Home Blog Page 179

*बिलासपुर पुलिस ने एक माह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष को दस्तयाब करने में अर्जित की सफलता*

0

*बिलासपुर पुलिस ने एक माह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष को दस्तयाब करने में अर्जित की सफलता*

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार पूरे राज्य में माह अप्रैल, 2026 में ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश चलाया गया। बिलासपुर जिले ने इस अभियान में *ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष* की दस्तयाबी कर बेहतरीन सफलता अर्जित की।  

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में इस अभियान को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिले में बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरूष के लंबित सभी प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संवेदनशीलता पूर्वक प्रत्येक प्रकरण की विवेचना एवं विश्लेषण उपरांत दस्तयाबी हेतु कड़े निर्देश दिए। तकनीकी सहयोग एवं मुखबिर तंत्र को स्ट्रांग किया गया, जिससे कई अपहृत बालक/बालिकाओं के विभिन्न राज्यों में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सभी थानों में बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरूष की दस्तयाबी हेतु पृथक पृथक टीम तैयार करके देश के विभिन्न राज्यों और राज्य के विभिन्न जिलों में टीम रवाना की गई, जिस पर राज्य के बाहर महाराष्ट्र से 02 बालिका एवं उड़ीसा से 01 बालिका की दस्तायाबी की गई। इसी प्रकार राज्य के भीतर जिलों से 66 बालक/बालिकाएं एवं 579 महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी की गई।

 

ऑपरेशन मुस्कान एवं तलाश अभियान दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाया गया, जिसमें 11 बालक एवं 58 बालिका कुल 69 बालक/बालिकाओं तथा 430 महिला एवं 149 पुरूष एवं कुल 579 महिलाएं/पुरूषों की बरामदगी की गई है।

 

इस अभियान के परिणामस्वरूप कई बिछड़े बालक/बालिका एवं महिला/पुरूष अपने परिजनों से मिल पाए और उनके चेहरे में मुस्कान वापस आई है, उन्होंने बिलासपुर पुलिस को इसके लिए हृदय से धन्यवाद भी कहा।

 

आपरेशन मुस्कान एवं तलाश के दौरान अथक प्रयास कर इस बेहतरीन सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस अभियान में जुटे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारी एवं विवेचको की प्रशंसा की।

 

ज्ञातव्य है कि इस अभियान में *बिलासपुर जिला ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसी प्रकार ऑपरेशन तलाश के तहत 579 महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।*

*अपहरण कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया तमिलनाडु से गिरफ्तार।*

0

*अपहरण कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया तमिलनाडु से गिरफ्तार।*

 

#आरोपीः- आरोपी विकास मरकाम पिता रामदेव मरकाम उम्र 19 साल निवासी जुगानी कलार थाना फरसगांव जिला कोण्डगांव ।

   

कोंडागांव:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.03.2026 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि दिनांक 09.03.2026 के शाम 06.30 बजे उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 137(2) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल से टीम गठित किया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य से जानकारी प्राप्त हुआ कि अपहृता का लोकेशन तमिलनाडु राज्य में है जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम रवाना किया गया। तमिलनाडु पहुंचकर अपहृृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना कारित स्वीकार्य किया, जिसके कारण आरोपी को आरोपी को दिनांक 02.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं दिनांक 03.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

*हत्या के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

0

*हत्या के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

 

✳️ 12 घंटे के पूर्व ही आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

✳️ गिरफ्तार आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधीए उम्र 38 वर्षए निवासी ग्राम कविराज टोलागांव थाना लालबागए जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

 

 

राजनादगांव‘-जिला पुलिस कंट्रोल रूम से दिनांक 04.05.2026 को थाना लालबाग को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कविराज टोलागांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की टंगिया से हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तवए सउनि एण्पीण् शीला सहित पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई।

मौके पर सूचनाकर्ता राहुल पारधी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी मर्ग क्रमांक 00/2026 धारा 194 BNSS पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधीए उम्र 38 वर्षए निवासी ग्राम कविराज टोलागांवए थाना लालबागए जिला राजनांदगांव का कृत्य धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर देहाती प्रथम सूचना पत्र बिना नंबरी 00/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत पारधी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गईए जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12.13 वर्ष पूर्व पूर्णिमा पारधी से हुआ था एवं उसके तीन बच्चे हैं। पिछले 1 वर्ष से उसकी पत्नी उसे छोड़कर उसके चचेरे भाई सूरज पारधी की पत्नी बन कर रह रही थीए जो पारिवारिक विवाद एवं आपसी रंजिश के कारण दिनांक 04.05.2026 की सुबह उसकी पत्नी पूर्णिमा पारधी के शौच हेतु जाने के दौरान ग्राम के शासकीय शौचालय के पास आरोपी द्वारा अपने tvs मोपेड में में जा कर अपने पास रखे टंगिया से पूर्णिमा के सर में वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

*लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत धरोहर क्लस्टर, बंधवा (विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली) में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (लघु वनोपज) आधारित फूड प्रोसेसिंग विषय पर तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 3 मई 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण सीएसआईडीसी (CSIDC) के बैनर तले तथा एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक आनंद शर्मा ने प्रतिभागियों को लघु वनोपज से मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, बाजार की मांग के अनुसार मार्केटिंग रणनीतियों, आकर्षक एवं टिकाऊ पैकेजिंग डिजाइन तथा आवश्यक प्रमाणन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। इसके साथ ही इच्छुक प्रतिभागियों के लिए निशुल्क उद्यम पंजीयन प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है, ताकि वे अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप देकर आगे बढ़ सकें। इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*अनेक मुद्दों पर केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली का जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

0

*विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर किए प्रस्ताव*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- मुंगेली के ग्राम- जमहा में केंद्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक रखा गया। यह बैठक महासभा अध्यक्ष तिरु. वीरेंद्र मरावी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी जिसमें ब्लॉक पदाधिकारी मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष भगवान मंडावी, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र मरकाम, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष भक्तु राम छेदैहा, नाथूराम ध्रुव व शैलेन्द्र ध्रुव उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि मुंगेली केंद्रीय गोंड महासभा समाज को व्यवस्थित करने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जो सराहनीय है और आज भी मुंगेली महासभा जिला स्तरीय बैठक जमहा में आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जिसमें आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मंचो के माध्यम से शासन-प्रशासन को विगत कई वर्षों से आदिवासी मैट्रिकस्नात्कोत्तर छात्रावास जिला-मुंगेली में खोलने हेतु ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया। परन्तु आज पर्यंत तक शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। दिनांक-10 मई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का जिला -मुंगेली में आगमन हो रहा है जिसमें समाज विशेष मुलाकात करके आदिवासी समाज के लंबित मांगों पर चर्चा करना। विगत 50 वर्षो से मुंगेली में आदिवासी मैट्रिकस्नात्कोत्तर छात्रावास नही होने से समाज के होनहार विद्यार्थी शिक्षा के मुख्यधारा से वंचित हो रहे है।जो आदिवासी विकास में बाधा उतपन्न हो रहे हैं जिस पर चर्चा किया गया।
केंद्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली के तत्वाधान में विशेष जनसम्पर्क अभियान,जन जागरूकता रैली कर तीनो ब्लॉक-मुंगेली ,पथरिया, लोरमी, में 10 मई से 20मई तक आयोजन किया जावेगा जिसका शुभारंभ सरगांव पेन ठाना से प्रारम्भ होकर प्रत्येक चक मुख्यालय में चौपाल लगाकर सामाजिक महापुरुषों, गोंडी धर्म संस्कृति युवाओ के स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्रदान किया जावेगा और समाज को जागृत कर नई दिशा प्रदान किया जावेगा। इस बैठक में इस हेतु चक अध्यक्षों को अपने- अपने चक क्षेत्रो में बैठकर प्रचार प्रसार करने हेतु चर्चा किया गया। केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि मुंगेली महासभा विगत वर्षों में समाज को संगठित करने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जिससे आज मुंगेली महासभा मजबूत और व्यवस्थित है। इस बैठक में हमारे केंद्रीय गोड़ महासभा पथरिया ब्लॉक जिला मुंगेली के समस्त अठगवां चक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तिरू विरेन्द्र मरावी जी, ब्लाक अध्यक्ष भक्तुराम छेदईहा नाथूराम ध्रुव, शैलेन्द्र ध्रुव, मानसिंह छेदईहा, प्रेम सागर ध्रुव, प्रदीप छेदईहा, दीपेश सिंह छेदईहा,सुकलाल मरकाम, कन्हैया छेदईहा, नाथूराम खुसरो रंजीता खुसरो,और केंद्रीय गोड़ महासभा पथरिया ब्लॉक के जिला के समस्त साग समाज इस बैठक में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दी।

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-विकास, विश्वास और जनसेवा की भावना पर आधारित बजट*

0

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-विकास, विश्वास और जनसेवा की भावना पर आधारित बजट

0.नपाध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट पेश।

0.बजट में जनता पर कोई बोझ नही कोई नया कर प्रस्तावित नही।

हिमांशु सिंह ठाकुर;- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट “विकास, विश्वास और जनसेवा” की भावना पर आधारित है नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेगी और कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।

*शहर विकास के लिए विशेष प्रावधान*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों के विकास तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कवर्धा तेजी से विकसित हो रहा शहर है और आने वाले वर्षों में इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित नगर के रूप में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से ही विकास का यह संकल्प पूर्ण होगा।

*अनमानित आय व्यय पत्रक*

इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2026-27 हेतु अनुमानित आय 9397.18 लाख (अक्षरी-तिरानवे करोड़ सन्तानवे लाख अठ्राह हजार रूपये) तथा व्यय 9380.70 (अक्षरी-तिरानवे करोड़ अस्सी लाख सत्तर हजार रूपये) प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 16 लाख 47 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।

*शहर के 10 चौक-चौराहांे का सौंदर्यीकरण*

नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत करपात्री चौक, संतगाडगे चौक, सहस्त्र बाहु चौक, करपात्री चौक, मिनीमाता चौक, शहीद कौशल यादव चौक, परशुराम चौक, झंडा चौक, ऋषभ देव चौक का सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण में रेवाबंद तालाब, बावा तालाब, डबरी तालाब, वार्ड क्रं. 26 स्थित तालाब का जीर्णोद्वार कार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट शहर विकास के लिए अनुमानित लागत राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें शासन से राशि मांग के अनुरूप कार्य कराया जाना प्रस्तावित रहेगा उन्होनें अधोसंरचना विकास अंतर्गत आवश्यकतानुसार शहर के वार्डो में सीसी रोड, नाली निर्माण, पुराने डिवाईडरों का जीर्णोद्वार एवं नवीन डिवाईडर का निर्माण, डिवाईडरों में लगे पुराने पोल का हटाकर नवीन पोल एवं 400 नग नया स्ट्रीट लाईट पोल की स्थापना कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मछली एवं मटन मार्केट का निर्माण किया जोगा।

*स्वच्छता के क्षेत्र होगा अनुकरणीय पहल*

स्वच्छता के क्षेत्र में नवीन एस.टी.पी. (सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, कवर्धा शहर के प्रमुख नालियों का डेनेज सिस्टम तैयार किया जाना पुराने एस.टी.पी. प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु नवीन डस्टबीन का वितरण, डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु ऑटा, टिप्पर की व्यवस्था करना, घर-घर कचरा संग्रहण पश्चात् कचरो का पुर्नचक्रीकरण (रिसाईकलिंग कार्य) हेतु नवीन प्रोससिंग प्लांट की स्थापना ताकि प्लास्टिक कचरों से मुक्ति मिले।

*आगामी वर्ष में इन कार्यो पर फोकस*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया जिसमें अधोसंरचना केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है पेयजल के क्षेत्र में शहर के प्रमुख 5 स्थानों पर वॉटर हार्वेस्टिंग रिसोर्सिग सेंटर जो वर्षा जल का संरक्षण करेगा आवश्यकतानुसार स्थानों पर नवीन पानी टंकी का निर्माण, नवीन पाईप लाईन विस्तारीकरण, पुराना फिल्टर प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, सामुदायिक, सांस्कृतिक भवन निर्माण अंतर्गत पुराना किसान राईस मिल विंध्यवासिनी मंदिर के पास सर्वजन मांगलिक भवन निर्माण, सियान सदन भवन का निर्माण, कैलाश नगर में एसएलआरएम सेंटर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, मुक्तिधाम विकास अंतर्गत वार्ड क्रं. 27 स्थित मुक्तिधाम का विकास भाजपा कार्यालय के सामने मुक्तिधाम का विकास, सतनामी समाज मुक्तिधाम का विकास, खेल मैदान का उन्नयन कार्य सरदार पटेल मैदान का उन्नयन कार्य, इंडोर स्टेडियम का उन्नयन कार्य, छीरपानी कालोनी स्थित खेल मैदान का उन्नयन कार्य, रानी झांसी बालोद्यान का उन्नयन कार्य सड़को का सौंदर्यीकरण कार्य बीएसएनएल कार्यालय से कलेक्टर कालोनी शिव मंदिर के पीछे से होते हुए हॉस्पिटल कालोनी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, जिला पंचायत कार्यालय से लेकर वन विभाग काष्ठागार गेट (सांई मंदिर के सामने) तक सड़क चौडीकरण कार्य, गंगा नगर पानी टंकी से लेकर स्पेशल ब्रांच (आई.बी.) पुलिस कार्यालय तक सड़क चौडीकरण कार्य, गंगा नगर पानी टंकी से लेकर कलेक्टर, एसपी जिला-कबीरधाम का निवास मार्ग तक, बीएसएनएल कार्यालय चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए तहसील कार्यालय तक रोड़ चौड़ीकरण कार्य भगवा झंडा चौक से लेकर पुराना ए.डी.जे.कोर्ट कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, नवीन नाला का निर्माण ठाकुर देव चौक से लेकर गुरूनाला नारायणी हॉटल तक बड़ा नाला निर्माण, ऋषभ देव चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक बड़ा नाला निर्माण, विद्यालय का विकास कैलाश नगर हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन कार्य, शक्तिवार्ड हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, कवर्धा शहर के 6 स्थानों पर पर नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, आपदा प्रबंधन योजनांतर्गत गुरूनाला का निर्माण, नवीन प्रधानमंत्री आवास का निर्माण, शहर के प्रमुख 5 स्थानों पर हॉट बाजार का निर्माण, पर्यावरण के क्षेत्र में-शहर के आवश्यकतानुसार स्थानों पर शहरवासियों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से 1000 नग पेड़ लगाने का संकल्प,मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सकरी नदी में समनापुर पुल से लेकर नीचे तक रिवर फ्रंट तटबंध का निर्माण, पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में नवीन उद्यान का निर्माण, यातायात व्यवस्था हेतु गांधी मैदान में अस्थायी पार्किंग व्यवस्था, पुरानी कृषि उपज मंडी में अस्थायी पार्किंग व्यवस्था करने का संकल्प पारित किया गया।

—————————————

*कवर्धा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन*

0

कवर्धा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सुशासन तिहार के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 01 मई 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर वीर सावरकर भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा शिविर में नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे जो आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर की आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं उन्होंने बताया कि शिविर में पेयजल, स्वच्छता, आवास, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा यह शिविर सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

—————————————

*डबल इंजन की सरकार, हर समस्या का होगा समाधान-संतोष पाण्डेय*

0

डबल इंजन की सरकार, हर समस्या का होगा समाधान-संतोष पाण्डेय

01.जनता से सीधे संवाद में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विकास को बताया पहली प्राथमिकता।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज 01 मई को अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में जनससमया निवारण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में वार्ड क्रं. 01 से 27 तक के निवासियों से मूलभूत समस्या व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये शिविर में नगर पालिका परिषद कवर्धा शहर के समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे शिविर में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे उन्होनें समस्त विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

*जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद-सांसद संतोष पाण्डेय*

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सेतु निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है सांसद पांडेय ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की सांसद संतोष पांडेय ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की यह संयुक्त कोशिश आम नागरिकों को सशक्त बना रही है।

*हमारा उद्देश्य, समस्याओं का शीघ्र समाधान-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत आज वीर सावकर भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में प्राप्त आवेदनो में अधोसंरचना मांग जैसे आवेदनों का सूक्ष्मता का परीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर सीसी रोड़, नाली निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर वार्ड में विकास कार्य कराये जायेगें उन्होनें कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य शहर के विकास और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण करना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं उन्होनें मंच के माध्यम से अपील करते हुए कह कि अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में सहयोग करें और नगर पालिका के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

*समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारीगण*

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत कवर्धा शहर के सभी वार्ड के हितग्राहियों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जनसमस्या निवारण शिविर नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत परिवारों के समस्याओं से रूबरू होने उनके समस्याओं को समझने व उसका निराकरण करने का प्रयास करते हुए शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है नगर पालिका की जनप्रतिनिधि टीम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी टीम व खाद्य विभाग, नजूल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एक ही जगह उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना है।

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया है जिसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा को 71, नजुल शाखा को 8, विद्युत विभाग को 10, श्रम विभाग को 4, खाद्य विभाग को 11, समाज कल्याण विभाग को 2 एवं राजस्व विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए इस प्रकार आज कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

*राशन कार्ड व ट्रायसिकल मिले*

नगर पालिका द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिका एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को तत्काल ट्रायसिकल उपस्थिति अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय के साथ, नगर पालिका अध्यक्ष चद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, सभापतिगण बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, पार्षद सुनील साहू, डोनेश राजपूत, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि हरीश कंुभकार, केशरी चंद सोनी, कैलाश कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग, रा.प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

—————————————

*सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भोजन*

0

*सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भोजन*

0.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में जन चौपाल के माध्यम से किया समस्याओं का समाधान।

0.पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के साथ किया भोजन, पीएम आवास के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनता की समस्याओं के समाधान व शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर सार्थक संवाद किया जा रहा है इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम लोखान व कमराखोल में आगमन हुआ इस अवसर पर कुई-कुकदुर हैलीपैड में पंडरिया विधायक एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम लोखान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया व लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत भवन में मुख्यमंत्री द्वारा ईंट जोड़ाई कर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों से ऊन्होने मुलाकात की और उनके साथ अंगाकर रोटी एवं बोरे बासी भोजन किया तत्पश्चात ग्राम कमराखोल में जन चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए व उसका निराकरण किया साथ ही क्षेत्र में महतारी सदन स्थापना और विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई जिसके लिए विधायक भावना बोहरा व क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया इस दौरान उन्होंने लखपति दीदीयों, स्वयंसहायता समूह की बहनों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मिलकर संवाद किया तथा पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुखिया को अपने समक्ष देखकर वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी परिवारों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और मुख्यमंत्री बड़ी ही सहजता के साथ उनकी समस्याओं को सुना और उसका निराकरण कर प्रमुख मांगों को भी जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन राज्य सरकार की जनकेन्द्रित सोच, पारदर्शी कार्यप्रणाली और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है यह पहल न केवल शासन की कार्यकुशलता को मजबूत करती है बल्कि आम नागरिकों के जीवन में प्रत्यक्ष सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रही है हमारी सरकार द्वारा आयोजित यह तिहार “सेवा, सुशासन और जनविश्वास” के मूल मंत्र को साकार रूप देता है इसके साथ ही जनता के प्रति हमारे कर्तव्यों, संकल्पों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जन सहभागिता को भी सुनिश्चित करता है सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के पंडरिया विधानसभा में आगमन को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि जनसेवा और जवाबदेही का सशक्त संकल्प है यह हर नागरिक तक त्वरित समाधान पहुंचाकर विश्वास और विकास की नई दिशा तय करता है इस अभियान के तहत प्रदेश के मुखिया और शासन-प्रशासन स्वयं गांव-गांव, वार्ड-वार्ड पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं यह पहल दर्शाती है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है इस आयोजन के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी गई है विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा शिकायतों का त्वरित निवारण, और कार्यों की जमीनी निगरानी ये सभी कदम यह स्पष्ट करते हैं कि सरकार सुशासन को केवल नारा नहीं बल्कि व्यवहार में उतारने का दृढ़ संकल्प रखती है भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास, सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं इससे समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंच रही है सुशासन तिहार, सरकार और जनता के बीच विश्वास वह नींव है जो शासन के प्रति जनता को यह भरोसा दिलाता है कि सरकार हर कदम पर उनके साथ हैं यह आयोजन प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति समर्पण का संगम है जो एक सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की उस सोच का प्रतीक है जिसमें जनता केंद्र में है और शासन का हर निर्णय उनके कल्याण के लिए समर्पित है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की रोशनी घर-घर तक पहुंची है प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद सदस्य, सभी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————

*आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार*

0

*आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भांडाडाफोड़ — 05 आरोपी गिरफ्तार*

◼️ अलग-अलग दिन एवं समय पर कार्यवाही कर पुलिस ने सट्टा गिरोह की कड़ियों को जोड़ा

◼️ कई लाखो रूपये के सट्टा रकम के लेन-देन में प्रयुक्त 05 नग मोबाइल किया गया जप्त।

◼️ सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही जारी, गिरोह का चैन-सर्कल किया जा रहा ध्वस्त

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है —

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ‘-पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों में संचालित अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने एवं सट्टा नेटवर्क के चैन-सर्कल को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा सतत निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।

दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना पर प्रारंभिक रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी भुपेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न बेटिंग एप्स के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा क्यूआर कोड जनरेट कर एवं आईडी-पासवर्ड विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराकर सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की गई, जिसमें क्रमिक रूप से अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा अलग-अलग दिन एवं समय पर योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए इस संगठित सट्टा गिरोह के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा बैंक खातों एवं डिजिटल पेमेंट एप्स (PhonePe आदि) के माध्यम से सट्टा रकम का लेन-देन किया जा रहा था तथा जीत-हार की राशि का वितरण भी इसी माध्यम से किया जाता था।

आरोपी पिंटू जायसवाल एवं संजय केंवट द्वारा अपने बैंक खातों एवं मोबाइल एप्स को सट्टा रकम के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया है।

सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 05 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

—

अब तक गिरफ्तार आरोपीगण —

1. भुपेन्द्र राठौर, उम्र 28 वर्ष, रानीसागर पारा, सक्ती

2. चंद्रेशकुमार राठौर, उम्र 32 वर्ष, नंदौर खुर्द

3. मुकेश अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, स्टेशन रोड, सक्ती

4. पिंटू जायसवाल, उम्र 24 वर्ष, झूलकदम, सक्ती

5. संजय केंवट, उम्र 28 वर्ष, ग्राम गढ़गोढ़ी

—

◾ ◾ विशेष बिंदु —◾◾

 

◾यह कार्यवाही एक संगठित एवं बड़े आईपीएल सट्टा गिरोह के विरुद्ध की गई है।

◾पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

◾गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।

◾सट्टा नेटवर्क के संपूर्ण चैन-सर्कल को ध्वस्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

—

सक्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

— सक्ती पुलिस