Home Blog Page 169

*दन्तेवाड़ा नगरपालिका ने टेंडर प्रक्रिया  के संबंध में जारी किया स्पष्टीकरण*

0

दन्तेवाड़ा नगरपालिका ने टेंडर प्रक्रिया  के संबंध में जारी किया स्पष्टीकरण

भ्रामक खबरों से दूर रहने की किया अपील

दंतेवाड़ा, । नगरपालिका परिषद दन्तेवाड़ा ने शहर में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित की जा रही खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि टेंडर प्रक्रिया के संबंध में लगाए जा रहे आरोप, जिनमें प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही कार्यों के बंदरबांट की बात कही जा रही है, वे पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सूचनाएं न केवल जनता को गुमराह करती हैं, बल्कि विकास कार्यों की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करती हैं।

विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्तमान में संचालित समस्त निविदा प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित कड़े नियमों और मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। नगरपालिका ने जोर देकर कहा है कि किसी भी ठेकेदार अथवा एजेंसी को नियम विरुद्ध लाभ पहुँचाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता, क्योंकि ई-निविदा प्रणाली में सभी पात्र ठेकेदारों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं और पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रखी गई है। परिषद का मुख्य लक्ष्य शहर का गुणवत्तापूर्ण विकास करना है, जिसमें किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनियमितता की कोई जगह नहीं है।

अंत में, नगरपालिका परिषद दन्तेवाड़ा ने आम नागरिकों सहित डिजिटल और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से विशेष अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। उन्होंने आग्रह किया है कि विकास कार्यों या प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर ही भरोसा करें। परिषद ने दोहराया है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

*डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार*

0

*डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार*

 

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- रेंज साइबर थाना बिलासपुर द्वारा “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को राजस्थान राज्य से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। आरोपियों द्वारा एक महिला को पुलिस, ईडी, आरबीआई एवं सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का भय दिखाकर ऑनलाइन ठगी की गई थी।

 

प्रकरण में थाना रेंज साइबर बिलासपुर में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 318(4), 308(6), 3(5) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

इस प्रकार दिया गया “डिजिटल अरेस्ट” का भय

 

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को “संजय PSI” बताने वाले व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोपियों ने महिला को बताया कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में आया है तथा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है।

 

इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को कई घंटों तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया। आरोपियों ने लगातार पुलिस, ईडी, आरबीआई एवं सुप्रीम कोर्ट के नाम का भय दिखाते हुए महिला पर मानसिक दबाव बनाया। यहां तक कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि उन्होंने परिवार के किसी सदस्य से संपर्क किया तो उनके बेटे एवं अन्य परिजनों को भी मामले में फंसा दिया जाएगा।

 

आरोपियों द्वारा महिला को फर्जी सरकारी नोटिस, ईडी जांच दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट आदेश एवं आरबीआई नोटिस भेजकर विश्वास दिलाया गया कि उनके खिलाफ गंभीर जांच चल रही है। लगातार भय और मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला आरोपियों के झांसे में आ गई।

 

1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

 

आरोपियों द्वारा महिला को अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए बाध्य किया गया। अलग-अलग तिथियों में कुल 1,04,80,000/- रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा केस समाप्त करने के नाम पर अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

 

जब पीड़िता ने अपने पुत्र को पूरी जानकारी दी तब मामला सामने आया और तत्काल रेंज साइबर थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

तकनीकी जांच से खुला नेटवर्क का राज

 

प्रकरण दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस द्वारा बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि ठगी की रकम कई लेयर बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।

 

बैंकिंग ट्रेल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान राज्य के चुरू जिले से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी :-

1. रूपेन्द्र सिंह पिता संपत सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पोती, थाना रतननगर, जिला चुरू (राजस्थान)

2. विशाल सिंह पिता जीवराज सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पोती, थाना रतननगर, जिला चुरू (राजस्थान)

 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे तथा ठगी की रकम निकालकर अन्य व्यक्तियों तक पहुंचाई थी। आरोपियों को इसके बदले कमीशन राशि प्राप्त हुई थी।

 

आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

 

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 

प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रेल की विस्तृत जांच जारी है।

 

उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक श्री गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं नोडल अधिकारी श्री गगन कुमार के निर्देशन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम द्वारा की गई।

*वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान*

0

*वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान*

 

*तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी*

 

*”अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकली एक प्रतिभा ने आज देश की सर्वाेच्च सेवाओं में अपनी जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रायगढ जिले के सम्बलपुरी ग्राम के एक साधारण तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के सुपुत्र अजय गुप्ता ने अपने अटूट संकल्प से भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, बल्कि कड़े संघर्ष और सही मार्गदर्शन की मोहताज होती है।

 

रायगढ़ के संबलपुरी गांव में तेंदूपत्ता और महुआ बीनने वाला अजय गुप्ता अब IFS अधिकारी बन गया है। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए अजय ने पूरे देश में 91वीं रैंक हासिल की। अब वही जंगल, जो कभी परिवार की रोजी-रोटी था, उसकी जिम्मेदारी बनने जा रहा है। अजय गुप्ता ने 12वीं कक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में प्रवेश मिला। एनआईटी में पढ़ाई के दौरान भी उन्हें तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलती रही। अजय कहते हैं कि पहले सपने बहुत बड़े नहीं थे। लगता था कि हमारी दुनिया बस गांव तक सीमित है, लेकिन एनआईटी में एडमिशन लेने के बाद नजरिया बदल गया। पहली बार लगा कि मैं भी कुछ बड़ा कर सकता हूं। अजय कहते हैं कि जंगल उनके बचपन से ही जिंदगी का हिस्सा रहा है। जंगल ने उन्हें सिर्फ रोजगार नहीं दिया, बल्कि जीवन की दिशा भी दी। वह कहते हैं बचपन से मेरा जुड़ाव जंगल से रहा है। जंगल ने मुझे बहुत कुछ दिया है, बस्तर में काम करने के दौरान भी जंगल से रिश्ता और मजबूत हुआ।

 

*संघर्ष की जमीन से सफलता के आसमान तक*

 

अजय का बचपन जंगलों के बीच वनोपज संग्रहण और खेती-किसानी करते हुए बीता। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अजय बताते हैं। माता-पिता अधिक शिक्षित नहीं थे, लेकिन उन्होंने बच्चों की शिक्षा को ही अपना लक्ष्य माना। छुट्टियों के दौरान अजय स्वयं जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता और महुआ इकट्ठा करने में माता-पिता की मदद करते थे। अभावों के बीच भी उन्होंने 10वीं में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया था।

 

*सरकारी योजनाओं ने पंखों को दी मजबूती*

 

अजय की इस लंबी उड़ान में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने ‘कैशलेस सपोर्ट’ और आर्थिक संबल प्रदान किया। लघु वनोपज संघ की छात्रवृत्ति ने स्कूल से कॉलेज तक की पढ़ाई के दौरान इस छात्रवृत्ति ने आर्थिक बोझ को कम किया। राज्य शासन की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से उन्हें निरंतर वित्तीय सहायता मिली, जिससे वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सके।

 

*अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के अजय गुप्ता को भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि अजय ने न केवल अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि एक ऐसा युवा जिसने स्वयं जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहित किया, आज उन्हीं वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है। हमारी सरकार की ‘लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति’ और ‘पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति’ जैसी योजनाओं ने अजय जैसे प्रतिभाशाली युवाओं की राह आसान की है। अजय की उपलब्धि यह दर्शाती है कि सही अवसर मिलने पर हमारे ग्रामीण अंचल के युवा भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

*वन मंत्री ने जताया गौरव, हजारों परिवारों के सपनों का प्रतीक*

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अजय गुप्ता को फोन कर बधाई दी और उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। मंत्री जी ने कहा कि अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के उन हजारों वनाश्रित परिवारों की जीत है जो जंगलों के बीच रहकर बड़े सपने देखते हैं। यह साबित करता है कि हमारी योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि ऐसे ही सशक्त भविष्य का निर्माण करना है।

 

*युवाओं के लिए नया आदर्श*

 

अजय गुप्ता आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं जो सीमित संसाधनों में IFS जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत सच्ची हो और शासन का साथ मिले, तो वनांचल का कोई भी युवा देश के शीर्ष पद तक पहुँच सकता है।

*शासकीय सेवा के साथ-साथ समाज के लिए कार्य करना प्रेरणादाई :- एसीएस श्रीमती ऋचा शर्मा*

0

*शासकीय सेवा के साथ-साथ समाज के लिए कार्य करना प्रेरणादाई :- एसीएस श्रीमती ऋचा शर्मा*

 

*‘प्रोजेक्ट छाँव’ : अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए व्यापक स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर*

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन की पहल – एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और शासकीय सेवाओं की सुविधा*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का नवाचार ‘प्रोजेक्ट छाँव’ के पहल के तहत आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम रायपुर के 1000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र से जुड़कर जिला प्रशासन नवाचार कर रहा है। शासकीय सेवा के अतिरिक्त समाज के लिए कार्य करना प्रेरणादाई है। यह पहल सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए सराहनीय है। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में इस प्रकार नवाचार किए जा रहे हैं उसे आगे बढ़ाएं। मैं इस अभिनव पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई देती हूँ।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी हम अच्छे से कार्य कर पाएंगे। इसी कड़ी में सभी शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों के परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके, इसके लिए इस पहल की शुरुआत की गई थी। सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निस्वार्थ भाव से शासन के लिए कार्य करते हैं। सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ आते हैं और उनका निःशुल्क उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार किया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत हर महीने बच्चों का प्रैक्टिस टेस्ट लिया जाता है। साथ ही, जिन बच्चों के होंठ कटे-फटे रहते हैं, उनके लिए ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराई’ चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों की निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी की जाती है।

 

जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश भर के गरीब बच्चों के लिए पीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी उच्च स्तरीय अधिकारी मॉक इंटरव्यू लेते हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत योग साधना केंद्र के 120 बच्चों ने परीक्षा दी और तैयारी की, जिनमें से चार बच्चे डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। वहीं, ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत यूपीएससी के इंटरव्यू में शामिल 4 में से 2 बच्चे यूपीएससी में चयनित हुए हैं, जो हम सभी जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है।

 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि लोगों को अंगदान एवं देहदान के लिए प्रेरित करने हेतु ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोग स्वेच्छा से डोनेशन कर रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित ‘प्रोजेक्ट अजा’ के बारे में जानकारी दी तथा गांव को हाईटेक और स्मार्ट बनाने की दिशा में संचालित ‘प्रोजेक्ट ग्लोबल गांव’ के बारे में बताया, जिसके तहत नवा रायपुर स्थित ग्राम तूता में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इन सभी प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रशासन जिले के आम लोगों तक पहुंच रहा है और आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

 

मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अजा, प्रोजेक्ट वंदन, प्रोजेक्ट दस्तावेज, प्रोजेक्ट पाई-पाई, प्रोजेक्ट गुटर गू, प्रोजेक्ट दधीचि, प्रोजेक्ट रक्षा, प्रोजेक्ट आरोग्यं, प्रोजेक्ट मेडीगुरु, प्रोजेक्ट लाइफ-स्टाइल क्लिनिक सहित अन्य प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत लोगों को सम्मानित भी किया गया।

 

शिविर में मैमोग्राफी, सोनोग्राफी, टीबी जांच, बोन डेंसिटी टेस्ट, ईसीजी, इको, ब्लड टेस्ट, RFT, LFT, विटामिन D3, B12, HbA1C, शुगर रैंडम जैसी कई जांचें की गईं। इसके अलावा शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, अस्थि रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।

 

साथ ही, शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन एवं आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई।

 

*क्या है प्रोजेक्ट छाँव*

 

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने व्यस्त कार्यालयीन जीवन के कारण वे और उनके परिवार स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय योजनाओं की सुलभ और समेकित सुविधा प्रदान की जा रही है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए विशेष दिवस निर्धारित किया जाता है। इन शिविरों में बीपी, शुगर, वजन, ऊँचाई जैसी प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, टीबी जांच, ईसीजी, इको, बोन डेनसिटी की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत पोषण, जीवनशैली और रोग-निरोधक उपायों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में जरूरतमंदों को आवश्यक सामान्य दवाएँ भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं, जिससे यह पहल एक समग्र, सुलभ और उपयोगी सेवा मंच के रूप में कार्य करती है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब* 

0

*धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब* 

 

*छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक बकरी ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर की तैयारी*

 

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से धमतरी जिले का भटगांव एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है। कलेक्टर की विशेष पहल पर यहाँ राज्य का पहला “रिसर्च कम इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन एडवांसमेंट ब्रीडिंग सेंटर” स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र न केवल पशुपालन के पारंपरिक स्वरूप को बदलेगा, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्यमिता का एक ग्लोबल मॉडल पेश करेगा।

 

*वैज्ञानिक पशुपालन- परंपरा और तकनीक का संगम*

 

यह केंद्र पारंपरिक बकरी पालन की सीमाओं को तोड़कर इसे आधुनिक और लाभप्रद व्यवसाय में बदलेगा। केंद्र में कृत्रिम गर्भाधान, पैथोलॉजी जांच और त्वरित रोग निदान के लिए हाई-टेक प्रयोगशाला होगी। रिसर्च यूनिट के माध्यम से बकरी की उन्नत नस्लों का संरक्षण और प्रजनन किया जाएगा, जिससे पशुपालकों को बेहतर गुणवत्ता के पशु मिल सकें। पशुओं के लिए टिकाऊ आहार और विभिन्न प्रकार के हरे चारे के उत्पादन की वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

*कौशल विकास- पशु सखियों और युवाओं को मिलेगा नया मंच*

 

कलेक्टर धमतरी के विजन के अनुसार, यह केंद्र केवल एक ब्रीडिंग सेंटर नहीं बल्कि एक लर्निंग सेंटर भी होगा। युवाओं और किसानों के लिए हॉस्टल की सुविधा के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। प्रथम चरण में ही 10-12 स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा। पशु सखियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

*भविष्य का रोडमैप- माणिकस्तु के साथ ग्लोबल विजन*

 

परियोजना की सफलता के लिए ओडिशा की प्रतिष्ठित फर्म माणिकस्तु (डंदपोजन) के विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उन्नत नस्लों की खरीद-बिक्री के लिए एक पारदर्शी मार्केटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। भविष्य में यहाँ राज्य की सबसे आधुनिक समर्पित पशुधन मंडी और पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की योजना है।

*सुशासन की रफ़्तार 12 किमी का मुश्किल सफर अब अनिल के लिए हुआ आसान*

0

 

 

*सुशासन की रफ़्तार 12 किमी का मुश्किल सफर अब अनिल के लिए हुआ आसान*

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,/ हौसले बुलंद हों और शासन का साथ मिल जाए, तो कोई भी बाधा सपनों को नहीं रोक सकती। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नागपुरा के रहने वाले अनिल कुमार की कहानी आज इसी बदलाव की गवाही दे रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से मिली एक मोटरराइज़्ड ट्राइसिकल ने न केवल अनिल के रास्ते की दूरी कम की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी है।

 

*चुनौतियों से भरा था शिक्षा का पथ*

 

अनिल कुमार 12वीं कक्षा के छात्र हैं और 70 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद उनके मन में पढ़ने की तीव्र इच्छा है। लेकिन उनके घर से स्कूल की दूरी 12 किलोमीटर है। रोज़ लंबी दूरी तय करना, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और स्कूल पहुँचने के लिए दूसरों पर निर्भरता अनिल की पढ़ाई में बड़ी बाधा थी। अनिल के परिवार वाले भी उनकी सुरक्षा और पहुँच को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे।

 

*समाधान शिविर में मिली त्वरित राहत*

 

बानाबेल में आयोजित श्सुशासन तिहारश् समाधान शिविर अनिल के जीवन में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अनिल ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही आवेदन का निराकरण किया और अनिल को मोटरराइज़्ड ट्राइसिकल प्रदान की।

 

*आत्मनिर्भरता की नई मुस्कान*

 

ट्राइसिकल की चाबी मिलते ही अनिल के चेहरे पर जो चमक दिखी, वह आत्मनिर्भर होने के गर्व की थी। अब अनिल बिना किसी मानवीय सहारे के स्वयं वाहन चलाकर समय पर स्कूल पहुँच सकेंगे। पहले स्कूल पहुँचना ही सबसे बड़ी चुनौती थी, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब मेरी मुश्किलें आसान हो गई हैं। अनिल कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने मेरे सपनों को नई रफ़्तार दी है।

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं*

0

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं*

 

72 पौवा शराब, मोटर सायकल एवं जर्दा युक्त गुटखा जप्त — आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

 

👉 आरोपीगण के कब्जे से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

 

👉 जप्त शराब एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 31,600/- रुपये।

 

👉 आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

👉 आरोपी विकास नेताम के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

👉 जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

👉 अनावेदक के कब्जे से जर्दा युक्त गुटखा पुलिस द्वारा जप्त।

👉 अवैध शराब परिवहन एवं जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

आरोपीगण के नाम

1 विकास नेताम पिता रामजी नेताम, निवासी वार्ड नं. 47 मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

2 मोहसीन खान पिता जीवराईल खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोठारपारा नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

3 टेकूराम सिन्हा पिता कालूराम सिन्हा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बांकल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

नाम अनावेदक(कोटपा एक्ट )

 

कमलेश गुप्ता पिता स्व. सुरेश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

कार्यवाही का विवरण

 

 

राजनांदगांव:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपी 01. विकास नेताम, 02. मोहसीन खान एवं 03. टेकूराम सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाए जाने पर तीनों आरोपीगणों के कब्जे से पृथक-पृथक स्थानों से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 04 KY 2976 जुमला अनुमानित कीमती 31,600/- रुपये जप्त किया गया।

आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश कुमार गुप्ता पिता स्व. सुरेश कुमार गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, अपने किराना स्टोर्स में जर्दा युक्त गुटखा बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक के कब्जे से 04 पैकेट राजश्री, 04 पैकेट पान राज तथा 04 पैकेट सितार जर्दा युक्त गुटखा जप्त कर उसके विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा जर्दा युक्त गुटखा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

*रात्रि ब्लैक पैंथर टीम राजनंदगांव पुलिस की कार्यवाही*

0

*रात्रि ब्लैक पैंथर टीम राजनंदगांव पुलिस की कार्यवाही*

 

धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 

🔹 राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस की रात्रिकालीन ब्लैक पैंथर टीम की प्रभावी कार्यवाही।

🔹 आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए।

🔹 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

🔹 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

आरोपियों का विवरण

 

1 मो. मोक्सेद अली पिता मो. अलमस अली, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोनापाल, थाना धनकोटा, जिला संबलपुर (उड़ीसा)।

 

2 मो. सुमन खान पिता मो. सलाम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी जामखण्डी, सिलोरकर बस्ती, थाना जामखण्डी, जिला भागलकोट (कर्नाटक)।

 

राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में रात्रि में संचालित ब्लैक पैंथर टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण आम जगह पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए गए।

आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जप्त किए गए तथा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/2026 एवं 217/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

*अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के पौधों का खेती करने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना खड़गवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

0

*अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के पौधों का खेती करने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना खड़गवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

 

अप. क्र.:- 68 / 2026 धारा:- 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट

 

नाम आरोपी:- सर्वजीत पिता बीर सिंह जाति गोंड उम्र 55 वर्ष, साकिन ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा) थाना खड़गवां जिला एम.सी.बी. (छ.ग.)

 

जप्त मादक पदार्थ गांजा :- कुल 36 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे

कीमती 15,000/- रु.

 

गिरफ्तारी दिनांक :- 08.05.2026

खड़गवां :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री दीपक झा, एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रत्ना सिंह (IPS), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुषेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के द्वारा क्षेत्र में अवैध कार्यों पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने एवं नशा विरोधी अभियान चलाये जाने का दिशा निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में, थाना खड़गवां पुलिस द्वारा शासन द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार के मद्देनजर किये जा रहे पेट्रोलिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08.05.2026 को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के पौधों का खेती करने की कोशिश करने वाले आरोपी ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा) थाना खड़गवां निवासी सर्वजीत पिता बीर सिंह जाति गोंड उम्र 55 वर्ष, के घर के पास स्थित बाड़ी में उगाये गये अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के 36 नग छोटे-बड़े पौधे कीमती 15,000/- रु. का जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत रेड कार्यवाही करते हुये, दिनांक 08.05.2026 को गिरफ्तार कर, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां सुनील तिवारी, स.उ.नि. मनीष तिवारी, प्र.आर. सुरेश गौड़, विश्वनाथ सिंह, आर. शाहिद परवेज, विनय तिवारी, महिला नव आर. पुष्पा सिंह, एवं सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं*

0

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं*

 

72 पौवा शराब, मोटर सायकल एवं जर्दा युक्त गुटखा जप्त — आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

 

👉 आरोपीगण के कब्जे से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

 

👉 जप्त शराब एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 31,600/- रुपये।

 

👉 आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

👉 आरोपी विकास नेताम के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

👉 जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

👉 अनावेदक के कब्जे से जर्दा युक्त गुटखा पुलिस द्वारा जप्त।

👉 अवैध शराब परिवहन एवं जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

आरोपीगण के नाम

1 विकास नेताम पिता रामजी नेताम, निवासी वार्ड नं. 47 मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

2 मोहसीन खान पिता जीवराईल खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोठारपारा नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

3 टेकूराम सिन्हा पिता कालूराम सिन्हा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बांकल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

नाम अनावेदक(कोटपा एक्ट )

 

कमलेश गुप्ता पिता स्व. सुरेश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपी 01. विकास नेताम, 02. मोहसीन खान एवं 03. टेकूराम सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाए जाने पर तीनों आरोपीगणों के कब्जे से पृथक-पृथक स्थानों से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 04 KY 2976 जुमला अनुमानित कीमती 31,600/- रुपये जप्त किया गया।

आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश कुमार गुप्ता पिता स्व. सुरेश कुमार गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, अपने किराना स्टोर्स में जर्दा युक्त गुटखा बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक के कब्जे से 04 पैकेट राजश्री, 04 पैकेट पान राज तथा 04 पैकेट सितार जर्दा युक्त गुटखा जप्त कर उसके विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा जर्दा युक्त गुटखा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।