More

    *सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण*

    *सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण*

     

    *मनोहर मल्लाह की पत्नी को मिला श्रम कार्ड, अब बच्चों के बेहतर भविष्य की बढ़ी उम्मीद*

     

     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आमजनों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंदों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका मुंगेली के शंकर वार्ड निवासी श्री मनोहर मल्लाह के परिवार को बड़ी राहत मिली है। जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान उनकी पत्नी का श्रम कार्ड बनाया गया, जिससे अब उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। लंबे समय से श्रम कार्ड नहीं बनने के कारण परिवार कई योजनाओं से वंचित था, लेकिन शिविर में त्वरित प्रक्रिया के तहत उनका पंजीयन पूरा किया गया।

    श्रम कार्ड बनने के बाद अब परिवार को बच्चों को श्रमिक हितग्राही योजनाओं एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। मनोहर मल्लाह और उनके परिवार ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ने उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रम कार्ड बनवाने कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ा। इससे उनके समय एवं पैसे की बचत हुई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

    Trending News

    Technology