Home Blog Page 185

*लोरमी 50 बिस्तर अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न*  

0

*लोरमी 50 बिस्तर अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न*

 *उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में की वृद्धि*

*बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाएं मेगा स्वास्थ्य शिविर- उपमुख्यमंत्री श्री साव*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी ,मुंगेली // सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी स्थित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में आज जीवन दीप समिति की साधारण समिति की बैठक उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं गार्डन की हरियाली की सराहना की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में पांच वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिमाह 2000 रुपये वृद्धि की स्वीकृति दी गई। साथ ही अस्पताल के सोलर सिस्टम की मरम्मत, बैटरी बदलने एवं जनरेटर सुधार के लिए डीएमएफ मद से प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर मुंगेली को भेजने के निर्देश दिए गए।

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में नए पेइंग वार्ड निर्माण के लिए अपने विधायक मद से 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं डीएमएफ मद से शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए गए। निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड लैब को शीघ्र पूर्ण करने तथा 50 बिस्तर अस्पताल को 100 बिस्तर में उन्नत करने के लिए अतिरिक्त भवन स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सहकारिता विभाग के पुराने गोदाम की भूमि स्वास्थ्य विभाग को आबंटित करने की प्रक्रिया तेज करने कहा गया।

इसके अलावा बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, खुड़िया बांध के पार स्थित गांवों के लिए बोट एम्बुलेंस प्रस्ताव तैयार करने तथा अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और दो सुरक्षा गार्ड रखने की स्वीकृति दी गई। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल से अनावश्यक रिफरल केस को कम करने पर भी जोर देते हुए मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, डी पी एम श्री गिरीश कुर्रे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

*लोरमी में 2 से 4 मई तक इको टूरिज्म पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण*

0

*लोरमी में 2 से 4 मई तक इको टूरिज्म पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,मुंगेली— भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत लोरमी के सभा कक्ष में 2, 3 एवं 4 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इको टूरिज्म एवं छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन सीएसआईडीसी के बैनर तले एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं, टूर गाइड्स, महिला स्व-सहायता समूहों, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा पर्यटन आधारित स्वरोजगार के अवसरों को विकसित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म, सांस्कृतिक एवं कला पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा होमस्टे जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के आधुनिक तरीके, पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और स्थानीय स्तर पर पर्यटन व्यवसाय स्थापित करने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 के तहत मिलने वाली सुविधाओं, प्रोत्साहनों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि प्रतिभागी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को सफल बना सकें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 75661 95 551 पर संपर्क कर सकते हैं।

*पुलिस परिवार कल्याण के तहत 23 बच्चों को पायलट बनने हेतु किया गया प्रेरित रायपुर हवाई अड्डे का शैक्षणिक भ्रमण*

0

 

 

*पुलिस परिवार कल्याण के तहत 23 बच्चों को पायलट बनने हेतु किया गया प्रेरित रायपुर हवाई अड्डे का शैक्षणिक भ्रमण* 

➡️ *मुंगेली पुलिस की अभिनव “पहल”, पुलिस परिवार के बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन हेतु कराया गया शैक्षणिक दौरा* 

➡️ *भारतीय वायु सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में करियर अवसरों की दी गई जानकारी*

➡️ *फाइटर पायलट एवं तकनीकी विशेषज्ञों से छात्रों ने किया संवाद*

           

 

        मुंगेली पुलिस परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्यल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल करते हुए स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) के संरक्षण एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रक्षा एवं नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराना एवं उन्हें पायलट जैसे प्रतिष्ठित कार्य के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान 23 छात्र – छात्राओं को हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं विमान संचालन की बारीकियों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना, थल सेना, नौसेना, तटरक्षक बल (Coast Guard), नागरिक उड्डयन एवं CISF में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय जिला पुलिस मुंगेली द्वारा BCAS (ब्युरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी) रायपुर के सहयोग से किया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं भारतीय वायु सेना के अन्य अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने छात्रों को पायलट एवं तकनीशियन बनने की प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड एवं चिकित्सा मानकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त छात्रों को प्रशिक्षण विमान का अवलोकन कराया गया, जहां उन्होंने कॉकपिट (चालक स्थान) के उपकरणों एवं नियंत्रण प्रणाली को करीब से देखा। यह अनुभव उनके लिए अत्यंत उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उनके मन में देश सेवा हेतु उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने की नई ऊर्जा एवं आकांक्षा जागृत हुई।

उक्त पहल पुलिस परिवार के बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस परिवार के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त हो सके।

*महिला से मारपीट कर हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार।*

0

*महिला से मारपीट कर हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार।*

 

कबीरधाम :-के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में घटित एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 27.04.2026 को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार के दौरान सोनकली बैगा, पति जेठूराम बैगा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रोकनी की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कवर्धा में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की गई तथा घटना स्थल थाना कुकदूर क्षेत्राधीन होने से मर्ग कायम कर विस्तृत जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोस में रहने वाले अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। दिनांक 21.04.2026 को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा द्वारा दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के पश्चात विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

विवाद के दौरान आरोपी मंदाकिनी बैगा ने आवेश में आकर बांस के डंडे से मृतिका के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं। घायल अवस्था में अपने पति के घर पहुंची, जहां परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा, पति अर्जुन बैगा, निवासी ग्राम रोकनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संग्राम सिंह व थाना कवर्धा पुलिस टीम, तथा थाना कुकदुर पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही।

*ग्राम कोको में दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत*

0

*ग्राम कोको में दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत*

 

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कबीरधाम:-प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई।

मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया।

तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

*पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को रीवा (म.प्र.) से गिरफ्तार*

0

*पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को रीवा (म.प्र.) से गिरफ्तार*

आरोपियों द्वारा 15,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी।

 

नाम आरोपी :-

 1. पंकज कुमार वर्मा पिता स्व. रामानंद वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम टिकिया थाना चोरहटा, हा.मु. – शाही अपार्टमेंट नं.- 28 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा (म.प्र.)

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर‘-:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.03.2025 को प्रार्थी फेकुराम चतुर्वेदी पिता स्व. रंगी लाल चतुर्वेदी निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच ग्राम करवा में “रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड” कंपनी के डायरेक्टर पंकज वर्मा द्वारा पैसा दोगुना करने का लालच देकर गांव के लोगों को एजेंट बनाकर निवेश करवाया गया।

आरोपी द्वारा लोगों से राशि एकत्र कर करबला रोड स्थित कार्यालय में जमा कराया जाता था। इस प्रकार गांव के कई लोगों से लगभग 15,00,000/- रुपये की राशि जमा कराई गई, जिसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया। इस प्रकार आवेदकों के साथ धोखाधड़ी की गई।

प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सतत पतासाजी की जा रही थी।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर ग्राम टिकिया, चोरहटा, जिला रीवा (म.प्र.) में दबिश देकर आरोपी पंकज कुमार वर्मा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल*

0

 

 

*गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। उद्यानिकी विभाग और सरकारी योजनाओं की मदद से गेंदा, गुलाब जैसे फूलों की वैज्ञानिक खेती कर किसान कम लागत में लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन मिलने के कारण किसान वैज्ञानिक पद्धति से अधिक उत्पादन ले रहे हैं। एक किसान आनंदराम सिदार की सफलता देखकर अब अन्य ग्रामीण भी परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

परंपरागत खेती के दौर में जहाँ किसान अक्सर कम मुनाफे से परेशान रहते हैं, वहीं रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के एक छोटे से गाँव कोड़केल के किसान श्री आनंदराम सिदार ने नवाचार से समृद्धि की नई इबारत लिखी है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन की श्गेंदा क्षेत्र विस्तार योजनाश् का लाभ उठाकर आनंदराम ने अपनी आय में कई गुना वृद्धि की है।

 

*धान बनाम गेंदा- मुनाफे का बड़ा अंतर*

आनंदराम सिदार पहले पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर थे। वे 10 क्विंटल धान का उत्पादन कर मुश्किल से 31 हजार रुपए की कुल आय प्राप्त कर पाते थे, जिसमें से लागत काटकर उनके हाथ मात्र 22 हजार रुपए का लाभ आता था। लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय का ग्राफ अचानक बदल गया।

*तकनीकी सहयोग और बंपर उत्पादन*

वर्ष 2025-26 के दौरान उद्यानिकी विभाग ने उन्हें उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। आनंदराम की मेहनत और विभागीय सहयोग का नतीजा यह रहा कि उन्होंने कुल उत्पादन लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल बेचकर

3 लाख रुपए से अधिक की कुल आमदनी हासिल की। धान की तुलना में बेहतर रिटर्न और कम समय में अधिक आय प्राप्त किया।

*क्षेत्र के किसानों के लिए बने रोल मॉडल*

श्री सिदार की इस सफलता ने पूरे रायगढ़ जिले में गेंदा जैसी नगदी फसलों के प्रति अन्य किसानों का रुझान बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के कई किसान धान के स्थान पर फूलों की खेती को एक लाभकारी विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। आनंदराम सिदार का कहना है कि शुरुआत में जोखिम लग रहा था, लेकिन उद्यानिकी विभाग के तकनीकी सहयोग और सही समय पर की गई देखरेख ने मेरी तकदीर बदल दी। आज मैं आत्मनिर्भर हूँ और अपने परिवार को बेहतर जीवन दे पा रहा हूँ।

 

*विभाग की सक्रिय पहल*

 

रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़ने के बाद आनंदराम सिदार का जीवन की दिशा ही बदल गई। उद्यानिकी विभाग की सक्रियता से फूलों की खेती अब एक टिकाऊ और मुनाफे वाले व्यवसाय के रूप में उभर रही है। विभाग द्वारा लगातार किसानों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

 *ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार।*

0

कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लादा गया था। इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 168/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वालों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं।

सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त घटना से संबंधित कोयला जिनकी भी सहभागिता से आ रहा है, जिसकी भी सहभागिता के माध्यम से ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है तथा जिसके लिए जा रहा था जो भी इस घटना में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी

फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों :

1️⃣ रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती टावर मोहल्ला, दीपका, कोरबा
2️⃣ सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा
3️⃣ मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड
4️⃣ सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार (हाल मुकाम: झाबर, दीपका)
5️⃣ मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी, म.प्र.
6️⃣ अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्डपुर, कोरिया

*महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाइल एवं चाकू का कवर बरामद।

साइबर पुलिस एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त टीम ने सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर सुलझाया मामला।

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चौकी सीएसईबी क्षेत्र में महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने की गंभीर घटना में कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 27.03.2026 को प्रार्थिया आशा खेवरार, निवासी एम-101 पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह प्रतिदिन की तरह कार्य पर जा रही थी। सुबह लगभग 10:40 बजे सीएसईबी चौक के पास दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से पहुंचे और पीछे से चाकू मारकर हत्या का प्रयास कर फरार हो गए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

प्रकरण में चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित ढंग से जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। विभिन्न स्थानों से प्राप्त फुटेज का आपसी मिलान कर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया। साथ ही टावर डंप डेटा निकालकर संदिग्ध मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

प्रारंभिक जांच में पीड़िता से संबंधित पहलुओं पर गहन पूछताछ की गई, किन्तु कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं होने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क (मुखबिर तंत्र) को सक्रिय कर लगातार निगरानी रखी गई।
साइबर पुलिस एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय करते हुए विभिन्न एंगल से जांच की गई। लगातार लगभग एक माह तक किए गए अथक प्रयास, व्यापक पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के संकलन के फलस्वरूप घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो सीडी डीलक्स मोटर सायकल, विवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू का कवर बरामद किया गया है।

गिरफ़्तार आरोपी का नाम-
शक्ति कुमार सहीस पिता सतीश सहीस, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती धनवार पारा, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
विधि से संघर्षरत बालक –

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार/निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सतर्कता एवं सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

* *थाना अकलतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के मामले में ताबड़तोड कार्यवाही*

0

* *थाना अकलतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के मामले में ताबड़तोड कार्यवाही*

* *204 पाव शराब के बरामद*

* *मामले में एक महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*

* *आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में कई अपराध दर्ज है थाना अकलतरा में*

*गिरफ्तार आरोपी*

*1 सहदेव बंजारे उम्र 23 वर्ष*

*2 शंकर खाण्डे उम्र 28 वर्ष*

*3. अल्का बंजारे उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड नं0 13 गुरुघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब कार्यवाही करने पुलिस अकलतरा की टीम रवाना हुई थी जो सूचना मिला कि टीवीएस एक्सल क्रंमाक CG11AZ 5541 में शराब परिवहन कर रहे है कि सूचना पर तरोद चौक में रेड कार्यवाही किया गया जो दो व्यक्ति अर्जुनी तरफ से तरौद चौक की ओर आ रहे थे नाम पूछने पर सहदेव बंजारे, शंकर खाण्डे निवासी अकलतरा का होना बताये पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अल्का बंजारे अकलतरा के पास जो छोडने जा रहा था सुबह 11.00 बजे लगभग 100 पाव देशी प्लेन शराब पूर्व में अल्का बंजारे के घर में छोड चुके थे आरोपियों के पास से 100 पाव देशी प्लेन शराब एवं एक बाइक cg 11az 5541 जप्त किया गया महिला अल्का बंजारे के घर जाकर टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया, अल्का बंजारे के द्वारा मौके पर दरवाजा नहीं खोलने से पंचनामा तैयार कर शराब खुर्द बुर्द होने की पूर्ण संभावना वीडियोग्राफी कर दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके से अल्का बंजारे घर के अंदर मिली अलका के घर के अंदर से बरामद से 180 एमएल शीशी में देशी प्लेन शराब 91 नग 16.380 लीटर शराब 180 एमएल वाली सुपर जीपसी फाइन विस्की 13 नग 2.340 लीटर कुल कीमती 8580 रुपए समक्ष गवाहो के जप्त किया ।

*सभी आरोपियों के* विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

*उक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा , asi सुरेंद्र कश्यप
HC रेमन सिंह राजपूत , शरीफ़ खान, आरक्षक महेंद्र राज, कृष्णा पटेल, राज पांडे रश्मि भदौरिया का योगदान रहा