Home Blog Page 17

पंडरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान, छात्रावास में स्वास्थ्य सामग्री और विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित

0

पंडरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान, छात्रावास में स्वास्थ्य सामग्री और विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित

0.विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में आयोजित हुए विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी किया गया संपर्क

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश एवं भाजपा मंडल पंडरिया के अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर के प्रस्ताव अनुसार विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडरिया में विभिन्न जनसेवा एवं जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए अभियान के अंतर्गत देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिक विभूति कुमार शुक्ला एवं राजकुमार वैष्णव को सम्मानित किया गया सम्मान के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और देश सेवा के दौरान बिताए गए कठिन समय की यादें ताजा कीं उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है इसी क्रम में शासकीय कन्या प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में स्वास्थ्य संबंधी सामग्री का वितरण किया गया वहीं स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल के पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित किया गया इसके अलावा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी पूरी की गई सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली गई इन योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित होने को जनकल्याण की महत्वपूर्ण पहल बताया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक जनसेवा पहुंचाना तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को साकार करना रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता नवल किशोर पाण्डेय, देवेन्द्र गुप्ता, दिलीप जैन, नारायण माली, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, हरीश जैन, चंद्र कुमार सोनी, मनीष शर्मा, युवा नेता आलोक सिंह ठाकुर तथा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मिनाक्षी सिंह ठाकुर सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

* *नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था*

0

* *नवरात्रि में नैला दुर्गा पंडाल मार्ग पर चारपहिया वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध, बीटीआई चौक से नेताजी चौक और नेताजी चौक से अग्रवाल प्रिंटर्स तक आवागमन बंद रहेगा*

* *नवरात्रि पर्व तक नैला- जांजगीर टाउन में भारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी की प्रतिमा एवं पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

* *नैला फाटक, बलौदा एवं सरखो की ओर* से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहनों को अपने वाहनों को नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, PNB बैंक के बगल, गोशाला स्कूल, अग्रवाल प्रिंट्स के सामने नहरिया बाबा रोड के पास निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।

* *बनारी, अकलतरा की ओर से* आने वाले दर्शनार्थी शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल तथा हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली, hp गैस/ ओल्ड आर्या मोबाइल में बनाए गए पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे।

* *केरा रोड, खोखरा -सुकली* की ओर से आने वाले दर्शनार्थी तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड एवं तहसील कार्यालय परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

* *चांपा की ओर से* आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल जांजगीर, DEO कार्यालय, तुलसी भवन के सामने (कृष्णा प्लाजा) तथा नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।

*वन-वे मार्ग*

* *नैला स्टेशन जाने वाले यात्रियों के* लिए शारदा चौक होते हुए नेभनदास गली से नैला स्टेशन जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा।

* *नैला स्टेशन से जांजगीर आने वाले* वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए आवागमन करेंगे। दोनों मार्ग वन-वे रहेंगे।

*चार पहिया वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग*

* *बीटीआई चौक से नेताजी चौक* की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग वन-वे रहेगा तथा नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।

* *नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स* के बीच चारपहिया वाहनों का मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*श्रद्धालुओं से जांजगीर -चांपा पुलिस की अपील*

जांजगीर-चांपा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंधों का पालन करें।

*रेडक्रॉस के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखी स्वास्थ्य और प्राथमिक उपचार*

0

एचआईवी, एड्स से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और मानव सेवा के मूल्यों पर दिया प्रशिक्षण

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—– सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में जिले के अमोरा स्थित नवीन महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा मानव सेवा के मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. धुर्वे के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की समन्वयक श्रीमती अंजू कोशले, रेड रिबन क्लब सदस्य सूर्यकांत चेलकर एवं जितेंद्र साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के उद्देश्यों, कार्यों एवं समाज में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है। कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। आईसीटीसी तखतपुर के परामर्शदाता माजिद अली ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों एवं उपलब्ध उपचार सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। साथ ही एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक कलंक को दूर करने और वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक जानकारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित प्रतिक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर आसपास के लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जागरूकता का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना भी है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मूल उद्देश्य मानव सेवा की भावना से विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। महाविद्यालय प्रशासन, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस से जुड़े पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में रीना साहू ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान*

0

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, सामाजिक सरोकार एवं देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दाउपारा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के विभिन्न विद्यालयों से कुल 120 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दाबो की छात्रा रीना साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रीना ने शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख अंजुराम सप्रे सहित संकुल परिवार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डीएमसी अशोक सोनी,एपीसी प्रदीप उपाध्याय,बीईओ मुंगेली विमित्रा घृतलहरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, लोरमी बीईओ मनीषा पाटले, पथरिया एबीईओ यतेन्द्र भास्कर, पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीला श्रीवास्तव, सहित प्राचार्य जे एस ध्रुव, राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय,सीएसी जिलाराम यादव, उमेश साहू, भगवान सिंह मंडावी, रघुनाथ ठाकुर, पवन कश्यप, रामेश्वर प्रसाद साहू, नंदराम मरकाम, गोकरण डिंडोले,नेमीचंद भास्कर, श्यामारानी देवांगन, गोविंद पान्डे, विजय यादव,दिनेश घोंसले, सहित समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

0

गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

0.भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

0.अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री।

0.किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, मुख्यमंत्री ने त्वरित पहल कर लिया किसान हितैषी निर्णय।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हों इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आया मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित पहल की और शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत को कम करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों के हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है तथा किसान हित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है खेती-किसानी मजबूत होगी तो गांव मजबूत होंगे और गांवों की समृद्धि से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित और बेहतर मूल्य मिले तथा कृषि उनके लिए सम्मानजनक और लाभकारी आजीविका का सशक्त माध्यम बने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

चांपा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

0

-चांपा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित, ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने ग्रहण किया पुरस्कार*

* *महज एक घंटे में 1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचाया साइबर जागरूकता का संदेश, नवाचार की श्रेणी में मिला सम्मान* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को नवाचार (इनोवेशन) श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में संचालित इस अभिनव अभियान के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को मात्र एक घंटे में 1,65,000 लोगों को साइबर जागरूकता की राखी बांधकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। व्यापक जनभागीदारी और नवाचार के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाने के इस प्रयास को राज्य स्तर पर सराहना मिली।

जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने ग्रहण किया।

यह सम्मान जांजगीर-चांपा पुलिस के साइबर अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण प्रतिफल है। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

आरोपी अपने घर के अंदर कमरे में 40 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था, जिसे अकलतरा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर बरामद किया

0

आरोपी अपने घर के अंदर कमरे में 40 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था, जिसे अकलतरा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर बरामद किया

* *आरोपी – भोला भारद्वाज उम्र 30 वर्ष, ग्राम बरगवां, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर -चांपा।*

* *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय (भा.पु.से.)* के दिशानिर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध जिला जांजगीर-चांपा के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

दिनांक 09.10.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगवां निवासी भोला भारद्वाज अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर मुखबिर पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी भोला भारद्वाज अपने घर में उपस्थित मिला।

तलाशी पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 05 नग पीले रंग की प्लास्टिक पन्नी में 40-40 पाउच, प्रत्येक पाउच में 200 ML, कुल 200 नग पाउच, जुमला 40 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 10,000/- रूपये बरामद हुई।

आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

*उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी थाना अकलतरा द्वारा वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में 184 लीटर एवं 104 लीटर अवैध अंग्रेजी/देसी शराब, व्हिस्की एवं बियर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जा चुकी है।*

पुलिस अधीक्षक की प्रभावी रणनीति – अवैध शराब पर सख्त प्रहार, सूचना तंत्र मजबूत कर त्वरित कार्यवाही एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, सउनि सुरेन्द्र कश्यप, महिला प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेन्द्र राज, शैलेंद्र राठौर, राजेन्द्र कहरा की सराहनीय भूमिका रही।*

वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन

0

वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जांजगीर-चांपा में “वोट बचाओ, देश बचाओ” मार्च का आयोजन किया गया। मार्च के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जांजगीर-चांपा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई।

रबी 2026-27 में टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण पर उप संचालक कृषि द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

0

रबी 2026-27 में टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण पर उप संचालक कृषि द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा के द्वारा दिनांक 09.10.2026 को जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। विदित हो कि आगामी रबी 2026-27 में किसानों को FFS (Framework for Fertilizer Sale) साफ्टवेयर टोकन के माध्यम से किसानों के खेती के रकबे के आधार पर उर्वरकों का वितरण किया जायेगा। इस नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किये जाने हेतु कृषि विभाग, सहकारिता, विपणन संघ के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ निजी कृषि केन्द्र के प्रोपाईटर एवं किसानों को भी FFS (Framework for Fertilizer Sale) प्रणाली के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दिया जाना आवश्यक है जिसके तारतम्य में कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज प्रशिक्षित किया गया। इस नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली का मुख्य उद्देश्य किसानों को सही समय पर, उचित मूल्य में और बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराना है। इसके साथ उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और कालाबाजारी को पूरी तरह रोकने के लिए डिजिटल फ्रेमवर्क के उपयोग पर जोर दिया जाना है। उप संचालक कृषि ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में सभी सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों, उनके कम्प्यूटर आपरेटर एवं निजी कृषि केन्द्रों के प्रोपाईटर को भी प्रशिक्षित किया जायेगा, इसी प्रकार आगामी सप्ताह से कृषि विभाग के समस्त मैदानी अमलों द्वारा ग्राम स्तर पर कृषि चैपाल आयोजित कर नवीन साफ्टवेयर से उर्वरक वितरण एवं टोकन जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में जिले के समस्त कृषकों को प्रशिक्षित किया जावेगा।

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

खबर का नहीं हुआ असर! बैसाझार रेंज के सेकर जंगल में रेत माफियाओं का कथित कब्जा, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

0

खबर का नहीं हुआ असर! बैसाझार रेंज के सेकर जंगल में रेत माफियाओं का कथित कब्जा, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

वन विभाग की जमीन पर 20 ट्रिप से अधिक रेत डंप होने का आरोप, जानकारी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

सेकर। बिलासपुर जिले के अंतर्गत बैसाझार रेंज के ग्राम पंचायत सेकर के जंगल क्षेत्र में कथित रूप से रेत माफियाओं की गतिविधियां लगातार बढ़ने का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर 20 ट्रिप से भी अधिक रेत डंप करके रखी गई है। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन खबर का असर अब तक दिखाई नहीं दे रहा है। यदि वन भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच क्यों नहीं की गई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बावजूद मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है?

खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

वन भूमि पर कथित अवैध कब्जे और रेत के भंडारण का मामला गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह वन भूमि की सुरक्षा और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल होगा। ऐसे में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मौके का निरीक्षण कर रेत के भंडारण की वैधता की जांच करें और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

आखिर जिम्मेदार कौन?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामले को सार्वजनिक किया जा चुका है, तो अब तक जांच और कार्रवाई की स्थिति क्या है? क्या वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे? सेकर जंगल क्षेत्र में कथित रूप से डंप की गई रेत की जांच कराकर सच्चाई सामने लाना जरूरी है।

अब देखना होगा कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं और वन भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

मुख्य सवाल: वन विभाग की जमीन पर 20 ट्रिप से अधिक रेत डंप होने के आरोपों की जांच कब होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब की जाएगी?