Home Blog Page 167

*सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात*

0

*सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात*

 

*414 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार*

 

*संवेदनशीलता और सुशासन ही विकास की मुख्य अवधारणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मुंगेली जिला विकास, जनकल्याण और सुशासन के एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बना। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 152 करोड़ 02 लाख रुपये से अधिक की लागत के 284 कार्यों का लोकार्पण तथा 201 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की लागत के 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान पुष्प वाटिका एवं चौपाटी, नहर, एनीकट, लाइवलीहुड कॉलेज भवन पहुंच मार्ग, मुंगेली-भटगांव पहुंच मार्ग सहित अनेक सड़क निर्माण कार्यों, महतारी सदनों, छात्रावासों, जल जीवन मिशन के कार्यों, सामुदायिक भवनों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों, प्राथमिक शाला भवनों, सांस्कृतिक मंचों, सीसी सड़कों, अमृत सरोवरों तथा आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों में सीसी सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सड़क मार्ग, एसटीपी निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, फुटपाथ और पुल निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोतिमपुर, लालपुरथाना, लोरमी, पथरिया और सरगांव का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मुंगेली जिले को मिली विकास कार्यों की यह बड़ी सौगात आने वाले समय में जिले के विकास को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर भक्ति और श्रम की प्रतीक माता कर्मा, सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा शौर्य और त्याग के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण करते हुए कहा कि ये महापुरुष समाज को प्रेरणा देने वाले आदर्श हैं। उन्होंने नवागढ़ रोड में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना के लिए 25 लाख रुपये, मुंगेली में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण, मेला नवागांव में बाउंड्रीवाल एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय की मांग को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जिले को मिली 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन को नई दिशा मिल रही है।

 

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरकार जनता के दुख-दर्द को समझते हुए त्वरित निर्णय ले रही है और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुंगेली जिला निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह सब मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने जिले में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित कर लाभान्वित भी किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के चार विद्यार्थियों अंशुल शर्मा, नंदिता देवांगन, हेमा साहू और चैतूराम साहू को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां, मनियारी बैराज योजना से प्रभावित परिवारों को प्रतिकात्मक चेक, मछुआरों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स, किसानों को मिनी किट तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता सामग्री वितरित की। कुल 282 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

*अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही*

0

➤ *अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही*

➤ अवैध रूप से शराब बिक्री करते आदतन आरोपी रवि शेंडे गिरफ्तार

➤ आरोपी से कुल 8.100 बल्क लीटर गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 5,400/- रुपये एवं एक मोटर सायकल सहित कुल 1,05,400/- रुपये जप्त

➤ आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

➤ डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार चलाई जा रही है मुहिम

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम– रवि शेंडे, पिता धनीराम शेंडे, उम्र 29 वर्ष, निवासी भीम नगर वार्ड नं. 09, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

राजनंदगांव :- दिनांक 09-05-2026 को सूचना प्राप्त हुई कि डोंगरगढ़ भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी मोटर सायकल टीवीएस राइडर क्रमांक CG 08 BG 1509 में मेढ़ा भट्ठी से एक थैले में अत्यधिक मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने घर ला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रज्ञागिरी जाने वाले तिराहा हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुरभाठा में नाकाबंदी कर आरोपी रवि शेंडे को पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 45 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 8.100 बल्क लीटर कीमती 5,400/- रुपये एवं मोटर सायकल टीवीएस राइडर क्रमांक CG 08 BG 1509 कीमती 1,00,000/- रुपये कुल जुमला कीमती 1,05,400/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में कई प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

 

 *• जिला बेमेतरा, चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की कार्यवाही।

 *• आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब एवं मोटर सायकल (स्कुटी) जप्त।

  बेमेतरा, आरोपी 01. अजय भारती पिता स्व. सुरेन्द्र भारती उम्र 23 वर्ष, 02. करन काठले पिता चंपालाल काठले उम्र 21 वर्ष, दोनो निवासी आबादी पारा देवरबीजा, चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब (6,300ml) किमती 4,200/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल (स्कुटी) क्रमांक सीजी 25 आर 4137 कीमती करीबन 80,000/- रूपये, कुल जुमला 84,200/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*गरियाबंद पुलिस द्वारा 5.400 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।*

0

💥 *गरियाबंद पुलिस द्वारा 5.400 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।*

 

 

गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियन ‘‘नया सवेरा’’ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थां पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान आज दिनांक को जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजिम पुलिस टीम द्वारा अवैध मसाला-देशी शराब के विरूद्ध धर पकड़ की कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा अपने साइकिल के पीछे करियर में सफेद लाल रंग के थैले में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करने राजिम से पिटाई बंद एनीकट मार्ग की ओर जा रहा है। जिसे रोक पूछताछ कारने पर अपना नाम *ओंकार कंडरा पिता स्व. अशोक कंडरा उम्र 42 वर्ष साकिन सोमवारी बाजार, नवापारा वार्ड क्र . 15 थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर छ0ग0* का होना बताया। जिसके कब्जे से 30 नग देशी मदिरा मसाला कुल 5.400 लीटर किमती 3000 रूपये के साथ रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

 

*गिरफ्तार आपोपीः* – ओंकार कंडरा पिता स्व. अशोक कंडरा उम्र 42 वर्ष साकिन सोमवारी बाजार, नवापारा वार्ड क्र . 15 थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर छ.ग.।

 

*जप्त सामग्रीः-* 1) 30 नग देशी मदिरा मसाला कुल 5.400 लीटर किमती 3000 रूपये।

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल कोण्डागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन*

0

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल कोण्डागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

कोण्डागांव पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर दी मिसाल

 

कोण्डागांव– विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 08 मई 2026 को जिला अस्पताल, कोण्डागांव में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कोण्डागांव पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा.पु.से.) ने स्वयं रक्तदान कर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया।

कोण्डागांव पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी, कोण्डागांव के 06 जवान

कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने रक्तदान के बाद कहा,

“रक्तदान जीवनदान है। विश्व रेडक्रॉस दिवस के इस शुभ अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कोण्डागांव पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हमारा प्रयास है कि समाज की सेवा में पुलिस हमेशा अग्रणी भूमिका निभाए। मैं सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह अभियान पूरे जिले में और भी अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।”

 

रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव के पदाधिकारियों ने कोण्डागांव पुलिस एवं आईटीबीपी के इस सक्रिय सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया।

 

कोण्डागांव पुलिस का यह प्रयास “रक्तदान महादान” की भावना को मजबूत करने तथा जिले में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

*थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल शराब तस्कर गिरफ्तार*

0

*थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल शराब तस्कर गिरफ्तार*

– 54 लीटर अवैध शराब जप्त 

– हाल ही मे जेल से छूट कर आया था शराब तस्कर 

-आरोपियो के विरूद्ध शराब तस्करी के पूर्व से दर्ज है कई मामले

 

भोपाल– पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस द्वारा शहर को नशा मुक्त करने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 07.05.26 की प्रात: मुखबिर सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. सूरज अतुलकर के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी आशीष बडगुजर पिता बल्लू बडगुजर आयु 39 साल निवासी झुग्गी न. 526 वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल एवं विशाल कनाडे पिता देवकरन कनाडे आयु 19 साल निवासी सी-02 एस-12 मल्टी वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल से एक्टिवा गाडी मे प्लास्टिक की बोरियो मे भरी अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियो के विरूद्ध अप.क्र. 242/26 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-

01.आशीष बडगुजर पिता बल्लू बडगुजर आयु 39 साल निवासी झुग्गी न. 526 वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल

02. विशाल कनाडे पिता देवकरन कनाडे आयु 19 साल निवासी सी-02 एस-12 मल्टी वाजपेयी नगर थाना शाहजहानाबाद भोपाल

अपराधिक रिकार्ड- आरोपी आशीष बडगुजर के विरूद्ध पूर्व से 21 एवं विशाल कनाडे के विरूद्ध 04 अपराधिक प्रकरण भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे दर्ज है।

बरामद सम्पत्ति- अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये ।

सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि.सूरज अतुलकर, प्र.आऱ.1188 आशीष सिंह आऱ.535 दीपक पाण्डेय, आर.56 सुदीप चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।*

 *• जिला बेमेतरा, चौकी मारो पुलिस टीम की कार्यवाही।

 *• आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मशाला शराब जप्त।

            *बेमेतरा,:-* आरोपी 01. आकाश ध्रुव पिता मोहन ध्रुव उम्र 28 वर्ष, निवासी अमलडीहा, चौकी मारो, 02. विकास सेन पिता लक्ष्मी नारायण सेन उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलडीहा, चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब (7,200ml) किमती 4,000/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

0

*🟥 महिला रक्षा टीम द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में जागरूकता अभियान आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक।*

कांकेर🟦 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में आयोजित सुशासन त्योहार कार्यक्रम में पहुंचकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

🟩 अभियान के दौरान महिला सैनिकों, छात्राओं एवं आमजन को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जनहानि, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया गया।

 

🟨 महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को “अभिव्यक्ति एप” की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं उपयोगिता समझाई गई। अभियान के दौरान 75 से अधिक लोगों द्वारा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड किया गया।

 

🟪 इसके अतिरिक्त कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस तक पहुंचा सकता है।

 

🟧 कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस डेमो प्रदर्शित कर महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए गए।

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित*

0

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित*

 

*कैंसर जांच, गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग और रक्तदान के माध्यम से दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश*

 

*75 से अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*

 

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुंगेली में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए सर्वाइकल कैंसर के 26 मरीजों तथा ब्रेस्ट कैंसर के 31 मरीजों की जांच की गई। साथ ही 18 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 08 उच्च जोखिम वाली महिलाओं की विशेष जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त आम नागरिकों के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है।” उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक व्यावहारिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना भी है। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय, पैथोलॉजिस्ट डॉ. किरण सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा स्मृति लाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता मरकाम सहित अन्य चिकित्सकीय अधिकारी मौजूद रहे।

*🔹झगड़ा विवाद को शांत कराने पर अपने ही मां पिता के उपर आरोपी ने किया प्राण घातक हमला।*

0

*🔹झगड़ा विवाद को शांत कराने पर अपने ही मां पिता के उपर आरोपी ने किया प्राण घातक हमला।*

 

🔹आरोपी ने पूजा रूम में पूजा करने के लिए रखे लोहे की पूजवन-छुरी को निकालकर घटना को दिया अंजाम। 

 

🔹 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी को जप्त किया गया। 

 

🔹 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। 

 

बालोद – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेश देवांगन पिता स्व. धूरश्याम देवांगन उम्र 62 वर्ष पता ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद दिनांक 04.05.2026 को रात्रि 07ः00 बजे अपने घर में अपनी पत्नि कुमारी बाई देवांगन के साथ बिस्तर में बैठे थे उसी समय आरोपी प्रमोद देवांगन घर के दरवाजा को धक्का मारकर अंदर आकर मां-बहन की गाली-गलौच करते हुए घर में रखे पूजा रूम से लोहे की छुरी को निकालकर दोनो के उपर प्राण घातक हमला कर कुमारी बाई के सिर एवं दोनो हाथ, गणेश देवांगन के दाहिने हाथ के बड़े उंगली में चोंट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक क्रमांक 214/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6), 109 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देषन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, हाल थाना प्रभारी बालोद सउनि गौकरण भंडारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार कर आरोपी को चंद घंटे में हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 04.05.2026 को नीलम देवांगन के शादी कार्यक्रम में गए थे जहां आरोपी की पत्नि यामिनी देवांगन को शादी कार्यक्रम में आए महेन्द्र सतनामी ने गाली-गलौच किए जिससे झगड़ा बढ़ते देख महेन्द्र सतनामी को आरोपी के पिता गणेश देवांगन ने पकड़ कर बाहर ले गया जिस कारण आरोपी ने अपने पिता गणेश देवांगन को अपना साथ नहीं देकर महेन्द्र सतनामी का साथ दिया है इसी कारण बहुत ज्यादा गुस्से में आकर अपनी मां कुमारी बाई एवं पिता गणेश देवांगन को मां-बहन की बहुत ज्यादा गाली देते हुए अपनी मां कुमारी बाई के गाल में थप्पड़ से मारकर पूजा रूम में पूजा करने के लिए रखे लोहे की पूजवन-छुरी को निकाल कर अपनी मां कुमारी बाई एवं पिता गणेश देवांगन को आज तुम लोग को नहीं छोडूंगा, जान से मार डालुंगा कहते हुए लोहे की छुरी से कुमारी बाई के सिर में छुरी से वार किया वार करते समय गणेश देवांगन ने कुमारी बाई को बचाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया जिसके दाहिने हाथ में चोंट लगने से बिस्तर से नीचे गिर गया तब आरोपी लोहे की छुरी से कुमारी बाई को मारने के लिए वार करने लगा जिससे बचने के लिए कुमारी बाई ने अपने दोनो हांथों को अपने सिर के उपर रखी जिस कारण उनके दोनो हाथ छुरी से कटने से चोंट लगा। प्रकरण में आरोपी प्रमोद देवांगन ़द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी की जप्त किया गया है। एवं प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 05.05.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि गौकरण भंडारी, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 51 नागेश साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

 

नाम आरोपीः- प्रमोद देवांगन पिता गणेश देवांगन उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद (छ.ग.)