Home Blog Page 168

*“सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार”* 

0

*“सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार”* 

 

*चलाया गया व्यापक जनजागरूकता अभियान*

 

*पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करने की दी गई समझाइश*

 

*एंटीबायोटिक के दुरुपयोग व मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने लोगों को किया गया जागरूक*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में औषधि एवं खाद्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ओर जहां विद्यार्थियों और आम नागरिकों को एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर फल एवं सब्जी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

औषधि विभाग की टीम ने नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, मितानिन ट्रेनर समूह मुंगेली एवं शासकीय एसएनजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और नागरिकों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करने की समझाइश दी गई। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न फल एवं सब्जी प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न फल दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पंजीयन तथा फलों को पकाने में उपयोग किए जाने वाले रसायनों की जांच की गई। इस दौरान व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए हानिकारक कैमिकल अथवा गैस का उपयोग न करें तथा बिना खाद्य पंजीयन के व्यवसाय संचालन न करें। अधिकारियों ने आम नागरिकों को ताजे फल एवं सब्जियों का उपयोग करने, बिना स्टिकर वाले फलों की खरीद तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री अपनाने की समझाइश दी है।

*नेशनल लोक अदालत में 17 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण*

0

*नेशनल लोक अदालत में 17 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण*

 

*50 लाख 25 हजार रुपये से अधिक का अवार्ड पारित*

 

*नेशनल लोक अदालत न्याय स्थापित करने का सशक्त मंच – मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा*

 

 

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय परिसर स्थित लॉयर्स हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला न्यायालयों से जुड़कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत केवल प्रकरणों के बोझ को कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सुलह और आपसी समझ से न्याय स्थापित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का एक महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो विवादों को आपसी सहमति से समाप्त कर पक्षकारों के बीच मनमुटाव और दुश्मनी की भावना को भी खत्म करता है। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों के राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्य न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय मुंगेली एवं नेशनल लोक अदालत की विभिन्न खंडपीठों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में जरूरतमंदों एवं पक्षकारों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। साथ ही बैंक, बीमा, नगर निगम तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारंभ मुंगेली जिले से किया गया, जो न्यायपालिका की संवेदनशीलता एवं दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पारदर्शी, जनहितकारी और सुलभ न्याय व्यवस्था की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में 06, तहसील न्यायालय लोरमी में 01 तथा राजस्व न्यायालय में 08 खंडपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 2060 तथा प्री-लिटिगेशन के 19 हजार 738 सहित कुल 21 हजार 798 प्रकरण सुनवाई हेतु चिन्हित किए गए थे। इनमें से न्यायालय में लंबित 01 हजार 794 प्रकरणों का निराकरण कर 42 लाख 81 हजार 324 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। वहीं प्री-लिटिगेशन के 15 हजार 538 प्रकरणों का निराकरण कर 07 लाख 44 हजार 656 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल श्री रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे। अगले नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री श्री साय 10 मई को जिले को देंगे 353 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय 10 मई को जिले को देंगे 353 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात*

 

*प्रतिमाओं का अनावरण, पुष्प वाटिका, चौपाटी सहित 414 कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास*

 

*डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम का आयोजन*

 

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 मई को जिला मुख्यालय मुंगेली पहुचेंगे। इस दौरान वे मुंगेली नगर पालिका के चौक-चौराहों में महापुरुषों एवं संतों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय जिले में 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 152 करोड़ 02 लाख रूपये से अधिक के 284 कार्यों का लोकार्पण एवं 201 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक के 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। जिला मुख्यालय स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री श्री साय पुष्प वाटिका एवं चौपाटी, नहर, एनीकट, लाइवलीहुड कॉलेज भवन पहुंच मार्ग, मुंगेली भटगांव पहुंच मार्ग सहित अन्य सड़कों, स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोतिमपुर, लालपुर थाना, लोरमी पथरिया, सरगांव, विभिन्न ग्रामों में निर्मित महतारी सदनों, छात्रावासों, जल जीवन मिशन के कार्यों, सामुदायिक भवनों, विभिन्न ग्राम पंचायत में निर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों, प्राथमिक शाला भवनों, सांस्कृतिक मंचों, सीसी सड़कों, अमृत सरोवरों में विभिन्न कार्य, विभिन्न ग्रामों के आंगनबाड़ी भवनों सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह विभिन्न ग्रामों में सीसी सड़कों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सड़क मार्गों, विभिन्न ग्रामों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों, मुंगेली नगर पालिका में एसटीपी सहित अन्य वार्डों में तालाब सौंदर्यीकरण, फुटपाथ निर्माण, पुल निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

*श्रवण यंत्र मिलने से शंकर के जीवन में लौटी सुनने की उम्मीद*

0

*श्रवण यंत्र मिलने से शंकर के जीवन में लौटी सुनने की उम्मीद*

 

*समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांग हितग्राही को मिली बड़ी

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को समय पर सहायता और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पथरिया के ग्राम पड़ियाइन निवासी दिव्यांग शंकर को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। श्रवण संबंधी समस्या के कारण शंकर को दैनिक जीवन में संवाद करने और सामान्य गतिविधियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुनने में परेशानी होने से वे सामाजिक गतिविधियों से भी धीरे-धीरे दूर होते जा रहे थे। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

उप संचालक समाज कल्याण श्री नदीम काजी ने बताया कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी दिशा में विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्रवण यंत्र मिलने के बाद शंकर और उनके परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लोगों की बातें सुनने और समझने में काफी सुविधा हो रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनसुविधाओं एवं समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक भवन हेतु राशि की घोषणा की*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनसुविधाओं एवं समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक भवन हेतु राशि की घोषणा की*

 

*सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध :तोखन साहू*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने ग्राम लारीपारा, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की तथा स्थानीय समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की।

 

इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री साहू ने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

इसके पश्चात मंत्री श्री साहू ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की मंशानुरूप कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानाबेल में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आमजन से प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं कार्ड वितरित किए गए।

 

शिविर में कुल 169 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 152 मांग संबंधी एवं 17 शिकायत संबंधी प्रकरण शामिल रहे। इनमें से मांग संबंधी 17 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई।

 

मंत्री श्री साहू ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं बुजुर्ग सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। खाद्यान्न सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए तीन माह का राशन अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया गया है।

 

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सम्मान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत घर-घर शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया गया है।

 

मंत्री श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ जनकल्याण एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण*

0

*सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण*

 

*मनोहर मल्लाह की पत्नी को मिला श्रम कार्ड, अब बच्चों के बेहतर भविष्य की बढ़ी उम्मीद*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आमजनों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंदों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका मुंगेली के शंकर वार्ड निवासी श्री मनोहर मल्लाह के परिवार को बड़ी राहत मिली है। जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान उनकी पत्नी का श्रम कार्ड बनाया गया, जिससे अब उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। लंबे समय से श्रम कार्ड नहीं बनने के कारण परिवार कई योजनाओं से वंचित था, लेकिन शिविर में त्वरित प्रक्रिया के तहत उनका पंजीयन पूरा किया गया।

श्रम कार्ड बनने के बाद अब परिवार को बच्चों को श्रमिक हितग्राही योजनाओं एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। मनोहर मल्लाह और उनके परिवार ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ने उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रम कार्ड बनवाने कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ा। इससे उनके समय एवं पैसे की बचत हुई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े*

0

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े*

 

*आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

 

*नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना*

 

*गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री*

 

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता: विधायक*

 

*कन्या विवाह योजना आर्थिक संबल के साथ दो परिवारों को जोड़ने का सशक्त माध्यम: कलेक्ट

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना से समाज में समानता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना से जहां गरीब परिवारों को अपने बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, वहीं इस योजना के क्रियान्वयन से विवाह में होने वाले फिजूल खर्ची पर भी लगाम लगा है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, लखपति दीदी सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना आर्थिक संबल के साथ दो परिवारों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस योजना के तहत पात्र जोड़ों का विवाह कराने पर गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डीपीओ श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*“खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आम जन का विश्वास” अपराधिक तत्वों की खैर नहीं*

0

*“खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आम जन का विश्वास” अपराधिक तत्वों की खैर नहीं*

 

*वनांचल क्षेत्रों में कबीरधाम पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल से युवाओं में बढ़ा उत्साह।*

 

कबीरधाम:-जिला कबीरधाम के वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से बढ़ावा देने एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संबंध/विश्वास और अपराधिक तत्वों को वनांचल क्षेत्र से जड़ से उखाड़ फेंकने में सहभागिता स्थापित करने हेतु विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में थाना रेंगाखार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेंडा एवं बावातालाब में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेल के मैदान में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

 

क्षेत्र के नागरिकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी लगातार ऐसे आयोजनों में सहभागिता निभाकर ग्रामीण युवाओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

 

क्रिकेट प्रतियोगिता में थाना रेंगाखार प्रभारी बी.एल. बीसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। थाना प्रभारी श्री बी.एल. बीसेन ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं तथा अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

 

ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कबीरधाम पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से वनांचल क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल रहा है तथा पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं।

*मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान*

0

मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान

आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन की राह हुई आसान

दंतेवाड़ा, जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों से युक्त यंत्र उपकरण सामग्रियां निशुल्क वितरण की जा रही है। इससे हितग्राहियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। इस क्रम में विगत दिवस भूसारास और हल्बारास में संपन्न हुए सुशासन शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को उन्नत जाल और आईस बाक्स वितरण करके उनके व्यवसाय को सुविधाजनक और आर्थिक अनुकूलन बनाने का सफल प्रयास किया जा रहा हैं।

 

 विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम भूसारास में 6 मई को हुए हितग्राही श्री हिड़मा मण्डावी एवं श्री महादेव मरकाम भी लाभान्वित ग्रामीणों में से एक है। इस संबंध में मत्स्य कृषक हिड़मा ने बताया कि वह विगत 10 वर्षों से अपने स्वयं की भूमि में 0.20 हे. का तालाब निर्माण कर भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला, मृगल का संचयन कर मछली पालन का कार्य कर रहा हैं। इनके द्वारा उसे प्रतिवर्ष 30 से 40 हजार रूपये मछली विक्रय कर आमदनी होती हैं। जैसा कि हिड़मा ने बताया कि पूर्व में इनके पास जाल उपलब्ध नहीं थे। जिसके फलस्वरूप किराये से जाल लाकर मत्स्याखेट करना पड़ता था। परन्तु राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से सुशासन तिहार 2026 में इन्हें मत्स्याखेट हेतु जाल प्रदाय किया गया जिससे मत्स्याखेट करने में कोई परेशानी नहीं होगी एवं किराये से जाल होने की स्थिति से बचकर वह बेहतर आय अर्जित करेगा।

 

 इसी प्रकार एक और अन्य हितग्राही श्री महादेव मरकाम पिता श्री हड़मा ग्राम भूसारास वि.ख. कटेकल्याण के मत्स्य कृषक को सुशासन तिहार 2026 में विभागीय फुटकर मछली विक्रय योजना अंतर्गत मछली विक्रय हेतु आइस बॉक्स प्रदाय किया गया है। चूंकि इसके पहले कृषक महादेव को अपने तालाब से निकाली गई मछली को तुंरत आस-पास के स्थानीय बाजारों में ले जाना पड़ता था। और मछली स्टोरेज करने हेतु आईस बाक्स न होने से मछलियों के खराब होने की स्थिति आ जाती थी। लेकिन अब महादेव खुश है क्योंकि सुशासन शिविर में आईस बाक्स प्रदान किया गया। वह अपने तालाब की मछली को निकालकर विक्रय हेतु बाजार ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और मछली खराब होने की स्थिति से राहत मिलेगा।

 

 इसके अलावा ग्राम पंचायत हल्बारास वि.ख. कुआकोंडा में भी मत्स्य कृषक श्री परमेश्वर राना पिता श्री नवल राना एवं श्री सुनील कुमार भोयर पिता श्री सामनाथ भी मत्स्य सामग्रियों से लाभान्वित हुए। कृषक परमेश्वर राना द्वारा विगत 08 वर्षों से अपने स्वयं के भूमि में 0.50 हे. का तालाब निर्माण कर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 60 से 70 हजार की आमदनी प्राप्त हो रही है। पूर्व में कृषक के पास मत्स्याखेट हेतु जाल उपलब्ध नही होने के कारण मछली पकड़ने में परेशानी हो रही थी। वर्तमान में कृषक को सरकार की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 में विभाग द्वारा मत्स्यासेट हेतु जाल प्रदाय किया गया जिससे कृषक को अब मछली पकड़ने में कोई परेशानी नही होगी। वही सुनिल कुमार के पास भी पूर्व में मछली विक्रय हेतु बाजार तक ले जाने का कोई साधन नहीं था जिससे मछली खराब होने की संभावना बनी रहती थी। परन्तु आईस बाक्स मिलने से जिससे कृषक को बाजार तक मछली ले जाने में दिक्कत नहीं होगा। इस प्रकार राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन शिविर ने श्री हिड़मा मण्डावी, श्री महादेव मरकाम, श्री परमेश्वर राना, श्री सुनील कुमार भोयर जैसे सैकड़ों हितग्राहियों की व्यवहारिक एवं आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूर दराज के ग्रामीणों के घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने समझने और इसके समाधान करने का यह अभिनव प्रयास सुशासन को सार्थक कर रहा हैं

*श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।*

0

*श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।*

🔹 *श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :- पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर एक भव्य एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आईजी महोदय ने उनके कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए उनके कार्यशैली को मार्गदर्शित करते हुये आज युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

*अनुकरणीय सेवा सफर और उपलब्धियां-*

श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.)का कार्यकाल उपलब्धियों और अनुशासन की मिसाल रहा है-

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यकाल-* 23.04.2025 से 08.05.2026 तक जिला एसपी के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

▪️ *अनुभव* इससे पूर्व उन्होंने धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दी हैं।

▪️ *विशेषज्ञता* श्री वार्ष्णेय को साइबर अपराधों के गहरे ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग (समाज सेवा) के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

 

आईजी श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा श्री आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है। साइबर अपराधों पर उनकी पकड़ और समाज के प्रति उनका सेवाभाव विभाग के लिए एक बड़ी संपत्ति है।

श्री वार्ष्णेय (भा.पु.से.) ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए, अपने पुलिस विभाग के कार्यकाल का अनुभव साझा किए, इसी क्रम में राज्य से स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

इस विदाई समारोह में श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक के साथ श्री विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुमनि. कार्यालय बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।