More

    *हत्या के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

    *हत्या के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

     

    ✳️ 12 घंटे के पूर्व ही आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

    ✳️ गिरफ्तार आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधीए उम्र 38 वर्षए निवासी ग्राम कविराज टोलागांव थाना लालबागए जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

     

     

    राजनादगांव‘-जिला पुलिस कंट्रोल रूम से दिनांक 04.05.2026 को थाना लालबाग को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कविराज टोलागांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की टंगिया से हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तवए सउनि एण्पीण् शीला सहित पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई।

    मौके पर सूचनाकर्ता राहुल पारधी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी मर्ग क्रमांक 00/2026 धारा 194 BNSS पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधीए उम्र 38 वर्षए निवासी ग्राम कविराज टोलागांवए थाना लालबागए जिला राजनांदगांव का कृत्य धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर देहाती प्रथम सूचना पत्र बिना नंबरी 00/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत पारधी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गईए जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12.13 वर्ष पूर्व पूर्णिमा पारधी से हुआ था एवं उसके तीन बच्चे हैं। पिछले 1 वर्ष से उसकी पत्नी उसे छोड़कर उसके चचेरे भाई सूरज पारधी की पत्नी बन कर रह रही थीए जो पारिवारिक विवाद एवं आपसी रंजिश के कारण दिनांक 04.05.2026 की सुबह उसकी पत्नी पूर्णिमा पारधी के शौच हेतु जाने के दौरान ग्राम के शासकीय शौचालय के पास आरोपी द्वारा अपने tvs मोपेड में में जा कर अपने पास रखे टंगिया से पूर्णिमा के सर में वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

    Trending News

    Technology