Home Blog Page 180

*सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त* 

0

*सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त* 

 

 

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ती* : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना चंद्रपुर पुलिस ने रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की है।

 

*कार्यवाही का विवरण:* 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश दी गई।

 

घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर महानदी की रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 04 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो उनके द्वारा पेश नहीं किए जा सके।

 

*जप्त किए गए वाहनों का विवरण:* 

 

जेसीबी वाहन: नंबर OD 17 AB 2434

ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 9964

ट्रैक्टर: नंबर CG 11 BD 3353

ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BG 8337

ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 2253

 

*अग्रिम कार्यवाही:* 

उक्त सभी 05 वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को इस अवैध उत्खनन की सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु. से.) ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।*

*राज्यपाल ने धमतरी में जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर*

0

*राज्यपाल ने धमतरी में जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर*

 

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपित किया पौधा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज धमतरी में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जल संरक्षण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति अभियान, जनमन कार्यक्रम, रेडक्रॉस गतिविधियों तथा नवाचारों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। राज्यपाल ने परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित किया।

 

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध राज्य है, किंतु धान एक अधिक पानी वाली फसल है, इसलिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगाह किया कि आने वाले वर्षों में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है, अतः सभी को अभी से सजग होकर पानी बचाने की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

 

राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से स्वयं पौधारोपण कर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधे भविष्य में पहचान बनें और समाज में सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

 

राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी एवं मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों की जानकारी ली तथा 40 वर्ष से अधिक आयु की शासकीय एवं कामकाजी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को स्वयं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

 

राज्यपाल ने जिले में एलोवेरा फसल की खेती की सराहना करते हुए इसके व्यापक बाजार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। उन्होंने रेडक्रॉस से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पी एम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से कमार जनजाति के जीवन स्तर में सुधार पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी पारंपरिक संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर जीवन सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों से समाज के हित में कम से कम एक सकारात्मक कार्य व्यक्तिगत स्तर पर भी करने का आह्वान किया, चाहे वह स्वच्छता, जागरूकता या सामाजिक सहयोग से संबंधित हो।

 

बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवाचार की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही एवं अभियान की जानकारी दी गई।

*स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल*

0

*स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल*

 

*’ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ पहुंचे मुख्यमंत्री: ‘पशु सखियों’ का बढ़ाया मनोबल*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/:-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से ‘जय बिहान’ कहकर आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रही पशु सखियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उनके प्रयासों की सराहना की।

 

इस दौरान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के बगरा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे गांव में पशुओं का सर्वे कर पशु चिकित्सकों को सहयोग प्रदान करती हैं तथा ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें अपने कार्य को और अधिक दक्षता के साथ करने में सहायता मिल रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि RSETI जैसे संस्थान न केवल प्रशिक्षण के केंद्र हैं, बल्कि ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

 

उल्लेखनीय है कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से अब तक 16 बैचों में कुल 510 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमिता के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

*गोद में उठाया, चश्मा पहनाया… भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप*

0

*गोद में उठाया, चश्मा पहनाया… भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप*

*नन्हीं मानविका के सपनों को मिला मुख्यमंत्री का स्नेहिल स्पर्श*

*भैंसामुड़ा में आत्मीय मुलाकात ने जीता सबका दिल*

*“डॉक्टर बनना है” सुनकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री, बढ़ाया हौसला*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर /सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण सामने आया, जिसने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के मन को गहराई से छू लिया और पूरे वातावरण को संवेदनाओं से भर दिया। यह दृश्य उस मानवीय स्पर्श का जीवंत उदाहरण बन गया, जहां शासन और संवेदना एक साथ दिखाई देते हैं।

 

सुशासन तिहार के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नजर 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान पर पड़ी, वे सहज भाव से उसके पास पहुंच गए। उनके इस स्वाभाविक और अनायास कदम ने पूरे माहौल को एक अलग ही अपनत्व के वातावरण में बदल दिया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक बच्ची को अपनी गोद में उठाया और मुस्कुराते हुए उससे आत्मीय संवाद करने लगे। उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और व्यवहार की सरलता इस बात को दर्शा रही थी कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो लोगों के बीच जाकर उनके अपनेपन को महसूस करता है। मुख्यमंत्री श्री साय के पूछने पर मासूमियत भरी आवाज़ में जब मानविका ने तुतलाते हुए कहा – “मुझे डॉक्टर बनना है”, तो उस छोटे-से वाक्य में एक बड़े सपने की झलक साफ दिखाई दे रही थी। यह सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय के चेहरे पर सहज और स्नेहिल मुस्कान उभर आई। उन्होंने पूरे अपनत्व के साथ बच्ची को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह संवाद भले ही कुछ क्षणों का रहा, लेकिन उसमें जो भावनात्मक गहराई थी, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को यह महसूस कराया कि छोटे बच्चों के सपनों को भी सही प्रोत्साहन देने का कार्य भी मुख्यमंत्री का रहे हैं। इसी आत्मीयता में मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पास रखा चश्मा निकालकर बड़े प्यार से बच्ची को पहनाया और उसे पुचकारते हुए उसका हौसला बढ़ाया।

 

मानविका की माता श्रीमती दीपांजलि चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित थी और उनसे मिलकर अत्यंत खुश हुई। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बन गया है।

 

यह पूरा प्रसंग संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व का सजीव उदाहरण बन गया, जहां शासन केवल योजनाओं और नीतियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्नेह, संवाद और विश्वास के माध्यम से सीधे लोगों के दिलों तक अपनी जगह बनाता है।

*अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान।*

0

02 दिवस में आबकारी एक्ट के तहत 26 प्रकरण दर्ज, 28 आरोपियों पर कार्यवाही,कुल 428.94 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने किया जप्त।

अवैध परिवहन में प्रयुक्त टू-व्हीलर वाहन भी जप्त।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा दिनांक 02.05.2026 एवं 03.05.2026 को आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

*कार्यवाही के दौरान—*
▪️कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए।
▪️कुल 28 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई।
▪️कुल 428.94 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
▪️महुआ से निर्मित अवैध शराब की कई भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
▪️शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, ड्रम एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।
▪️अवैध परिवहन में प्रयुक्त टू-व्हीलर वाहनों को भी जब्त किया गया।
▪️आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण कायम किए गए।
दो दिनों की इस विशेष कार्यवाही में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सर्च अभियान चलाकर छिपाकर रखी गई महुआ शराब एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

*सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर*

0

*सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर*

 

*खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर /प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

 

जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

इस दौरान ग्राम सुआरपारा निवासी श्री राजेश शुक्ला ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले पर संज्ञान लिया और आश्वस्त किया कि उनकी स्थिति को देखते हुए बिजली बिल माफी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, साथ ही आवश्यक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से भावुक हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्या को लेकर परेशान थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री ने स्वयं उनकी बात को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चौपाल उनके लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनी है।

 

जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ शासन की कार्यप्रणाली में बेहतर और सकारात्मक बदलाव का संकल्प है। उन्होंने बताया कि 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से अब प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचेगा और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नागरिकों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और उनका निराकरण करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ग्रामीणों से ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव का फीडबैक प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।*

0

*शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।*

’’ आरोपी मतगणना डियुटी कार्यरत् शिक्षक पर कर रहा मारपीट। 

’’ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 

’’ आरोपी के विरूध्द पृथक से की गयी प्रतिबंधक कार्यवाही।

’’ नाम आरोपी – निर्मल कुमार कांत पिता शंकर लाल उम्र 31 वर्ष निवासी घोघरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

             

      

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नेतराम पैकरा पिता स्व. हिराऊ सिंह पैकरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसडोल जिला बालौदाबाजार का दिनांक 02.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2026 को जनगणना कार्य ग्राम घोघरा के दौरान निर्मल कुमार कांत द्वारा प्रार्थी को तुम कौन हो क्या करने आये हो कहते हुये शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुये मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी निर्मल कुमार कांत पिता शंकर लाल उम्र 31 वर्ष निवासी घोघरा को दिनांक 03.05.2026 को पकडकर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थी के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 846 संतोष यादव, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

*जिला स्तरीय प्रशिक्षण से सशक्त हुए मनोबल स्वयंसेवक*

0

*जिला स्तरीय प्रशिक्षण से सशक्त हुए मनोबल स्वयंसेवक*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,:-/ जिले में यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकोन समिति के सहयोग से मनोबल स्वयं सेवकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवोदय के ब्लॉक स्तरीय क्लब स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि करते हुए उन्हें समुदाय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोटा और बिल्हा ब्लॉक के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स), ‘सर्कल ऑफ केयर’ की अवधारणा, सामुदायिक समन्वय की रणनीतियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं हकदर्शक जैसे प्रमुख हितधारकों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुदृढ़ एवं प्रभावी रेफरल तंत्र का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण में व्यावहारिक उदाहरणों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कोटा ब्लॉक तथा द्वितीय दिवस में बिल्हा ब्लॉक के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया।

*सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत अस्पताल कैंटीनों और केक दुकानों की जांच*

0

*सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत अस्पताल कैंटीनों और केक दुकानों की जांच*

 

*खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-/ राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज बिलासपुर शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों एवं केक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के विभिन्न केक विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया।जांच के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विक्रेताओं को कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से हैंड ग्लव्स और हेड कवर उपयोग करने, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।

निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

*सुशासन तिहार 2026: प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने की समीक्षा*

0

*सुशासन तिहार 2026: प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने की समीक्षा*

 

*अधिकारियों को निर्देश – जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें त्वरित निराकरण*

 

*शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले आम नागरिकों को*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-/ जिले में सुशासन तिहार 2026 के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों के निराकरण, विभागीय समन्वय तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जमीनी स्तर पर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है। जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है, उनका मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। प्रभारी मंत्री ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को अधिक लाभदायक एवं उन्नत फसलों के लिए प्रेरित करें तथा कृषि से संबंधित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाकर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले में सुशासन तिहार के तहत की जा रही तैयारियों, आयोजित शिविरों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की अद्यतन जानकारी दी।