Home Blog Page 18

 *किराए के बैंक खाते(म्यूल अकाउंट) में साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार* * *साइबर थाना टीम की कार्रवाई*

0

 *किराए के बैंक खाते(म्यूल अकाउंट) में साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार*

* *साइबर थाना टीम की कार्रवाई*

* *खातों में करोड़ो का ठगी की रकम आने का खुलासा*

* *कमीशन के लालच में बैंक खाता खुलवा रहे थे*

* *10 हजार से 1 लाख रूपये तक मिलता था कमीशन*

* *कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, असम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत ओर अन्य कई राज्यों से हुआ था शिकायत*

* *एक दिन में करोड़ों रुपए के सायबर ठगी का हुआ ट्रांजेक्शन*

* *दूसरे राज्य के सायबर ठगो को म्यूल खाता उपलब्ध करते थे*

गिरफ्तार आरोपी

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम* –

(1) कलेशराम देवांगन उर्फ छोटू उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा,जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) 

(2) श्यामलाल देवांगन उर्फ राजू उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)           

 (3) लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 46 वर्ष ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा        

(4) वेमेश आदित्य उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 15 बुधवारी बाजार, जांजगीर थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)         

(5) ज्योति बाई यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम बनारी डीहपारा वार्ड नं. 05जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

(6)सुरेश कुमार गढेवाल 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 ग्राम पाली थाना चैक नैला

(7)अनिल राठौर 29 वर्ष सा. वार्ड 17 चंदनिया पारा थाना जांजगीर,

(8) इश्तेखार अहमद 29 वर्ष सा. वार्ड 21 खडपडीपारा थाना जांजगीर

विवरण:-

 मनोज साहु ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान इन बैंक खातों में देश के अलग- अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम पहुंचना पाया गया था जिस पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर 8 खाता धारकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था , जिसमे खाता धारक ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक जैसे अनेक बैंक में अपना खाता खुलवा कर नया सिम अपने नाम से जारी कराकर साइबर ठगो को देते थे जिसके बदले खाता धारक को कमीशन मिलता था , उक्त म्यूल खाता में कई लाख , करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए है , कई राज्य से 5 या 5 से अधिक बार रिपोर्ट दर्ज कराया गया है , कुछ खाता में 14 से 15 बार रिपोर्ट दर्ज है खाताधारक उपरोक्त गिरफ्तार आरोपियों के खाता में लेयर-1 में रुपए आए है , जिसमें म्यूल खातों के विरूद्ध थाना साइबर में अपराध क्रमाक 20/2026 धारा 61(2),317(4),317(5),318(4),323बी.एन.एस. 66 डी आई.टी.एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ किया गया जो कमीशन के लालच में अपना खाता का 🏧 , नया मोबाइल नंबर साइबर ठगों को देना बताए आरोपियों से पासबुक जप्त किया गया है , खातों में लाखों रुपए का होल्ड लगा हुआ है ,होल्ड रुपए वापसी हेतु संबंधित राज्य को सूचना दिया गया है ।

प्रकरण में

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम* –

(1) कलेशराम देवांगन उर्फ छोटू उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा,जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(2) श्यामलाल देवांगन उर्फ राजू उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(3) लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 46 वर्ष ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

(4) वेमेश आदित्य उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 15 बुधवारी बाजार, जांजगीर थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(5) ज्योति बाई यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम बनारी डीहपारा वार्ड नं. 05जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

(6)सुरेश कुमार गढेवाल 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 ग्राम पाली थाना चैक नैला

(7)अनिल राठौर 29 वर्ष सा. वार्ड 17 चंदनिया पारा थाना जांजगीर,

(8) इश्तेखार अहमद 29 वर्ष सा. वार्ड 21 खडपडीपारा थाना जांजगीर

जिन्हें गिरफ्तार का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

जिन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

क्या होता है *म्यूल खाता*:- म्यूल खाता ऐसा खाता है जिसको खुलवाकर साइबर ठगो को किराए से या कमीशन के लालच में दिया जाता है, उक्त खाते में किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से प्राप्त धन प्राप्त किया जाता है , परन्तु जब उस अवैध धन / राशि की जाँच की जाती है तो खाता धारक आरोपी बनाया है।

*जांजगीर पुलिस की अपील:-*

*कोई भी व्यक्ति अपना स्वयं का खाता किसी दूसरे व्यक्ति को ना दें, ना ही अपने नाम से कोई मोबाइल नंबर चालू कर के किसी दूसरे व्यक्ति को दें, यदि आप ऐसा करते हैं और उक्त खाते में अथवा मोबाइल नंबर में किसी प्रकार का अपराधिकृत की घटना घटित होती है तो सर्वप्रथम जवाबदारी खाताधारक अथवा उसे मोबाइल नंबर के स्वामी की होती है साइबर ठगो से सावधान रहें और जागरूक रहें*

*वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट बनाने विषय विशेषज्ञों ने बनाई कार्ययोजना*

0

*ब्लूप्रिंट के अनुरूप तैयारी, नियमित अभ्यास एवं सतत मूल्यांकन पर दिया गया जोर*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- आगामी वर्ष 2027 की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीआरसी भवन मुंगेली में विकासखंड स्तरीय विषय विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल के मार्गदर्शन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी विमित्रा धृतलहरे एवं बीआरसीसी सूर्यकांत उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2027 की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विषयवार शैक्षणिक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विषय विशेषज्ञों ने संबंधित विषयों के ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्नों के स्वरूप, अंक विभाजन, महत्वपूर्ण अध्यायों एवं परीक्षा की तैयारी के प्रभावी तरीकों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार, परीक्षा संबंधी कठिनाइयों को दूर करने तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। विषय विशेषज्ञों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट के अनुरूप व्यवस्थित तैयारी कराएं तथा कठिन विषयों एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास, लिखित कार्य, मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास तथा समय-समय पर मूल्यांकन के माध्यम से उनकी शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने पर बल दिया गया। विषय विशेषज्ञों से कहा गया कि विद्यार्थियों की विषयवार कमजोरियों को चिन्हांकित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएं। शिक्षा विभाग द्वारा आशा व्यक्त की गई कि विषय विशेषज्ञों के आपसी समन्वय, शिक्षकों के समर्पित प्रयास एवं विद्यार्थियों की नियमित मेहनत से जिले के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सकारात्मक सुधार आएगा और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। बैठक में संस्कृत विषय विशेषज्ञ डॉ. रामबाबू मिश्र, अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ रूही फातिमा, विक्रम सिंह ठाकुर, ज्योति राय, मोहन उपाध्याय, हिंदी विषय विशेषज्ञ संगीता सिंह, फनेंद्र राय, आशीष सिंह, उर्मिला देवांगन, बुद्धेश्वर उपाध्याय, गोविंद पांडेय, शिवशंकर नेताम, राहुल वर्मा, दत्ता मैडम सहित सभी विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

*मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली शहर के दाऊपारा में विजयादशमी पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्री राम दशहरा समिति द्वारा इस वर्ष भी रेस्ट हाउस ग्राउंड में विशाल रावण दहन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं। विशाल रावण, आकर्षक सजावट और भव्य आतिशबाजी इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहते हैं।

वरुण सुजुकी शोरूम में हुई आयोजन की तैयारी संबंधी बैठक

आगामी दशहरा उत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से वरुण सुजुकी शोरूम में श्री राम दशहरा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और आयोजन को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशाल रावण के निर्माण, भव्य आतिशबाजी, आकर्षक सजावट और बड़े मंच की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

इस बार आतिशबाजी होगी खास आकर्षण

समिति की बैठक में इस वर्ष आतिशबाजी को और अधिक आकर्षक, भव्य और नए अंदाज में प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन को यादगार बनाने के लिए पिछले वर्ष से भी बेहतर व्यवस्था करने और दर्शकों को आकर्षित करने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई।

दाऊपारा स्थित रेस्ट हाउस ग्राउंड में होने वाला यह दशहरा आयोजन मुंगेली के प्रमुख सार्वजनिक उत्सवों में शामिल है। विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।

श्री राम दशहरा समिति द्वारा इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है। विशाल रावण, आकर्षक आतिशबाजी, साज-सज्जा, मंच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा से आगामी दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियों की दिशा स्पष्ट हुई है।

मुंगेली में दशहरा उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच हर वर्ष उत्साह देखने को मिलता है। इस बार आतिशबाजी और आयोजन के अन्य आकर्षणों को नए रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी कार्यक्रम को खास बना सकती है।

*“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी*

0

➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे के विशेष सहयोग से जिला पंचायत मुंगेली में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम।*

➡️ *बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर ठगी के नए तरीकों, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं 1930 हेल्पलाइन की दी गई जानकारी, बिहान दीदियों को बनाया गया “साइबर दीदी”।*

➡️ *साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले के प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर आने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08.10.2026 को जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल राम रावटे के विशेष सहयोग से जिला पंचायत कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में *“पहल”* कार्यक्रम के अंतर्गत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ओटीपी, पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, खाता को सुरक्षित रखने, मोबाइल सिम अपने नाम पर रखने, पासवर्ड, व्हाटसऐप में ऑटो डाउनलोड बंद रखने, मोबाइल की उपयोगिता के सम्बन्ध में, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान क्यूआर कोड स्कैन नहीं करने तथा फर्जी कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही फर्जी केवाईसी, ऑनलाइन ठगी, यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, फर्जी ग्राहक सेवा नंबर, सोशल मीडिया ठगी एवं डिजिटल गिरफ्तारी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

*मुंगेली पुलिस की विशेष पहल जिले में बिहान दीदी एवं स्व.सहायता समूह के सदस्य महिलाओं को बनाया जाएगा साइबर दीदी*

जिले में जिस प्रकार बिहान दीदियां गांव में आजीविका एवं सामाजिक जागरूकता की मजबूत कड़ी हैं, उसी प्रकार उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की ग्राम स्तरीय कड़ी के रूप में सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहान दीदियों को *“साइबर दीदी”* के रूप में तैयार करने की पहल की गई, ताकि वे अपने परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों तक *“हर गांव-हर घर”* साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकें। साथ ही महिलाओं एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को *”साइबर स्मार्ट नागरिक”* बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में साइबर घटना होने पर बिना देरी किए शिकायत करने के लिए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया।

*प्रदेश स्तर पर मुंगेली जिला पांचवें स्थान पर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने किया सम्मानित*

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित *“साइबर जागृति अभियान”* में जिला मुंगेली द्वारा किए गए प्रभावी जागरूकता कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश स्तर पर जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि आमजन की जागरूकता और सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह, जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत के स्टाफ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बिहान दीदियां एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

उमरिया हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण कार्य? जिम्मेदार कौन?

0

उमरिया हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण कार्य? जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहिनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम उमरिया के हाई स्कूल में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य को लेकर अब यह मांग उठने लगी है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर इसकी निष्पक्ष जांच करें और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण महत्वपूर्ण है। ऐसे में निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप हो रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। यदि निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी या किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम कौन लगाएगा?

निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग और निगरानी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है? क्या उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण कराया गया है? इन सभी बिंदुओं की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

शिकायत पर कार्रवाई की मांग, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो

मामले को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आने के बाद अब संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की जा रही है कि शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृत प्राक्कलन, उपयोग की जा रही सामग्री और निर्धारित तकनीकी मापदंडों की पड़ताल की जाए।

यदि जांच में ठेकेदार या संबंधित अधिकारियों की लापरवाही अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता को जांच और कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

अब देखना होगा, कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में जाता है?

सरकारी निर्माण कार्यों में जनता के पैसे का सदुपयोग और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में उमरिया हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित विभाग की चुप्पी के बजाय ठोस पहल की अपेक्षा की जा रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे? क्या निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों और शिक्षा से जुड़े लोगों को अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत श्री सुरेश कुमार नवरंग का हुआ स्टार अलंकरण

0

वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत श्री सुरेश कुमार नवरंग का हुआ स्टार अलंकरण

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,/ अचानकमार टाइगर रिजर्व में पदस्थ वनरक्षक श्री सुरेश कुमार नवरंग के वनपाल पद पर पदोन्नत होने पर आज 08 अक्टूबर को स्टार अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार पटेल, भारतीय वन सेवा, उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी एवं श्री गुलशन कुमार साहू, सहायक संचालक, करगी रोड कोटा द्वारा श्री नवरंग को स्टार अलंकरण प्रदान कर उनके पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री नवरंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं।

जल जीवन मिशन से भाग्य लक्ष्मी टंडन के घर तक पहुंचा पानी*

0

*जल जीवन मिशन से भाग्य लक्ष्मी टंडन के घर तक पहुंचा पानी*

*घर में नल कनेक्शन होने से समय और श्रम की हो रही बचत*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम केशरूवाडीह निवासी भाग्य लक्ष्मी टंडन के जीवन में भी घर तक नल से पानी पहुंचने के बाद सकारात्मक बदलाव आया है। भाग्य लक्ष्मी टंडन ने बताया कि जल जीवन मिशन से पहले घरेलू जरूरतों के लिए पानी लाने उन्हें दूर जाना पड़ता था। पानी लाने में काफी समय और शारीरिक श्रम लगता था। रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के बीच पानी की व्यवस्था करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। कई बार पानी लाने में लगने वाले समय के कारण अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था।

जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद भाग्य लक्ष्मी टंडन को पानी के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली है। अब घरेलू उपयोग के लिए पानी घर पर ही उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। वह बताती हैं कि पहले जहां पानी की व्यवस्था के लिए अलग से समय देना पड़ता था, वहीं अब बचा हुआ समय घरेलू कार्यों और परिवार से जुड़े अन्य जरूरी कामों में लगाया जा सकता है। घर तक पानी की सुविधा ने उनकी दिनचर्या को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाया है। गांव में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीण परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

*जल जीवन मिशन ने केशरूवाडीह की लक्ष्मी को दी सुविधा, अब घरेलू कामों के लिए मिल रहा अधिक समय* *घर में नल

0

*जल जीवन मिशन ने केशरूवाडीह की लक्ष्मी को दी सुविधा, अब घरेलू कामों के लिए मिल रहा अधिक समय*

*घर में नल पहुंचने से लक्ष्मी धुरी की जिंदगी हुई आसान, पानी लाने की मेहनत और समय की बचत*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से लोगों के दैनिक जीवन में सुविधाजनक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम केशरूवाडीह निवासी श्रीमती लक्ष्मी धुरी के लिए भी घर में नल कनेक्शन किसी बड़ी सुविधा से कम नहीं है। पहले उन्हें पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से उनकी दिनचर्या काफी आसान हो गई है।

लक्ष्मी धुरी ने बताया कि जल जीवन मिशन से पहले घरेलू जरूरतों के लिए पानी लाने के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता था। पानी लाने में समय के साथ शारीरिक श्रम भी अधिक लगता था। विशेषकर रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के बीच पानी की व्यवस्था करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। घर में नल कनेक्शन लगने के बाद अब उन्हें घर पर ही पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता काफी कम हुई है और रोजाना होने वाली मेहनत व समय दोनों की बचत हो रही है। लक्ष्मी धुरी ने बताया कि घर तक नल से पानी पहुंचने के कारण अब वे बचाए गए समय का उपयोग अन्य घरेलू कार्यों में कर पा रही हैं। पानी की उपलब्धता ने उनकी दिनचर्या को अधिक सुविधाजनक बनाया है।

*त्यौहार से पहले श्रमिकों और हितग्राहियों के शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ*

0

*त्यौहार से पहले श्रमिकों और हितग्राहियों के शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ*

*निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा में एमबी एवं सत्यापन पूरा करने दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, भुगतान की स्थिति तथा मूल्यांकन एवं सत्यापन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, 15वें वित्त आयोग, विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), एनआरएलएम सहित अन्य योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों तथा तकनीकी अमले से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी श्रमिक, हितग्राही अथवा संबंधित एजेंसी का भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी लंबित भुगतानों का नियमानुसार परीक्षण कर त्योहारों से पूर्व शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इससे योजनाओं से जुड़े श्रमिकों एवं हितग्राहियों को समय पर उनकी राशि का लाभ मिल सकेगा।

सीईओ ने निर्माण कार्यों तथा ‘विकसित भारत जी राम जी’ के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण कराए गए सभी निर्माण कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत मूल्यांकन (एमबी) एवं सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन एवं सत्यापन से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उचित नहीं है। कार्यों की वास्तविक प्रगति का समय पर भौतिक सत्यापन और मूल्यांकन होने से भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा कार्यों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों के मूल्यांकन एवं सत्यापन में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ श्री रावटे ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े निर्माण कार्य हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। त्योहारों के समय किसी भी श्रमिक या संबंधित पक्ष का भुगतान रुकना नहीं चाहिए। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नियमित रूप से भौतिक सत्यापन करें तथा संबंधित पंचायत के उप अभियंता समय-सीमा के भीतर मूल्यांकन दर्ज करें, ताकि पारदर्शी एवं त्वरित गति से भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में उप संचालक पंचायत, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस), सहायक परियोजना अधिकारी (वीबीजी राम जी), जिला समन्वयक (एसबीएम एवं पीएमएवाई-जी), समस्त उप अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित जिला पंचायत के शाखा प्रभारी एवं योजना शाखा के सहायक उपस्थित रहे।

वन्यप्राणी सप्ताह में शिवतराई के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार*

0

*वन्यप्राणी सप्ताह में शिवतराई के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार*

*अचानकमार टाइगर रिजर्व में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी अंतर्गत कोटा बफर परिक्षेत्र में वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर विद्यार्थियों में वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलाए गए वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिवतराई एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवतराई में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, वहीं क्विज प्रतियोगिता में वन एवं वन्यप्राणियों से संबंधित विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील बनने तथा अपने आसपास के लोगों को भी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।