के दौरान होने वाली उन तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों को दूर करना है, जिनका लाभ उठाकर आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त हो जाते हैं हमारा प्रयास है कि साक्ष्यों का संकलन और विवेचना इतनी सटीक हो कि न्याय की प्रक्रिया में कोई भी कमी न रहे। कार्यक्रम के अंत में आईजी महोदय ने उत्कृष्ट सुझाव देते हुये निश्चित रूप से इस समीक्षा मीटिंग से आने वाले समय में विवेचना में सुधार होगा और सजा की दर में वृद्धि होगी !

*अग्निवीर भर्ती: निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन 30 अप्रैल तक*

0

*अग्निवीर भर्ती: निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन 30 अप्रैल तक*

*पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी का मिलेगा अवसर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।
अब पंजीकृत आवेदकों के लिए 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकें। इच्छुक एवं पंजीकृत आवेदक 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in/chhattisgarh⁠ rojgar app पर ऑनलाइन आवेदन कर कोचिंग हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मुंगेली अथवा मोबाइल नंबर 9977230975 एवं 9165078401 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

*योजनाओं का लाभ लेने एग्रीस्टैक पर किसान पंजीयन अनिवार्य*

0

*योजनाओं का लाभ लेने एग्रीस्टैक पर किसान पंजीयन अनिवार्य*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// किसानों के हित में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एग्रीस्टैक में किसान पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एग्रीस्टैक परियोजना के जरिए देशभर में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की भूमि और पहचान से संबंधित समग्र डाटा तैयार किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले में किसान पंजीयन का कार्य ग्राम स्तर पर लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्य राजस्व एवं कृषि विभाग के समन्वय से संचालित हो रहा है।
परियोजना के तहत प्रत्येक कृषक का फार्मर लैंड आईडी एवं फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। जिन किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होगा, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि, धान विक्रय, खाद-बीज वितरण सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। पंजीयन प्रक्रिया को सरल और व्यापक बनाने के लिए जिले में पंचायत एवं समिति स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से मैदानी अमला गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित कर रहा है और लोक सेवा केंद्रों तक लाकर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

*मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप*

0

*मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप*

*जिले के टॉप छात्रों का सम्मान, कलेक्टर ने घर पहुंचकर दी बधाई और शुभकामनाएं*

*मेहनत और लगन का मिला सम्मान, कलेक्टर ने टॉपर्स का बढ़ाया हौसला*

*“90 प्लस अभियान” का असर: “प्रेरणा से परिवर्तन” की दिशा में एक बड़ा कदम- कलेक्टर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज दोपहर 2:30 बजे घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मुंगेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से कक्षा 10वीं के परिणाम में लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अंशुल एक निजी विद्यालय के छात्र हैं, उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसी कड़ी में मुंगेली जिला मुख्यालय के विवेकानंद वार्ड की कक्षा 10वी की छात्रा नंदिता देवांगन ने 98.87 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं चकरभाठा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कुमारी हेमा ने 97.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मुंगेली जिले में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
परिणाम घोषित होने के बाद कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल,जिला सीईओ ने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मुंगेली जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष प्रदेश के टॉप-10 में अपनी जगह बनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं में जिला पिछले वर्ष 27वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष छठवें स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में भी जिले ने 30वें स्थान से सुधार करते हुए 12वां स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित “90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान” को देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 74 स्कूलों को चिन्हित कर विशेष रूप से मोटिवेशन और गुणवत्ता सुधार पर कार्य किया गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निरंतर प्रयास किए गए।
कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के ये सफल विद्यार्थी आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा देंगे। उन्होंने इसे “प्रेरणा से परिवर्तन” की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा में तकनीकी नवाचारों को जोड़ते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई,अंशुल शर्मा से पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ मुलाकात का किया वादा*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई,अंशुल शर्मा से पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ मुलाकात का किया वादा*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़:-मंत्री श्री साहू ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करना तथा बेमेतरा की ओमनी वर्मा एवं रायगढ़ के कृष महंत का शीर्ष स्थानों पर रहना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परीरानी प्रधान एवं मुंगेली के अंशुल शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।

 

इस अवसर पर श्री साहू ने मुंगेली के अंशुल शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें विशेष रूप से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंशुल से शीघ्र मुलाकात कर उनकी पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ सफलता का उत्सव मनाने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और समर्पण से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

*♦️क्रेटा वाहन में 67.380 किग्रा गांजा परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।*

0

♦️क्रेटा वाहन में 67.380 किग्रा गांजा परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

♦️ फरार आरोपी संजीव कुमार एवं अभिषेक साहू को बदायूं (उ.प्र.) से किया गया गिरफ्तार।

कांकेर;-जिला पुलिस द्वारा “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन से गांजा परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर वाहन चालक ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में वाहन से 03 बोरियों में कुल 67.380 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

प्रकरण में थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 BNS एवं 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन बदायूं (उ.प्र.) में मिलने पर पुलिस टीम द्वारा वहां जाकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. संजीव कुमार (30 वर्ष), निवासी बदायूं (उ.प्र.)
2. अभिषेक साहू (32 वर्ष), निवासी बदायूं (उ.प्र.)
दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

📦 बरामदगी
➡️ 67.380 किग्रा गांजा (कीमत ₹33,69,000)
➡️ क्रेटा वाहन (कीमत ₹10,00,000)
➡️ 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट (UP14 DL 4480)
💰 कुल जुमला कीमत – ₹43,69,000

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगरी पुलिस की महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही*

0

धमतरी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगरी पुलिस की महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही

थाना नगरी क्षेत्र में एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।