Home Blog Page 162

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा*

0

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा कुंडा और कुई कुकदुर की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आगामी सत्र से निःशुल्क बस सेवा की होगी शुरुआत।

0.अब विधानसभा में कुल 10 निःशुल्क बस सेवाओं का होगा संचालन।

0.1000 से अधिक छात्राओं को मिल चुका है लाभ।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा एक और सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की जा रही है आगामी शैक्षणिक सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर और कुंडा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जाएगी इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित, सुगम और नियमित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है पंडरिया विधानसभा के अनेक ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आज भी छात्राओं को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है परिवहन सुविधा के अभाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई बार बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती है विधायक भावना बोहरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए बेटियों की शिक्षा को बाधित न होने देने का संकल्प लिया है इस नई सेवा के प्रारंभ होने के साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित कुल 10 निःशुल्क बस सेवाओं का संचालन होगा अब तक इन सेवाओं से 1000 से अधिक महाविद्यालयीन छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करा रही है बल्कि उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति निरंतरता को भी मजबूत कर रही है कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु बस सेवा ग्राम अमनिया से प्रारंभ होकर ग्राम नेऊर, कुशियारी, दमगढ़, लुढुटोला, उपका, अमेरा, कुकदुर की छात्राओं को लेकर कुई-कुकदुरमहाविद्यालय पहुंचेगी वहीं कुंडा महाविद्यालय हेतु बस ग्राम पेंड्रीकला, बसनी, घोरपेंड्री, कोलेगांव, दामापुर, खैरातुलसी, कोदवाकला, पंवरजली, दुल्लीपारा, माकरी, खैलटुकरी की छात्राओं को लेकर कुंडा महाविद्यालय पहुंचेगी इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 9754462000 एवं 9755359004 पर छात्राएं व उनके परिजन संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसी दिशा में विधायक भावना बोहरा जी द्वारा पूर्व में 8 निःशुल्क बस कवर्धा, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पांडातराई एवं पिपरिया महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए संचालित की जा रही हैं जो यथावत संचालित होंगी यह निःशुल्क बस सेवा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा जहाँ उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है वहीं वे अपने उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होकर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा के इस पहल से क्षेत्र में बेटियों की ड्रापआउट दर में भी कमी आई है और अधिक से अधिक बेटियां आज शिक्षा ग्रहण कर रही हैं इस सुविधा के साथ ही उन बेटियों के परिजनों को भी मानसिक संबल मिला है जिन्हें अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी अब यह बस छात्राओं के गाँव-गाँव और घरों तक पहुँच रही है साथ ही उन्हें सुरक्षित महाविद्यालय से घर भी पहुँचाने का काम कर रही अब पंडरिया विधानसभा में आवागमन बेटियों के लिए बाधा नहीं बन रही है बल्कि सड़कों पर दौड़ती यह बस उनके लिए नए अवसर लेकर आ रही है क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों ने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक बस सेवा नहीं बल्कि वनांचल क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रयास है इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होगा इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी आधारशिला है उन्होंने कहा कि कोई भी बेटी केवल दूरी, सुविधा या संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे यही उनका प्रयास है पंडरिया विधानसभा में शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा को साथ लेकर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार समाज और प्रदेश के साथ ही हम सभी का नाम रोशन कर सकें भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को लेकर लगातार सकारात्मक कार्य हो रहे हैं इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने पंडरिया विधानसभा में बेटियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास कर रहें है हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्र की बेटियों से यह संकल्प किया था कि पूर्व में संचालित इस निःशुल्क बस सेवा का पूरे पंडरिया विधानसभा में विस्तार किया जाएगा इस दिशा में आज वह संकल्प पूरा होने जा रहा है जिसे लेकर मन में बहुत ही प्रसन्नता है कि हमारी बेटियां अब शिक्षा से वंचित नहीं बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहीं हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं आज जनता की सेवा और सुविधा के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, बेहतर स्वास्थ्य हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन, पंडरिया से रायपुर अपने परिवार के सदस्य के उपचार हेतु रायपुर में परिजनों के ठहरने व भोजन हेतु पंडरिया सेवा सदन, क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पूरा करने व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग, जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र जैसी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा और उन्हें सुविधा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में बेटियों की शिक्षा के प्रति जनजागरूकता और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र की बेटियों से किये अपने वादों को हम पूरा करने जा रहे हैं यह मेरे लिए एक अत्यंत ही गौरव का क्षण है कि भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता से जो वादा किया था और जनता ने विश्वास प्रकट कर अपनी सेवा का जो अवसर मुझे दिया उस विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम एक और गांरटी को पूरा करने जा रहे हैं इस सेवा के माध्यम से उन सभी बेटियों के परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक संबल मिलेगा जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित रहते थे और महाविद्यालय भेजने में संकोच करते थे परन्तु अब बेटियां अपने घरों से निकलकर महाविद्यालय पढ़ने जा रही हैं और उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है उन्होंने बताया कि इस बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया आगामी माह जून से प्रारंभ होगी और छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में संपर्क करके पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं और उसमें पूछी गई जानकारी को अंकित करके पुनः उसी केंद्र में जमा करना होगा जहाँ से उनका पंजीयन पूर्ण कर पहचान पत्र दिया जाएगा कुंडा और कुई कुकदुर महाविद्यालय में इस निःशुल्क बस सेवा के संचालन हेतु समय सारिणी भी तय की जा चुकी है और किन-किन ग्रामों में किस समय छात्राओं को उपस्थित रहना होगा उसकी सूचना भी जल्द ही दी जाएगी।

————————————–

*जबलपुर थाना जीआरपी ने खाना बदोश आरोपियो से किया चोरी का मशरूका बरामद*

0

*जबलपुर थाना जीआरपी ने खाना बदोश आरोपियो से किया चोरी का मशरूका बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-दिनाँक 11.05.26 को फरियादिया खूशबू चक्रवर्ती निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी की ट्रेन नं. 61618 के जनरल कोच मे स्लीमनाबाद से जबलपुर की यात्रा कर रही थी । यात्रा के दौरान जब ट्रेन छूटने के बाद देखी कि हाथ मे पहने हुये चाँदी के दो नग कड़े नहीं थे फरियादी की आशंका थी कि ट्रेन मे चढते समय महिला जो काले रंग के सलवार सूट पहने हुये धक्का दे रही थी उसी महिला ने चाँदी के कडे चोरी किये है । फरियादी की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर मामले के माल-मुल्जिम पतारसी हेतु टीम को पाबंद किया जो दिनांक 12/5/26 को रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफार्म न. 1 के इटारसी छोर पर फरियादिया के बताये हुलिये कि महिला दिखी जो पुलिस को देखकर जाने लगी जिसे हमराह स्टाफ व म आर की मदद से रोका गया तथा स्टेशन आने का कारण पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया नाम पता पूछने पर बड़ी मुश्किल से अपना नाम रेशमा महावत पति राजू महावत उम्र 25 वर्ष नि. मुलीगंज थाना बाराबंकी जिला लखनऊ (उ.प्र.) की रहने वाली बताई पूछताछ पर कल ट्रेन 61618 कटनी इटारसी लोकल ट्रेन मे भीड़भाड़ में एक महिला के हाथ से चांदी के दो कड़े रेलवे स्टेशन स्लिमनाबाद में चोरी कर लेने की घटना स्वीकार की तथा अपने पहने हुये सलवार की जेब से चांदी जैसी धातु के दो कड़े वजनी लगभग 35 ग्राम कीमती 8750 रूपये का निकालकर पेश किया जो अपराध का मशरूका पाये जाने से मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई आरोपी महिला रेशमा महावत को गिरफ्तारी का विधिवत कारण बताकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही*

0

🔴*सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही*

🔴🍾 अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

🔴🛵 बिना नंबर प्लेट स्कूटी से हो रही थी शराब तस्करी

🔴 09 लीटर अंग्रेजी शराब एवं वाहन जप्त

         

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक मनेन्द्रगढ़ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग स्थित रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर एक बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी को रोका गया। वाहन चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई।

🔹 आरोपी के कब्जे से –

▪️ 50 पाव अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल)

▪️ कुल मात्रा – 09 लीटर

▪️ अनुमानित कीमत – ₹6,750/-

▪️ परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी जप्त

कार्यवाही के दौरान आरोपी –

👤 पारस मणि प्रजापति

पिता – श्री रमेश प्रजापति

उम्र – 25 वर्ष

निवासी – वार्ड क्रमांक 06, इंटा भट्ठा दफाई, झगराखांड थाना झगराखांड जिला एमसीबी (छ.ग.)

के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

👮 कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

थाना प्रभारी कोतवाली विवेक पाटले, Asi अभिषेक पाण्डेय,hc पुष्कल सिन्हा(साइबर सेल ), co प्रमोद, जीतेन्द्र, दीप एवं अन्य पुलिस स्टॉफ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ की सराहनीय भूमिका रही।

एमसीबी पुलिस

“अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”रहेगी

*मृत एस.एस.बी. जवान के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*मृत एस.एस.बी. जवान के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

थाना बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर आरोपी जेल दाखिल

👉 अधिकारियों को पैसा देने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी।

👉 वृद्ध दंपत्ति को विश्वास में लेकर आरोपी ने हड़पे 11 लाख रुपये।

👉 तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

👉 आरोपी से 1 लाख रुपये नगद रकम जप्त।

 👉गिरफ्तार आरोपी

योगराज साहू

पिता – माधो राम साहू

उम्र – 45 वर्ष

निवासी – ग्राम बिटाल, थाना गैंदाटोला, हाल सृष्टि कॉलोनी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

राजनंदगांव – प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका पुत्र वरूण कुमार साहू उम्र 32 वर्ष, सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) में पदस्थ था तथा जम्मू-कश्मीर में तैनात था।

दिनांक 12.09.2025 को अवकाश के दौरान ग्राम कोकपुर बरैठटोला के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक जवान की मृत्यु उपरांत विभागीय सहायता राशि के रूप में प्रार्थी के खाते में 10 लाख रुपये एवं उनकी पत्नी के खाते में 19.25 लाख रुपये जमा हुए थे।

इसी दौरान मृतक के साडू भाई योगराज साहू द्वारा वृद्ध माता-पिता को विश्वास में लेकर राजनांदगांव बैंक लाया गया तथा उनके खातों से कुल 15 लाख रुपये निकलवाए गए। आरोपी ने एस.एस.बी. अधिकारियों एवं बैंक कर्मचारियों को पैसा देने का झांसा देकर 11 लाख रुपये अपने पास रख लिया तथा केवल 4 लाख रुपये वापस किया।

इस प्रकार आरोपी द्वारा वृद्ध दंपत्ति के साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

👉 पुलिस कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी द्वारा लगातार ठिकाना बदलने की जानकारी मिलने पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगराज साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये नगद जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं*

0

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं*

 

– जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

 राजनांदगांव :-कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

🚨 *ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार*

🚨 बर्तन दुकान में मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, नगदी 18,400 रूपये और 4 मोबाइल जब्त

🚨 पूंजीपथरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त दबिश, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार एवं फरार खाईवाल की तलाश जारी

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—“ऑनलाइन जुआ-सट्टा के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, सभी क्षेत्रों में पुलिस के मुखबीर सक्रिय है”

 

 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी में एक बर्तन दुकान के भीतर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

 

मौके पर आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल अपने साथी सुरेश अग्रवाल के साथ मोबाइल फोन के जरिए रुपये-पैसों का हार-जीत आधारित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और नगद 17,000 रुपये तथा आरोपी सुरेश अग्रवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,400 रुपये बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया।

 

थाना पूंजीपथरा में आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी-

1- श्याम कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय बजरंग अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़।

2- सुरेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, रायगढ़।

 

जप्ती – नकदी रकम 18400 रूपये, 4 मोबाइल (विवो, रीयल मी)

 

फरार आरोपी –

रामफल अग्रवाल, निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़।

*मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में थाना घुमका की लगातार कार्यवाही*

0

✳️ *मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में थाना घुमका की लगातार कार्यवाही*

✳️ अलग – अलग दो प्रकरणों में पकडे गये दो नफर आरोपी 

✳️ गाडी के डिक्की व पीठ्ठू बैग में छिपाकर रखा हुआ था मादक पदार्थ गांजा 

✳️ पुलिस को देखकर आरोपी हुआ सर्तक जिसे घेराबंदी कर पकडा गया । 

✳️ दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलोग्राम गांजा बरामद (किमती 50000 रूपये)

✳️ मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल हिरो स्पलेंडर प्लस वाहन को किया गया जप्त।

 

नाम आरोपी – 1- दीपक पटेल पिता स्व0 भुवन पटेल उम्र 50 साल निवासी भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगांव 

राजनांदगांव

2- देव कुमार साहू पिता स्व0 उदय राम साहू उम्र 24 साल निवासी पटेवा थाना घुमका हाल सिवनीखुर्द पुलिस चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव

 

 ✳️ जप्ती – दोनों आरोपियों से कुल 5 किलो गांजा किमती करीबन 50,000 हजार, दो नग पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हिरो स्पलेंडर किमती करीबन एक लाख चालीस हजार रूपये, जुमला 1,90,000 रूपये

राजनांदगांव– मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 12.05.26 को गोपालपुर गिधवा रोड व हरडुवा से घुमका की ओर दो अलग अलग व्यक्ति दोनों काला रंग के हिरो स्पलेंडर प्लस मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा परिवहन हेतु जा रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी घुमका के नेतृत्व में थाना घुमका से अलग-अलग टीम बनाकर मुखबिर के बताये अनुसार स्थानों में मोबाईल चेक पोष्ट लगाया गया। आने जाने वाले वाहनों को रूकवाकर चेक किया जा रहा था तभी मुखबीर के बताये अनुसार मोटर सायकल हिरो स्पलेंटर आया जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी का पकडा गया । पकडे गये व्यक्ति के द्वारा पकडे गये पहले व्यक्ति के मोटर सायकल के डिक्की के अंदर थैला में 02 पैकेट में करीबन 2 किलो 58 ग्राम व दूसरे व्यक्ति पकडे पीट्ठू बैग को चेक किया गया जिसके अंदर अलग अलग 02 पैकेटों में करीबन 02 किलो 946 ग्राम गांजा किमती पचास हजार का होना पाया गया । मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल को जप्त किया गया । आरोपी दीपक पटेल पिता स्व0 भुवन पटेल उम्र 50 साल निवासी भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगांव व आारोपी देव कुमार साहू पिता स्व0 उदल साहू उम्र 24 साल निवासी पटेवा थाना घुमका हाल सिवनीखुर्द पुलिस चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव के विरूद्ध थाना घुमका में अपराध क्रमांक – 59/2026, 60/2026 अपराध धारा 20(b)(ii)(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत घटित करना पाये जाने से विवेचना कार्यवाही के बाद आरोपियों को माननीय न्यायाल के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया ।

*माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है*

0

*माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है*

। रायपुर कमिश्नरेट की थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ACCU की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

रायपुर | छत्तीसगढ़ – पुलिस के अनुसार आरोपी वेणु उर्फ वेणु जंघेल (19 वर्ष), निवासी बेमेतरा एवं वर्तमान में रायपुर के गोकुल नगर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी पर आरोप है कि उसने 12वीं के छात्रों को हिंदी विषय का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लगभग ₹3000 तक की रकम वसूली थी।

 

🔍 कैसे पहुंची पुलिस आरोपी तक?

पेपर लीक की सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से डिलीटेड डेटा, मोबाइल चैट्स, सोशल मीडिया एक्टिविटी और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शनों की गहन जांच की।

 

👥 लगभग 50 से अधिक छात्रों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी वेणु जंघेल का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक मामला सामने आने के बाद आरोपी लगातार फरार था और डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

 

📍 बिलासपुर से गिरफ्तारी

तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। 4 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।

 

📱 जांच में सामने आया है कि पेपर प्रसारण के तरीके, अन्य लोगों की संलिप्तता और आर्थिक लेन-देन से जुड़े कई अहम तथ्य मिले हैं। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव बताई जा रही हैं।

 

⚖️ आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना कोतवाली रायपुर द्वारा जारी है।

*कोहेफिजा पुलिस ने किया वाहन चोरी के आरोपी को उदयपुरा रायसेन से गिरफ्तार*

0

*कोहेफिजा पुलिस ने किया वाहन चोरी के आरोपी को उदयपुरा रायसेन से गिरफ्तार*

 

o आरोपी से चोरी गया मसरूका अर्टिगा कार कीमती 600000/-रूपये बरामद

 

o आरोपी पूर्व मे नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के प्रकऱण मे जेल गया था जमानत मिलने के पश्चात हो गया था फरार माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

 

भोपाल//घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनाक 10.05.2026 के रात्रि करीब 02.30 बजे फरियादी पुष्पेन्द्र भदौरिया निवासी विजय नगर लालघाटी कोहेफिजा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की कोई अज्ञात चोर मेरे घर के बाहर खडी मेरी अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/-रूपये को चोरी करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 253/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।

 

शहर मे हो रही चोरी, नकबजनी की घटनाओ पर लगाम लगाने तथा आरोपीयो की धरपकड हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय समय पर दिये जाते रहे है, उक्त निर्देशो के पालन मे श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-3 आयुष गुप्ता एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा चोरी, गई कार के आरोपी की धरपकड तथा माल बरामदगी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम गठित कर टीम को रात्रि मे ही रवाना किया गया थाl

 

टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान कर वाहन के फास्टैग से प्राप्त जानकारी तथा सन्देही के मोबाईल नंबर की सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर वाहन के रायसेन तरफ जाने की जानकारी प्राप्त होने पर सिटी कन्ट्रोल की मदद से उदयपुरा रायसेन पुलिस की मदद से वाहन तथा चालक को रूकवाया गयाl

 

बाद रवाना टीम द्वारा उदयपुरा रायसेन पहुचकर चोरी गई अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/- रूपये को चोरी जाने के चंद घण्टे के अंदर ही बरामद किया जाकर जप्त कर आरोपी बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय जेआऱ पर पेश किया गया है ।

 

प्रकऱण मे गिरफ्तार सुदा आरोपी बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल को वर्ष 2022 मे अप.क्र.395/22 धारा 376, 376(2)एन, 506 भादवि, 5/6 पॉक्सो, 3(2)(अ) एससी/ एसटी एक्ट मे नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के प्रकऱण मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था जो जमानत मिलने के बाद से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था जिसका गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी- बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली

जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल

 

बरामद मसरूका — अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/- रूपये (छः लाख रूपये)

सराहनी भूमिका –

 

थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिह, सउनि रामभरत सुमन, सउनि मेहमुद अली , प्रआर 2862 मनीष यादव , , प्रआऱ 2041 विजेन्द्र राजपूत, ,आर 3687 आलीशान , आर 1602 रवि चौबे, एवं थाना उदयपुरा रायसेन का स्टाफ

*आम्बुआ पुलिस की त्वरित कार्यवाही:   गृह भेदन कर दो मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार*

0

आम्बुआ पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 

 गृह भेदन कर दो मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

आम्बुआ/अलीराजपुर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री रवीन्द्र राठी के सतत पर्यवेक्षण में थाना आम्बुआ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई दो मोटर साइकिल चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार किया है।

 

घटना का विवरण/ कार्यवाही: थाना आंबुआ क्षेत्रान्‍तर्गत फरियादी पदम पिता दरियावसिंह डावर, निवासी आमखुट वाडी ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वह ग्राम भोरदु में अपने साढूभाई के घर मेहमान गया था। दिनांक 04.05.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी दो मोटर साइकिलें (एक एच.एफ. डीलक्स एवं एक पल्सर) चुराकर ले गये। फरियादी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थ